मप्र छत्तीसगढ़

Newsमप्र छत्तीसगढ़

बेटे ने मां पर किया चाकू से हमला, घायल मां पहले बेटे पर नहीं करा रही थी FIR

ग्वालियर. एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू महिला के हाथ और बाजू में लगा, जिससे वह घायल हो गयी। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर एकट्ठे हो गये। इस बीच आरोपी बेटा हत्या की धमकी देकर फरार हो गया।
घटना बहोड़ापुर इलाके के सदाशिव नगर में गौरी शंकर स्कूल के पास की है। घायल महिला को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में खबर मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को संभागा। पुलिस ने घायल महिला की शिकायत पर उसके बेटे के खिलाफ एफआइआर कर ली है। सदाशिव नगर निवासी धनेन्द्र झा एक प्रायवेट कम्पनी में नौकरी करते हैं। परिवार में उनकी पत्नी नूतन 50, और बेटा रणदीप झा साथ रहते है। रणदीप शराब पीने का आदी है।
क्या है मामला
शनिवार रात करीब 11:30 बजे नूतन घर का काम कर रही थीं। तभी उनका बेटा रणदीप घर आया और आते ही खाना देने को कहा। मां ने उसे थोड़ी देर इंतजार करने और गर्म रोटी बनाकर देने की बात कही। इस पर नाराज होकर रणदीप ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर वह किचन में गया और खाना देने में देरी से नाराज होकर पास में रखा चाकू उठाकर मां पर हमला कर दिया। इस दौरान चाकू महिला के हाथ में लगा, जिससे गहरा घाव हो गया और खून बहने लगा। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
मां बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं करना चाहती थी
चाकू के हमले से घायल महिला शुरू में बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं करना चाहती थी। पुलिस के पहुंचने पर उन्होंने पहले कहा था कि वह किचिन में काम करते वक्त उन्हें गिरने से चोट लगी है। लेकिन पूछताछ में सच्चाई सामने आयी और उन्होंने स्वीकार कर लिया कि बेटे ने ही चाकू मारा है। इसके बाद पुलिस की समझाइश पर महिला ने आरोपी बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की, फिलहाल आरोपी फरार है पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

ग्वालियर में अतिक्रमण हटाने व आवारा पशु पकड़ने की संयुक्त कार्यवाही

ग्वालियर। – नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने एवं आवारा पशुओं को पकड़ने की व्यापक कार्यवाही की गई। निगम आयुक्त के निर्देशानुसार शहर के विभिन्न क्षेत्र गांधी मार्केट सहित विभिन्न स्थानों पर हाथ ठेले हटाकर अस्थायी अतिक्रमण समाप्त किया गया।
मदाखलत नोडल अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों के निर्देशन में हजीरा चौराहा, चार शहर का नाका, किलागेट रोड, इंटेक मैदान के बाहर तथा मांडरे की माता मुख्य मार्ग पर यातायात में बाधा उत्पन्न कर रहे ठेले वालों को हटाया गया। इस दौरान मदाखलत निरीक्षक एवं अन्य अमला उपस्थित रहा। इसके साथ ही डीडी नगर, हुरावली एवं ठाठीपुर क्षेत्रों में मवेशी दल द्वारा आवारा पशुओं को पकड़ने की कार्यवाही की गई। हुरावली क्षेत्र से एक सांड को पकड़कर गौशाला भेजा गया। नगर निगम की इस संयुक्त कार्रवाई का उद्देश्य शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना एवं नागरिकों को सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण प्रदान करना है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

मथुरा के यमुना एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर बस में 20 गंभीर घायल, 72 यात्री थे सवार

मथुरा. यूपी के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेस वे पर रविवार की शाम को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। नोएडा से बिहार के दरभंगा जा रही एक डबल डेकर बस थाना नौहझील इलाके में किमी संख्या 76 के पास बेकाबू होकर पलट गयी। बस में लगभग 72 यात्री सवार थे। जिनमें से 20 गंभीर रूप से जख्मी हो गये हैं।


