स्मार्ट सिटी सीईओ ने किया पेडिस्ट्रयन जोन का निरीक्षण, गंदगी फैलाने वालों को मौके पर ही लगाई फटकार
ग्वालियर स्मार्ट सिटी CEO श्रीमती नीतू माथुर ने महाराज बाडे पर बन रहे पेडिस्ट्रयन जोन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुभाष मार्केट के सामने लगे बैंचो पर कुछ लोगों द्वारा गंदगी की जा रही थी जिसको लेकर CEO श्रीमती माथुर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित से सफाई कराई तथा पुनः गंदगी न फैलाने की चेतावनी दी। इस दौरान क्षेत्र के व्यवसाइयों द्वारा आगे से इस बात का ध्यान रखने का आश्वासन दिया कि कहीं किसी को गंदगी नहीं फैलाने देगें।
स्मार्ट सिटी CEO श्रीमती नीतू माथुर ने महाराज बाडे पर बन रहे पेडिस्ट्रयन जोन का निरीक्षण करते हुए संबंधित ठेकेदार को निर्देशित किया कि कार्य शीघ्र पूर्ण करें और पेडिस्ट्रयन जोन का कार्य गुणवत्ता पूर्ण होना चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। इसके साथ ही पेडिस्ट्रयन जोन में सभी स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी, ठेकेदार एवं क्षेत्रीय व्यवसाई उपस्थित रहे।

