Uncategorized

Uncategorized

टाउन हॉल के सामने पेडेस्ट्रियन जोन के क्षतिग्रस्त हिस्से की हुई मरम्मत 

ग्वालियर – महाराज बाड़ा क्षेत्र के टाउन हॉल के सामने अत्यधिक बारिश होने से बीते रोज पेडेस्ट्रियन जोन का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। कलेक्टर रुचिका चौहान व निगमायुक्त संघ प्रिय ने तुरंत संज्ञान लेकर निगम व स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को तुरंत इस क्षतिग्रस्त हिस्से को ठीक करने के लिए निर्देशित किया जिसके बाद 24 घंटे के अंदर इस क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत हेतु जहां नगर निगम अधिकारियों द्वारा तत्काल जेसीबी उपलब्ध कराई गई वहीं एलएनटी कंपनी द्वारा कंक्रीट उपलब्ध कराकर रेस्टोरेशन कार्य किया गया ताकि आवागमन सुचारू रूप से हो सके वही वरिस्ठ अधिकारियों द्वारा इस क्षतिग्रस्त क्षेत्र के पास की पानी की लाइन को जांचने के लिए भी निगम पीएचई को निर्देशित किया गया है। ताकि इस क्षेत्र में कोई अंदरूनी लीकेज हो तो उसे समय रहते ठीक किया जा सके। और इस तरह की घटना की पुनरावृति न हो सके।
ज्ञात हो कि महाराज बाड़ा के इस क्षेत्र में स्मार्ट सिटी कॉर्पोरेशन द्वारा पूर्व में बनी रोड पर पीसीसी कर पत्थर लगाकर पेडेस्ट्रियन जोन का निर्माण कार्य किया गया था। वही भारी वाहनों के आवागमन पर भी रोक लगाई गई थी। और पेडेस्ट्रियन जोन के निर्माण में MITS व PWD विशेषज्ञों द्वारा सलाह लेकर संबंधित एलएनटी वेंडर द्वारा निर्माण कार्य किर्यान्वित किया गया था। श्रीमती चौहान ने संबंधित अधिकारियों को इस हिस्से के क्षतिग्रस्त होने के मूल कारण की विस्तृत जांच प्रस्तुत करने के लिए भी निर्देशित किया है।
Uncategorized

क्षत्रिय मुक्तिधाम गुड़ा गुड़ी के नाके पर हुआ वृहद पौधा रोपण

ग्वालियर। सभापति मनोज तोमर ने समर्थकों एवं नगरनिगम के संयुक्त तत्वाधान में गुड़ा गुड़ी का नाका स्थित क्षत्रिय मुक्तिधाम में वृहद स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित कर बड़ी संख्या में पौधे रोपे गए तथा उनके संरक्षण की जिम्मेदारी स्थानीय नागरिकों द्वारा ली गई।
नगर निगम ग्वालियर द्वारा अमृत हरित अभियान के तहत शुक्रवार को आईईसी टीम डिवाइन एवं म्यूज के साथ वृहद स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान दो सैकड़ा से अधिक पौधे क्षत्रिय मुक्तिधाम में रोपे गए। इस अवसर पर अपर आयुक्त विजय राज, नोडल अधिकारी पार्क मुकेश बंसल, स्वास्थ्य अधिकारी किशोर चौहान, पार्क पर्यवेक्षक रवि पाराशर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं अन्य समाजसेवी उपस्थित रहे। पौधारोपण उपरांत वायुदूत ऐप पर सभी पौधों को अपलोड किया गया।

Uncategorized

पुलिसकर्मियों से मारपीट के आरोप में 24 लोगों पर FIR दर्ज

पीछे से बाइक ने बुजुर्ग को टक्कर मारी थी।

ग्वालियर. भितरवार में एक सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत के बाद हुए हंगामे के बाद पुलिस ने कार्यवाही की है। पुलिस ने 14 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। घटना गुरूवार की रात की है। भितरवार के वार्ड नम्बर 4 में मंडी गेट के सामने नंदकिशोर रावत की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। दुर्घटना के बाद टक्कर मारने वाला युवक उन्हें सिविल अस्पताल ले गया। डॉक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित करते ही युवक वहां से फरार हो गया।
टीआई से की हाथापाई
सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे परिजन ने हंगामा किया था। पुलिस ने जब शव का पोस्टमार्टम् कराने को कहा तो परिजन भड़क गये। उन्होंने प्रधान आरक्षक आसाराम पटेल और आरक्षक अनूप शर्मा के साथ मारपीट की। थाना प्रभारी हितेन्द्र राठौर के साथ भी धक्का-मुक्की की गयी।
इन आरोपियों पर हुआ केस दर्ज
रविन्द्र रावत, जीतू, भगवत, गिर्राज, पुष्पेंद्र, संदीप, चंद्रवान, पुष्कर, मनोज, सुनील, खेरू, सोनू, विनोद, शैलेंद्र रावत सहित 10 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज।
प्रधान आरक्षक की शिकायत पर कार्रवाई

परिजन ने भितरवार मुख्य मार्ग पर चक्का जाम भी किया था। प्रधान आरक्षक आसाराम पटेल की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लूट, डकैती, शासकीय कार्य में बाधा, बलवा और मारपीट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है।एसडीओपी जितेंद्र नागाइच के अनुसार, आरोपियों ने पुलिसकर्मियों का मोबाइल लूटा और पोस्टमॉर्टम हाउस का ताला तोड़कर शव ले गए। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी और अज्ञात लोगों की पहचान में जुटी है।

 

Uncategorized

ललियापुरा सहित जलभराव प्रभावित बस्तियों में जिला प्रशासन ने तत्काल राहत पहुँचाई

ग्वालियर सिथोली के समीप स्थित ललियापुरा सहित जलभराव से प्रभावित अन्य बस्तियों के लोगों की मदद के लिए जिला प्रशासन ने त्वरित एवं प्रभावी कदम उठाए हैं। ललियापुरा में जलभराव की सूचना मिलते ही कलेक्टर रुचिका चौहान ने एसडीएम झाँसी रोड अतुल सिंह के नेतृत्व में जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम को तत्काल मौके पर भेजा। इसी तरह ग्राम सुसेरा सांईपुरा में जल भराव से प्रभावित लोगों की मदद के लिए जिला प्रशासन कि संयुक्त टीम मौके पर पहुँची।जल भराव से प्रभावित लोगों तक तात्कालिक मदद पहुंचाने के साथ-साथ जल भराव से हुए नुकसान का सर्वे भी तत्परता से करें, जिससे प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप प्रभावित लोगों को राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के अनुसार राहत राशि उपलब्ध कराई जा सके।
एसडीएम ने बताया कि ललियापुरा में जिला प्रशासन द्वारा पेयजल, भोजन एवं अस्थायी शौचालय की व्यवस्था की गई है। साथ ही स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया है। एसडीआरएफ की टीम कि मदद से बुजुर्ग व असहाय लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया। इनमें से कई लोग अपनी इच्छा से अपने रिश्तेदारों के घर चले गए, वहीं शेष प्रभावित लोगों के लिए पास के शिक्षण संस्थान में अस्थायी राहत शिविर बनाया गया है, जहाँ आवास व अन्य आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं।
उन्होंने बताया कि अलापुर बाँध के गेट बीती रात खोल दिए गए थे, जिससे ललियापुरा से धीरे-धीरे पानी कम हो रहा है। जिला प्रशासन की टीम लगातार मौके पर मौजूद रहकर लोगों की मदद कर रही है।
Uncategorized

सेवानिवृत्त डिप्टी कमिश्नर की 61 वर्षीय पत्नी 5 दिन से गायब, पुलिस लापरवाही कर रही, CMसे लगाई गुहार

लापता पद्मा के पोस्टर दीवारों पर लगा रहा परिवार।

ग्वालियर. ट्राइबल वेलफेयर डिपार्टमेंट से रिटायर्ड डिप्टी कमिश्नर राजकुमार शर्मा की 61 वर्षीय पत्नि पदमा शर्मा 31 अगस्त से गायब है। पदमा उस दन सुबह घर ने निकली थी और वह फिर वापिस नहीं लौटी। पति राजकुमार शर्मा ने विश्वविद्यालय थाने में गुमशुदगी दर्ज कर्रा है। उन्होंने पुलिस पर पत्नी की तलाश में सक्रिय न होने का आरोप लगाते हुए सीएम मोहन यादव से मदद की गुहार लगाई है। पुलिस के रवैये से नाराज शर्मा ने अपने स्तर पर पत्नी की तलाश शुरू कर दी है। वह अपने बेटे और बच्चों के साथ संभावित ठिकानों से सीसीटीवी फुटेज देख रहे है और चौक -चौराहों, मुख्य बाजारों और सार्वजनिक जगहों पर लापता के पोस्टर लगा रहे हैं।
जान-पहचान और रिश्तेदारों के यहां भी नहीं मिली
सेवानिवृत्त डिप्टी कमिश्नर ने बताया है कि उनकी पत्नी इससे पहले भी एक बार कहीं चली गयी थी। हालांकि 2-3 घंटे में वापिस आ गयी। इस बार 31 अगस्त का गयी तो अभी तक नहीं लौटी। उनके पास फोन भी नहीं है। घर से जाने से पहले किसी से कोई बात भी नहीं हुई है हमने पूरे शहर के साथ अपने रिश्तेदारों से भी पूछताछ कर ली है। लेकिन वह रिश्तेदारों के यहां भी नहीं पहुंची। इस मामले में पुलिस ने सिर्फ गुमशुदगी दज्र की है। उन्हांेने बताया है कि परिवार में उनके अलावा बेटा हिमांशु शर्मा है और इसके अलावा परिवार में कोई नहीं है। पदमा को तलाश करने में मुंह बोली बेटी दीपा गुप्ता और उसका बेटा युवराज भी मेरी मदद कर रहे है।

