मप्र छत्तीसगढ़

Newsमप्र छत्तीसगढ़

जब एलिवेटेड रोड़ पर ज्योतिरादित्य सिंधिया दौड़ें, तो पीछे मंत्री भी दौड़े, सिंिधया बोले-इतनी जल्दी थक जाते हो

ग्वालियर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सोमवार को एलिवेटेड रोड के निरीक्षण के दौरान अलग अंदाज में दिखाई दिये है। वह हजीरा लूप से एलिवेटेड रोड (प्रथम चरण) पर पहुंचे और लगभग 200 मीटर तक दौड़ लगा दी। अचानक दौड़ते देख उनके साथ मौजूद मंत्री, अधिकारी और समर्थकों को भी दौड़ना पड़ा है। मंगलवार को इसका वीडियो भी सामने आया है।
निरीक्षण के बीच में दौड़ लगाई सिंधिया ने
एलिवेटेड रोड पर निरीक्षण के बीच ज्योतिरादित्य ने देखा कि उनके साथ चल रहे थक रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा, इतनी जल्दी थक जाते हो, स्वयं दौड़ने लगे। उनके दौड़ते ही मंत्री, प्र्रशासनिक अधिकारी और पुलिसकर्मी भी उनके पीछे दौड़ पड़े। ऐसे में ज्यातिरादित्य के साथ मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री तुलसी सिलावट और ऊर्जामंत्री प्रद्युम्न सिंह भी शामिल रहे। जिन्हें उनके साथ दौड़ना पड़ा। एलिवेटेड रोड़ पर दौड़ते हुए ज्योतिरादित्य के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आये हैं। उन्हें इस रोड पर दौड़ने वाला पहला व्यक्ति भी बताया जा रहा है।
समीक्षा से विकास होना चाहिए-सांसद बोले
बैठक में शामिल न होने पर सांसद कुशवाह ने कहा कि समीक्षा बैठकें चलती रहती हैं और जनप्रतिनिधि भी समय-समय पर समीक्षा करते हैं। उनका कहना था कि प्राथमिकता विकास कार्यों को समय पर पूरा करना है।
सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर के विकास के लिए पूरा रोडमैप तैयार है। इसमें चंबल से पानी लाने की योजना, एलिवेटेड रोड और रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण जैसे प्रोजेक्ट शामिल हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

ग्वालियर में हुई वर्षा और 70 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवायें, ओलावृष्टि की संभावना

ग्वालियर. दोपहर करीब 2 बजे मौसम ने अचानक करवट ली है। आंधी -पानी का दौर शुरू हो गया है। लगभग 60-70 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली अवाओं ने धूल भरी आंधी का प्रभाव पैदा किया। वहीं, घने बादलों ने सूरज को पूरी से अपने आगोश में ढक लिया। जिससे दिन में ही अंधेर हो गयाथा। इस बीच सड़कों पर वाहनों की हेडलाइट्स जलती दिखाई दी।
मौसम विभाग ने 7-8 अप्रैल के लिये आंधी और वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गयाहै। जम्मू-कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से यह बदलाव देखने को मिलेगा। सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात 2-3 बजे के बीच भी हल्की वर्षा हुई है। मंगलवार की सुबह शहर का तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
पश्चिमी विक्षोभ से बढ़ी नमी, बदला मौसम
पश्चिमी विक्षोभ के कारण वातावरण में नमी बढ़ गई है, जिससे मौसम में यह बदलाव आया है और बारिश की स्थिति बनी है। खेतों में खड़ी और कटी फसलों को लेकर किसान चिंतित हैं। तेज आंधी और बारिश से फसलों को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को सतर्क रहने और बदलते मौसम के बीच स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

जज के सामने और पति की मॉजदूगी में बॉयफ्रेड का थामा हाथ, पत्नी बोली पति के साथ नहीं रहना, हाईकोर्ट ने दी तलाक की सलाह

