LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

MP के संविदाकर्मियों की समकक्षता निर्धारित, अब बढ़कर मिलेगा वेतन

भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के अनुरूप विभागों ने संविदा कर्मचारियों की नियमित पदों के अनुरूप समकक्षता निर्धारित करते हुए वेतनमान तय करना प्रारंभ कर दिया है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने राज्य स्तरीय सलाहकार, डाटा एंट्री आपरेटर, विकासखंड स्तरीय समन्वयक सहित अन्य संविदा कर्मचारियों की समकक्षता निर्धारित कर दी है। इसी तरह अन्य विभागों में भी प्रक्रिया की जा रही है।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि डाटा एंट्री आपरेटर को 19500 के स्थान पर अब 25500 रुपये मिलेंगे। इन्हें मैट्रिक्स लेवल चार दिया गया है। इसी तरह राज्य स्तरीय सलाहकार को मैट्रिक्स लेवल 13 के अनुसार पारिश्रमिक मिलेगा, जो प्रतिमाह 87900 रुपये होगा। जिला स्तरीय सलाहकार को मैट्रिक्स लेवल 10 दिया गया है यानी इन्हें प्रतिमाह 55900 रुपये मिलेंगे। विकासखंड स्तरीय समन्वयक को मैट्रिक्स लेवल आठ 42900 रुपये मिलेंगे। इसी तरह अन्य पदों की समकक्षता निर्धारित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *