Uncategorized

Uncategorized

वीरपुर बांध के गेट पुलिस की मौजूदगी में खोले गये, जलभराव को लेकर न्यायालय में लगी जनहित याचिका पर की गयी सुनवाई

ग्वालियर. लगातार हो रही वर्षा की वजह से शहर क हालात दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रहे है। जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है। वीरपुर बांध के गेट कार्यपालन यंत्री अग्निवेश और सहायक यंत्री की देखरेख में खोले गये है। जैसे-जैसे बांध का जलस्तर कम हो रहा है। वैसे-वैसे इलाके में जल भराव स्थिति ठीक हो रही है और  हनुमान बांध में पानी भरने लगा है।
सन 1910 में बना था “वीरपुर बांध” 
पुरातत्व के जानकार इन्द्रदेव सिंह ने बताया कि वीरपुर बांध का इतिहास किया है और इसे किसने कौन से सन बनवाया था। मोर छठ पर्व पर हर साल लगता है मेला। सन 1993 के 32 साल बाद लबालब भरा वीरपुर बांध  रोज शाम ढलते आते हैं सैलानी । ग्वालियर के हृदय स्थल महाराज बाड़ा से मात्र 6 किमी दूर सिकंदर कंपू इलाके में बना वीरपुर बांध इस साल हुई झमाझम बारिश से जलस्तर 28 फीट तक पहुंच गया, वीरपुर बांध के पास ही  सन 1812 में सिकन्दर का बनवाया हुआ एक प्राचीन चर्च भी है, यह चर्च अब सेंट टेरेसा स्कूल के कैंपस में है  चित्र 3 में मार्च महीने में वीरपुर बांध पूरी तरह सूख गया था।

अधिवक्ता अवधेश सिंह भदोरिया ने हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका की प्रस्तुत

पुष्कर कॉलोनी विकास समिति के अध्यक्ष एवं रिटायर्ड आर्मी कैप्टन उद्देश्य सिंह भदोरिया द्वारा अधिवक्ता अवधेश सिंह भदोरिया के माध्यम से हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका इस आशय की प्रस्तुत की गई कि ग्वालियर शहर की आबादी करीब 16 लाख से ज्यादा हो चुकी है। हर वर्ष ग्वालियर शहर का विस्तार हो रहा है । लेकिन ड्रेनेज तथा सीवर सिस्टम व्यवस्थित न होने के चलते हर वर्ष बरसात के मौसम में ग्वालियर शहर की हालत बद से बद्तर हो जाती है। इस वर्ष ग्वालियर शहर का सीवर सिस्टम पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है । जगह-जगह जल भराव एवं सीवर की गंदगी से ग्वालियर शहर की आधी से ज्यादा आबादी का जीवन नर्क बन चुका है, हर वर्ष ग्वालियर शहर डेंगू चिकनगुनिया जैसी महामारी की चपेट में आ जाता है ।मध्य प्रदेश शासन सहित जिला प्रशासन तथा नगर निगम ग्वालियर शहर के नागरिकों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मुहैया कराने में पूरी तरह से असफल है। इस वर्ष भी ग्वालियर में सीवर लाइन चौक होने से कॉलोनी की गलियों सहित कॉलोनी के पार्कों तथा लोगों के घरों में सीवर भरा हुआ है जिससे इस वर्ष भी ग्वालियर शहर के महामारी की चपेट में आने की पूरी आशंका है।

जल भराव के मुद्दे पर लगी याचिका
हाईकोर्ट ग्वालियर में जलभराव को लेकर एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए ग्वालियर हाईकोर्ट की डबल बैंच ने नगरनिगम अधिकारियों के रवैये पर तल्ख टिप्पणी की है। हाईकोर्ट ने कहा है कि अधिकारी सुविधाये ंतो पूरी चाहते हैं लेकिन काम नहीं करना चाहते है। हाईकोर्ट ने यह भी निर्देश दिया है कि ऐसे अधिकारियों की निगरानी के लिये एक अलग से सेल बनाई जाये। जनता की शिकायतें दर्ज कर जांच कर सकें।
जल भराव को लेकर मंत्री और सांसद आमने-सामने
वीरपुर बांध के गेट पर बैल्डिंग करने के बाद विधायक और सांसद आमने-सामने आ गये। जिसमें एक पक्ष गेट को खोलकर जलभराव की स्थिति को ठीक करना चाहता था तो दूसरा पक्ष नहीं चाहता था वीरपुर बांध के गेट खोले जायें। इसलिये इस मुद्दे पर राज्य सरकार दखलंदाजी करते हुए वीरपुर बांध के गुरूवार की सुबह 10 बजे खोले गये। जिन्होंने के मकान बांध के कैचमेंट एरिया इलाके में बने उनमें पानी भरना तय है। तो इसके लिये सरकारी अधिकारी कर्मचारी तो जिम्मेदार नहीं है। मकान बनाने से पहले यह सोचना चाहिये था बांध का पानी छोड़ा जायेगां तो इस पानी हमारे घरों में भरेगा।
नगर निगम आयुक्त को कोर्ट ने दिए निर्देश
यह याचिका अधिवक्ता अवधेश सिंह भदौरिया सुनवाई के दौरान नगर निगम आयुक्त संघप्रिय सहित अन्य अधिकारी कोर्ट में मौजूद रहे। कोर्ट ने आयुक्त को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे अपने अधीनस्थ अधिकारियों को जनता के प्रति व्यवहार में सुधार लाने को कहें। जो अधिकारी जनता के कॉल रिसीव नहीं करते, उनके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
बारिश से बिगड़े हालात, जलभराव से जनजीवन प्रभावित
लगातार हो रही बारिश के चलते ग्वालियर शहर की सड़कें तालाब बन गई हैं। कई निचले इलाकों में पानी भर गया है। नगर निगम की ओर से जल निकासी के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण स्थिति और बिगड़ गई है। नगर निगम आयुक्त ने कोर्ट को बताया कि जलभराव की समस्या को सुलझाने के लिए लगभग 150 पॉइंट चिन्हित किए गए हैं। इन जगहों पर स्थायी समाधान की योजना बनाई जा रही है। जहां पानी भरता है, वहां पंप लगाने का प्रस्ताव है ताकि बारिश के पानी की निकासी की जा सके।

 

Uncategorized

हाईकोर्ट का फैसला जवान की संपत्ति का नॉमिनी होने से पूरा अधिकार नहीं, पत्नी और मां बराबद की हिस्सेदार

ग्वालियर. हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि किसी भी संपत्ति या सेवा लाभ पर केवल नॉमिनी होने से पूरा अधिकार नहीं मिलता। न्यायालय ने दिवंगत सीआरपीएफ जवान अतुल सिंह तोमर की पत्नी और मां को बराबर का वारिस मानते हुए आधा-आधा हिस्सा देने का ट्रॉयल न्यायालय का आदेश बरकरार रखा है। सीआरपीएफ गनर अतुलसिंह तोमर की शादी नेहा तोमर से 5 मार्च 2016 को हुई थी। 26 अप्रैल 2017 को सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गयी। इसके बाद उनकी मां सुधा तोमर, पिता, भाई और बहन ने उत्तराधिकार प्रमाण पत्र के लिये आवेदन किया। वहीं पत्नी नेहा तोमर ने भी अलग से आवेदन दायर किया।
एक्स-ग्रेशिया राशि के लिये अलग से वाद दायर करें
न्यायालय ने साफ किया है कि नॉमिनी को केवल पैसे प्राप्त करने का अधिकार होता है। लेकिन वह उसके वास्तविक मालिक नहीं होते है। उत्तराधिकार कानून के तहत पत्नी और मां दोनों बराबर के हिस्सेदार है। न्यायालय ने यह भी कहा है कि विभाग द्वारा दी गयी 25 लाख रूप्ज्ञये की एक्स-ग्रेशिया राशि को लेकर अगर कोई आपत्ति है तो उसके लिये अलग से दीवानी वाद दायर करना होगा।
ट्रायल कोर्ट ने फरवरी 2019 में सुनाया था फैसला
ट्रायल कोर्ट ने 13 फरवरी 2019 को आदेश दिया था कि जवान की पत्नी और मां को बराबर हिस्सा मिले। इस फैसले को मृतक के मृतक के माता-पिता ने हाईकोर्ट में चुनौती दी। उनका तर्क था कि वे सेवा अभिलेखों में नॉमिनी हैं, इसलिए पूरा लाभ उन्हें मिलना चाहिए।

