कांग्रेस पार्षद शकील मंसूरी पर घातक हमला, सिर में आये 8 टांके

ग्वालियर. कांग्रेस पार्षद एवं एमआईसी सदस्य शकील मंसूरी पर हमला हो गयाहै। लोहे के सरियिों, पत्थर से उनके सिर पर हमला कर दिया जिससे सिर में 8 टांके आये हैं पार्षद और उनके भाई को ट्रॉमा सेंटर में उपचार के लिये भर्ती कराया गया है।
घटना रविवार की दोपहर बाबा कपूर की दरगाह के पास की है। कांग्रेस पार्षद के कातिलाना हमला करने वाले बदमाश घटना के बाद से फरार है। इस हमले का कारण शनिवार का बाबा कपूर के उर्स समारोह से जुडी है। उर्स में हमलावर पक्ष डीजे पर अश्लील गीत बजा रहे थे। जि5से कांग्रेस पार्षद और उनके एडवोकेट भाई ने बन्द करा दिया था। उस वक्त तो कहासुनी को शांत करा दिया गया था। लेकिन हमलावर सुबह से हमले की फिराक में बैठे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी हैं।
DJ पर अश्लील गाने बजाने से रोका
बाबा कपूर की दरगाह पर शनिवार को बाबा कपूर का उर्स मनाया जा रहा था। जिसमें DJ साउंड भी लगा हुआ था। दरगाह पर आने वालों के लिए प्रसादी का वितरण भी हो रहा था। रात 9 बजे के लगभग आसपास रहने वाले अरमान खान, फिरोज व उनके चार से पांच अन्य साथियों ने DJ पर अश्लील व फिल्मी गाने बजाने शुरू कर दिए। जिस पर उर्स की व्यवस्था संभाल रहे कांग्रेस पार्षद शकील मंसूरी ने DJ साउंड बंद करा दिया था। इसके बाद वह प्रसाद वितरण में लग गए। कुछ देर बाद इन्हीं लड़कों ने फिर से DJ पर अश्लील गाने बजाने लगे। इस बार कांग्रेस पार्षद का चचेरा भाई एडवोकेट इमरान खान ने विरोध किया और DJ साउंड बंद करा दिया। साथ ही DIAL 112 को बुला लिया। जिस पर सभी लड़के उस समय तो शांति से चले गए। पर उन्होंने मन में रंजिश पाल ली थी।

