Newsमप्र छत्तीसगढ़

झुके सिर और लड़खाते कदम पर बदमाश बोले कि साहब अपराध नहीं करेंगे, जहां की थी फायरिंग वहीं पुलिस ने निकाला गुंडों का जुलूस

गोलियां चलाने के बाद भागते हमलावर।

ग्वालियर. गुढ़ा इलाके में स्थित इंद्रलोक गार्डन के पीछे फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले 3 इनामी बदमाशों को माधौगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को उसी इलाके में पैदल घुमाया। जहां उन्होंने फायरिंग की थी। पकड़े गये आरोपियों में एक दरोगा का भतीजा भी शामिल है।
एसएसपी द्वारा घोषित 55 हजार रूपये के इनामी यह बदमाश पुलिस के सामने हाथ जोड़कर भविष्य में अपराध नहीं करने की बात कहते हुए नजर आये। पुलिस का कहना है कि आरोपियों का घटनास्थल पर सीन रीक्रियेशन और जांच के लिये ले जाया गया था।
लड़खड़ाते कदम और झुके सिर
पुलिस जब आरोपियों को सीन रीक्रियेशन के लिये घटनास्थल पर लेकर पहुंची तो कुछ दिन पहले दहशत फैलाने वाले बदमाश लंगड़ाते हुए चलते नजर आये। इलाके के लोगों ने उन्हें सिर झुकाकर पैदल चलते देखा। पुलिस ने बताया है कि इस कार्यवाही का उद्देश्य लोगों के मन से डर खत्म करना था। घटना 26 अप्रैल की थी। पप्पू राजावत का अपने पड़ोसी से विवाद हुआ था। इसी बीच दरोगा का भतीजा कैंडी तिवारी अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और मारपीट शुरू हो गयी। इसके बाद बेटू चौरसिया, दीप राठौर और अन्य साथियों ने घटनास्थल पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और मौके से फरार हो गये। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की एफआईआर दर्ज कर ली।
गिरफ्तार आरोपियों का रिकॉर्ड
बेटू उर्फ कुनाल चौरसिया: निवासी हेमसिंह की परेड। इसके खिलाफ मारपीट, हत्या के प्रयास समेत करीब 7 मामले माधौगंज, झांसी रोड, कंपू और विश्वविद्यालय थानों में दर्ज हैं।
कैंडी उर्फ तुषार तिवारी: निवासी एकता विहार कॉलोनी, गुढ़ा-गुढ़ी का नाका। इसके खिलाफ हत्या के प्रयास और मारपीट समेत करीब 8 मामले दर्ज हैं।
दीपू उर्फ दीप राठौर: निवासी फर्स वाली गली, गुढ़ा। इसके खिलाफ करीब 7 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet matbet giriş pokerklas perabet betpas maximcasino pashagaming pashagaming egebet casibom casinolevant virusbet ultrabet grandpashabet royalbet nakitbahis matbet kralbet perabet perabet giriş meritbet meritbet giriş