LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में DRDO कर्मचारी के घर 12 लाख की चोरी

ग्वालियर. शहर में भतीजी की शादी में शामिल होने गए डीआरडीओ कर्मचारी के सूने मकान को चोरों ने निशाना बना लिया। अज्ञात बदमाश घर से लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर फरार हो गए। घटना का पता तब चला जब कर्मचारी शनिवार शाम परिवार के साथ शादी समारोह से लौटकर घर पहुंचे। घर के ताले टूटे मिले और अंदर सामान बिखरा पडा था। मामले की शिकायत पर हजीरा थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
12 लाख रुपए का सामान चोरी हुआ
जानकारी के अनुसार ट्रिपल आईटीएम कॉलेज के पीछे स्थित मंगल एन्क्लेव निवासी तहसीलदार गुर्जर डीआरडीओ में पदस्थ है। 7 मई को वह अपने परिवार के साथ भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए दौलास रिठौरा गए थे। इसी दौरान सूने मकान का फायदा उठाकर चोरों ने घर में धावा बोल दिया। बताया जा रहा है कि बदमाश छत के रास्ते घर में दाखिल हुए। उन्होंने ऊपर लगी लोहे की चद्दर काटकर प्रवेश किया और फिर अलमारी तथा बक्सों के ताले तोड दिए। चोर करीब साढे छह तोला सोने के आभूषण, लगभग एक किलो चांदी और 10 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 12 लाख रुपए बताई जा रही है।
पीड़ित परिवार के अनुसार चोरी हुए सामान में सोने का मंगलसूत्र, बालियां, टॉप्स, अंगूठियां और अन्य जेवर शामिल हैं। इसके अलावा चांदी के चूड़े, सिक्के, ताबीज, पायजेब और बिछिया भी बदमाश अपने साथ ले गए। शनिवार शाम जब तहसीलदार गुर्जर परिवार सहित घर लौटे तो मुख्य दरवाजे के ताले टूटे मिले। अंदर कमरों में सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al betasus casibom maximcasino pashagaming maximcasino instagram ban service onlyfans agency matbet matbet betsat hızlıcasino matbet