घटना शाम लगभग 7.36 बजे की बताई जा रही है। घटना की खबरमिलते ही नौहझील थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और राहत -बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस टीम ने बस के शीशे तोड़कर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। हालांकि कई यात्रियों को गंभीर चोटें आयी है। सभी घायल यात्रियों को एम्बूलेंस और सरकारी वाहनों की सहायता ये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नौहझील भेजा गया है। जहां उनका उपचार जारी है।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों की मदद से फंसे यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला गया। डॉक्टरों के मुताबिक गंभीर रूप से घायलों को पर विशेष नजर रखी जा रही है। जबकि अन्य का प्राथमिक इलाज जारी है। यमुना एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसों की घटनायें अक्सर सामने आती रहती है। इसकी एक बड़ा कारण है तेज रफ्तार है। कई चालक निर्धारित गति सीमा का पालन नहीं करते है। जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।
इसके अलावा लम्बी और सीधी सड़क होने की वजह से कई बार ड्राइवरों का नींद या झपकी आ जाती है। जो दुर्घटनाओं की अहम वजह बनती है। खराब मौसम, जैसे धुंध या वर्षा, बिजिबिलिटी कम कर देते है। जिससे दुर्घटनायें बढ़ती है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर चालक सतर्कता बरतें, गति सीमा का पालन करें और समय-समय पर ब्रेक लेकर आराम करें तो इन सड़क दुर्घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

PNG कनेक्शन को बढ़ावा -गैस कनेक्शन देने के लिये मैनपावर बढ़ाने पर जोर 

ग्वालियर – रसोई गैस की सुचारू आपूर्ति के लिये PNG कनेक्शन को बढ़ावा दिया जा रहा है। पीएनजी कनेक्शन की संख्या बढ़ाकर लक्ष्य पूरा करने के उद्देश्य से अवंतिका गैस लिमिटेड द्वारा ITI ग्वालियर में ओरियंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पीएनजी गैस कनेक्शन देने के लिये आवश्यक मैनपावर बढ़ाने पर जोर दिया गया। साथ ही विद्यार्थियों को पीएनजी कनेक्शन के फायदे के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम में आईटीआई के प्राचार्य पुष्कर बंसल और खाद्य विभाग के सहायक आपूर्ति अधिकारी सहित गैस कंपनी के प्रतिनिधि शामिल हुए।
Newsमप्र छत्तीसगढ़

अंर्तराज्यीय चोर गैंग से GRP ने बरामद किये 16 मंगलसूत्र, गैंग महिलाओं को बनाते थे निशाना, 4 आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर. जीआरपी ने रेल यात्रियों, विशेषकर महिलाओं को निशाना बनाने वाले एक अंर्त-राज्यीय गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए गैंग के 4 शातिर आरोपियों को दबोचा है। उनके कब्जे से 16 सोने की मगलसूत्र बरामद किये गये हैं। जिनकी कुल कीमत लगभग 2 लाख 10 हजार रूपये आंकी गयी है।
भीड़ में महिलाओं को निशाना बनाते थे
जीआरपी थाना इलाके द्वारा की गयी जांच में सामने आया है कि यह गैंग ट्रेनों के जनरल कोच और स्लीपर कोच में सफर करने वाले यात्रियों, खासकर महिलाओं को अपना टारगेट बनाते थे। आरोपी भीड़ का लाभ उठाते हुए बड़ी सफाई से मंगलसूत्र और अन्य जेबर चोरी कर लेते थे। अगली स्टेशन पर उतरकर फरार हो जाते थे। पुलिस के मुताबिक 4 मार्च को एक महिला यात्री ने अपने मंगलसूत्र चोरी होने की एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद 17 मार्च को एक अन्य यात्री के साथ भी इसी तरह की घटना सामने आयी है। दोनों घटनाओं में समानता मिलने पर पुलिस गैंग के सक्रिय होने का शक हुआ । जिसके बाद मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गयी।
पुलिस ने सोने के मोती और 16 मंगलसूत्र जब्त किए
9 अप्रैल को मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में रंजीत, सचिन, सुनील और विश्वदीप शामिल हैं, जो अलग-अलग जिलों के निवासी बताए जा रहे हैं। पूछताछ में आरोपियों ने ट्रेनों में जेवरात चोरी की कई वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। आरोपियों के कब्जे से बरामद 16 मंगलसूत्र और सोने के मोती जब्त कर लिए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि गिरोह के अन्य सदस्य और किन-किन वारदातों में शामिल रहे हैं।