ग्वालियर. एमपी हाईकोर्ट में हैबियस कॉर्पस (बंदी प्रत्यक्षीकरण) याचिका की सुनवाई के बीच एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। हाईकोर्ट में पेश हुई महिला ने पति के साथ रहने से मना कर दिया और जज के सामने ही खुलेआम अपने बॉयफ्रेंड का हाथ थाम लिया। उसने जज के सामने कहा है कि वह अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ रह रही है।
पति ने याचिका में आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी को कुलदीप राठौर ने बंधक बनाकर रखा है। लेकिन हाईकोर्ट में पेशहोने पर महिला ने कहा है कि वह पिछले 20 दिनों से कुलदीप के साथ रह रही है। उसी के साथ रहना चाहती है। पत्नी का बयान सुनते ही पति ने भी हाईकोर्ट में साफ कर दिया कि अ बवह उसे स्वीकार नहीं करेगा। सुनवाई के बीच ही एक रिश्ते के टूटने की पूरी कहानी सामने आ गयी।
काउंसलिंग के बाद भी नहीं बात
काउंसलिंग में सामने आया कि पति ड्राइवर है। काम के सिलेसिले में वह अक्टर बाहर रहता था। इसी बची महिला का दूसरे व्यक्ति से संबंध बने। आरोप है कि पति के बाहर रहने पर वह बॉयफ्रेंड को घर बुलाती थी। जिससे रिश्ते पूरी तरह से टूट गये। हाईकोर्ट ने दोनों की काउंसलिंग कराई। लेकिनकिसी तरह का समझौता नहीं हो सका। महिला ने अपनी मां के साथ रहने की इच्छा जताई। जब कि पति तलाक के लिये तैयार हो गया।
17 महीने में रिश्ते का अंत
दोनों की शादी नवंबर 2024 में हुई थी और महज 17 महीने में ही रिश्ता खत्म होने की कगार पर पहुंच गया। महिला करीब 20 दिन से लापता थी, जिसे पुरानी छावनी थाना पुलिस ने बरामद कर कोर्ट में पेश किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने दोनों को आपसी सहमति से तलाक लेने की सलाह दी। साथ ही महिला को उसकी मां के साथ जाने की अनुमति देते हुए याचिका को निरर्थक मानकर समाप्त कर दिया।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP में अब बिना कनेक्शन मिलेगा गैस सिलेंडर, एलपीजी सप्लाई के लिए सरकार ने की बड़ी व्यवस्था

ग्वालियर. देशभर की तरह मध्यप्रदेश में भी रसोई गैस की किल्लत और बढ़ती जरूरतों के बीच आम लोग परेशान हो रहे हैं। ऐसे उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें गैस कनेक्शन के झंझट में पड़े बिना भी सिलेंडर मिल सकेगा। सरकार ने बाजार में 5 किलो का छोटू गैस सिलेंडर उतार दिया है, जिसे कोई भी व्यक्ति सीधे खरीद सकता है। खाड़ी युद्ध के असर से प्रदेश में एलपीजी सप्लाई पर पड़ रहे दबाव को देखते हुए यह नई व्यवस्था शुरू की गई है। खास बात यह है कि अब गैस सिलेंडर लेने के लिए न तो लंबी प्रक्रिया से गुजरना होगा और न ही कनेक्शन की जरूरत पड़ेगी। प्रदेशभर की तरह ग्वालियर में यह सुविधा शुरु हो रही है।
जिला आपूर्ति अधिकारी अरविंद सिंह भदौरिया के अनुसार, भरे हुए 5 किलो के इस सिलेंडर की कीमत 1642 रुपए तय की गई है, जबकि इसे 645 रुपए में रिफिल कराया जा सकेगा। इस योजना की सबसे बड़ी खासियत इसकी आसान उपलब्धता है। छोटू सिलेंडर सिर्फ गैस एजेंसी पर ही नहीं, बल्कि पेट्रोल पंप, किराना दुकान, बर्तन की दुकान और अन्य रिटेल आउटलेट्स पर भी मिलेगा। इंडेन के सिलेंडर अधिक जगहों पर उपलब्ध होंगे, जबकि भारत गैस के सिलेंडर डिस्ट्रीब्यूटर के माध्यम से मिलेंगे।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

