मप्र छत्तीसगढ़

Newsमप्र छत्तीसगढ़

25 लाख रूपये की फिरौती के व्यापारी पर 7 राउंड किये फायर, गोली शटर चीरकर निकली

मुरैना. बाइक सवार 3 बदमाशों ने रविवार की दोपहर एक मेडीकल स्टोर परउ ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बदमाशों ने पहले 25 लाख रूपये की फिरौती मांगी थी। पैसे न देने पर उन्होंने घटना को अंजाम दिया है। यह मामला अम्बाह थाना इलाके के पोरसा चौराहे का है।
पोरसा चौराहा पर स्थित विकास मेडीकल स्टोर के पास बाइक सवार 3 नकाबपोश बदमाश पहुंचे। इस बीच मेडीकल स्टोर संचालक विकास गुप्ता घर पर खाना खाने गये हुए थे। उनके माता-पिता दुकान में मौजूद थे। फायरिंग के स्पॉट में 7 कारतूस बरामद हुए है। जिनमें 5 गोलियां चल चुकी थी। घटनास्थल पर 5 खाली राउंड भी पाये गये। इसके अलावा 2 जिन्दा कारतूस भी मिले है। घटना में शामिल बदमाशों और गैंग की पहचान नहीं हो पायी है।
शिकायत पर पुलिस नहीं कर रही कार्यवाही
विकास गुप्ता ने बताया है कि 2 दिन पहलंे उनके पास एक युवक आया। जिसके मोबाइल पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने 25 लाख रूपये की फिरौती की मांग की थी ।विकास ने तत्काल इस धमकी की जानकारी अम्बाह पुलिस को दी थी। इसके बावजूद पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर पायी। जिससे बदमाशों का हौंसला बढ़ गया है।
करीब दोपहर 3:45 बजे बदमाशों ने बिना किसी को चेतावनी दिए ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। फायरिंग में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन आसपास के लोग दहशत में आ गए। घटना स्थल पर मौजूद एक व्यक्ति ने मोबाइल पर बदमाशों की करतूत का वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया।

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़

ग्वालियर-आगरा एक्सप्रेस-वे के माध्यम से ग्वालियर से आगरा की दूरी 50 मिनट में तय होगी 

ग्वालियर -केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि देश में हाईवे विस्तारीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसी कड़ी में आगरा से ग्वालियर तक का 6 लेन रोड निर्मित किया जा रहा है।  5500 करोड़ रुपए से अधिक राशि का यह हाई स्पीड कोरीडोर ग्वालियर – चंबल क्षेत्र की कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास को नई दिशा देगा। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को ग्वालियर-आगरा एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करते हुए यह बात कही। इस मौके पर प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सहित जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों के साथ ही एनएचएआई के अधिकारीगण उपस्थित थे।
ग्वालियर-आगरा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे वर्तमान मार्ग की तुलना में 32 किलोमीटर छोटा होगा और कुल दूरी लगभग 88 किलोमीटर रह जायेगी। वर्तमान में 2 लेन सड़क को अपग्रेड कर 6 लेन हाईस्पीड कोरीडोर बनाया जायेगा। यहां न्यूनतम गति 100 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। इस कोरीडोर के बन जाने से ग्वालियर और आगरा के मध्य की यात्रा 45 से 50 मिनट में पूर्ण होगी। यह एक्सप्रेस-वे लगभग तीन वर्षों में पूर्ण होकर जनता को समर्पित किया जायेगा।
एक्सप्रेस-वे को आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित किया जा रहा है। जिसमें सीमित एंट्री और एक्जिट प्वॉइंट रखे जायेंगे। पूरे मार्ग में कुल 4 प्रवेश – निकास बिंदु होंगे। जिससे यातायात निर्बाध और सुरक्षित बना रहेगा। यह व्यवस्था हाईस्पीड कोरीडोर को बिना व्यवधान के सुचारू रूप से संचालित करने में सहायक होगी।
6 लेन ब्रिज और पश्चिमी बायपास से बढ़ेगी कनेक्टिविटी 
ग्वालियर-आगरा एक्सप्रेस-वे परियोजना के अंतर्गत चंबल नदी पर आधुनिक तकनीक से 6 लेन पुल का निर्माण किया जायेगा। जो अपनी संरचना में विश्व स्तरीय होगा। इसके साथ ही शिवपुरी को जोड़ने के लिये लगभग 28 किलोमीटर लम्बा पश्चिमी बायपास भी विकसित किया जा रहा है, जिसकी लागत 1400 करोड़ रुपए है। इससे दिल्ली, ग्वालियर, शिवपुरी और गुना के बीच आवागमन और अधिक सुगम होगा।
ग्वालियर में 600 करोड़ रुपए की लागत से आधुनिक रेलवे स्टेशन का निर्माण भी किया जा रहा है। परियोजना का कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ किया जाए ताकि क्षेत्र की जनता को जल्द से जल्द इस महत्वपूर्ण परियोजना का लाभ मिले।  आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से विकास की नई गति स्थापित की जा रही है।
सिंधिया ने किया एलीवेटेड रोड का निरीक्षण 
सोमवार को ग्वालियर प्रवास के दौरान ग्वालियर में दो चरणों में निर्मित की जा रही एलीवेटेड रोड के प्रथम चरण में ग्वालियर के हजीरा क्षेत्र में निर्मित एलीवेटेड रोड का निरीक्षण किया। हजीरा किलागेट के पास एलीवेटेड रोड निर्माण कार्य का पैदल चलकर निरीक्षण किया और विभागीय अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि एलीवेटेड रोड का निर्माण गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में हो यह सुनिश्चित किया जाए। इस महत्वपूर्ण परियोजना में सभी आयामों पर समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए।
Newsमप्र छत्तीसगढ़

