Old Pension Scheme-पुरानी पेंशन योजना नहीं बहाल, लोकसभा सरकार ने बताया क्या है -फ्यूचर प्लान?
नई दिल्ली. अगर आप स्वयं सरकारी कर्मचारी हैं या आपके घर में कोई भी सरकारी कर्मचारी है तो यह खबर आपके के काम की है। केन्द्र सरकार ने कुछ राज्यों की ओर से ‘‘पुरानी पेंशन योजना’’ (OPS) को लागू करने की घोषणा पर सोमवार को लोकसभा में आपना रूख साफ कर दिया है। वित राज्यमंत्री भागवत कराड ने सोमवार को असदुद्दीन ओवैसी के सवाल पर लिखित जवाब दिया। वित्त राज्यमंत्री ने अपने जवाब ‘‘पुरानी पेंशन योजना’’ को लागू करने से साफ मना कर दिया है। उन्होंने अपने लिखित जवाब में कहा है कि सरकार का पुरानी पेंशन योजना को लागू करने का कोई विचार नहीं है।
साफ हुई पेंशन की स्थिति बोले वित्तराज्य मंत्री वित्त राज्यमंत्री भागवत कराड ने कहा कई राज्यों ने पुरानी पेंशन को लागू करने के लिये अपने स्तर पर नोटीफिकेशन जारी किया है। ऐसे में सरकार यह स्पष्ट करना चाहती है कि एनपीएस के पैसे वापिसी का किसी तरह का प्रावधान नहीं है। वित्त राज्यमंत्री का यह जवाब ऐसे समय में काफी अहम माना जा रहा है जब पिछले दिनों छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और पंजाब सरकार ने राज्य कर्मचारियों के लिये पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की घोषणा कर दी है।
लिखित जवाब दिया वित्त राज्यमंत्री ने
एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने लोकसभा में राज्य अधिकारियों की ओर से पुरानी पेंशन योजना को बहाल किये जाने पर सवाल किये। उन्होंने पूछा कि क्या इन सरकारों ने राष्ट्रीय पेंशन स्कीम के पैसे को वापिस करने की डिमांड की है। उन्होंने सरकार ने स्थिति साफ करने की बात कहीं और पूछा कि क्या सरकार निकट भविष्य में पुरानी पेंशन योजना को लागू करने पर विचार कर रही है। ओवैसी के सवालों का वित्त राज्यमंत्री भगवत ने लिखित जवाब दिया।