8th pay commission: कर्मचारियों की DA के साथ बढ़ेगी सैलरी, 3 महीने का एरियर भी मिलेगा

नई दिल्ली. केंद्रीय कर्मचारियों को जनवरी से जून छमाही के महंगाई भत्ते के ऐलान का इंतजार है। तीन महीने बीत जाने के बावजूद सरकार की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। आमतौर पर होली के आसपास महंगाई भत्ते का ऐलान हो जाता है, लेकिन इस बार देरी के कारण कर्मचारियों की उत्सुकता बढ़ गई है।
2 या 3 प्रतिशत बढ़ोतरी का अनुमान
वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत या 3 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है। यदि ऐसा होता है तो सभी स्तरों के कर्मचारियों की सैलरी में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। हालांकि, यह गणना अभी संभावित आंकड़ों पर आधारित है, क्योंकि सरकार की ओर से अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।
सैलरी पर कितना पड़ेगा असर
उदाहरण के तौर पर, 18,000 रुपये बेसिक सैलरी वाले कर्मचारियों की कुल सैलरी 2 प्रतिशत महंगाई भत्ते बढ़ने पर लगभग 28,800 रुपये और 3 प्रतिशत बढ़ने पर 28,980 रुपये तक पहुंच सकती है। इसी तरह 29,200 रुपये बेसिक वेतन पाने वालों की सैलरी 46,720 रुपये से 47,012 रुपये तक हो सकती है। वहीं 56,100 रुपये बेसिक सैलरी वाले कर्मचारियों की आय 3% बढ़ोतरी के साथ करीब 90,321 रुपये तक पहुंच सकती है। उच्च पदों पर कार्यरत 2.5 लाख रुपये बेसिक वेतन पाने वाले अधिकारियों की सैलरी 4 लाख रुपये के पार जा सकती है।

 

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP में नया सिस्टम एक्टिव, 3 दिन आंधी-बारिश, ग्वालियर समेत 34 जिलों में अलर्ट

भोपाल. मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश का नया सिस्टम एक्टिव हो गया है। इस वजह से अगले 3 दिन तक उत्तरी और पूर्वी हिस्से में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। मौसम केंद्र भोपाल ने 9 अप्रैल तक तेज आंधी, बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को भोपाल, ग्वालियर समेत 34 जिलों में अलर्ट है। मंगलवार को जिन जिलों में आंधी और बारिश हो सकती है, उनमें ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़, शाजापुर, आगर-मालवा, उज्जैन, रतलाम, नीमच, मंदसौर, निवाड़ी, टीकमगढ़, सागर, दमोह, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी और अनूपपुर शामिल हैं।

रीवा के त्योंथर में ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद हुई हैं। - Dainik Bhaskar
तेज आंधी भी चलेगी
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में तेज आंधी भी चलेगी। कुछ जिलों में इसकी अधिकतम रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रहेगी। बाकी में 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलेगी। मौसम का मिजाज दोपहर बाद ही बदलेगा। 8 और 9 अप्रैल को भी ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग के जिलों में सिस्टम का असर रहेगा।
11 अप्रैल को नया सिस्टम
मौसम विभाग की माने तो 11 अप्रैल को उत्तर-पश्चिमी हिस्से में नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव होगा। जिसका असर प्रदेश में भी देखने को मिल सकता है।

 

 

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में लगेंगे मिस्ट टावर, प्रदूषण नियंत्रण की तैयारी

ग्वालियर. शहर में धूल और प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए नगर निगम मिस्ट टावर लगाने की योजना बना रहा है। इस संबंध में निगमायुक्त संघ प्रिया ने पीआईयू और एनकैप अधिकारियों की बैठक लेकर प्रस्ताव जल्द तैयार करने के निर्देश दिए। नगर निगम ने जबलपुर मॉडल की तर्ज पर शहर में मिस्ट टावर लगाने का निर्णय लिया है। नोडल अधिकारी पवन सिंघल को इसका प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया है।
एनकैप फंड में 30 करोड रुपए से अधिक राशि उपलब्ध
निगमायुक्त के अनुसार एनकैप फंड में 30 करोड रुपए से अधिक राशि उपलब्ध है। इसमें से करीब साढे पांच करोड रुपए के कार्यों के टेंडर जारी किए जा चुके है।
मिस्ट टावर वायु प्रदूषण कम करने में मदद करता है
मिस्ट टावर में ऊंचाई पर लगे नोजलइ से पानी की महीन बूंदें हवा में छोडी जाती है। ये बूंदें धूल के कणों को नीचे गिराकर वायु प्रदूषण कम करने में मदद करती है। वहीं बैठक में ग्रीन पार्क, मिस्ट टावर और एयरपोर्ट क्षेत्र में लैंडस्केपिंग सहित अन्य विकास कार्यों के प्रस्ताव भी तैयार करने के निर्देश दिए गए।
धूल प्रभावित क्षेत्रों में स्थापना
मिस्ट टावर प्राथमिकता के आधार पर ट्रैफिक चौराहों, निर्माण स्थलों और अधिक धूल वाले इलाकों में लगाए जाएंगे। अभी संख्या और स्थान तय नहीं किए गए हैं।

Newsअंतरराष्ट्रीयमप्र छत्तीसगढ़

ट्रम्प ने वेपन सिस्टम ऑफिसर को बचाने के लिये 155 फायटर प्लेन उतारे, दुश्मन की धरती पर 48 घंटे लड़ा अमेरिकी सैनिक

नई दिल्ली. पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध की आग धधक रही है। इस युद्ध के बीच अमेरिकी एफ-15 फायटर जेट ईरान की जमीन पर गिर गया था। लेकिन जो हुआ उसके बाद वह किसी फिल्म की स्टोरी से कम भी नहीं है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने स्वयं सामने आकर बताया कि उनकी सेना ने कैसे दुश्मन के इलाके में घुसकर अपने घायल सैनिक को वापिस लाये। पिछले गुरूवार की रात अमेरिकी एयरफोर्स का एक एफ-15 फायटर जेट ईरान के अन्दर गिर गया। यह विमान ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के तहत मिशन पर था। विमान में 2 लोग सवार थे। जिनमें एक पायलट और दूसरा वेपन सिस्टम ऑफिसर (डब्ल्यूएसओ) जब विमान गिरा तो दोनों ने इजेक्ट कर लिया। यानी विमान से बाहर निकले ओर दोनों अलग -अलग जगहों पर जा गिरे। विमान की रफ्तार इतनी अधिक कि कुछ सेकेण्ड के फर्क से दोनों के बीच कई किलोमीटर की दूरी बन गयी।
पायलट को पहले बचाया
पहली रेस्क्यू टीम ने पायलट को ढूंढ कर उसे एचएच-60 जॉली ग्रीन हेलीकॉप्टर की सहायता से सुरक्षित बाहर निकल लिया और डब्ल्यूएसओ अभी भी दुश्मन के इलाके में फंसाथा और हालात बेहद खतरनाक थे।
155 विमान उतार दिए एक जान बचाने के लिए
जब दूसरे रेस्क्यू ऑपरेशन की बारी आई तो अमेरिका ने पूरी ताकत झोंक दी. इस मिशन में कुल 155 विमान शामिल थे, जिनमें 4 बॉम्बर, 64 फाइटर जेट, 48 रिफ्यूलिंग टैंकर और 13 रेस्क्यू विमान थे।  दुश्मन को उलझाने के लिए अलग-अलग जगहों पर टीमें एक्टिव दिखाई गईं ताकि असली जगह का पता न चले. भारी गोलीबारी के बीच सेना ने उस अधिकारी को सुरक्षित निकाल लिया और बिना किसी बड़े नुकसान के वापस आ गई।  WSO यानी दूसरा अधिकारी बुरी तरह घायल था. उसके आसपास ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड और स्थानीय आतंकी संगठन मौजूद थे. ऐसे में उसने अपनी ट्रेनिंग याद की और खुद को बचाने की कोशिश शुरू की.वो घायल होने के बावजूद पहाड़ी इलाके में ऊपर की तरफ चढ़ता रहा ताकि दुश्मन उस तक न पहुंच सके.खून बह रहा था, फिर भी चट्टानें चढ़ता रहा. खुद अपने जख्मों पर पट्टी बांधी और अपने पास मौजूद एक खास लोकेशन ट्रांसमीटर डिवाइस की मदद से अमेरिकी सेना को अपनी जगह की जानकारी देता रहा. करीब 48 घंटे तक वो दुश्मन की धरती पर छिपकर बचता रहा ।
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना का एक ही सिद्धांत है, हम अपने किसी भी सैनिक को पीछे नहीं छोड़ते. उन्होंने बताया कि पिछले 37 दिनों में अमेरिका ने ईरान के ऊपर 10,000 से ज्यादा उड़ानें भरी हैं और 13,000 से ज्यादा ठिकानों पर हमले किए हैं।  इतने बड़े ऑपरेशन में यह पहली बार था जब कोई अमेरिकी विमान गिरा, लेकिन दोनों सैनिकों को सुरक्षित वापस लाया गया.ट्रंप ने इस ऑपरेशन को सैन्य इतिहास के सबसे बड़े और जोखिम भरे रेस्क्यू मिशनों में से एक बताया और कहा कि यह हमेशा याद रखा जाएगा ।

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़

नाबालिग अपहरण कर मुंह दबाकर किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर. देर रात एक बदमाश नाबालिग के घर में घुस गया और उसने नाबालिग का मुंह दबाकर उसका अपहरण कर घर से दूर एकांत जगह पर ले गया। आरोपी ने नाबालिग के साथ रेप किया। घटना के आरोपी उसे धमकी देकर फरार हो गया, पीडि़ता किसी तरह से पहुंची और परिजनों को घटना के बार में बताया।
यह घटना शनिवार-रविवार की दरमियानी रात ग्वालियर के पिछोर इलाके की है। पीडि़त नाबालिग ने महिला थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। इसके बाद कार्यवाही करते हुए पिछोर थाना पुलिस ने सोमवार की रात आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। पिछोर थाना इलाके में रहने वाली 14 वर्षीय नाबालिग अपने परिवार के साथ रहती है। शनिवार की रात खाना खाकर वह सो गयी थी। देर रात लगभग 2 बजे नींद खुलने पर वह बाथरूम जाने के लिये आंगन में गयी। इसी बीच उसके घर के पास रहने वाला अनिल पिता सुन्दर केवल, वहां दिखाई दिया। नाबालिग कुछ समझ पाती, उससे पहले ही आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया और उसे उठाकर एकांत जगह पर ले जाकर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया।
हत्या की धमकी देकर फरार हुआ बदमाश
वारदात के बाद आरोपी ने नाबालिग को जान से मारने की धमकी दी कि यदि उसने किसी को कुछ बताया, तो वह उसे और उसके परिवार को खत्म कर देगा। धमकी से डरी नाबालिग किसी तरह घर पहुंची और मां को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजन उसे महिला थाने ले गए, जहां शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर केस डायरी पिछोर थाने भेजी, जहां कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
पिछोर थाना प्रभारी शिवम सिंह राजावत ने बतया कि नाबालिग को अगवा कर रेप करने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

ग्वालियर के 38 सहित राज्य के 120 अस्पतालों पर लटका आयुष्मान का संकट, राज्य के स्वास्थ्य विभाग में लटके एनएबीएच पेडेंसी करें राज्य सरकार खत्म सुधार के लिए सिर्फ 6 दिन

ग्वालियर. शहर में मरीजों का समय उपचार नहीं होने की वजह से हाहाकार स्थिति बनने जा रही है और जो लोग आयुष्मान भारत योजना का ढिंढोरा पीट सरकार आयुष्मान योजना का लाभ महज कागजों पर रह गया है। पिछले काफी दिनों से आयुष्मान अस्पतालों का लंबे समय भुगतान रूका हुआ है। इससे सरकार रवैया साफ नजर नहीं आ रहा है। मध्यप्रदेश की सरकार मरीजों को मरने के लिये छोड़ दिया है। जिनका नर्सिंग होमों NABH  का अपडेट पेंडिंग है उन पर सरकार को विचार करना चाहिये। ग्वालियर केक 38 निजी अस्पतालों समेत राज्य के 120 अस्पतालों पर योजना से बाहर होने की तलवार लटक रहीं है। नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल (NABH) का अनिवार्य सर्टिफिकेट नहीं होने की वजह राज्य के 120 अस्पतालों को आयुष्मान योजना केक पैनल से बाहर कर दिया जायेगा। स्वास्थ्य विभाग ने इन अस्पतालों को अंतिम चेतावनी जारी करते हुए स्पष्ट कियाहै कि यदि इस सप्ताह के अन्दर कमियां दूर नहीं की गयी तो उनका आयुष्मान ब्रेक लग जायेगा। यानी उन्हें पोर्टल से डी-पैनल (पैनल से बाहर) कर दिया जायेगा। यह तो जनता के साथ अन्याय भरा व्यवहार होगा।
छोटे अस्पताल करते हैं सबसे ज्यादा इलाज
राज्यभर के लगभग 90% निजी अस्पताल अभी एंट्री लेवल एनएबीएच पर ही कार्यरत हैं। ये वही अस्पताल हैं जहां आयुष्मान कार्ड धारकों की सबसे ज्यादा भीड़ होती है। इन अस्पतालों पर ग्रामीण और शहरी गरीबों का सीधा भरोसा है। वहीं दूसरी ओर फुल एनएबीएच वाले अस्पताल ज्यादातर कॉर्पोरेट या फाइव स्टार हॉस्पिटल होते हैं, जहां गंभीर या विशेष बीमारियों का इलाज होता है और आमतौर पर वहां आयुष्मान कार्ड के माध्यम से इलाज कराना मुश्किल होता है। जिले में 20 सरकारी और 73 प्राइवेट हॉस्पिटल में आयुष्मान योजना के तहत मरीजों को इलाज मिल रहा है। इनमें से 35 अस्पताल ही ऐसे हैं जो एनएबीएच प्रमाणित हैं। वर्तमान में 38 अस्पताल एनएबीएच प्रमाणित नहीं हैं।
इसलिए हो रही अस्पतालों पर कार्रवाई
आयुष्मान भारत योजना के कड़े मानकों के अनुसार, पैनल में शामिल अस्पतालों के पास नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स (एनएबीएच) का प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। यह सर्टिफिकेट अस्पताल में सुविधाओं की गुणवत्ता और मरीज की सुरक्षा की गारंटी होता है।
इस सप्ताह का समय दिया है
जिन अस्पतालों में एनएबीएच को लेकर जो कमियां हैं उन्हें दूर करने के लिए इस सप्ताह का समय दिया गया है।
फिर भी कमियां दूर नहीं हुईं तो उन पर फैसला आगामी सप्ताह लगेगा।
डॉ. योगेश भरसट, सीईओ, आयुष्मान योजना
शासन को बात करनी चाहिए
आयुष्मान योजना में एनएबीएच लागू करने से पहले नर्सिंगहोम प्रतिनिधियों से बातचीत शासन को करनी चाहिए, क्योंकि अभी जिस प्रकार से नियम थोपी जा रहे हैं उनमें खामियां हैं।
इसलिए नर्सिंगहोम प्रतिनिधियों से साथ बैठकर इन खामियों को दूर किया जाए।
डॉ. राकेश राजवाड़ा, प्रदेशाध्यक्ष, प्राइवेट नर्सिंगहोम एसोसिएशन