Uncategorized

Uncategorized

जल भराव से प्रभावित ललियापुरा में घर-घर सर्वे जारी

फिर से स्वास्थ्य शिविर लगाकर किया गया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व उपचार
मच्छरों से बचाव के लिये फॉगिंग भी कराई
ग्वालियर – अतिवृष्टि और जलभराव से प्रभावित ललियापुरा के निवासियों को जिला प्रशासन द्वारा हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर ललियापुरा में सोमवार को फिर से स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। साथ ही मच्छरों से बचाव के लिये फॉगिंग भी कराई गई। ललियापुरा में अतिवृष्टि व जल भराव से हुए नुकसान का सर्वे भी राजस्व विभाग की टीम द्वारा घर-घर जाकर किया जा रहा है।
सर्वेक्षण के आधार पर प्रभावित परिवारों को राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के अनुसार राहत राशि उपलब्ध कराई जायेगी। कलेक्टर श्रीमती चौहान ने कहा है कि प्रावधानों के अनुसार प्रत्येक प्रभावित परिवार को सहायता उपलब्ध कराई जायेगी।
ललियापुरा में सोमवार को फिर से शिविर लगाया गया। शिविर में स्थानीय निवासियों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर ज़रूरी दवाएँ उपलब्ध कराई गईं। कलेक्टर श्रीमती चौहान ने नगर निगम व जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ललियापुरा में जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते, तब तक राहत और स्वास्थ्य सेवाएँ लगातार जारी रखें।

Uncategorized

पोर्टल पर निराकरण की जानकारी न भरने वाले अधिकारियों का 7 दिन का वेतन होगा राजसात -कलेक्टर 

ग्वालियर – एल-1 स्तर के ऐसे अधिकारी जो सीएम हैल्पलाइन पोर्टल पर शिकायतों के निराकरण की जानकारी नहीं भर रहे हैं, उनका 7 दिवस का वेतन राजसात करने के लिये कारण बताओ नोटिस जारी करें। इस आशय के निर्देश कलेक्टर रुचिका चौहान ने सीएम हैल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण की समीक्षा के दौरान दिए। उन्होंने शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण पर विशेष जोर दिया। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0, पराली जलाने पर रोक के लिये ठोस उपाय, सुपोषण अभियान, आंगनबाड़ियों में पोषण वाटिका व रैन वाटर हार्वेस्टिंग, समग्र ई-केवायसी एवं बैंकों द्वारा जन सुरक्षा अभियान के तहत लगाए जा रहे शिविरों सहित सरकार के प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों व योजनाओं की समीक्षा की गई।
सोमवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित हुई अंतरविभागीय समन्वय बैठक में कलेक्टर श्रीमती चौहान ने समाधान ऑनलाइन में चयनित विषयों से संबंधित शिकायतों के निराकरण की विशेष रूप से समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभागों के अधिकारी एल-1 स्तर के अधिकारियों पर निर्भर न रहकर स्वयं ध्यान दें और शिकायतकर्ता की संतुष्टि के साथ निराकरण कराएं। कलेक्टर ने जिले के दोनों अपर कलेक्टरों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि व राजस्व विभाग से संबंधित पुरानी शिकायतों का निराकरण कराने के निर्देश दिए।
पराली जलाने पर हो जीरो टॉलरेंस
धान की पराली सहित अन्य फसलों के अवशेष जलाने पर जीरो टॉलरेंस हो। उन्होंने सभी एसडीएम, जनपद पंचायत सीईओ एवं कृषि सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विशेष अभियान चलाकर ग्रामीणों को पराली न जलाने के लिये जागृत करें। साथ ही उन्हें पराली जलाने से खेतों को होने वाले नुकसान एवं कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी जाए। कलेक्टर ने बड़े किसानों को पराली प्रबंधन में कारगर सुपर सीडर लेने के लिये प्रेरित करने पर भी बल दिया।
Uncategorized

ग्वालियर में गूँजी लोकतंत्र की आवाज, कांग्रेस की वोट अधिकार यात्रा में जनसैलाव

ग्वालियर -हम सभी के जनप्रिय नेता लोकसभा में नेताप्रतिपक्ष राहुल गांधी जी द्वारा बिहार में एवं मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी द्वारा प्रदेश में निकाली जा रही वोट अधिकार यात्रा के अंतर्गत ग्वालियर महानगर में शहर अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव के नेतृत्व एवं पूर्व मंत्री बालेंदू शुक्ला, प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा, विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार, सहाब सिंह गुर्जर, की उपस्थिती में’ शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा वोट अधिकार यात्रा, वोट चोर गद्धी छोड़ के नारो की तख्तियां हाथो में लेकर द्वारिकाधीश मंदिर, थाठीपुर से प्रारंभ होकर अग्रसेन चौराहा, मुरार तक निकाली गई।
ग्वालियर महानगर के लिए ऐतिहासिक है। हम सब वोट अधिकार यात्रा के अंतर्गत एकजुट होकर लोकतंत्र की असली ताकत जनता का वोट की रक्षा करने निकले हैं। यह यात्रा सिर्फ एक रैली नहीं है, यह यात्रा हर उस गरीब, किसान, मजदूर, नौजवान और माताओं-बहनों की आवाज है, जिनका अधिकार लगातार छीना जा रहा है। हमारे नेता, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बिहार से देश की जनता के वोट की रक्षा का जो संकल्प लिया है, वह सिर्फ बिहार तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे भारत की जनता के दिलों में गूंज रहा है। प्रदेश में हमारे प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस आंदोलन को गाँव-गाँव, शहर-शहर पहुँचाने का बीड़ा उठाया है।
आज हमारी वोट अधिकार यात्रा ग्वालियर की धरती से इस संदेश के साथ निकली है कि हमें लोकतंत्र बचाना है। जनता को उसका हक दिलाना है। और हर नागरिक को अपने वोट की ताकत का एहसास कराना है। वर्तमान सरकार ने युवाओं से रोजगार छीना, किसानों से उनकी मेहनत का हक छीना, व्यापारियों पर बोझ बढ़ाया और आमजन की महंगाई की मार से उसकी कमर तोड़ दी है लेकिन जनता को उसका अधिकार दिलाने का काम किया है और आगे भी करेगी। यह यात्रा सिर्फ कांग्रेस की नहीं, यह हर उस भारतीय की है जो लोकतंत्र को बचाना चाहता है, जब जनता का वोट सुरक्षित होगा, तभी लोकतंत्र सुरक्षित होगा।

Uncategorized

लाश बनकर रील शूट करा रहा था पुलिस को देखते ही दौड़ लगा दी, पुलिस ने काउंसलिंग कर छोड़ा

गिरवाई थाना में सिरफिरा टिंकू सिंह, जिसने पूरी पुलिस को परेशान कर दिया।

ग्वालियर. सोशल मीडिया पर रील की दीवानगी इस हद तक पहुंच गयी है। एक युवक ने वीरपुर बांध में 20 मिनट तक पानी में लाश की तरह पड़े हुए वीडियो शूट कराया। आसपास से गुजर रहे लोगों को ऐसा लगा कि हकीकत में कोई व्यक्ति डूब गया है जिसकी लाश किनारे पर आ गयी है। क्योंकि वीरपुर बांध लगातार वर्षा के चलते ओवरफ्लो चल रहा है। एक दिन पूर्व एक युवक की डूब जाने से मौत हो चुकी है। राहगीरों ने युवक को चित पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी।
खबर मिलते ही गिरवाई थाना पुलिस वीरपुर बांध पहुंची तो वहां भीड़ लग गयी थी। जैसे ही पुलिस पास पहुंची तो लाश ने खाकी वदी देख दौड़ लगा दी। यह देखकर सभी वहां दंग रह गये। पुलिस ने युवक को पकड़ा तो पता लगा कि वह लाश बनकर रील शूट करा रहा था। पुलिस युवक को अपने साथ थाने ले गयी। पहले फटकार लगाई फिर काउंसलिंग करने के बाद उसे छोड़ा है।
क्या है मामला
गिरवाई थाना प्रभारी सुरेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि रविवार को सूचना मिली थी कि वीरपुर बांध में एक युवक की लाश है और वहां काफी भीड़ जमा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि बांध के किनारे पानी में एक युवक पड़ा हुआ है। उसका पूरा शरीर पानी में था और केवल चेहरा बाहर दिख रहा था। आसपास बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे थे और कुछ लोग उसका वीडियो भी बना रहे थे। चौंकाने वाली बात यह रही कि ठीक एक दिन पहले इसी स्थान पर एक युवक की डूबने से मौत हो चुकी थी। जब पुलिसकर्मी पानी में पड़े युवक को बाहर निकालने पहुंचे, तभी अचानक करीब 20 मिनट से पानी में पड़े युवक ने दौड़ लगा दी। यह दृश्य देखकर मौजूद लोग दंग रह गए और घबराकर इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर युवक को पकड़ लिया। पकड़े गए युवक की पहचान 30 वर्षीय टिंकू पुत्र कप्तान सिंह निवासी आरोन के रूप में हुई। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए लाश की एक्टिंग कर रहा था।

