LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

महाराज बाड़े से होगी सख्ती -बाडे़ न तो टैम्पों और न ही हॉकर्स खड़े हो पायेंगे

ग्वालियर. शहर के हृदयस्थल कहे जाने वाले महाराज बाड़े की व्यवस्थाओं में सुधार लाने की कवायद एक बार फिर से शुरू की जायेगी। इसके तहत जहां शुक्रवार से यहां बैठने वाले हॉकर्स के खिलाफ सख्ती की जायेगी और साथ ही पीक अवर्स में ट्रैफिक जाम के हालात न बनें, इसके लिये नगरनिगम अमले के साथ पुलिस बल की तैनाती की जायेगी। महाराज बाड़े की व्यवस्था सुधारने को केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्थानीय अधिकारियों को फोन पर निर्देश दिये हैं। स्मार्ट सिटी के केन्द्र महाराज बाड़े की बिगड़ती व्यवस्थाओं को देखा है।
सख्ती से निपटेगी नगरनिगम और पुलिस
महाराज बाड़े की व्यवस्थायें सुधारने के लिये शुक्रवार से सख्ती के निर्देश दिये हैं। यहां पीक अवर्स में किसी भी कीमत पर ट्रैफिक जाम न हो, इसका प्रयास किया जायेगा और साथ ही हॉकर्स को भी नहीं बैठने दिया जायेगा।
महाराज बाड़े की पार्किंग में होगा बदलाव
गजराराजा स्कूल के पास 2 पहिया वाहनों की होगी पार्किंग
पार्किंग का बढ़ेगा दायरा-महाराज बाड़ा क्षेत्र में 2 पहिया वाहनों की पार्किंग को बढ़ाने के लिये निगमायुक्त ने गजराराजा स्कूल के पास स्थित कॉम्पलेक्स में बनाई गयी पार्किंग को चालू करने के निर्देश दिये गये हैं। यहां पर 2 पहिया 250 वाहनों की पार्किंग हो सकेगी।
बाड़े पर नहीं बैठ पायेंगे हॉकर्स- शुक्रवार को सुबह से बाड़े पर मदालखत और पुलिस टीम मिलकर कार्यवाही करेगी। यहां हॉकर्स को नहीं बैठने दिया जायेगा। गुरूवार को भी संयुक्त कार्यवाही में हॉकर्स को हटाने की कार्यवाही की गयी थी। लेकिन महावीर जयंती के आयोजन होने से दोपहर बाद कार्यवाही नहीं की गयी।
बाड़े पर खड़े नहीं हो सकेगे वाहन-बाड़े पर टेम्पों के साथ ऑटो और ई-रिक्शा बड़ी संख्या में खड़े होकर यातायात जाम करते हैं जिनका परमिट नहीं होगा। उन वाहनों को बाड़ा पर प्रवेश नहीं दिया जायेगा। आरटीओ को ई-रिक्शा के रूट तय करने थे। लेकिन 2 सालों के बाद भी रूट तय नहीं हो पाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al