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा ने सांसदों के लिये जारी किया 3 लाइन का ब्हिप

नई दिल्ली. संसद का बजट सत्र 2 अप्रैल तक चलना था। 2 अप्रैल को कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिये रोक दी गयी थी। ऐसा हुआ नहीं, स्पीकर ओम बिरला ने संसदीय कार्य मंत्री की तरफ से मिले अनुरोध का उल्लेख करते हुए कहा कि हम फिर से बैठेंगे। उन्होंने कार्यवाही को 16 अप्रैल तक के लिये स्थगित करने की ऐलान कर दिया था। अब 16 अप्रैल की तारीख नजदीक आ गयी हे। सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की अगुआई कर रही भाजपा सक्रिय हो गयी है।
भाजपा सांसद के दोनों सदनों, लोकसभा‘-राज्यसभा के अपने सदस्यों को 3 लाइन का व्हिप जारी कर 16, 17 और 18 अप्रैल को सदन में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। सांसदरों को इस व्हिप का सख्ती से पालन करने के लिये कहा गया है। पार्टी की तरफ से जारी किये गये व्हिप के अनुसार सभी सांसदों को सदन में उपस्थिति सुनिश्चित करनी होगी। भाजपा की तरफ से यह भी स्पष्ट कहा गया है कि इन तीनों दिनों की अवधि में किसी भी सांसद को किसी भी तरह की छुट्टी नही दी जायेगी। भाजपा ने अपने सभी सदस्यों से व्हिप का कड़ाई से पालन करने के लिये कहा है। गौरतलब है कि लोकसभा और राज्यों की विधानसभा में महिलाओं के लिये आरक्षण लागू करने को केन्द्र सरकार ‘‘महिला आरक्षण बिल’’ में संशोधन का प्रस्ताव लायेगी। सविंधान संशोधन प्रस्ताव भी आयेगा। जिसे पारित कराने के लिये दो तिहाई बहुमत की जरूरत होती है। ऐसे में भाजपा अब यह बिल पारित कराने के लिये अभी से ही कमर कस ली है।
सरकार परिसीमन की जानकारी दे-विपक्ष
विपक्षी दलों की मांग है कि सरकार परिसीमन जैसे मुद्दों पर स्थिति स्पष्ट करें। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर महिला आरक्षण विधेयक और परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन पर चर्चा कर के लिये सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की थी। विपक्ष के नेता ने आरोप लगाया था कि विपक्ष को विश्वास में ले बिना बैठक बुलाई गयी है। टीएमसी के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने संसद को गंभीरता से लेने की बजाय राजनीतिक नाटक किया जा रहा है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