 

Uncategorized

जम्मू के कुलगाम में सेना की आतंकियों से मुठभेड़, लश्कर का 2 आतंकी मारे गए

जम्मू कश्मीर. कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड के दौरान एक आतंकी को मार गिराया है। मारे गए आतंकवादी की पहचान शोपिया के रहने वाले आमिर अहमद डार के रूप में हुई है। आतंकवादी अहमद डार लश्कर-ए-तैयबा से जुडा था और सितंबर 2023 से एक्टिव हुआ था। बता दें कि पहलगाम हमले के बाद से सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से जारी की गई 14 आतंकवादियों की लिस्ट में यह भी शामिल था। सोमवार सुबह गुड्डर के जंगलों में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड शुरू हुई जिसके बाद सेना ने इसे ऑपरेशन गुड्डर नाम दिया। इस दौरान एक जेसीओ समेत 2 जवान घायल हो गए।
जंगल के में 2 से ज्यादा आतंकी छिपे
पुलिस, सेना की 9आरआर और सीआरपीएफ की एक जॉइंट टीम ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके में सर्चिंग शुरू की। सर्चिंग शुरू करते ही जंगल के लश्कर के 2 से ज्यादा आतंकी छिपे होने की सूचना मिली। जिसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई और अतिरिक्त सुरक्षा बल इलाके में भेजे गए है।
तलाशी लेने गई सेना की टीम पर आतंकियों ने गोलीबारी की
आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद सेना की टीम गुड्डर के जंगलों में एक संदिग्ध जगह पहुंची। जहां छिपे हुए आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, इसके बाद जवानों ने जवाबी फायरिंग की।

Uncategorized

नमकीन व्यापारी से लूट करने वाला मास्टरमाइंड निकला पूर्व कर्मचारी, 3 आरोपी गिरफ्तार, 6 फरार