Uncategorizedराष्ट्रीय

क्या भाजपा का मैनिफेस्टो है बिहार चुनाव का जीएसटी कट

नई दिल्ली. बिहार विधानसभा चुनाव की राजनीति की तपिश के बीच मोदी सरकार ने वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) की दरों में कटौती का फैसला किया है। केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साफ कर दिया है छठ मईया की पूजा और दीवाली से पहले बिहार ही नहीं बल्कि देश को डब्ल धमाका मिलने जा रहा है। वित्तमंत्री ने बताया कि जीएसटी कट बिहार चुनाव में भाजपा मैनिफेस्टो है? इस पर वित्तमंत्री बोली कि यह बिहार नहीं, देश के 140 करोड़ लोगों का मैनिफिस्टो है। सरकार ने जीएसटी में बदलाव का फैसला बहुत ही सोच समझकर लिया गया है। वित्त मंत्री बोली कि जीएसटी का इतना बड़ा परिवर्तन और हर चीज में दामों में बदलाव करने के लिये इंडस्ट्री और ट्रेडर्स से बात कर रहे हैं कि वह रेट कट को सच मेंजनता तकपहुंचायें। क्योंकि कई सवाल उठ रहे हैं कि कम्पनियां रेट कट को जनता तक नहीं पहुंचाते हैं। कुछ न कुछ बहाने बनाकर पैसा बनाते रहते हैं और लोग को लाभ नहीं मिलता है। उस पर हम काम कर रहे है।
जीएसटी के दो स्लैब खत्म करने का लाभ बिहार में मिलेगा
निर्मला सीतारमण ने बताया है कि जीएसटी में बदलाव बहुत उम्मीद के साथ किया गया है। जो नवरात्रि से ही लोगों को खरीदारी पर दिखने लगेगा। उदाहरण के तौर पर 100 रूपये में पहले जो एक समान मिलता था। उसमें अब डबल समान खरीद सकता है। गुटखा-तम्बाकू के दाम बढ़ने से बिहार जैसे राज्यों को नुकसान होगा। उसकी भरपाई कैसे होगी। इसके जवाब में वित्तमंत्री ने कहा है कि बिहार कंज्यूमर स्टेट है। मैं उम्मीद रख रहीहूं। कि इस नवरात्रि के पहले दिन से ही जनता रेट कटौती के चलते अधिक समान खरीद सकेगी। बिहार जैसे राज्यों को इस कटौती और रीफॉर्म जीएसटी का लाभ मिलेगा। हम मॉनीटरिंग कर रहे है जो दाम किये गये है वह लोगों तक पहुंचे। इसके लिये हम लगातार इंडस्ट्री आदि से बातचीत कर रहे हैं। इस रेट कटौती का लाभ लोगों तक पहुंचे। लेकिन कम्पनियों ने भी हमें आश्वस्त किया है कि लोगों तक रेट कटौती का पूरा लाभ पहुंचेगा।
कांग्रेस पर वित्तमंत्री का निशाना
वित्तमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा हैकि जो लोग कभी वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को गब्बर सिंह टैक्स कहकर उसका मजाक उड़ाते थे। वह अब सरकार के जीएसटी 2.0 सुधारों का श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं। उनका यह बयान कांग्रेस नेताओं द्वारा यह कहने के बाद आया कि सुधारों कंे लिये अचानक यह कदम राहुल गांधी के प्रस्तावों के बाद उठाया गया है। जिन्होंने यह दावा किया है कि सरकार ने 9 साल तक इन प्रस्तावों का नजरअंदाज किया और उनके चुनाव प्रचार में वोट चोरी का आरोप लगाने के बाद ही कोई कदम उठाया। निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और पिछली सरकार पर भारी कर दर्रे लगाने का आरोप लगाया है जिससे व्यवसाईयों और उपभोक्ताओं दोनों का नुकसान हुआ। वित्तमंत्री ने कहा है कि मोदी सरकार का आम आदमी और उनकी आकांक्षाओं पर ध्यान और विपक्ष का दबाव नहीं, कर सुधारों का संभव बनाने का कारण बना है।

Uncategorized

जापान पर डोनाल्ड ट्रंप पलटे 25 से 15% किया टैरिफ

नई दिल्ली. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरूवार को नये अमेरिका -जापान व्यापार समझौते का लागू करने वाले एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किये। उन्होंने इसे अमेरिका-जापान संबंधों के एक नये युग की शुरूआत बताया है। इस आदेश में अमेरिका में आने वाले लगभग सभी जापानी आयातों पर 15%  का बेसलाइन टैरिफ लगाये गये है। जबकि ऑटोमोबाल और ऑटो पाटर््स, एयरोसपेस उत्पादों , जेनरिक दवाओं और घरेलू स्तर पर उपलब्ध नहीं होने वाले प्राकृतिक संसाधनों को सेक्टर स्पेसिफिक छूट दी गयी है।
आपको बता दें कि शुरूआती दौर में ट्रंप प्रशासन ने जापान और साउथ कोरिया पर 25% टैरिफ लगाने का ऐलान किया तो बीच में टेªड डील पर अमेरिका और जापान के बीच बात अटक भी गयी थी। अब आखिरकार ट्रंप प्रशासन ने 15% बेसलाइन टैरिफ जापान पर लगाने की मुहर लगाई। व्हाइट हाउस के बयान में कहा गया है। इस समझौते के तहत अमेरिका आने वाले लगभग सभी जापानी आयातों पर अमेरिका 15% का बेसलाइन टैरिफ लगेगा और साथ ही यह भी कहा गया है कि यह ढांचा पारस्परिकता के सिद्धांतों और हमारे साझा राष्ट्रीय हितों पर आधारित है।
इस समझौते के तहत जापान यूएस-मेड कमर्शियल एयरक्राफ्ट, डिफेंस इक्विपमेंट और चावल, मक्का, सोयाबीन, उर्वरक और बायोएथेनॉल सहित अरबों डॉलर मूल्य के कृषि उत्पाद खरीदने के लिए भी प्रतिबद्ध है. टोक्यो न्यूनतम पहुंच योजना के तहत अपने चावल आयात में 75% की बढ़ोतरी करने पर सहमत हुआ है, जिससे जापान को अमेरिकी कृषि निर्यात करीब 8 अरब डॉलर प्रति वर्ष हो जाएगा।
इस समझौते की सबसे खास विशेषताओं में से एक जापान द्वारा अमेरिका में 550 अरब डॉलर का इन्वेस्टमेंट करने का वादा है, जिसे आदेश में ‘अमेरिकी इतिहास में किसी भी अन्य समझौते से अलग’ बताया गया है. व्हाइट हाउस ने कहा कि इन निवेशों से रोज़गार पैदा होंगे, मैन्युफैक्चरिंग का विस्तार होगा और नेशनल सिक्योरिटी मज़बूत होगी।

 

Uncategorized

अलापुर डैम से छोड़े गये पानी से जल बहाव से 500 से अधिक घरों में भरा पानी

ग्वालियर. शहर में लगातार हो रही बारिश से निचली बस्ती लालियापुरा में स्थिति गंभीर हो गयी है। यहां 3-4 फीट तक पानी घरों में भर गया है। शहर में 1380 मिमी बारिश दर्ज की गयी है। 82 घरों में रहने वाले 500 से ज्यादा परिवार प्रभावित हुए है। लोगों ने अपना घरेलू सामान टेबिलों पर रखा है।

गेट खोलने से ललियापुरा के 91 घर जलमग्न
ग्वालियर. अलापुर बांध के गेट खोलने से सिथौली के पास बसा ललियापुरा गुरूवार को जलमग्न हो गया। पहले अलापुर बांध के गेट खोले जाये या नहीं की पशोपश और पानी की निकासी नही होने की वजह यहां बाढ़ के हालात बन गये हैं। यहां के 91 घरों में 3से 4 फीट तक पानी भर गया है। वार्ड 60 में आने वाले ललियापुरा, भाटखेड़ी के आसपास बसी कॉलोनी व गांवों में भी खतरा बढ़ गया है। यहां घर के भीतर भरे पानी में तैरते समान और गृहस्थी का बहता देख लोगों की आंखों में आंसू छलक रहे थें।
जल भराव के कारण लोग रातभर सो नहीं पाये और बच्चे स्कूल भी नहीं जा सके। घरों की किचिन में बरसात का पानी भर गया हे। उसमें खाने -पीने का समान भी पूरी तरह से डूब गया है। चारों तरफ घरों के बर्तन पानी में तैरते हुए दिखाई दे रहे है। जहां तक देखों वहां तक पानी ही पानी दिखाई दे रहा था। घरों में भरे पानी के कारण लालियापुरा के रहवासी अपने घरों में ताला लगाकर पूरी रात भर बैठकर आंखें छपकते रहे।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, अलापुर डैम के गेट बंद होने से उसका बैक वाटर बस्ती तक पहुंच रहा है। लोगों ने कलेक्टर और सीएम हेल्पलाइन पर भी इसकी शिकायत की है। उनका कहना है कि प्रशासन और नगर निगम के अधिकारी अभी तक मौके पर नहीं पहुंचे हैं। रहवासियों का मानना है कि अलापुर डैम के गेट खोलने से उनके क्षेत्र में भरा पानी निकल जाएगा। प्रशासन से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।

 

Uncategorized

सोलर पंप के लिये “प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना” के तहत सरकार देती है 90 प्रतिशत अनुदान

ग्वालियर – किसान भी “प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना” के माध्यम से 90% अनुदान पर सोलर पंप लगवा सकते हैं। इस योजना का क्रियान्वयन केन्द्र सरकार की “कुसुम योजना” के घटक ‘ब’ अंतर्गत किया जा रहा है। योजना के तहत सोलर पंप लगवाने वाले किसानों को केन्द्र सरकार 30%  अनुदान देती है। साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा लगभग 60% का अनुदान दिया जा रहा है।
हितग्राही को मात्र 10%  अंशदान देना होता है। लगभग दो माह पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा इस योजना के सुचारू क्रियान्वयन के लिये पोर्टल लाँच किया गया था। कलेक्टर  रुचिका चौहान ने उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास को “प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना” का व्यापक प्रचार – प्रसार कर जिले के ज्यादा से ज्यादा किसानों को लाभान्वित कराने के निर्देश दिए हैं।

Uncategorized

जय इंस्टीटयूट में ‘‘राष्ट्रीय पोषण सप्ताह’’ पर पोष्टिक व्यजनों की प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

ग्वालियर. VISM ग्रुप ऑफ स्ट्डीज़ के अंतर्गत संचालित जय इंस्टीटयूट ऑफ नर्सिंग एण्ड रिसर्च (नर्सिंग) महाविद्यालय में ‘‘राष्ट्रीय पोषण सप्ताह’’ के अंतर्गत पोष्टिक आहार व्यजनों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया । यह पोषण सप्ताह महाविद्यालय में 1 से 7 सितम्बर तक मनाया जा रहा है। जिसमें प्रतिदिन विभिन्न प्रतियोगिताऐं एवं सेमिनार आयोजित किये जा रहें है।
प्रदर्शनी की शुरूआत संस्थान के चेयरमैन डॉ. सुनील राठौर ने फीता काटकर की। नर्सिंग के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में नॉन फायर व्यजंनो को तैयार किया था। छात्र-छात्राओं के द्वारा बनाई गई हर एक व्यजंन में हेल्थ का राज छुपा था। यह सभी व्यजन सेहत का ख्याल रखते हुए बनाऐं गये थें। इस प्रदर्शनी में ग्रुप सी के विद्यार्थियों ने ऐसे लड्डू बनाऐं जिनका नाम संजीवनी लड्डू रखा गया था। छात्रों के इस ग्रुप ने बताया कि इस लड्डू की खासियत यह थी कि यह लड्डू डायबिटीज बाले मरीजों के लिए बहुत फयदेमंद है अगर मरीज प्रतिदिन 02 लड्डू खाऐंगे तो उनकी सेहत अच्छी होगी साथ ही उनको भरपूर पोषण प्राप्त होगें।
विद्यार्थियों ने बताया कि यह व्यजंन विशेष तोर पर पोस्ट ऑपरेटिव मरीज, गर्भवती महिलाओं, कुपोषित बच्चें एवं मरीजों की सेहत को ध्यान में रखकर तैयार की गऐ है। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन डॉ. सुनील राठौर ने विद्यार्थियों को बताया कि ‘‘राष्ट्रीय पोषण सप्ताह’’ पूरे देश में मनाया जा रहा है इसका उद्देश्य हेल्दी फूड को बढाबा देना है मनुष्य आज जिस तरह हेल्दी फूड को छोडकर फास्ट फूड की ओर बढता जा रहा है, जो हमारे शरीर के लिए बहुत हानिकारक है। जिससे हमें गंभीर बीमारियां होने का खतरा हमेशा बना रहता है। इस मौके पर संस्थान की चेयरपर्सन श्रीमती सरोज राठौर, ग्रुप निदेशक डॉ. प्रज्ञा सिंह, व्हीआईएसएम हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. ए.के. गुप्ता, नर्सिंग प्राचार्या सहित समस्त नर्सिंग स्टॉफ व छात्र-छात्राऐं मौजूद रहें।

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet holiganbet giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş tarafbet mariobet mariobet betpark betpark casibom casibom casibom giriş holiganbet kalitebet kalitebet giris betsmove Betsmove giris Royalbet Royalbet giriş Royalbet güncel Royalbet casibom casibom giriş meritking meritking giriş perabet perabet giriş kralbet kralbet giriş matbet matbet giriş grandpashabet grandpashabet giriş meritking meritking giriş jojobet jojobet betbey betgaranti tlcasino nesinecasino ibizabet bahiscom casibom casibom giriş betewin casinolevant