ऑटो पलटने से एक ही परिवार के 6 सदस्य घायल मां-बेट की हालत गंभीर

दतिया. भितरवार-हरसी रोड़ पर शनिवार की रात एक ऑटो पलटने से दम्पत्ति और उनके 4 बच्चे जख्मी हो गयेग। यह परिवार शिवपुरी जिले के नरवर स्थित लोड़ी माता के दर्शन कर लौट रहा था। घटना में मां और 8 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद ग्वालियर के लिये रेफर कर दिया गया है।
दतिया जिले के सेवढ़ा निवासी रवि खटीक 40, जो वर्तमान में ग्वालियर में निवास करते हैं। अपनी पत्नी रचना 38, और 4 बच्चों – खुशी 15, अनु 13, अंकू 10, के साथ ऑटो से लोड़ी माता के दर्शन करने के लिये गये थे। यह घटना बेलगढ़ा थाना इलाके के धोबट -लोड़ी मार्ग पर हुई है। दर्शन केबाद परिवार ग्वालियर के लिये लौट रहा था। भितरवार आने के लिये जैसे ही रवि खटीक ने ऑटो को मोड़ पर मोड़ा, सउ़क पर लड़ते 2 सांड आ गये। रवि ने सूझबूझ दिखाते हुए ऑटो को काबू में किया और एक बड़े हादसे को टाल दिया है।
हालांकि, इसी दौरान अचानक सड़क पर एक कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में रवि ने ऑटो को साइड में मोड़ने की कोशिश की, जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद सूचना मिलने पर पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को भितरवार के सामुदायिक अस्पताल ले जाया गया। यहां आठ वर्षीय बंकू और उसकी मां रचना को गंभीर चोटें आईं, जिनकी हालत गंभीर बताई गई। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को ग्वालियर रेफर कर दिया गया। घायल दंपति के रिश्तेदार भी अस्पताल पहुंच गए थे।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

6 वर्षीय गोरांश की तीसरी मंजिल गिरने से हुई मौत, बहन के साथ खेल रहा, रैलिंग से झांकते वक्त हुआ हादसा

इंदौर. गांधीनगर थाना इलाके के सिद्धार्थनगर में शनिवार की दोपहर तीसरी मंजिल की गैलरी से गिरने से 5 वर्षीय गोरांश की मौत हो गयी। परिजन उसे अस्पताल ले गये, जहां इलाज के बीच उसकी मौत हो गयी। घटना दोपहर लगभग 3 बजे की है। गोरांश अपनी बड़ी बहन के साथ गैलरी में खेल रहा था। झांकते समय संतुलन बिगड़ने से वह सिर के बल नीचे गिरा था।
अस्पताल में उपचार के बीच मौत
परिजन बच्चे को तत्काल अरबिंदों अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। हादसे के समय गोरांश अपने दादा के साथ घर पर गया था। कुछ ही देर के लिये अन्दर गये, तभी यह घटना हो गयी। बच्चे के पिता की 6 माह पहले मौत हो चुकी है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

प्रख्यात सिंगर आशा भोसले ने 92 साल की आयु में निधन

आशा भोसले ने 8 सितंबर 2025 को अपना 92वां जन्मदिन मनाया था। - Dainik Bhaskarमुंबई. सिंगर आशा भोसले का 92 साल की आयु में निधन हो गया है। रविवार की दोपहर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली है। उन्हें शनिवार की शाम को यहां भर्ती किया गया था। ब्रीच कैंडी अस्पताल में के डॉ. प्रतीत समदानी ने न्यूज एजेंसी ने बताया है कि आशा भोंसले को कई मेडीकल की समस्यायें थी। मल्टी ऑर्गन फेल्योर की वजह उनका निधन हो गया है।
डॉ. प्रतीत समदानी ने बताया है कि आशा भोंसले की मल्टी ऑर्गन फेल्योर हुआ है। यानी उनके कई अंगों ने काम करना बन्दर कर दिया था। आशा भेंसले के बेटे आनंद भोंसले ने बताया है कि जो लोग अंतिम दर्शन करना चाहते है। वह कल सुबह 11 बजे उनके घर आ सकते है। अंतिम संस्कार सोमवार की शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में किया जायेगा।

