पॉश इलाके के सिटीसेंटर में युवती को दिनदहाडे किया अर्द्धनग्न, 15 दिनों के बाद सामने आया वीडियो
ग्वालियर. पॉश इलाके सिटीसेंटर स्थित कैलाश बिहार में युवती के साथ सरेराह बदसलूकी का वीडियो सामने आया है। एक युवक ने बीच सड़क पर युवती का हाथ पकड़ा, खींचतान की और उसकी टी-शर्ट फाड़कर अर्द्धनग्न कर दिया। घटना 12 जुलाई की बताई गयी है। इसका वीडिया ेअब सामने आया है कि पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। जानकारी के अनुसार वीडियों में कैलाश बिहार स्थित एक होटल से ट्रॉली बैग और हैंड बैग लेकर बाहर निकलती दिखाई दे रही है। उसके पीछे होटल से 3-4 युवक बाहर आये है। एक युवक उसका हाथ पकड़कर खींचते हुए काफी दूर तक ले जाते हैं। इसके बाद दोनों के बीची सड़क पर काफी देर तक बहस होती रही है।
देखिए युवती से बदसलूकी की तस्वीरें…

होटल से युवती ट्रॉली बैग लेकर निकली थी।

इस दौरान वहां कुछ और युवक भी नजर आए।

एक युवक ने युवती से बदसलूकी शुरू की। धक्का-मुक्की कर गिरा दिया। टी-शर्ट फाड़ी।

युवती ने अपने कपड़े ठीक किए। इस दौरान बहस होती रही।

घटना के 15 दिन बाद वीडियो वायरल होने पर मामला सामने आया।
आसपास मौजूद लोग बने रहे तमाशबीन
खींचतान के दौरान युवती सड़क पर गिर जाती है। इसके बाद भी युवक उसका हाथ पकड़े रहता है और टी-शर्ट को जोर से खींच देता है। कपड़े फटने के बाद युवती किसी तरह खुद को संभालती है और अपने कपड़े ठीक करती है। इस दौरान आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहते हैं।
कोई शिकायत नहीं मिली-पुलिस
यूनिवर्सिटी थाना TI रवीन्द्र कुमार के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है। इसमें युवक-युवती के बीच झगड़ा और खींचतान दिखाई दे रही है। वीडियो 12 जुलाई का बताया जा रहा है, लेकिन अब तक थाने में कोई शिकायत नहीं मिली है।