पकड़े गए आरोपी अक्कू, पवन और रोहित परिहार।

ग्वालियर. गोला का मंदिर स्थित भिंड मार्ग पर पांच दिन पहले नमकीन व्यापासरी कैश से भरा बैग लूटने की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। लूट का मास्टरमांड व्यापारी की कंपनी का पूर्व कर्मचारी निकला है। उसी ने अपने दोस्तो को कंगाली के दौर से बाहर निकलने के लिये यह लूट करने का रास्ता सुझाया था। घटना में पूर्व कर्मचारी सहित 9 आरोपी शामिल थे। 4 मुख्य आरोपियों ने मोटर साईकिल पर आकर घटना को अंजमा दिया था।
लूट की वारदात के बाद पुलिस ने मुरैना और भिंड रोड पर 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लेकिन बदमाशों का कोई फुटेज नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने पूर्व कर्मचारी को चिन्हित किया तो वह फरार मिला। फिर उसके साथियों को पकड़ा गया तो लूट का खुलासा हो गया। पुलिस ने 3 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पूर्व कर्मचारी सहित 6 आरोपी अभी फरार है। ऐसा पता चला हैकि वारदात के बाद बदमाश घूमने के लिये अजमेर शरीफ गये थे।
नमकीन व्यापारी से लूट में 9 बदमाश शामिल
नमकीन व्यापारी राममोहन गुप्ता (सेठ) 3.81 लाख रूपये की लूट का मास्टरमाइंड उसके यहां काम करने वाला पूर्व कर्मचारी तलविंदर सिंह कुशवाह निकला है। उसने अपने साथियों रोहित उर्फ अक्की परिहार, पवन परिहार, रोहित, सलमान खान, इरफान खान, मुन्नी खान, विक्की मंडलिया और अंकित रजक के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। लगभग 15 दिन पहले रोहित और पवन ने तलविंदर से रूपये उधार मांगे थे और बताया था कि वह कंगाली के दौर से गुजर रहे है। इस पर तलविंदर ने कंगाली के दौर से बाहर निकलने के लिये अपने पूर्व मालिक के यहां लूट का प्लानि तैयार किया। इनमें पुलिस के हाथ रोहित, पवन परिहार और रोहित परिवार निवासी महाराजपुरा लग गये हैं।
हाईवे पर किया बंटवारा, भागे अलग-अलग
वारदात के बाद बदमाश पिंटो पार्क टंकी तिराहा से जड़ेरुआ होते हुए बड़ागांव हाईवे पर पहुंचे थे। यहां लूटी गई रकम 3.81 लाख रुपए में से बंटवारा किया। इसके बाद पूर्व कर्मचारी तलविंदर सिंह कुशवाह इंदौर चला गया। कुछ साथी अजमेर शरीफ चले गए थे और कुछ साथी अन्य शहरों में छुपे हैं।

 

Uncategorized

केएमजे की 35 सम्पत्तियों की नीलामी करेगा प्रशासन 

ग्वालियर – केएमजे लैंड डवलपर्स इंडिया लिमिटेड की लगभग 35 सम्पत्तियों की नीलामी जिला प्रशासन द्वारा प्रथम चरण में किए जाने का निर्णय लिया गया है। मध्यप्रदेश निक्षेपकों के हित का संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए केएमजे लैंड डवलपर्स इंडिया लिमिटेड की लगभग 64 सम्पत्तियां सक्षम प्राधिकारी कलेक्टर ग्वालियर द्वारा कुर्क की गईं थीं। कुर्कशुदा सम्पत्ति की नीलामी हेतु विशेष न्यायाधीश मध्यप्रदेश निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम 2000 द्वारा एमजेसी 1904/2021 में 17.09.2022 को नीलामी कर प्राप्त राशि से निक्षेपकों को पैसा वितरित किए जाने हेतु समिति का गठन कर राशि वापस दिलाए जाने की कार्रवाई के आदेश दिए गए थे।
अपर जिला दण्डाधिकारी एवं नोडल अधिकारी चिटफंड जिला ग्वालियर सीबी प्रसाद ने बताया कि न्यायालय के आदेश के पालन में जिला प्रशासन द्वारा वर्ष अक्टूबर 2022 में सम्पत्तियों की नीलामी हेतु निविदा कम नीलामी कार्रवाई प्रारंभ की गई थी, लेकिन उच्च न्यायालय में ताज मोहम्मद आदि द्वारा न्यायालय के उक्तादेश के विरूद्ध एमए क्र.-5203/22 प्रस्तुत कर न्यायालय द्वारा उसमें स्थन दिए जाने से उक्त नीलामी की कार्रवाई निरस्त करना पड़ी थी। माननीय न्यायालय द्वारा उक्त एमए 5203/22 दिनांक 24 फरवरी 2025 को निरस्त कर दी गई है। इस कारण कुर्कशुदा सम्पत्तियों का नवीन गाइडलाइन के आधार पर पुन: सर्वे कराया जा रहा है। उक्त सम्पत्तियों में लगभग 35 सम्पत्तियों की नीलामी जिला प्रशासन द्वारा प्रथम चरण में प्रारंभ की जायेगी, जिससे निक्षेपकों को पैसा वितरण की कार्रवाई प्रारंभ हो सके। अन्य शेष सम्पत्तियों का भी भौतिक सत्यापन / जाँच उपरांत उनकी नीलामी की कार्रवाई की जायेगी।
Uncategorized

जन उत्थान न्यास ने किया 2500 से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान

जीवन की पहली पाठशाला माता-पिता होते है: महापौर
ग्वालियर। सामाजिक संस्था जन उत्थान न्यास द्वारा आज जीवाजी विश्वविद्यालय के अटल सभागार में न्यास के अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने ढाई हजार (2500) से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान शॉल-श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र भेंटकर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव मौजूद रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री बालेन्दु शुक्ल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर डॉ. शोभा सिकरवार, विधायक साहब सिंह गुर्जर, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता राम पाण्डे एवं सभी ब्लॉक अध्यक्ष मौजूद रहे।
इस मौके पर पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव ने कहा कि शिक्षक समाज के पथ प्रदर्शक व राष्ट्र निर्माता होते हैं। शिक्षक विद्यार्थियों और समाज को सही शिक्षा और दिशा देकर उन्हे आने वाली चुनौतियों के लिये तैयार करते हैं और उन्हें एक सभ्य नागरिक बनाने का प्रशंसनीय कार्य भी करते हैं। कार्यक्रम का संचालन विशिष्ट अतिथि एवं चेम्बर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने किया। वही न्यास के कोषाध्यक्ष अवध सिंह धाकरे ने आभार व्यक्त किया।प्रारंभ में अतिथियों द्वारा सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जलन कर कार्यक्रम का शुभारंम्भ हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व मंत्री बालेन्दु शुक्ल ने कहा कि मनुष्य के जीवन में ज्ञान का बहुत अधिक महत्व होता है, ज्ञान के माध्यम से ही मनुष्य अपने समाज तथा अन्य वस्तुओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर पाता है। यह ज्ञान केवल किताबी ज्ञान तक ही सीमित नहीं है, ब्लकि जीवन जीने का तरीका, संस्कार, मानव मूल्य, विचार करने की क्षमता तथा कठिनाईयों का सामना करने का साहस आदि भी इस ज्ञान के भीतर समाहित है।
इस मौके पर महापौर डॉ. शोभा सिकरवार ने कहा कि शिक्षक भारत के भविष्य का निर्माण करते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय में परंपरागत शिक्षा के साथ-साथ जीवन में आगे चलकर काम आने वाली वास्तविक शिक्षा का भी बोध करवाया जाता है। शिक्षा को एक गुरू के माध्यम से ही प्राप्त किया जा सकता है। छात्र एक गिली मिट्टी के समान होते हैं, उन्हें कुम्हार की तरह आकार देना एक शिक्षक का ही कार्य है। महापौर ने कहा कि शिक्षक का सम्मान सबसे ऊपर है।

Uncategorized

ललियापुरा जल भराव से प्रभावितों को आरबीसी के प्रावधानों के तहत सहायता उपलब्ध, सोमवार को लगेगा स्वास्थ्य शिविर 

ग्वालियर – ललियापुरा में जल भराव के कारण प्रभावित लोगों को आरबीसी 6 (4) के तहत सहायता उपलब्ध कराई जायेगी। इसके साथ ही सोमवार को हैल्थ कैम्प लगाकर सभी का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जायेगा। कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अतुल सिंह एवं नगर निगम के दल ने ललियापुरा का भ्रमण कर प्रभावितों से चर्चा की और शासन के प्रावधान अनुसार हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
जिला प्रशासन एवं नगर निगम के माध्यम से ललियापुरा में अतिवर्षा के कारण जल भराव से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिये हर संभव सहयोग का कार्य किया जा रहा है। जिला प्रशासन की टीम द्वारा सोमवार को प्रभावितों के सर्वेक्षण का कार्य भी किया जायेगा। सर्वेक्षण के उपरांत आरबीसी 6 (4) के तहत मकान, बर्तन एवं कपड़ों की जो हानि हुई है उसके तहत सहायता राशि भी वितरित की जायेगी। उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिये शिविर का आयोजन भी किया जा रहा है। इसके साथ ही निगम के माध्यम से कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी किया गया है।

Uncategorized

ग्वालियर के नेहरू पार्क में भीमराव-बीएन राव प्रतिमा विवाद, पुलिस सुरक्षा में बीएन राव की प्रतिमा का भूमि-पूजन, अंबेडकर समर्थकों ने उठाये सवाल

ग्वालियर. प्रतिमाओं का विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। हाईकोर्ट परिसर में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति का विरोध करने वाले दूसरे पक्ष ने बीएन राव (बेनेगल नरसिंह राव) की प्रतिमा लगाने के लिये कम्पू नेहरू पार्क में भूमि-पूजन तक कर दिया है। भूमि-पूजन करने वालों का कहना है कि संविधान निर्माण मे ंबीएन राव की अहम भूमिका थी।
वहीं, दूसरे पक्ष का आरोप है कि उच्च न्यायालय में बाबा साहब की प्रतिमा का विरोध करने वाले लोगों ने रविवार की सुबह ग्वालियर में बिना अनुमति के सरकारी पार्क मे बीएन राव की मूर्ति का भूमि-पूजन किया है जो अनुचित है। सरकारी जमीन पर भूमि पूजन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होनी चाहिये। फिलहाल नया विवाद है। जिसके बाद दोनों दल फिर आमने-सामने आ सकते हैं।
प्रशासन और सरकार दोहरा मापदंड छोड़ना चाहिये
हाईकोर्ट परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाने के समर्थक एडवोकेट विश्वजीत रतोनिया ने कहा है कि एक ओर बाबा साहब कोमानने वाले लोगों को कार्यक्रम करने से रोका जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर पुलिस और प्रशासन के संरक्षण में बाबा साहब का अपमान हो रहा है। सरकारी जगह भूमि-पूजन का जैसा कार्यक्रम किया जा रहा है। सरकार का सख्त लहजा अपनाना चाहिये और 2 तरह का मापदंछ छोड़कर काम करना चाहिये। हम सरकार और ग्वालियर के प्रशासन से यह मांग करते हैं कि सरकारी पार्क में भूमिपूजन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होना चाहिये। तत्काल प्रभाव से सरकारी संपत्ति का बिना अनुमति उपयोग करने पर एफआईआर होना चाहिये। इसके लिये हम सोमवार को कलेक्टर को ज्ञापन देंगे।
पुलिस की कड़ी सुरक्षा में हुआ भूमि-पूजन
ग्वालियर हाईकोर्ट परिसर में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का विरोध जिला बार एसोसिएशन के बैनर तले अन्य अधिवक्ताओं ने किया था। उस समय काफी बवाल मचा था और तब भी अंबेडकर प्रतिमा का विरोध करने वालों ने संविधान के मुख्य सलाहकार बी.एन. राव का नाम आगे रखा था। उनका कहना था कि अकेले भीमराव अंबेडकर ने ही सब कुछ नहीं किया था। उसी कड़ी में अब एक नया विवाद खड़ा हो गया है। अंबेडकर प्रतिमा का विरोध करने वाले पक्ष ने शहर के कंपू स्थित नेहरू पार्क (शासकीय पार्क) में भारतीय संविधान निर्माण समिति के मुख्य सदस्य और सलाहकार बी.एन. राव की मूर्ति स्थापित करने के लिए भूमि-पूजन कर दिया। यह सब कुछ पुलिस की कड़ी सुरक्षा में किया गया। इस घटना पर अंबेडकर प्रतिमा लगाने के पक्षधर वकीलों ने आरोप लगाया है कि प्रशासन अंबेडकर समर्थक सदस्यों को कोई भी कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं देता, जबकि दूसरा पक्ष पुलिस की मौजूदगी में बिना अनुमति के भूमि-पूजन कर रहा है।

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet güncel matbet güncel holiganbet giriş matbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis meritking meritking giriş betturkey safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş tarafbet betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet betcio atlasbet tarafbet mariobet casibom casibom giriş casibom casibom giriş mariobet meritking meritking giriş Norabahis Norabahis giriş Norabahis holiganbet holiganbet giriş betasus batasus giriş perabet perabet giriş casibom holiganbet jojobet kalitebet kalitebet giris wbahis tambet betbey grandpashabet grandpashabet ibizabet betgit palacebet betsalvador mercurecasino