सिंगर आशा भोसले  ने 40 के दशक में अपने करियर की शुरुआत की थी । उन्होंने लेजेंडरी डायरेक्टर बिमल रॉय, राज कपूर के साथ-साथ लेजेंडरी म्यूजिक कम्पोजर OP नय्यर, सरदार मलिक, सज्जाद हुसैन, एस मोहिंदर, ए आर रहमान संग काम किया था। उनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर 40 और 50 के दशक की सबसे बड़ी गायिकाओं में से एक थीं।  मंगेशकर परिवार से आईं आशा भी अपनी बहन की ही तरह सुरीली आवाज वाली थीं. आशा ने अपनी आवाज का जादू बॉलीवुड में 1950 के दशक में चलाया।  हालांकि उन्होंने बड़ी फिल्मों में अपनी आवाज देने से पहले कई लो बजट फिल्मों में गाना गाकर पहचान पाई।  1952 में आई फिल्म ‘संगदिल’ में उन्होंने गाने गाए थे. म्यूजिक कम्पोजर सज्जाद हुसैन की इस एल्बम ने आशा को फेम दिलाया. उस जमाने के जाने माने डायरेक्टर बिमल रॉय ने 1953 में आई फिल्म ‘परिणीता’ में आशा भोसले को साइन किया था।  इसके बाद राज कपूर ने उनकी अपनी 1954 की फिल्म ‘बूट पोलिश’ में काम दिया. लेजेंडरी म्यूजिक कम्पोजर OP  नय्यर के साथ आशा ने 1952 से लेकर 1956 तक कई गानों पर काम किया था।  मगर 1957 में आई बी आर चोपड़ा की फिल्म ‘नया दौर’ के साथ आशा भोसले ने सफलता का असली स्वाद चखा. इस फिल्म के गाने भी नय्यर ने ही कम्पोज किए थे।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

ऑटो चालक ने ईमानदारी दिखाते हुए 2 लाख की ज्वेलरी से भरा बैग लौटाया, पुलिस ने किया सम्मान 500 रूपये नगद दिया इनाम

ग्वालियर. झांसी रोड थाना इलाके में ईमानदारी का सराहनीय मामला सामने आया है। एक ऑटो चालक ने सवारी का ऑटो में छूटा बैग वापिस कर दिया है। जिसमें सोने-चांदी की ज्वेलरी रखी थी। बैग मिलने पर मालिक ने राहत की सांस ली है। वहीं थाना प्रभारी शक्तिसिंह ने ऑटो चालक की सराहना करते हुए उसे 500 रूपये का नगद ईनाम भी दिया है। घटना शनिवार की है। खुरई बड़ा गांव निवासी देवेन्द्र पवैया अपने परिवार के साथ नरवर जाने के लिये चन्द्रवदनी नाका बस स्टैंड पहुंचे थे। बस पकड़ने की जल्दबाजी में वह अपना बैग ऑटो में ही भूल गये। कुछ ही देर बाद उन्हें बैग के गायब होने का एहसास हुआ तो वह परेशान हो गये और यात्रा छोड़कर ऑटो चालक की तलाश में जुट गये।
पुलिस ने सीसीटीवी से तलाशा ऑटोचालक
देवेन्द्र पवैया झांसी रोड थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज करई। पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए आसपास के सीसीटीवी फुटेज तलाशे तो सबधित ऑटो दिखाई दिया। इसके आधार पर ऑटो का नम्बर और चालक का मोबाइल नम्बर मिल गया। पुलिस ने फोन पर ऑटो चालक ने अपना राजू बताय और कहा कि बैग उसकी ऑटो में ही छूट गया था। उसने बताया कि वह यात्रियों को ढूंढने का प्रयास कर रहा था। पुलिस के बुलाने पर वह तत्काल बैग लेकर थाने पहुंच गया।
बैग में 2 लाख से ज्यादा के जेवर सुरक्षित मिले
थाने में बैग खोलकर देखा गया तो उसमें रखे सभी सामान सुरक्षित मिले। बैग में करीब 2 लाख रुपए से अधिक कीमत के सोने-चांदी के जेवर थे, जो पूरी तरह सुरक्षित थे। ऑटो चालक ने बताया कि उसने बस स्टैंड और बड़ा गांव में यात्रियों को खोजने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं मिले। बाद में पुलिस का फोन आने पर वह बैग लेकर थाने पहुंच गया। उसकी ईमानदारी से प्रभावित होकर थाना प्रभारी ने 500 रुपए का नगद इनाम देकर उसका सम्मान किया।