LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP में सिलेंडर के लिए अनिवार्य किया ये डाक्यूमेंट, एलपीजी संकट पर सख्त निर्देश

भोपाल. मध्य प्रदेश में एलपीजी संकट से निपटने के लिए प्रशासनिक कवायद जारी है। गैस सिलेंडरों के लिए केवायसी अनिवार्य कर दिया गया है। एलपीजी की कमी और सप्लाई के प्रयास के दावों के बीच अब खाद्य विभाग की टीमें उन एजेंसियों पर पहुंच रही है जहां सिलेंडर के लिए ज्यादा भीड लग रही है। उपभोक्ताओं को समझाया जा रहा है कि यदि आपका केवायसी पूरा है तो सिलेंडर आपके घर पहुंच जाएगा। भोपाल जिले में अभी तीनों ऑयल कंपनियों के सिलेंडरों की 23 हजार सिलेंडरों की पेंडेंसी है जबकि सप्लाई 12 हजार के आसपास नियमित रूप से हो रही है। इस बीच शनिवार को प्रशासन द्वारा गैस एजेंसियों पर जांच करने अभियान चलाया जाएगा। कलेक्टर के निर्देश पर यह कदम उठाया जा रहा है। जिला प्रशासन व अधिकारी सिलेंडरों की सप्लाई पर पूरी नजर रखे हुए है।
बुकिंग नियमानुसार है तो सिलेंडर 2 से 3 दिन में घर आ जाएगा
अधिकारियों का कहना है कि 1 मार्च को क्लोजिंग के कारण परेशानी आई थी लेकिन अगले दिन से सप्लाई पूरी तरह से की जा रही है। यदि सिलेंडर की बुकिंग नियमानुसार है तो 2 से 3 दिन में सिलेंडर आपके घर पहुंच जाएगा। वहीं कई गैस एजेंसियों पर रोज विवाद की स्थिति बन रही है। इसको लेकर कहा जा रहा है कि जिन लोगों का ई-केवायसी पूरा है उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं हो रही। गैस एजेंसी संचालकों द्वारा नियमानुसार सिलेंडर देने का दावा किया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *