Newsमप्र छत्तीसगढ़

आधा प्रश्न पत्र करने के बाद नीट परीक्षा में बायोमेट्रिक फेल, पेपर देने से रोका तो बेहोश हुई छात्रा

भिण्ड. रविवार को आयोजित नीट परीक्षा के बीच बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट मैच नहीं होने की वजह से एक छात्रा परीक्षा नहीं दे सकी। इसके बाद परीक्षा केन्द्र पर हंगामे की स्थिति बन गयी। ग्वालियर निवासी सौम्या सिद्धार्थ एमजीएस कॉलेज केन्द्र पर परीक्षा देने पहुंची थी। दोपहर 2 बजे परीक्षा शुरू होने के बाद छात्रा न लगभग आधे घंटे तक प्रश्नपत्र हल किया। इस बीच ड्यूटी स्टाफ ने बायोमेट्रिक सत्यापन शुरू किया गया। लेकिन फिंगरप्रिंट मैच नहीं हो पाये।
ऐसा बताया गया है कि छात्रा के हाथ में पहले से चोट थी। जिस वजह उसकी उंगलियों के निशान मशीन में दर्ज नहीं हो सके। कई बार प्रयास कि बावजूद सत्यापन नहीं हो पाया। जिसके चलते परीक्षा से रोकर हॉल के बाहर कर दिया गया। हालांकि उसे केन्द्र परिसर में ही बैठाये रखा गया।
तनाव में बेहोश हुई छात्रा
घटना के बाद छात्रा तनाव में आ गई और कुछ देर बाद बेहोश होकर गिर पड़ी। शाम करीब 5 बजे परीक्षा खत्म होने के बाद उसे बाहर निकाला गया। बाहर मौजूद छात्रा के चाचा को जानकारी मिलने पर उन्होंने केंद्र पर हंगामा किया। परिजन छात्रा को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे ग्वालियर रेफर किया गया। मेडिकल होने के बावजूद नहीं दी राहत परिजनों का आरोप है कि छात्रा के पास हाथ की चोट का मेडिकल प्रमाण पत्र था, इसके बावजूद केंद्र प्रबंधन ने कोई राहत नहीं दी। मामले की सूचना मिलते ही अस्पताल चौकी पुलिस पहुंची। परिजनों ने प्रशासन से शिकायत करने की बात कही है। वहीं, केंद्र प्रबंधन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet matbet giriş pokerklas betpas maximcasino pashagaming pashagaming egebet casibom casinolevant virusbet ultrabet grandpashabet royalbet perabet matbet kralbet perabet perabet giriş meritbet meritbet giriş