सिंदूर ऑपरेशन में मारे गये परिजनों की 21 कब्रों पर सिसकता मसूद अजहर
नई दिल्ली. भारत द्वारा पाकिसतान में किये गये सटीक और प्रभावी ऑपरेशन ’’सिंदूर‘‘ की सफलता के नये सबूत सामने आये हैं। पाकिस्तान के बहावलपुर में 21 आतंकियों की कब्रों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गयी है। जो जैश-ए-मोहम्मद के हैं और इनमें मसूद अजहर के नजदीकी और उसके परिवार के लोगों की कब्रें भी शामिल बताई जा रही है। यह तस्वीरें इस स्ट्राइक की विश्वसनीयता को स्पष्ट रूप से दर्शाती है।
ऑपरेशन के दौरान मार गिराये गये आतंकियों में जैश के प्रमुख मौलाना मसूद अजहर के परिवार के लोग भी शामिल थे। इनकी कबें बहावलपुर के एक कब्रिस्तान में बनी है। यह सबूत ऑपरेशन की गहराई और कामयाबी का प्रतीक है। क्योंकि नरेन्द्र मोदी सरकार की इस योजना में सीधे आतंकवादी संगठन के बड़े नेताओं को निशाना बनाया गया था।
बहावलपुर के कब्रिस्तान में दफनाये गये थे आतंकी
सैन्य कार्यवाही ने जैश और उसके नेतृत्व को एक बड़ा झटका दिया है। पाकिस्तान के बहावलपुर के कब्रिस्तान में दफनाये गये आतंकियों की तस्वीरें इस बात की पुष्टि करती है। भारत की सटीक कार्यवाही ने आतंकवादी नेटवर्क को काफी नुकसान पहुंचाया है। यह ऑपरेशन न सिर्फ आतंकियों को कुचलने में कामयाब रहा बल्कि जैश के केन्द्रीय धड़ों को भी कमजोर किया है। मसलन ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के संकल्प को साबित किया है। बहावलपुर में बने कब्रिस्तान की तस्वीरें इसका जीवंत प्रमाण है। जो आतंकवाद के खिलाफ भारत की मजबूत लड़ाई को दर्शाती है। सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर कार्यवाही को बड़ा समर्थन मिला है। इसे एक प्रमुख सैन्य उपलब्धि के रूप में माना जा रहा है।