श्रमायुक्त के नाम सहायक श्रमायुक्त को संविदा ठेका श्रमिक कर्मचारी संघ 10 अप्रैल को सौपेगा ज्ञापन

ग्वालियर -मध्य प्रदेश संविदा एवं ठेका श्रमिक कर्मचारी संघ इंटक के प्रदेश महामंत्री विद्याकांत मिश्रा ने बताया कि संस्थापक स्व. एलके दुबे के विचार धाराओं पर चलकर , प्रदेश कोषाध्यक्ष आर.के.कौशिक जी की अध्यक्षता में 6 अप्रैल को सायं 4:30 बजे संघ के पदाधिकारियों की अतिआवश्यक बैठक संपन्न हुई । बैठक में सभी पदाधिकारियों ने निर्णय लिया की श्रमिकों की जायज मांग जिसको लेकर संघ द्वारा प्रबंधन एवं शासन से लगातार बैठक एवं पत्राचार के माध्यम से निराकरण करने हेतु अनुरोध किया गया किंतु 6 अप्रैल तक किसी प्रकार के श्रमिक हित में निर्णय नही लिया गया , कंपनी प्रबंधन द्वारा श्रम कानूनों के विपरीत जा कर आए दिन नए नए आदेश जारी कर कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है । जिससे कर्मचारियों में आर्थिक एवं मानसिक परेशानी के साथ भय व्याप्त है । उक्त समस्या को ध्यान में रखते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्मि दुबे जी के निर्देशानुसार विद्युत आउटसोर्स , संविदा एवं नियमित कर्मचारियों की न्यायसंगत 06 सूत्रीय मांग जो निम्न प्रकार हैं:-
1. यह कि मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन एवं प्रशासन) कार्या.प्रबंध संचालक (म.क्षे.) म.प्र.म.क्षे.वि.वि.कंपनी लिमि. भोपाल के पत्र क्र. /586/2025 दिनांक 01-05-2025 एवं 8255 दिनांक 22-10-2025 से म.प्र.म.क्षे.वि.वि.कंपनी भोपाल के आदेश से KPO (key Punch operetor) को पूर्व में 10 से 12 वर्षों से अपनी सेवा में ठेका कंपनी के माध्यम से प्रमुख नियोजक के अधीनस्थ होकर अपनी सेवा दे रहे है , जिन्हें भर्ती के समय वांछनीय अहर्ता धारित सम्बन्धी अभिलेख ग्राह्य किये जाकर नियुक्तियां दी गयी है, अब अचानक मुख्य महाप्रबंधक (मा.सं.) के द्वारा उनके CPCT प्रमाण पत्र की मांग की जा रही है जो अवांछनीय होकर श्रम कानूनों के तहत सेवाशर्तों में परिवर्तन का भय दिखाकर सेवा से पृथक करने की कार्यवाही करने का प्रयास है । जिसे संधारन कार्यवाही में यथा शीघ्र हस्तगत करने की मांग की जाती है।
2. यह कि प्रदेश एवं देश में संविदा श्रम (विनियम एवं उन्मूलन) अधिनियम – 1970 के तहत स्थाई प्रकृति का कार्य ठेका श्रमिकों से लिया जाकर उनका शोषण किया जा रहा हैं। अतः उक्त कर्मचारियों को नियमित का दर्जा देते हुए समान कार्य समान वेतन प्रदान किया जावे।
3. यह कि मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अंतर्गत कार्यरत परीक्षण सहायक संविदा को संविदा सेवाशर्त 2023 के अनुरूप समक्ष नियमित परीक्षण सहायक के न्यूनतम वेतन का 100 प्रतिशत 25300 राशि रुपये के स्थान पर वेतन निर्धारण 22100 राशि रुपये का निर्धारण किया गया है। अतः परीक्षण सहायक संविदा का वेतन निर्धारण 25300 करते हुए वेतन विसंगति को दूर करने सम्बन्धी कार्यवाही पर चर्चा एवं समझौता।
4. यह कि मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अंतर्गत कार्यरत संविदा कर्मचारियों को राष्ट्रीय / उत्सव अवकाश दिवस कार्य करने पर वेतन के अलावा दो गुनी दर से पारिश्रमिक का भुगतान किया जावे।
5. यह कि मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अंतर्गत कार्यरत नियमित एवं आउटसोर्स (ठेका श्रमिकों) कर्मचारियों को राष्ट्रीय/उत्सव अवकाश दिवस कार्य करने पर वेतन के अलावा दो गुनी दर से पारिश्रमिक का भुगतान कराया जावे एवं पूर्व में मंडल /श्रमायुक्त के आदेश के अनुरूप नियमित कर्मचारियों को वेतन के अलावा दो गुनी दर से की गई पारिश्रमिक राशि भुगतान को मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा जारी कटोत्रा राशि एवं रिकवरी आदेश को निरस्त करते हुए की गई कटोत्रा राशि का भुगतान किया जावे।
6. यह कि मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अंतर्गत कार्यरत आउटसोर्स (ठेका श्रमिकों) कर्मचारियों को प्रमुख नियोजक मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी एवं ठेका कंपनी के द्वारा श्रमिकों को जबरन सेवा से पृथक करने हेतु अवैध श्रम नीति का उपयोग कर सेवा से पृथक करने की कार्यवाही पर रोक लगाई जावे एवं श्रमिकों को सेवा से पृथक करने से पूर्व जाँच कमेटी गठित कर जिसमे संघ का प्रतिनिधित्व रखा जावे।
को लेकर दिनांक 10.04.2026 दिन शुक्रवार को रोशनीघर में सभी विद्युत कर्मचारी एकत्रित हो कर बाइक रैली के माध्यम से ग्वालियर स्थित सहायक श्रमायुक्त कार्यालय श्रम शिविर इंटक मैदान हजीरा पहुंच कर श्रमायुक्त , इंदौर को संबोधित ज्ञापन सहायक श्रमायुक्त ग्वालियर को दिया जाएगा ।
उक्त ज्ञापन कार्यक्रम में विद्युत कंपनियों के लगभग 200 से 300 कर्मचारी सदस्य उपस्थित रहेंगे ।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अमरेश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष केके.शर्मा (अधिवक्ता, मप्र उच्च न्यायालय खंडपीठ ग्वालियर) , प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक राजपूत, प्रदेश संगठन मंत्री प्रतीक द्विवेदी, प्रदेश मंत्री आशीष शुक्ला, अवधेश राणा, ग्वालियर जिला अध्यक्ष, मुरैना शाखा अध्यक्ष शैलेश कुचया, ग्वालियर शाखा उपाध्यक्ष रणवीर शुक्ला, मीडिया प्रभारी देवेंद्र वर्मा , सुशील कुमार मिश्रा, रवि शंकर द्विवेदी, शिवेंद्र प्रताप सिंह, भूपेंद्र पनिका, देवेंद्र कुशवाहा, नेमी चंद जैन, राजकिशोर पटेल, प्रदीप दोहरे, दिलीप उपाध्याय, देवेंद्र बाथम, संजय अग्निहोत्री, मनोज कुमार मिश्रा, अजय अटल, शिवानंद पांडे, सचिन मांझी, लवकुश गुर्जर सहित सैकड़ों पदाधिकारी उपस्थित हुए ।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

कॉम्बिंग गश्त – 165 फरार स्थाई एवं वारंटी गिरफ्तार, 307 गुण्डा व हिस्ट्रीषीटरों को किया चेक

ग्वालियर। कानून व्यवस्था बनाये रखने व आदतन अपराधियों पर षिकंजा कसने के उद्देष्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह ने  5-6 अप्रैल की दरमियानी रात्रि शहर व देहात के थाना क्षेत्रों में देर रात तक कॉम्बिंग गष्त किया गया। अपने-अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों के साथ मय पुलिस बल के ग्वालियर शहर एवं देहात क्षेत्र में कॉम्बिंग गष्त किया।
पुलिस के अधिकारियों द्वारा अधीनस्थ थाना बल के साथ अपने-अपने क्षेत्र में पैदल गष्त किया गया। इस दौरान उनके द्वारा फरारी बदमाषों, वारंटियों, गुण्डों, हिस्ट्रीषीटरों एवं जिला बदर के आरोपियों की उनके घरों पर चेकिंग के साथ ही बैंक एटीएम एवं होटल, लॉज, धर्मषाला, ढाबों को भी चेक किया। इस गष्त के लिये पुलिस की टीमें बनाकर शहर व देहात क्षेत्रों में संवेदनषील इलाकों में भी गष्त की गई। इस दौरान पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनों तथा मुंह बांधे दो पहिया वाहन चालकों की चेकिंग की गई।
इस दौरान पुलिस ने जिले में कुल 76 स्थाई वारंट, 89 गिरफ्तारी वारंट तामील कराये गये साथ ही 159 गुण्डा एवं 148 हिस्ट्रीषीटरों को चेक किया। कॉम्बिंग गश्त के दौरान अवैध शराब के थाना पुरानी छावनी में 02 तथा थाना चीनोर में 03 प्रकरण पंजीबद्व किये गये और थाना कम्पू में जुआ का 01 एवं थाना महाराजपुरा, इन्दरगंज, गिरवाई में सट्टा का 01-01 प्रकरण दर्ज किया गया। शहर एवं देहात के विभिन्न थानों में धारा 151 जाफौ एवं अन्य अपराधों के तहत 05 कार्यवाहियां की गई।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

मार्निंग वॉकी पर निकले पूर्व स्वास्थ्य अधिकारी पर सांड ने किया हमला

ग्वालियर. शहर में आवारा सांड के हमले की एक और घटना सामने आयी है। रविवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले स्वास्थ्य विभाग सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी मोहनसिंह कुशवाह पर एक आवारा सांड ने हमला कर दिया। इस हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गये और उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
यह घटना रविवार की सुबह लगीाग 7 बजे डीडी नगर क्षेत्र में कुशवाह के घर के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सांड ने मोहनसिंह कुशवाह को जोरदार टक्कर मारी है। फिर सिर के बल पटक दिया। इससे उनके सिर में गंभीर चोट आयी है। वह बेहोश हो गये। आसपास मौजूद लोगों ने सांड को भगाकर घायल बुजुर्ग को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया है। डॉक्टरों ने बताया कि उनके सिर में गहरी चोट और उनकी हालात नाजुक बनी हुई है। उनके बेटे अचलेन्द्र ने जानकारी दी कि अभी तक उनके पिता को होश नहीं आया है।
नगरनिगम की लापरवाही आई सामने
मोहनसिंह कुशवाह के बेटे अचलेन्द्र ने नगरनिगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि कईबार शिकायतें करने के बावजूद कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गयी। अचलेन्द्र ने बताया है कि यदि वक्त रहते कदम उठाये जाते है तो इस घटना का टाला जा सकता था। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ समय पहले उनकी माताजी को भी एक आवारा पशु ने पटक दिया था। हालांकि अब वह स्वस्थ्य हैं। उस वक्त भी निगम को शिकायत भेजी गयी थी। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई।
सांड के हमले की घटनाएं बढ़ रहीं
इस घटना के बाद क्षेत्र में आवारा पशुओं की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। निवासियों का कहना है कि इलाके में लंबे समय से आवारा पशुओं का जमावड़ा रहता है, लेकिन नगर निगम इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है। सांड के हमले की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

ग्वालियर: सिटी सेंटर में नए भाजपा कार्यालय का दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में भूमिपूजन 

ग्वालियर। शहर के सिटी सेंटर स्थित सनवैली के सामने भारतीय जनता पार्टी के नए कार्यालय का भूमिपूजन सोमवार को विधिवत मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष महत्व प्रदान किया।
भूमिपूजन से पूर्व आयोजित सभा को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, सांसद भारत सिंह कुशवाह तथा वित्त आयोग के चेयरमैन जयभान सिंह पवैया ने संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका और आने वाले चुनावों को लेकर एकजुटता पर जोर दिया।
इसके बाद विधिवत हवन-पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें सभी प्रमुख नेताओं ने आहुति देकर कार्यक्रम में भागीदारी निभाई। पूर्णाहुति के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ, जिससे पूरे परिसर में श्रद्धा और उत्साह का वातावरण बन गया।कार्यक्रम के दौरान नए कार्यालय की शिलापट्टिका का अनावरण भी किया गया। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने इसे संगठन के विस्तार और मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
भूमिपूजन के बाद एक विशेष आयोजन के तहत कार्यालय निर्माण में उपयोग होने वाली ईंटों पर ‘राम’ नाम लिखा गया। इस पहल को कार्यकर्ताओं ने आस्था और समर्पण का प्रतीक बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने नए कार्यालय के निर्माण को पार्टी की गतिविधियों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में देखा और इसके शीघ्र पूर्ण होने की कामना की।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP में 35 हजार रुपए सस्ता हुआ सोना, बढ़ी जेवर की मांग

भोपाल. मध्यप्रदेश में नौ दिन बाद फिर से शहनाई की गूंज सुनाई देगी। 20 अप्रेल को अक्षय तृतीया के अबूझ मुहूर्त में प्रदेश में तगड़ा सहालग रहने वाला है। ऐसे में सराफा बाजार फिर गुलजार होगा। इसकी बड़ी वजह सोना और चांदी के भाव में आई भारी गिरावट है। पिछले 35 दिनों में सोना 35 हजार रुपए प्रति दस ग्राम सस्ता हो चुका है तो चांदी भी 1.66 लाख रुपए प्रति किलो तक सस्ती हुई है। ऐसे में सराफा कारोबारियों में इस सहालग से खासी उम्मीदें जागी हैं। सोना-चांदी में इस जोरदार गिरावट से ग्वालियर में जेवर की भी जबर्दस्त मांग बढ़ी है।
कम बजट में भी जेवर खरीदे जा रहे
स्थानीय सराफा बाजार में इस बार खरीदारी का नया ट्रेंड दिख रहा है। पिछले सालों की तुलना में सोना चांदी के रेट सोना – अभी भी ज्यादा है। शादियों में प्राय: भारी सेट खरीदे जाते हैं। ऐसे में 22 और 24 कैरेट के बजाय 9, 14 और 18 कैरेट गोल्ड की मांग बढ़ी है। इस प्रकार कम बजट में भी शादी-ब्याह में लेन-देन के लिए जेवर खरीदे जा रहे हैं।
महज 35 दिनों में सोना 35 हजार रुपए सस्ता
सराफा कारोबारी बताते हैं कि बाजार में पूछपरख पहले की तुलना में ज्यादा हो गई है। सोना चांदी के दामों में आंशिक गिरावट के कारण लोग खरीदारी करने निकल रहे हैं। जनवरी के अंतिम दिनों की तुलना में अब सोना और चांदी के भाव बेहद कम हैं। स्थानीय बाजार में 29 जनवरी को सोने के भाव 184500 रुपए प्रति दस ग्राम था जबकि 5 अप्रेल को इसका रेट 149500 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। इसी तरह 29 जनवरी को चांदी 405000 रुपए प्रति किलो के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी वहीं 5 अप्रेल को सराफा में इसके भाव 239000 रुपए प्रति किलो रहे। महज 35 दिनों में सोना 35 हजार रुपए सस्ता हो गया है।

 

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

दिल्ली में डीयू के कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी, तुरंत कॉलेज परिसरों को खाली कराया

नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली में एक बार फिर शैक्षणिक संस्थानों की सुरक्षा को लेकर बड़ा अलर्ट जारी हुआ है। दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध रामजस कॉलेज और मिरांडा हाउस को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सोमवार को हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, कॉलेज प्रशासन को एक संदिग्ध ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसमें कैंपस में विस्फोटक उपकरण होने की आशंका जताई गई थी। इसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को सूचना दी गई।
दोनों कॉलेज परिसरों को खाली करा लिया गया
एहतियातन दोनों कॉलेज परिसरों को खाली करा लिया गया और छात्रों, स्टाफ व फैकल्टी को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया। मौके पर बम निरोधक दस्ते और स्निफर डॉग स्क्वॉड को तैनात कर व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
दोनों कॉलेजों के परिसरों में सघन जांच जारी है
फिलहाल दोनों परिसरों में सघन जांच जारी है। पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि धमकी भरा ई-मेल किसने भेजा और इसके पीछे क्या मकसद हो सकता है।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

3 महीने बाद बंद हो जाएगा गैस सिलेंडर का कनेक्शन

ग्वालियर. अमेरिका-ईरान तनाव की खबरों और सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों ने जिले में हड़कंप मचा दिया। तेल खत्म हो रहा है जैसी अफवाहों के चलते लोगों में पेट्रोल डीजल स्टोर करने की होड़ मच गई। नतीजा हर दिन करीब 50 हजार लीटर अतिरिक्त खपत दर्ज की गई। हालांकि जिले के 217 पेट्रोल पंपों पर अभी भी 5 से 6 दिन का पर्याप्त स्टॉक बचा है। डर ने जितना बिगाड़ा, उतना वास्तविक संकट नहीं था। दूसरी ओर घरेलू गैस सिलेंडर का संकट गहरा गया है। जिले में करीब 50 हजार सिलेंडरों की वेटिंग लिस्ट चल रही है, जबकि एजेंसियां रोजाना सिर्फ 10 हजार उपभोक्ताओं तक ही डिलीवरी पहुंचा पा रही हैं। संकट के बीच कुछ गैस एजेंसियों ने बड़ा खेल खेल लिया सब्सिडी खाते में आ गई, लेकिन सिलेंडर घर नहीं पहुंचा।
ग्वालियर गैस एजेंसी को लेकर कई शिकायतें
जिला आपूर्ति विभाग की टीम ग्वालियर गैस एजेंसी पहुंची। टीम ने पूरा सिस्टम जांचा और रिपोर्ट तैयार कर रही है। ग्वालियर गैस एजेंसी को लेकर कई शिकायतें थीं। हमने जांच की है। रिकॉर्ड का मिलान किया जाएगा और गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई होगी। अरविंद भदौरिया, जिला आपूर्ति नियंत्रक
3 महीने के भीतर पीएनजी का कनेक्शन लेना होगा
अवंतिका गैस व जिला आपूर्ति विभाग ने सिटी सेंटर स्थित मल्टी स्टोरी में शिविर लगाए। सोसायटी के पदाधिकारियों को नए नियम की जानकारी दी। यदि 3 महीने के भीतर पीएनजी का कनेक्शन लेना होगा। तीन महीने बाद सिलेंडर की आपूर्ति बंद हो जाएगी। इसके अलावा होटलों में भी कनेक्शन देना शुरू कर दिया है। शनिवार को एक होटलको पीएनजी का कनेक्शन दिया गया। जिला आपूर्ति नियंत्रक अरविंद भदौरिया का कहना है कि जिन लोगों के यहां पीएनजी के कनेक्शन हो सकते हैं, उन्हें पीएनजी कनेक्शन लेना होगा।

 

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

अप्रैल में मिडिल क्लास का बजट 15% बढ़ा

भोपाल. मध्यम वर्ग के हर परिवार का बजट ईरान-इजराइल जंग और बिजली, गैस के दाम बढ़ने के कारण बिगड़ रहा है। करीब 15 प्रतिशत मासिक बढ़त तक ये पहुंच चुका है। कैसे युद्ध की आग से मिडिल क्लास का परिवार झुलस रहा और रसोई गैस, बिजली की बढ़ी कीमतें दोहरी मार दे रहीं।
रिफाइंड ऑयल का बड़ा हिस्सा आयात होता है
युद्ध से शिपिंग और ट्रांसपोर्ट महंगा हो गया है। जहाज का खर्च बढ़ा है। ट्रकों का डीजल महंगा हुआ है। भारत सरसों तेल खुद बनाता है, लेकिन रिफाइंड ऑयल (सोयाबीन, पाम ऑयल) का बड़ा हिस्सा आयात होता है ये आयात इंडोनेशिया, मलेशिया, अर्जेंटीना जैसे देशों से आता है। जब शिपिंग महंगी हुई तो आयातित तेल भी महंगा हुआ। घरेलू तेल (सरसों) पर भी दबाव बढ़ा, क्योंकि लोग सस्ता विकल्प खोजते हैं। डिमांड शिफ्ट होने से सरसों तेल की कीमत भी बढ़ी पैकेजिंग और प्रोसेसिंग कॉस्ट भी बढ़ी। फैक्ट्री चलाने के लिए बिजली/ईंधन का इस्तेमाल होता है। पैकेजिंग प्लास्टिक बोतल में होती है जो पेट्रोलियम से बनती है। दोनों महंगे हो गए क्योंकि क्रूड ऑयल महंगा है। इससे उत्पादन लागत और बढ़ गई। मार्केट साइकोलॉजी भी काम करती है। ट्रेडर्स को लगता है कि आगे कीमत और बढ़ेगी। वे स्टॉक रोककर रखते हैं या ऊंचे दाम पर बेचते हैं। इससे बाजार में और तेजी आती है।
बड़े खर्चों ने मिडिल क्लास की कमर तोड़नी शुरू की
बिजली, एसी, ईवी और रसोई गैस-इन चार बड़े खर्चों में बढ़ोतरी ने मिडिल क्लास की कमर तोड़नी शुरू कर दी है। छोटे-छोटे बढ़े हुए ये खर्च मिलकर हर महीने बजट को सैकड़ों रुपए तक बढ़ा रहे हैं। ईरान-इजराइल युद्ध के बीच बिजली और गैस की कीमतें बढ़ाने के सरकारी फैसले के कारण मिडिल क्लास दोहरी मार झेल रहा है। ईंधन के विकल्प के रूप में बिजली का इस्तेमाल भी महंगा हो गया है।
एसी और ईवी मिलाकर हर महीने का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
बिजली दर बढ़ने का असर सिर्फ बिल तक सीमित नहीं है, बल्कि लाइफस्टाइल पर भी दिखेगा। मान लीजिए आप 1.5 टन इनवर्टर एसी का 12 घंटे रोज इस्तेमाल करते हैं तो अब 173 रुपए का अतिरिक्त खर्च आएगा। आपके पास ईवी कार है। इसे महीने में 10 बार चार्ज करते हैं तो 128 रुपए का अतिरिक्त खर्च आएगा। यानी एसी और ईवी मिलाकर हर महीने करीब 301 रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।