कॉम्बिंग गश्त – 165 फरार स्थाई एवं वारंटी गिरफ्तार, 307 गुण्डा व हिस्ट्रीषीटरों को किया चेक
ग्वालियर। कानून व्यवस्था बनाये रखने व आदतन अपराधियों पर षिकंजा कसने के उद्देष्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह ने 5-6 अप्रैल की दरमियानी रात्रि शहर व देहात के थाना क्षेत्रों में देर रात तक कॉम्बिंग गष्त किया गया। अपने-अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों के साथ मय पुलिस बल के ग्वालियर शहर एवं देहात क्षेत्र में कॉम्बिंग गष्त किया।
पुलिस के अधिकारियों द्वारा अधीनस्थ थाना बल के साथ अपने-अपने क्षेत्र में पैदल गष्त किया गया। इस दौरान उनके द्वारा फरारी बदमाषों, वारंटियों, गुण्डों, हिस्ट्रीषीटरों एवं जिला बदर के आरोपियों की उनके घरों पर चेकिंग के साथ ही बैंक एटीएम एवं होटल, लॉज, धर्मषाला, ढाबों को भी चेक किया। इस गष्त के लिये पुलिस की टीमें बनाकर शहर व देहात क्षेत्रों में संवेदनषील इलाकों में भी गष्त की गई। इस दौरान पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनों तथा मुंह बांधे दो पहिया वाहन चालकों की चेकिंग की गई।
इस दौरान पुलिस ने जिले में कुल 76 स्थाई वारंट, 89 गिरफ्तारी वारंट तामील कराये गये साथ ही 159 गुण्डा एवं 148 हिस्ट्रीषीटरों को चेक किया। कॉम्बिंग गश्त के दौरान अवैध शराब के थाना पुरानी छावनी में 02 तथा थाना चीनोर में 03 प्रकरण पंजीबद्व किये गये और थाना कम्पू में जुआ का 01 एवं थाना महाराजपुरा, इन्दरगंज, गिरवाई में सट्टा का 01-01 प्रकरण दर्ज किया गया। शहर एवं देहात के विभिन्न थानों में धारा 151 जाफौ एवं अन्य अपराधों के तहत 05 कार्यवाहियां की गई।

