Newsमप्र छत्तीसगढ़

नीट पेपर लीक कांड के विरोध में कांग्रेस का विशाल मशाल जुलूस

भाजपा सरकार ने छात्रों के सपने और शिक्षा व्यवस्था को किया बर्बाद: सुरेन्द्र यादव
व्यापमं से लेकर नीट तक, भाजपा निकली पूरी फेल, हर परीक्षा में भ्रष्टाचार-भाजपा सरकार शर्म करो
ग्वालियर – भाजपा की केन्द्र और प्रदेश सरकार के कार्यकाल में लगातार सामने आ रहे शिक्षा और भर्ती घोटालों के विरोध में आज कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने कांग्रेस द्वारा पड़ाव पुल से वीरांगना लक्ष्मीबाई समाधि स्थल तक विशाल मशाल जुलुस निकालकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। हाथों में मशाल और तख्तियां लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, युवाओं और छात्रों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारे छात्रों और युवाओं के सपनों का सौदा बंद करो! पेपर माफिया और भाजपा-दोनों की मिलीभगत बंद करो! पढ़ाई करने वाले रो रहे, भाजपा वाले सो रहे! करते हुए नीट पेपर लीक कांड की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कठोर कार्रवाई और छात्रों के भविष्य की सुरक्षा की मांग उठाई।
इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार के राज में देश और प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह भ्रष्टाचार और दलालों के कब्जे में चली गई है। आज देश का युवा मेहनत करके परीक्षा देता है, लेकिन भाजपा सरकार की नाकामी और भ्रष्ट तंत्र के कारण पेपर परीक्षा से पहले ही बिक जाते हैं। नीट पेपर लीक कांड ने लाखों मेहनती छात्रों और उनके माता-पिता का भरोसा तोड़ दिया है। वर्षों की मेहनत, आर्थिक बोझ और मानसिक तनाव झेलने वाले छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है, जिसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है।
कांग्रेस पार्टी ने मांग की कि नीट पेपर लीक मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष जांच कराई जाए, शिक्षा माफियाओं और इसमें शामिल अधिकारियों एवं राजनीतिक संरक्षण देने वालों पर सख्त कार्रवाई हो तथा देश और प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली भाजपा सरकार जनता से माफी मांगे। कांग्रेस पार्टी युवाओं के अधिकारों और शिक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी। मप्र कांग्रेस महासचिव सुनील शर्मा, ग्रामीण जिला अध्यक्ष प्रभूदयाल जोहरे, हरिओम शर्मा, इब्रहिम पठान, दिनेश सिंह राठौर, सोनू सिंह राजावत सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मलित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet giriş matbet giriş sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet casibom meritking perabet casibom holiganbet galabet casibom padişahbet padişahbet giriş grandpashabet kalitebet kalitebet giris betsmove betsmove giris betnano betnano giriş jojobet jojobet cratosroyalbet grandpashabet palacebet sonbahis jojobet grandpashabet betpuan betsalvador matbet meritking perabet perabet giriş instagram ban service