Uncategorized

सावधान रहें….रमौआ बांध से पानी ओवरफ्लो, सुबह तक डूब सकते मुरार नदी के निचले इलाके


ग्वालियर. शहर में लगातार हो वर्षा के चलते शहरी छोर पर मौजूद सभी जलाश्य ओवरफ्लो की स्थिति में पहुंच चुक हैं। झांसी बायपास स्थित रमौआ डैम बुधवार की रात तक ओवरफ्लो हो चुका है। लगभग 60 फीट गहराई वाले इस रमौआ बांध की भराव क्षमता 12.5 एमसीएम है। बुधवार का यह पूरा भरकर ओवरफ्लो हुआ है।
पिछले 70 वर्षो में लगातार दूसरे वर्ष ऐसा हुआ है। रमौआ बांध पूरा भरकर ओवरफ्लो हुआ है। इससे पहले पिछले वर्ष पहली बार ऐसा हुआ था, जलसंसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री ने बताया पंकज सेंगर न बताया कि बुधवार की रात लगभग8 बजे तक रमौआ पूरा भर गया था। लगभग 8.30 बजे से बेस्ट वियर सेपानी की निकासी शुरू कर दी गयी है। यहपानी मुरार नदी में पहुंच रहा है जो कि ललियापुरा, सिरोल, हुरावली से मुरार होते हुए जड़ेरूआ डैम में जा रहा है। इससे आगे पानी नहर के रास्ते गोहद की बैसली नदी में जा मिलेगा।
32 क्षेत्रों में पानी भरा, निगम अमला पहुंचा
निगम के उपायुक्त अतिबल सिंह यादव ने बताया कि 32 स्थानों पर जलभराव की शिकायतें आई। वहां पानी निकाला। ये जल भराव शंकरपुर खदान, झाड़ू वाला मोहल्ला, पं​चशील नगर, नरसिंह नगर, फक्कड़ बाबा की बावड़ी, डीडी नगर, वायु नगर, भगत सिंह नगर, हरीशंकरपुरम, खुरैरी बड़ागांव आदि स्थानों पर पानी भरा।
एयरफोर्स रोड
भगवान सिंह का पुरा एयरफोर्स रोड पर पानी काफी भर गया है। पार्षद उमा यादव ने बताया कि रायरु, गंगापुर पानी भर गया है। उन्होंने बताया कि उक्त क्षेत्र में स्वर्ण रेखा, जलालपुर, जमहार, अकबरपुर, रूद्रपुरा, आनंद नगर और ट्रांसपोर्ट नगर के नाले का पानी आता है। निगम ने भगवान सिंह का पुरा के 5 परिवारों को निजी स्कूल में शिफ्ट किया है।
अभी पानी निकासी का फ्लो बहुत तेज नहीं है, लेकिन गुरुवार तक तेज बारिश होती है तो इसका फ्लो बढ़ सकता है। वहीं तहसीलदार कुलदीप दुबे सिटी सेंटर क्षेत्र में रात को 9 बजे टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने हुरावली की निचली बस्तियां, फूटी कॉलोनी, हनुमान नगर, हुरावली-सिरोल रोड आदि क्षेत्रों में पहुंचकर मुनादी कराई। वहीं मुरार नदी पार टाल क्षेत्र में भी अलर्ट जारी किया गया है।

Uncategorized

यमुना नदी का जलस्तर में वृद्धि होने से दिल्ली में हाहाकार, निगमबोध की घाट की गिरी दीवार

नई दिल्ली. यमुना का पानी लगातार बढ़ता जा रहा है। हालात बेकाबू होते दिख रहे है। बुधवार की देर शाम हालात और बिगड़ गये जब निगमबोध घाट परिसर की एक दीवार ढह गयी है। दीवार टूटते ही बाढ़ का पानी तेजी से भीतर घुस गया है। जिसके बाद इस ऐतिहासिक घाट को पूरी तरह से बंद करना पड़ा है। निगमबोध घाट, जो दिल्ली का सबसे पुराना और सबसे व्यस्त श्मशान स्थल है। अब बाढ़ की मार झेल रहा है।
दरअसल, दिन में ही घाट के भीतर पानी ंघुसने से दाह संस्कार की प्रक्रिया रोकनी पड़ी थी। अब दीवार टूटने के बाद स्थिति और गंभीर हो गयी है। अधिकारियों ने बताया है कि घाट के अन्दर पहले से ही पानी भर चुका था। सुरक्षा कारणों से इसे बंद करना मजबूरी हो गया। इस दौरान यमुना के उफान का असर दिल्ली सचिवालय की ओर जाने वाले मार्ग पर भी पड़ा है। सचिवालय जाने वाला एक रास्ता बन्द कर दिया गया है। क्योंकि वहां पानी का स्तर खतरनाक रूप से बढ़ गया है। ट्रैफिक पुलिस ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि आउटर रिंग रोड और उसके आसपास के इलाकों में भारी जाम की आशंका है।

Uncategorized

GST कम, 5% और 18%अब होंगे सिर्फ 2 टैक्स स्लैब

नई दिल्ली. GST काउंसिल की 56वीं बैठक बुधवार को नई दिल्ली में शुरू हुई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हो रही इस बैठक में कई प्रस्तावों पर मुंहर लगी। वित्त मंत्री साफ किया कि अब सिर्फ 2 GST स्लैब होंगे। जो 5 और 18% होंगे। मतलब अब 12 और 28%  के GST स्लैब को समाप्त कर दिया गया है। इनमें शामिल अधिकतर चीजें सिर्फ मंजूर किये गये 2 टैक्स स्लैब के अन्दर आ जायेगी। इसके चलते कई सामान सस्ते हो जायेंगे। हालांकि विलासिता और हानिकारक वस्तुओं के लिये एक अलग स्लैब को मंजूरी मिली है जो 40%  का है। वित्त मंत्री सीतारमण ने GST बैठक में लिये गये फैसलों के संबंध में बताते हुए कहा है कि हमारा फोकस देश के आम आदमी पर है। किसानों से लेकर लेबर तक को ध्यान में रखते हुए स्लैब कम करने को मंजूरी दी गयी है और बैठक में शामिल सभी राज्यों के वित्त मंत्रियों ने इस फैसले का समर्थन किया है।
22 सितम्बर से सस्ती हो जायेगी उपयोगी चीजें
उत्तरप्रदेश के वित्त मंत्री ने बताया है कि बैठक में लिये गये फैसलों के बारे में बताते हुए5-18% के GST स्लैब को मंजूरी मिलने की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने साफ किया है कि कांउसिल की बैठक में लिये गये सभी फैसले 22 सितम्बर से लागू होंगे। यानी इस तारीख से तमाम चीजें सस्ती हो जायेगी। गौरतलब है कि पीएम नरेन्द्र मोदी द्वारा पिछले 15 अगस्त को जीएसटी रिफॉर्म को लेकर की गयी। जिसके बाद से यह पहली काउंसिल बैठक थी। जिसमें बड़े फैसले लिये गये है। काउंसिल की बैठक के बाद हिमाचल प्रदेश के मंत्री राजेश धर्माणी ने इसमें लिये गये फैसलों के संबंध में बताते हुए कहा है कि सभी सदस्यों की तरफ से GST रेट्स को युक्ति संगत बनाने के पक्ष में सहमति व्यक्त की गयी है। प्रभावी रूप से 2 टैक्स स्लैब 5 और 18%  होंगे। जबकि कुछ विलासिता की वस्तुओं पर 40% कर लगेगा। तम्बाकू, पान मसाला जैसी चीजों को इस स्लैब में रखा जायेगा।

Uncategorized

शहर से सटे भाटखेड़ी ग्राम में स्थित 4 बीघा सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त कराई 

ग्वालियर सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है। कलेक्टर रुचिका चौहान ने जिले के सभी एसडीएम व तहसीलदारों को ऐसे अतिक्रमणों को अभियान बतौर हटाने के निर्देश दिए हैं जो विकास कार्यों में बाधा बन रहे हैं। साथ ही आमजन के आवागमन को प्रभावित कर रहे हैं। इस कड़ी में एसडीएम झांसी रोड अतुल सिंह के नेतृत्व में गई राजस्व, पुलिस व नगर निगम की संयुक्त टीम ने बुधवार को ग्राम भाटखेड़ी के विभिन्न सर्वे क्रमांकों में स्थित लगभग 4 बीघा सरकारी जमीन से बेजा कब्जे हटाकर शासन का कब्जा बहाल किया।
एसडीएम अतुल सिंह ने बताया कि भाटखेड़ी के अंतर्गत अवैध रूप से सरकारी जमीन पर बनाए गए दो पक्के व दो कच्चे मकान, बाउण्ड्रीवॉल एवं आरसीसी रोड को संयुक्त टीम ने नगर निगम के मदाखलत दस्ते व मशीनों की मदद से हटवाया। इसी तरह यहाँ के शासकीय सर्वे क्रमांक पर स्थित जमीन पर प्राकृतिक जल प्रवाह में बाधा बन रही अवैध पुलिया व सड़क को भी मशीनों की मदद से हटाए गए।
बुधवार को की गई इस कार्रवाई में कुल 4 बीघा शासकीय जमीन से बेजा कब्जे हटाकर शासकीय आधिपत्य लिया गया है। अतिक्रमण मुक्त कराई गई जमीन की कीमत लगभग 5 करोड़ रूपए आंकी गई है।  इस कार्रवाई में तहसीलदार कुलदीप दुबे व शिवदत्त कटारे, झांसी रोड व सिरोल थाना प्रभारी एवं नगर निगम के मदाखलत दस्ते के अधिकारी – कर्मचारी शामिल रहे।
Uncategorized

अब तक 71 जरूरतमंद महिलायें “शक्ति दीदी” के रूप में संभाल चुकी हैं फ्यूल डिलेवरी वर्कर की जिम्मेदारी 

ग्वालियर – 8 और जरूरतमंद महिलायें “शक्ति दीदी” बनी हैं। इनमें से 6 महिलाओं ने जिले के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर फ्यूल डिलेवरी वर्कर व 2 महिलाओं ने पेट्रोल पंप पर शुरू हुए आधुनिक कैफे वर्कर की जिम्मेदारी संभाली है। अब तक 71 जरूरतमंद महिलायें विभिन्न पेट्रोल पंपों पर फ्यूल डिलेवरी वर्कर के रूप में शक्ति दीदी बनाया जा चुका है। बुधवार को कलेक्टर रुचिका चौहान सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी शहर के 5 पेट्रोल पंपों पर पहुँचे और महिलाओं का स्वागत सत्कार कर उन्हें शक्ति दीदी की जिम्मेदारी सौंपी।
उल्लेखनीय है कि महिलाओं के सशक्तिकरण और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिये ग्वालियर में “शक्ति दीदी” के नाम से कलेक्टर ने नवाचार किया है। “शक्ति दीदी” नवाचार के तहत जरूरतमंद महिलाओं को फ्यूल डिलेवरी वर्कर के रूप में पेट्रोल पंपों पर नौकरी दिलाकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।
एयर फोर्स स्टेशन महाराजपुरा के सामने स्थित कारगिल फिलिंग स्टेशन पर श्रीमती कुसुमा सिंह को शक्ति दीदी के रूप में फ्यूल डिलेवरी वर्कर की जिम्मेदारी सौंपी। साथ ही यहाँ पर स्थापित किए गए कैफे में मानसी शर्मा व सुश्री पूनम व्यास को कैफे वर्कर के रूप में शक्ति दीदी बनाया। शक्ति दीदियों से चर्चा करते हुए कहा कि पूरी लगन और मेहनत के साथ कार्य करें। जिला प्रशासन उनकी पूरी मदद करेगा। इस अवसर पर कारगिल शहीद सरमन सिंह सेंगर की वीर नारी श्रीमती सरोज कुमारी का भी पुष्पाहारों से सम्मान किया। दीनदयालनगर के सामने स्थित आदित्य फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप पर श्रीमती लक्ष्मी जादौन व सुश्री नेहा को “शक्ति दीदी” की जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान एसडीएम मुरार श्री नरेश कुमार गुप्ता, सहायक संचालक महिला बाल विकास श्री राहुल पाठक व सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री सौरभ जैन मौजूद थे। गंगा फिलिंग स्टेशन वीरपुर में एसडीएम नरेन्द्र बाबू यादव ने रानी झा को, शिंदे की छावनी स्थित मॉडर्न फ्यूल्स पर संयुक्त कलेक्टर जूही गर्ग ने सुश्री बसंती को एवं मोतीझील ऑटो सर्विस पर एसडीएम प्रदीप शर्मा ने सुश्री नफीसा बानो को “शक्ति दीदी” के तहत फ्यूल डिलेवरी वर्कर की जिम्मेदारी सौंपी। पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिए कि शक्ति दीदियों का विशेष ध्यान रखें और उन्हें प्रावधानों के अनुसार मानदेय व सुविधायें प्रदान की जाएं। उन्होंने थाना प्रभारी को भी निर्देश दिए कि जिन पेट्रोल पंप पर शक्ति दीदी तैनात हैं उन पर लगातार गश्त करते रहें। साथ ही एसडीएम, तहसीलदार पुलिस अधिकारी, पेट्रोल पंप संचालक एवं शक्ति दीदियों को शामिल कर एक वॉट्सएप ग्रुप में नई शक्ति दीदियों को जोड़ें। पेट्रोल पंप पर शक्ति दीदी सुविधाजनक तरीके से काम कर सकें, इसके लिये उनके कार्य का समय प्रात: 9 बजे से सायंकाल 5 बजे तक रखा गया है।
Uncategorized

बुजुर्ग महिला से नकली फ्लिपकार्ट अधिकारी बनकर 15.50 लाख रूपये ठगे

ग्वालियर. एक बुजुर्ग महिला के साथ फ्लिपकार्ट का अधिकारी बनकर ठग ने 15.50 लाख रूपये ठग लिये है। घटना 23-24 अगस्त के बीच की है। महिला का बेटा दुबई में रहता है। सितम्बर के पहले सप्ताह में महिला को बेटे के पास जानाथा। पोते के लिये उसने फ्लिपकार्ट से एक ड्रेस ऑर्डर की थी जो आने के बाद पसंद नहीं आयी। रीफंड के लिये महिला इंटरनेट से फ्लिपकार्ट के कस्टमर केयर का नम्बर सर्च किया और वहां से उसके एक फ्रॉड नम्बर मिला। ठग ने अपने आपको फ्लिपकार्ट का अधिकारी बताया और ऑनलाइन फॉर्म फिलअप कराया। इसके बाद एकाउंट स 3 बार में 15.50 लाख रूपये निकल गये। पीडि़ता ने मामले की शिकायत एसएसपी ग्वालियर को जिसके बाद बुधवार को क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज कर लिया है।

साइबर क्राइम थाना जहां मामले की शिकायत दर्ज कराई गई।
ठगी 3 किश्तों में हुई, 6 लाख रूपये हॉल्ट कराये
महिला को जब ठगी का पता चला तो उसके मोबाइल पर पहला मैसेज 2 लाखरूपये उनके खाते से निकाले जाने का आया। अभी वह कुछ समझ पाती तभी 10 लाख रूपये निकाले जाने का फिर मैसेज आया। अब उनको समझ में आया कि कुछ गड़बड है। लेकिन जब तक कोई प्रोसेस कर पाती उससे पहले एक 3.50 लाख रूपये मैसेज और आ गया। इसके बाद उन्होंने तत्काल बैंक फोन कर अकाउंट बद कराया। इसकेबाद वह क्राइम ब्रांच पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। क्राइम ब्रांच के साइबर एक्सपर्ट की टीम ने तत्काल 6 लाखरूपये होल्ड करा दिये है। लेकिन शेष रकम निकाल ली गयी है।
हरिशंकरपुरम निवासी 61 वर्षीय देश कंवर सिंह के साथ धोखाधड़ी हुई है। देश कंवर के पति जयदीप सिंह शासकीय विभाग में पदस्थ थे, लेकिन कुछ समय पहले उनका निधन हो गया था। देश कंवर का बेटा एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है और दुबई में रह रहा है। बहू और पोता भी दुबई में हैं। उन्होंने जो ड्र्रेस खरीदी थी उसे वापस कर रिफंड के लिए प्रोसेस शुरू की। किसी ने उन्हें बताया कि कस्टमर केयर पर संपर्क करना पड़ेगा। वह ड्रेस वापस लेकर रिफंड कर देंगे।

Uncategorized

सिक्योरिटी गार्ड से बंदूक छीनने वाले तीनों बदमाश पुलिस की गिरफ्त में, गार्ड के साथ की थी मारपीट

सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में सड़क पर पड़ा गार्ड और उसके सिर पर डंडे मारते बदमाश। - Dainik Bhaskar

ग्वालियर. स्कूल के सिक्योरिटी गार्ड से बन्दूक लूटने का प्रयास करने वाले 3 आरोपियों को मंगलवार की रात महाराजपुरा पुलिस ने डीडी नगर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को बदमाशों के शहर में ही छिपे रहनेकी खबर मिली थी। इसके बाद पुलिस ने दविश देकर सिक्योरिटी गार्ड से बंदूक लूटकर बड़ी घटना को अंजाम देने वाले थे। मामले में पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
पुलिस ने आरोपी गोरमी भिंड निवासी अन्नि उर्फ अनिल पुत्र प्रमोद गुर्जर 19, मीरा कॉलोनी भिंड निवासी रोहन राजोरिया उर्फ रौनक पंडित 21, पुत्र अनिल शर्मा और मीरा कॉलोनी भ्ंिाड निवासी हाल निवास-अमलतास कॉलोनी, आयुष उर्फ आशु 20, पुत्र राजेश शर्मा को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में तीनों ने वारदात करना स्वीकार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ में और भी खुलासे होने की संभावना है।
क्या है मामला
आदित्यपुरम निवासी रमाकांत सिंह चौहान स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड हैं। वे 24 अगस्त दोपहर 2 बजे स्कूल से ड्यूटी कर लौट रहे थे। आदित्यपुरम के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। दो बदमाश 315 बोर की बंदूक छीनने लगे। रमाकांत ने बंदूक नहीं छोड़ी, तो बदमाशों ने उन्हें डंडे से पीटा और स्पीड में लाकर बाइक चढ़ा दी। फिर भी रमाकांत ने बंदूक नहीं छोड़ी। जब भीड़ इकट्‌ठी हुई, तो वहां से बदमाश भाग गए। रमाकांत अभी भी अस्पताल में भर्ती है। उसकी शिकायत पर पुलिस ने लूट का प्रकरण दर्ज किया था।
सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान
घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह घटना रिकॉर्ड हुई थी। पुलिस ने फुटेज लिये और बदमाशों की तलाश शुरू की। फुटेज से मदद मिली और पुलिस ने 2 बदमाशों की पहचान कर ली। जिन्हें तलाशने के लिये पुलिस को सक्रिय किया था।

 

Uncategorized

पाकिस्तान के क्वेटा आत्मघाती अटैक में 14 की मौत 30 से अधिक जख्मी, BNP नेता पर 7 माह में दूसरा अटैक

क्वेटा. पाकिस्तान के क्वेटा में मंगलवार की रात को बलूच नेशनल पार्टी (BNP) की रैली आयोजित की गयी थी। रैली के खत्म होने के तत्काल बाद बम विस्फोट हो गया। विस्फोट में 14 लोगों की मौत हो गयी जिसमें 30 से अधिक घायल हुए। जिनका उपचार जारी है। घायलों में पूर्व सांसद अहमद नवाज और पार्टी नेता मूसा बलूच भी शामिल है। रिपोर्ट्स के अनुसार शाहवानी स्टेडियम में बलूचिस्तान के पूर्व मुख्यमंत्री सरदार अताउल्लाह मेंगल की चौथी पुण्यतिथि के मौके पर रैली निकाली गयी। इसके बाद पार्किंग में सुसाइड अटैक हुआ।
आत्मघाती हमलावर ने मार्च में लाक दर्रे पर हुए हमले की तरह ही विस्फोटा करने से पहले मैंगल के जाने का इंतजार किया। हालांकि अभी तक किसी भी संगठन ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है। चश्मदीदों के अनुसार हमलावर बिना दाढ़ी वाला था। उसकी उम्र लगभग 35-40 के बीच की थी। उसके पास बॉल बेयरिंग से भरा करीब 8 किलो विस्फोटक था।
मार्च में भी हुआ था सरदार अख्तर पर हमला
इससे पहले सरदार अख्तर मेंगल और बीएनपी-एम के विरोध प्रदर्शन में शामिल अन्य लोग मार्च 2025 में मस्तुंग जिले के लाकपास क्षेत्र के पास हुए आत्मघाती हमले में बच गए थे। हमलावर ने धरना स्थल से दूर खुद को उड़ा दिया था, क्योंकि सुरक्षा गार्डों ने उसे रोक लिया था। इसलिए वह मंच तक नहीं पहुंच पाया, जहां बीएनपी-एम के नेता मौजूद थे।

विस्फोट की तस्वीरें…

विस्फोट के बाद पार्किंग में खड़ी क्षतिग्रस्त गाड़ियां, हमले में 1 पुलिस कर्मी की मौत भी हुई है।
विस्फोट के बाद पार्किंग में खड़ी क्षतिग्रस्त गाड़ियां, हमले में 1 पुलिस कर्मी की मौत भी हुई है।
घायलों को क्वेटा सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है।
घायलों को क्वेटा सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है।
hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet holiganbet güncel holiganbet giriş holiganbet güncel giriş holiganbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş tarafbet mariobet mariobet betpark betpark casibom casibom casibom giriş holiganbet kalitebet kalitebet giris betsmove Betsmove giris Royalbet Royalbet giriş Royalbet güncel Royalbet meritking meritking giriş perabet perabet giriş kralbet kralbet giriş matbet matbet giriş grandpashabet grandpashabet giriş meritking meritking giriş esbet jojobet cashwin betgaranti tlcasino nesinecasino ibizabet bahiscom casibom casibom giriş betewin casinolevant casibom casibom giriş