स्टाइफंड बढ़ाने के लिये जूडा भूख हड़ताल, 30 हजार करने की मांग, आयुक्त के आश्वासन के भूख हड़ताल स्थगित
भोपाल. मध्यप्रदेश के MBBS इंटर्न एवं भावी इंटर्न स्टायपेंड की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। अब वह भूख हड़ताल भी करेंगे। सोमवार को वह भूख हड़ताल पर जाने वाले थे। लेकिन उसे आगे टाल दिया गया है। उनकी मांग है कि स्टायफंड 14 हजार 337 रूपये से बढ़ाकर 30 हजार रूपये किया जाये।
सोमवार को गांधी मेडीकल कॉलेज परिसर में डॉ. कृष्णा और डॉं. संकेत अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करने वाले थे। लेकिन इससे पहले चिकित्सा शिक्षा विभाग के आयुक्त एस धनराजू ने प्रतिनिधि मंडल के साथ बैठक आयोजित करने का आश्वासना दिया। जिसमें मांगों पर गंभीरतापूर्वक चर्चा की जायेगी। आयुक्त के आश्वासन के बाद भूखहड़ताल को मंगलवार तक के लिये स्थगित कर दिया गया है।
सिर्फ भूख हड़ताल स्थगित रहेगी
जूडा ने स्पष्ट किया है कि केवल भूख हड़ताल स्थगित की गई है। आंदोलन, कार्यस्थगन एवं अन्य सभी विरोध कार्यक्रम पूर्ववत जारी रहेंगे। नियमित कार्य तभी पुनः प्रारंभ किए जाएंगे, जब हमारी मांगों के संबंध में सक्षम स्तर से लिखित आश्वासन प्राप्त होगा।

