Live- अरूणाचल के तवांग में चीनी सैनिकों को भारतीय सैनिकों ने दिया मुहतोड़ जवाब, भारतीय जवानों ने 300 चीनी सैनिकों को खदेड़ा, 6 भारतीय सैनिक घायल
नई दिल्ली. अरूणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प की खबर मिली है। इस घटना से दोनों पक्षों की तरफ से सैनिकों के घायल होने की खबर है। यह घटना तवांग जिले के यंगस्टे में हुई है। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक यह घटना 9 दिसम्बर 2022 की है।
खबरों के मुताबिक तवांग में चीन की पीपुल्स लिब्रेशन सेना एलएसी तक पहुंचना चाह रही थी। चीनी सैनिकों के इस कदम का वहां तैनात भारतीय सैनिकों ने दृढ़ता और ताकत के साथ विरोध किया। इस बीच दोनों सेनाओं के बीच झड़प भी हुई। इस झड़प में दोनों देशों की सेनाओं के कुछ जवान घायल हुए हैं। हालांकि भारत के जवानों ने एलएसी तक पहुंचने की कोशिश कर रहे चीनी सेनाओं को पीछे धकेल दिया।
चीन के अधिक जवान हुए घायलरिपोर्ट के मुताबिक 300 से अधिक चीनी सैनिकों ने 17 हजार फीट की ऊंचाई पर एक चोटी की ओर बढ़ने का प्रयास किया था।ि भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों के इस इरादे को नाकाम कर दिया गया है। यह चोटी अभी बर्फ से ढकी हुई है। सेना के सूत्रों के मुताबिक इस झड़प से भारत से अधिक चीन के जवान घायल हुए हैं। सूत्रों के अनुसार चीनी जवानों के साथ हुए झड़प में भारत के कम से कम 6 जवान जख्मी हुए हैं। इन जवानों को उपचार के लिये गुवाहाटी लाया गया है।
इंडियन पोस्ट को हटाना चाहते थे चीनी सैनिक
रिपोर्ट के मुताबिक चीनी सैनिक तवतांग इलाके में भारत के एक पोस्ट को हटाना चाहते थे। भारतीय सैनिकों ने चीन की इस हिमाकत को चुनौती दी इसके बाद चीनी सैनिकों को वहां से भागना पड़ा। रक्षा मंत्रालय के अनुसार दोनों देश के सैनिक कुछ ही देर में घटनास्थल से पीछे हट गये। घटना के बाद इंडियन आर्मी के कमाण्डर और चीनी कमाण्डर ने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार फ्लैग मीटिंग की। ताकि इलाके में शाति बहाल की जा सके।

