RCB की विक्ट्री परेड में मची भगदड़ 11 लोगों की मौत, 50 लोग घायल
बेंगलुरू. रॉयल चैलेंजर्स बेगलुरू (आरसीबी) की विक्ट्री परेड में बुधवार की शाम भगदड़ मच गयी। न्यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसार बेंगलुरू में चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में 7 लोगों की मौत हो गयी। जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गये है।
भीड़ में एक बच्चा भी बेहोश हो गया, सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। स्थानीय मीडिया के अनुसार मृतकों की संख्या अधिक है। हादस उस समय हुआ जब विधानसभा में टीम का सम्मान हो रहा था। टीम के इंतजार में 50, 000 से अधिक फैन चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर जमा थे।
एयरपोर्ट पर मौजूद थी हजारों की भीड़
टीम जब एयरपोर्ट पहुंची तो हजारों लोग वहां मौजूद थे। टीम होटल से विधानसभा के लिए निकली। कर्नाटक के CM सिद्धारमैया ने विधानसभा में टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात की। टीम विधानसभा पहुंची, यहां मुख्यमंत्री ने उनका सम्मान किया। यहां से टीम अब चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंच चुकी है। RCB ने एक दिन पहले मंगलवार को IPL में अपना पहला टाइटल जीता था। टीम ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 रन से हराया। इसी के साथ 18वें सीजन में IPL को 8वां चैंपियन मिला।
RCB की विक्ट्री परेड में भगदड़ की फोटोज




