Uncategorized

Uncategorized

जापान के प्रधानमंत्री ने इस्तीफा दिया

जापान. प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा ने रविवार को इस्तीफा दे दिया है। इशिबा ने यह कदम सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के भीतर विभाजन से बचने के लिए उठाया है। इशिबा की गठबंधन सरकार जुलाई में हुए ऊपरी सदन (हाउस ऑफ काउंसलर्स) के चुनाव में हार गई थी। इशिबा ने इसके लिए हाल ही में माफी मांगी थी और कहा था कि वह इस्तीफा देने के बारे में निर्णय लेंगे। चुनावी हार के बाद सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के भीतर ‘इशिबा को हटाओ’ आंदोलन तेज हो गया था। पार्टी के कुछ नेताओं और सांसदों ने उनके नेतृत्व पर सवाल उठाए, जिससे उनकी स्थिति कमजोर हो गई थी। अब उनके हटने के बाद पार्टी में नई लीडरशिप की दौड़ शुरू होगी।
इशिबा की पार्टी ऊपरी सदन में बुरी तरह हारी थी
इशिबा की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी और उसके सहयोगी दल ने जुलाई में हुए चुनावों में देश के ऊपरी सदन में अपना बहुमत खो दिया था। हालांकि उस समय उन्होंने कहा था कि वो प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगे। जापानी संसद के उच्च सदन में कुल 248 सीटें हैं। इशिबा के गठबंधन के पास पहले से 75 सीटें थीं। बहुमत बनाए रखने के लिए उन्हें इस चुनाव में कम से कम 50 नई सीटों की जरूरत थी, लेकिन उन्हें केवल 47 सीटें ही मिल पाईं। इनमें से लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी को 39 सीटें मिली थीं।
यह हार प्रधानमंत्री इशिबा के लिए दूसरी बड़ी राजनीतिक असफलता थी। इससे पहले अक्टूबर में निचले सदन का चुनाव हारने के बाद अब यह गठबंधन दोनों सदनों में अल्पमत में चला गया था। लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी की स्थापना 1955 में हुई थी और यह पहला मौका है जब उसने दोनों सदनों में बहुमत खो दिया है।

Uncategorized

शिप्रा में कार गिरने से टीआई सहित एएसआई और लेडी कॉन्स्टेबल की मौत, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ तलाशने में जुटी

उज्जैन. शिप्रा नदी में कार गिरने से लापता हुए 3 पुलिसकर्मियों में से एक का शव मिल गया है। उन्हेल थाना प्रभारी अशोक शर्मा की डेडबॉडी सुबह लगभग 8 बजे घटनास्थल से 4 किमी दूर मिली। रेस्क्यू टीमें एसआई मदनलाल निमामा और कॉन्स्टेबल आरती पाल को तलाश रही हे। एसपी प्रदीप शर्मा के अनुसार तीनों पुलिसकर्मी शनिवार को उज्जैन से चिंतामन के लिये निकले थे। वह एक लड़की के गुम होने के मामले में जांच करने के लिये जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार पुल से बेकाबू होकर शिप्रा में जा गिरी।
एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और होमगार्ड की टीमें बोट से और ड्रोन से कार को तलाश रही है। रात को 1.30 बजे अंधेर अधिक होने के चलते रेस्क्यू रोक दिया गया था। इसे सुबह 7 बजे दोबारा शुरू किया गया। तलाशी अभियान के दोरान नदी से एक अन्य पुरूष का शव मिला है। पहले यह शव एसआई मदनलाल निमामा का माना जा रहा था। लेकिन बाद में इसके निमामा का नहीं होने की पुष्टि हो गयी है।

टीआई अशोक शर्मा का शव मिल गया है। मदनलाल और आरती की तलाश जारी है।
टीआई अशोक शर्मा का शव मिल गया है। मदनलाल और आरती की तलाश जारी है।
टीआई अशोक शर्मा का बेटा (चश्मे में) घटनास्थल पर मौजूद है।
टीआई अशोक शर्मा का बेटा (चश्मे में) घटनास्थल पर मौजूद है।

कॉन्स्टेबल आरती पाल कार ड्राइव कर रही थी
एसपी के अनुसार कार कॉन्स्टेबल आरती पाल ड्राइव कर रही थी। उन्हेल थाना इलाके से 2 दिन पूर्व 14वर्षीय युवती गुमशुदा हो गयी थी। इस प्रकरण में तीनों पुलिस कर्मी चिंतामन की ओर जा रहे थे। 41 साल की आरती की शादी नहीं हुई थी। 6 महीने पहले ही उनके भाई की मौत हुई थी।
तेज बहाव से रेस्क्यू में आ रही परेशानी
शनिवार की रात को पुल के पास एएसआई लोकेशसिंह तोमर तैनात थे। इसी बीच सफेद रंग की कार पुल पर पहुंचते ही बेकाबू हो गयी। रेलिंग नहीं होने से कार नीचे नदी में जा गिरी। पानी का बहाव इतना तेज था कि नदी में गिरते ही कार डूब गयी। खबर मिलते ही एसपी प्रदीप शर्मा, निगमायुक्त अभिलाश मिश्रा, अपर आयुक्त संतोष टैगोर, एसडीआरएफ, होमगार्ड और नगरनिगम की टीमें घटनास्थल पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि कार ब्रिज के लेफ्ट साइड से नीचे गिरी है। नदी पुल से लगभग 12 फीट नीचे है। पानी का वहाव ज्यादा से सर्चिंग में परेशानी आ रही है।

Uncategorized

सागरताल के नजदीक बने ताल में गणेश मूर्ति विसर्जन, अचलेश्वर पर विराजमान गणपति प्रतिमा को नूराबाद में कराया विसर्जन

ग्वालियर. शनिवार का अनंत चतुर्दशी के अवसर पर शहर के 500 स्थानों से बड़ी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन सागरताल के सामने बनाये गये अस्थाई तालाब में किया गया है। दिन भर शहर की सड़कों पर बैंडबाजों के साथ श्रीजी की झांकियां निकाली गयी। चारों ओर एक ही शोर सुनाई दे रहा था। ‘‘गणपति बप्पा मोरया…अगले बरस तू जल्दी आ’’ । अचलेश्वर मंदिर पर विराजमान गणपति जी की प्रतिमा को ट्रोला में रखकर ले जाकर नूराबाद नदी में विसर्जित कराया गया।
अनंत चौदस पर शनिवार को गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ ही 11 दिवसीय गणेशोत्सव का समापन हो गया। गणपति के जयकारे के बीच लगाने के साथ-साथ अंबीर गुलाल उड़ाते हुए श्रद्धालुओं ने पूरे शहर का माहौल भक्ति के रंग मे रंग दिया। सागरताल पर अस्थाई तालाब बनाकर प्रशासन ने शहर की बड़ी प्रतिमाओं का विसर्जन कराया।
500 से ज्यादा गणेश पंडाल से पहुंची प्रतिमाएं
वैसे तो गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन फूल डोल ग्यारस से शुरू हो जाता है, लेकिन अनंत चतुर्दशी पर शहर की 90 प्रतिशत प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। ग्वालियर में 500 से ज्यादा गणेश पंडाल लगाए गए थे। इनमें से 50 पंडाल ऐसे थे। जहां गणेश प्रतिमाओं की ऊंचाई 10 से 20 फीट के बीच रही थी। 7 से 9 फीट वाली प्रतिमाओं की संख्या लगभग 150 थी। इसके अलावा पांच फीट की प्रतिमाएं सबसे जयादा थीं।

Uncategorized

लालियापुरा में पिछले 3 दिनों से भरा है पानी, मुरार नदी का जलस्तर बढ़ने से घरों में भर रहा है पानी

ग्वालियर. वर्षा ने शहर के उन जगहों की सच्चाई उजागर कर दी है। जहां लोगों ने नदी किनारे और जल निकासी के इलाकों पर कब्जा कर लिया है। अलापुर और रमौआ बांध से निकल रहे पानी ने मुरार नदी के किनारे बने मकानों पर खतरा बढ़ गया है। वहीं ललियापुरा का हालात 3 दिनों के बाद भी नहीं सुधरे हैं जल निकासी होने की स्थिति में बीमारियां बढ़ने की संभावना है। संतर फैक्ट्री की ओर से होकर भिण्ड की तरफ जाने नैरोगेज के ट्रैक के नीचे पहले जल निकासी की पुलिस बनी थी। पटरियां निकालने के बाद जिला प्रशासन और नगरनिगम ने मिलकर पुलियों की समतल कर सड़क बना दी है। अब उन्हीं की याद निगम प्रशासन को आयी हुई है। शहर के अन्दर वर्षा का पानी कई जगहों पर भरा हुआ है। ज्यादा समस्या वार्ड 18-19 में है। यहां जल निकसी नहीं होने से डीडी नगर, शताब्दीपुर, आदित्यपुरम और अमलताश कॉलोनी समेत कई इलाको में पानी नहीं निकल पा रहा है।
शहर में हो रही लगातार वर्षा को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट घोषित किया है। कलेक्टर रूचिका चौहान ने स्कूलों और आंगनवाड़ी केन्द्रों में छुट्टियां घोषित कर दी है। लगातार हो रही वर्षा से शहर के आसपास के सभी बांध लबालब भरे हुए हैं। ऐसे में रमौआ और अलापुर बांध से पानी छोड़े जाने पर मुरार नदी में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। ऐसे में लोगों के घरों में 3-4 फीट तक पानी भर गया है। इन हालातों में तेज बारिश होती है तो पानी नदी से निकलकर आसपास के घरों में घुस जायेगा। हांलाकि मुरार नदी के कैचमेंट इलाके में किये अतिक्रमण को हटाया नहीं गया है। ग्वालियर में रात के वक्त में हुई तेज बारिश औ अलापुर बांध के डूब इलाके के गांवों में पानी भरने की वजह से जल संसाधन विभाग को अलापुर बांध के गेट को खोलना पड़ा है। वहीं दूसरी ओर रमौआ बांध का वेस्ट वियर लगातार चल रहा है। दोनों बांधों से पानी सीधे बहकर मुरार नहीं में पहुंच रहा है। इस वजह से मुरार नदी अपने पूरे शबाव पर बह रही है। मुरार नदी के बहाव के इलाकों में बने मकानों में पानी अन्दर भर गया है।
नैरोगेज की 4 पुलिया बंद कर बना दी सड़क, जलभराव हुआ
गोले का मंदिर से भिंड के लिए नैरोगेज की रेल लाइन यूनीपेच फैक्ट्री के बगल से होकर जाती थी। यहां शताब्दीपुरम-डीडी नगर एरिया के बीच रेल खंड के 4 पुलिया थीं। यहां रहने वाले एडवोकेट धर्मेंद्र सक्सेना ने बताया कि उक्त पुलिया को सड़क बनाते वक्त समतल कर दिया। यहीं कारण है कि बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है। अब निगम सड़क की जेसीबी से खुदाई पाइप डालने का काम किया जा रहा है। वहीं पिंटो पार्क एरिया में निगम सड़क पर खुदाई कर पानी निकासी का काम करा रहा है।

Uncategorized

अलापुर और रमौआ बांध से पानी छोड़ने से मुरार नदी का बढ़ा जलस्तर

ग्वालियर. शहर में हो रही लगातार वर्षा को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट घोषित किया है। कलेक्टर रूचिका चौहान ने स्कूलों और आंगनवाड़ी केन्द्रों में छुट्टियां घोषित कर दी है। लगातार हो रही वर्षा से शहर के आसपास के सभी बांध लबालब भरे हुए हैं। ऐसे में रमौआ और अलापुर बांध से पानी छोड़े जाने पर मुरार नदी में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। ऐसे में लोगों के घरों में 3-4 फीट तक पानी भर गया है। इन हालातों में तेज बारिश होती है तो पानी नदी से निकलकर आसपास के घरों में घुस जायेगा। हांलाकि मुरार नदी के कैचमेंट इलाके में किये अतिक्रमण को हटाया नहीं गया है। ग्वालियर में रात के वक्त में हुई तेज बारिश औ अलापुर बांध के डूब इलाके के गांवों में पानी भरने की वजह से जल संसाधन विभाग को अलापुर बांध के गेट को खोलना पड़ा है। वहीं दूसरी ओर रमौआ बांध का वेस्ट वियर लगातार चल रहा है। दोनों बांधों से पानी सीधे बहकर मुरार नहीं में पहुंच रहा है। इस वजह से मुरार नदी अपने पूरे शबाव पर बह रही है। मुरार नदी के बहाव के इलाकों में बने मकानों में पानी अन्दर भर गया है।
बारिश मुसीबत बढ़ा सकती है
शनिवार को बारिश नहीं होने से शहर के शहरवासियों ने राहत की संास ली है। क्यों कि दोनों बांधों से पानी छोड़े जाने की वजह से वैसे ही मुरार नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। ऐसे में बारिश की वजह से मुरार इलाके का पानी बहकर नालों में साथ बहकर मुरार नदी में आता है। ऐसे में बाढ़ क हालात बन सकते हैं। मुरारवासियों ने मुरार नदी के बहाव में अतिक्रमण कर मकान बना लिये हैं। वह मकान पूर्ण रूप से डूब सकते हैं।
मुरार नदी के बहाव इलाके में स्कूल तक बन चुके हैं
मुरार नदी के बहाव इलाके से सटाकर लोगों ने मकान, मल्टी और स्कूल तक बना लिये हैं। इस वजह से 100 मीटर की मुरार नदी का बहाव इलाका सिमटकर काफी कम रह गया है।
मुरार नदी के बहाव क्षेत्र में हो रही खेती
वर्षा के बाद मुरार नदी में पानी की पतली धारा बहती है इस धारा को मुरार नदी को लोग एक किनारे मोड़ देते हैं। बाकी की जमीन पर लोग खेती, गौपालन करते हैं। पहले उच्च न्यायालय के आदेश पर नगरनिगम एवं जिला प्रशासन ने मिलकर संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाया था। लेकिन इसके बाद फिर वहीं अतिक्रमण हो गया है।
पुल के ऊपर से बहने लगा वर्षा का पानी
विगत हुई वर्षा के वक्त मुरार नदी उफान पर आई थी जिससे मुरार नदी पर बने पुल के ऊपर से पानी बहने लगा था। जबकि उस वक्त अलापुर औरे रमौआ बांध के गेट नहीं खोले गये थे। वर्तमान समय मे मुरार नदी पर बने हुए अलापुर और रमौआ बांध के गेट खुले हुए हैं।

Uncategorized

किले से कूंदने से 5 बार लोगों ने रोका, 6वीं बार में लगाई छलांग, हाथ-पैर टूटे

ग्वालियर. किले की तलहटी में 35 वर्षीय युवक ने छलांग लगा दी। किले के नीचे लगी झाडि़यों में फंसने से उसकी जान बच गयी। घटना शनिवार की दोपहर लगभग 3.30 बजे की है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार युवक आसिफ ने इससे पहले भी 4-5 बार छलांग लगाने का प्रयास कर चुके है। लेकिन वहां खड़े लोगों ने उसे रोक लियां लेकिन 6वीं बार में वह किले से कूंद गया। खबर मिलते ही ग्वालियर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
पुलिस और एसडीआरएफ ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू कर किले की झाडि़यों में गिरकर घायल हुए युवक आसिफ खान को रस्सी की मदद से ऊपर खींचकर बाहर निकाला। युवक के दोनों हाथ और एक पैर टूट गया। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आसिफ खान पुत्र बन्ने खान माधौगंज थाना इलाके के लक्कडखाना इलाके में रहता है। पुलिस पूछताछ में जख्मी युवक ने बताया है कि उसके घर वाले उसे मारते-पीटते है। परेशान करते हैं। इसलिये वह किले से कूंदकर आत्महत्या कर रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी है।

Uncategorized

मुरार और लालियापुरा में बढ़ रहा जलस्तर, यही हालात रहें तो बीमारियां फैलेंगी

ग्वालियर. शहर के आसपास के इलाके में बाढ़ जैसे हालात बने हैं। ललियापुरा में शनिवार की शाम 5 बजे तक 3 फीट गहरे पानी में ढूबे है। जिससे ललियापुरा में पानी बढ़ने से हालात इतने बिगड़ गये है कि यहां से प्रशासन की टीम को लोगों को निकलना पड़ा है। रहवासियों ने बताया है कि अगर पानी 4-5 दिन और भरा रहा तो बीमारियां फैलने वाली है। मच्छरों की संख्या बढ़ने डेंगू और मलेरिया फैलने की संभावना बढ़ रही है।

अब अलापुर बांध के गेट खोलने से जलस्तर बढ़ने हुरावली पुलिया के पास मुरार नदी (वैशाली) का जलस्तर पुलिस के नजदीक जा पहुंचा है। सिरोल से लेकर हुरावली पुलिया तक नदी किनारे बने मकानों में पानी भरने लगा है। पुलिया के समीप बना स्वास्तिक कॉम्पलेक्स के तलघर में बनी दुकानों में भी भर रहा है। अलापुर बांध का गेट नहीं खोले जाने से कैचमेंट इलाके के पीछे बनी अवैध कॉलोनियों में भी पानी का जलस्तर बढ़ रहा है। यहां हुरावली औरे सिरोल रोड के भी बुरे हालात है। वर्षा से जगह-जगह गड़ढे हो गये है।
वीरपुर-हनुमान बांध: नोटिस के बाद कार्रवाई नहीं… वीरपुर व हनुमान बांध क्षेत्र में लगभग 458 चिन्हित अतिक्रमण हैं। इनको लेकर 5 वर्षों से नोटिस जारी करने का खेल चल रहा है। बारिश से पहले जल संसाधन विभाग व प्रशासन औपचारिकता में नोटिस देता है, लेकिन अतिक्रमण अब तक नहीं हटाए हैं।
वीरपुर बांध में पानी बढ़ा तो पत्र लिख मांगे निर्देश
वीरपुर बांध पर भाजपा के 2 दिग्गजों में गेट खोलने व न खोलने के चलते कार्यपालन यंत्री ने पत्र लिखकर उच्चधिकारियों से राय मांगी। इसके बाद गुरुवार को गेट की बिल्डिंग तोड़कर खोल दिए। वीरपुर-हनुमान बांध के कैचमेंट में नेताओं के खास लोगों ने गार्डन हैं। स्थानीय लोगों द्वारा द कैचमेंट की जमीन पर अतिक्रमण वाली जमीन पर खेती करने के लिए बांध के गेट खोल कर पानी निकाल दिए जाने के कारण गेट पर बेल्डिंग कर दी गई थी।

Uncategorized

कैडबरी में फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम व्यापारी से ठगे 5.70 लाख रूपये, ठग दिल्ली और हरियाणा से कॉलसेंटर चला रहे थे, 2 ठग गिरफ्तार

ग्वालियर. मालनपुर स्थित कैडबरी की फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले 2 शातिर ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गये ठग बिहार निवासी लेकिन दिल्ली-हरियाणा से ठगी के कॉल सेंटर चला रहे थे। राज्य साइबर सेल जोन ग्वालियर ने इन दोनों आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। यह गिरोह बेहद शातिर है।
इंटरनेट पर जो लोग किसी भी कम्पनी की फ्रेंचाइजी लेने के लिये तलाश करते थे। यह उनका डेटा वहां से चोरी कर लेते थे। इसके बाद ट्रु कॉलर पर उसनी कम्पनी के नाम से आईडी बनाकर टारगेट को कॉल कर जाल में फंसाकर ठगी को अंजाम देते थे। एक साल से साइबर पुलिस इनके पीछे लगी थी। यह अब पुलिस के हाथ लगे हैं।
क्या है मामला
प्रदीप सेन ने कैडबरी की फ्रेंचाइजी के लिये इंटरनेट पर तलाश किया था। जिसके एक घंटे के बाद ही उनके पास कॉल आया, कॉल करने वालेने बताया कि आपने कैडबरी कम्पनी को सर्च किया था। जिसका मैसेज उनके पास आया था। इसके बाद कम्पनी की पॉलिसी समझाकर उनको आसानी से फ्रेंचाइजी ऑफर की। इस बीच कुछ डिपोजिट कराने के बहाने 5.70 लाख रूपये ठग लिये थे। इस मामले की जांच की तो पता चला कि यह रैकेट दिल्ली के साथ ही सोनीपत, हरियाणा और बिहार से संचालित है। डीएसपी राज्यसाइबर सेल संजीव नयन शर्मा ने बताया कि ग्वालियर निवासी प्रदीप सेन व्यापारी है। एक वर्ष पूर्व उन्होंने एक शिकायत की थी कि उन्हें कैडबरी चॉकलेट की फ्रेंचाइजी दिलाने नाम पर ठगों ने 5 लाख 70 हजार रूपये की ठगी की है।
ठगी का तरीका बिहार के छपरा से सीखा
राज्य साइबर सेल जोन ग्वालियर के डीएसपी संजीव नयन शर्मा ने बताया कि कैडबरी की फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले 2 शातिर आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। फिलहाल पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में पता चला है कि पकड़े गये आरोपी ने बिहार के छपरा से ठगी का तरीका सीखा है पैसे निकालने के लिये बिहार के अलग-अलग जिलों में अपने दलाल तैनात किये हैं। जिससे पुलिस उन तक पहुंच नहीं पाये। अब राज्य साइबर सेल की टीम उनके साथियों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
एक साल की मेहनत तब मिले आरोपी
पिछले एक साल से उप निरीक्षक हिमानी पाठक, शैलेन्द्र सिंह राठौर, प्रधान आरक्षक पवन शर्मा और आरक्षक पुष्पेंन्द्र सिंह मामले की जांच में लगे थे और जांच की तो पता चला कि इस गिरोह का सरगना मनीष गुप्ता निवासी बिहार है। उसके लिए बिहार निवासी दीपक कुमार डेटा कलेक्ट करने का काम करता है। इसके बाद यह दूसरे राज्यों से नौकरी के नाम पर कुछ युवकों को हायर कर उनकी मदद से ठगी की वारदात को अंजाम देते है और रुपयों का ट्रांजैक्शन बिहार में कराते थे, जिससे पुलिस को गुमराह कर सके।

 

Uncategorized

जश्ने ईद मिलादुन्नवी पर गले मिलकर दी बधाई, गणेश विसर्जन के चल समारोह निकले, लहराया तिरंगा

जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर निकाले गए जुलूस में इस बार धार्मिक झंडे के साथ-साथ भारतीय तिरंगा भी युवाओं के हाथों में लहराता नजर आया। - Dainik Bhaskar
ग्वालियर. जश्न-ए-केन्द्र मिलादुन्नवी धूमधाम से मनाई जा रही है। पैगम्बर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा जश्ने ईद मिलादुन्नवी के मौके पर शहर से लेकर गांव-कस्बो तक खुशियों का वातावरण है। पैगम्बर मोहम्मद की यौम-ए-पैदाईश द्वारा रबीउल-अव्वल शुक्रवार को मनाई जा रही है। इस बीच शहर के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों से बैंडबाजों व डीजे पर थिरकते हुए युवा फूलबाग मस्जिद पर पहुंचे। यहां दोपहर 1 बजे के बाद एक-एक कर जुलूस पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ था जो शाम तक चलता रहा। मस्जिद में सभी ने एक दूसरे के गले लगकर बधाई दी है। इस बार जुलूस में धार्मिक झंडे के साथ-साथ राष्ट्रीय ध्वज भी लहराते हुए युवा नजर आये।
डीजे साउंड पर थिरकते हुए निकले युवा
शुक्रवार को ईद मिलाद उन नवी के मौके पर गाजे-बाजों के साथ पैगम्बर साहब का जन्मदिन मनाते हुए गुडागुड़ी का नाका, हेमसिंह की परेड, मामा का बाजार, आपागंगज, कंपू ईदगाह, जलाल खां की गोठ, शंकरपुर, मेवाती मोहल्ला, सागरताल, उस्मानी मस्जिद गोल, बहोड़ापुर, नाका चंद्रवदनी गली नम्बर 1 इलाको से जुलूस महाराज बाड़े से होते हुए फूलबाग मोती मस्जिद पहुंचे। यहां सभी जुलूसों का समापन हुआ है। इस बार जुलूस में धार्मिक ध्वज के साथ -साथ भारतीय तिरंगा भी लहरा रहा था।
नो व्हीकल जोन रहा फूलबाग, सिर्फ जुलूस के वाहन ही आ सके
जश्ने ईद मिलादुन्नबी के कारण फूलबाग मोती मस्जिद चौराहा पर काफी अधिक भीड़ भाड़ होने से यातायात पर काफी अधिक दवाब रहता है। इसी कारण पुलिस ने फूलबाग के क्षेत्र को नो व्हीकल जोन घोषित किया था। फूलबाग पर सिर्फ जुलूस के वाहन ही आ जा सके हैं। पुलिस पर सुरक्षा काे लेकर पुलिस फोर्स काफी मात्रा में तैनात रहा है।
गणेश विसर्जन व ईद को लेकर यहां है यातायात मार्ग परिवर्तन
कंपू क्षेत्र से महाराज बाड़ा, शिंदे की छावनी से फूलबाग और स्टेशन की ओर जाने वाले वाहन कंपू से मांडरे की माता से चेतकपुरी से होकर जा सकेंगे।
कंपू क्षेत्र से महाराज बाड़ा, कटीघाटी से होकर बहोड़ापुर की ओर जाने वाले वाहन सिकंदर कंपू, गिरवाई से गोल पहाड़िया, मोतीझील होकर बहोड़ापुर निकाले जाएंगे।
गोल पहाडय़िा से बहोड़ापुर की ओर जाने वाले वाहन मोतीझील होकर बहोड़ापुर जाएंगे।
इसी तरह बहोड़ापुर से शिंदे की छावनी, फूलबाग होकर रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले वाहन सागरताल होते हुए रेलवे स्टेशन के रास्ते निकाले जाएंगे।
किलागेट, हजीरा, रेलवे स्टेशन, गांधीरोड से फूलबाग होते हुए कंपू क्षेत्र में आने वाले वाहन सिटी सेंटर से चेतकपुरी होकर, अचलेश्वर चौराहा से कंपू आ सकेंगे।
वहीं किलागेट, हजीरा, रेलवे स्टेशन, गांधीरोड से बहोड़ापुर की ओर जाने वाले वाहन सागर ताल होकर बहोड़ापुर जा सकेंगे।
रेलवे स्टेशन की ओर से छोटे वाहन एलआईसी से मोतीमहल, नदीगेट से इंदरगंज से अचलेश्वर होकर कंपू की ओर जा सकेंगे।

Uncategorized

रेस्क्यू कर गर्भवती महिला को प्रसव के लिए सुरक्षित निकाले रेस्क्यू कर गर्भवती महिला को प्रसव के लिए सुरक्षित निकाल गये

श्योपुर, कलेक्टर अर्पित वर्मा ने एसडीआरएफ की टीम द्वारा सूंडी से जहां 31 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है, वही वीरपुर तहसील के ग्राम दिमरछा में गर्भवती महिला सहित 31 लोग सुरक्षित निकाले गये है। गर्भवती महिला को रेस्क्यू कर प्रसव के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
वर्तमान में पाली घाट पर चंबल नदी का जलस्तर 191.26 मीटर चल रहा है, नदी का डेंजर लेबल 199.50 मीटर है, शाम 5 बजे की रिपोर्ट के अनुसार चंबल नदी खतरे के निशान से 3 मीटर नीचे बह रही है। खातौली पर पार्वती नदी का जलस्तर 195.350 मीटर चल रहा है, नदी का डेंजर लेबल 198 मीटर है, कूनों और चंबल नदी से घिरे वीरपुर तहसील के ग्राम दिमरछा में एहतियात के तौर पर 30 लोगों का रेस्क्यू किया गया है।
नायब तहसीलदार नरेश रायपुरिया ने बताया कि गर्भवती महिला नीलम रावत को प्रसव के लिए रेस्क्यू करते हुए अस्पताल पहुंचाया गया है। इसी प्रकार श्योपुर तहसील के वृत्त प्रेमसर अंतर्गत पार्वती नदी से घिरे ग्राम सूंडी से भी एसडीआरएफ की टीम द्वारा 31 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। फिलहाल चंबल एवं पार्वती दोनो नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही है। कल बंद हुआ कुंहाजापुर मार्ग भी आज सुबह 11 बजे के लगभग शुरू हो गया था।

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş holiganbet giriş holiganbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş betturkey safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş tarafbet betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet betcio atlasbet tarafbet mariobet mariobet Norabahis Norabahis giriş Norabahis betpark betpark casibom casibom casibom giriş casibom casibom giriş vaycasino holiganbet bahsegel bahsegel bahsegel jojobet jojobet holiganbet holiganbet grandpashabet grandpashabet cratosroyalbet cratosroyalbet betbey romabet