Uncategorized

क्षत्रिय मुक्तिधाम गुड़ा गुड़ी के नाके पर हुआ वृहद पौधा रोपण

ग्वालियर। सभापति मनोज तोमर ने समर्थकों एवं नगरनिगम के संयुक्त तत्वाधान में गुड़ा गुड़ी का नाका स्थित क्षत्रिय मुक्तिधाम में वृहद स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित कर बड़ी संख्या में पौधे रोपे गए तथा उनके संरक्षण की जिम्मेदारी स्थानीय नागरिकों द्वारा ली गई।
नगर निगम ग्वालियर द्वारा अमृत हरित अभियान के तहत शुक्रवार को आईईसी टीम डिवाइन एवं म्यूज के साथ वृहद स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान दो सैकड़ा से अधिक पौधे क्षत्रिय मुक्तिधाम में रोपे गए। इस अवसर पर अपर आयुक्त विजय राज, नोडल अधिकारी पार्क मुकेश बंसल, स्वास्थ्य अधिकारी किशोर चौहान, पार्क पर्यवेक्षक रवि पाराशर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं अन्य समाजसेवी उपस्थित रहे। पौधारोपण उपरांत वायुदूत ऐप पर सभी पौधों को अपलोड किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *