मप्र छत्तीसगढ़

Newsमप्र छत्तीसगढ़

एसपीएस से आईपीएस के लिये आज होगी डीपीसी, भारतीय पुलिस सेवा का अधिकारी बनाने के लिये चयन समिति लेगी फैसला

भोपाल. मध्यप्रदेश के 9 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को इंडियन पुलिस सर्विस (आईपीएस) अवार्ड करने के लिये गुरूवार को डीपीसी की मीटिंग होगी। गृह विभाग के प्रस्ताव पर संघ लोक सेवा आयोग ने इस तारीख को मंजूरी दी थी जिसके बाद आज यह बैठक होने वाली है। बैठक में मुख्य सचिव, डीजीपी और संघ लोक सेवा आयोग के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
आईपीएस अवार्ड के लिये गृह विभाग की प्रक्रिया सामान्य प्रशासन विभाग से आगे चल रही है। राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की डीपीसी के लिये अभी तक सामान्य प्रशासन विभाग प्रस्ताव नहीं भेज पाया है। दूसरी तरफ राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों की प्रस्तावित की प्रस्तावित डीपीसी की बैठक में इस बार 1997-98 बैच के अधिकारियों के नामों पर विचार किया जायेगा। राज्य पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा के लिये जिन अधिकारियों के नामों पर विचार किया जायेगा। उनमें 1997 बैच के सीताराम ससत्या, वर्ष 1998 बैच के निमिषा पांडेय, राजेश मिश्रा, मलय जैन, अमित सक्सेना, मनीषा सोनी, सुमन गुर्जर, संदीप मिश्रा, सब्यसाची सर्राफ, समर वर्मा, सत्येन्द्र सिंह तोमर सहित 27 नाम शामिल है।
इनकी पदोन्नति रूक सकती है
इसमें से अमृत मीणा का जाति प्रमाण पत्र और राजेश मिश्रा की विभागीय जांच के चलते डीपीसी अटक सकती है। इनका लिफाफा बन्द हो सकता है। अंतिम दौर में सीताराम ससत्या के नाम को लेकर भी शिकायत के चलते डीपीसी में उनका नाम कटने के कयास लगाये जा रहे है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

अग्निवीर भर्ती रैली के लिए सागर – ग्वालियर में भी तलाशी जा रही हैं संभावनाएं 

ग्वालियर, -/ भारतीय थल सेना की अग्निवीर भर्ती रैली के आयोजन के लिए सेना भर्ती कार्यालय द्वारा सागर एवं ग्वालियर में समानांतर रूप से संभावनाओं का परीक्षण किया जा रहा है। कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में कलेक्टर रुचिका चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह की उपस्थिति में सेना भर्ती कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी कर्नल पंकज कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कर्नल पंकज कुमार ने बताया कि सेना भर्ती कार्यालय द्वारा अग्निवीर भर्ती रैली के आयोजन के लिए सागर को प्राथमिकता दी गई है। इस संबंध में सागर में संभावित स्थल का निरीक्षण कर वहां के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा भी की जा चुकी है। ग्वालियर में भी भर्ती रैली आयोजित किए जाने की संभावनाओं पर भी विचार किया जा रहा है।कलेक्टर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सेना भर्ती कार्यालय के अधिकारियों को आश्वस्त किया कि यदि ग्वालियर में अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाती है, तो जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाओं में पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा।
बैठक में बताया गया कि ग्वालियर में गोला का मंदिर-मुरैना रोड पर आईएसबीटी के समीप स्थित खेल ग्राम परिसर को भर्ती रैली के संभावित आयोजन स्थल के रूप में सेना भर्ती कार्यालय द्वारा देखा गया है। अग्निवीर भर्ती रैली आगामी 1 से 14 अक्टूबर 2026 तक प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि भर्ती रैली में केवल वे अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिन्होंने लिखित परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है। प्रतिदिन एक हजार अभ्यर्थियों का शारीरिक दक्षता परीक्षण (फिजिकल टेस्ट) आयोजित की जायेगी, जिसमें दौड़ सहित अन्य निर्धारित गतिविधियां शामिल रहेंगी।
बैठक में अपर आयुक्त नगर निगम टी प्रतीक राव, अपर जिला दंडाधिकारी सीबी प्रसाद, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सागर, जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी जोसेफ बक्सला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP में 9 दिन लेट मानसून की एंट्री

भोपाल. मध्य प्रदेश में 9 दिन की देरी के बाद मानसून ने दस्तक दे दी है। मानसून बालाघाट, छिंदवाडा, बैतूल, खंडवा और बुरहानपुर होते हुए प्रदेश में दाखिल हुआ। पांढुर्णा में खेत में मक्के की बुवाई करते वक्त चिचोली निवासी किसान पर बिजली गिर गई। किसान रोशन भाडे की मौके पर ही मौत हो गई। मानसून की एंट्री के साथ भोपाल और उज्जैन समेत 18 जिलों में बारिश हुई। रायसेन में शाम 5 बजे के बाद तेज बारिश शुरू हुई जबकि उज्जैन में दिनभर की उमस के बाद रिमझिम फुहारों ने मौसम सुहावना कर दिया।

मानसून आने के साथ ही भोपाल, इंदौर, बैतूल और बुरहानपुर में बारिश। - Dainik Bhaskar
ग्वालियर में तेज धूप
खरगोन के झिरन्या, पीपलझोपा और भीकनगांव क्षेत्र में बारिश दर्ज की गई। पांढुर्णा में करीब 2 इंच बारिश के बाद कपास और मक्का की बुवाई शुरू हो गई है। बैतूल और खंडावा में मानसून की आधिकारिक एंट्री हो चुकी है। हालांकि कुछ इलाकों में बादल छाए है और लोग अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे है। हालांकि प्रदेश के सभी हिस्सों में राहत नहीं है। दमोह में अब तक मानसून नहीं पहुंचा है जिससे लोग गर्मी और उमस से परेशान है। ग्वालियर में तेज धूप और उमस के चलते प्रशासन को चौराहों पर फाउंटेन स्प्रिंकलर चलाने पडे। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन से चार दिनों में मानसून पूरे मध्य प्रदेश को कवर कर लेगा।

 

 

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में मास्टर प्लान की सड़क के लिए टूटेंगे 380 मकान-दुकान, नोटिस जारी

ग्वालियर. शहर में किलागेट से नौमहला वार्ड तक मास्टर प्लान के तहत प्रस्तावित सडक चौडीकरण का रास्ता अब साफ होने लगा है। लंबे समय से अतिक्रमण के कारण संकरी हो चुकी इस सडक को 14 मीटर चौडा करने की योजना पर निगम ने सडक निर्माण में बाधा बन रही 380 संपत्तियों के मालिकों को नोटिस जारी कर दिए है। नोटिस की समय सीमा पूरी होने के बाद प्रशासन की संयुक्त टीम अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू करेगी। निगम के सर्वे में सामने आया है कि इस मार्ग पर मकान, दुकान, प्लॉट और अस्थाई निर्माण सहित कुल 380 संपत्तियां सडक चौडीकरण मंे बाधक बन रही है। निगम ने सभी संबंधित संपत्ति स्वामयिों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए है। यदि तय समय में 5 निर्माण नहीं हटाए गए तो निगम का अमला बलपूर्वक कार्रवाई करेगा। कार्रवाई में आने वाला खर्च भी संबंधित भवन स्वामियों से वसूल किया जाएगा।
मास्टरर प्लान के अनुसार इसे 14 मीटर चौडा किया जाना है
किलागेट से नौमहला वार्ड तक का मार्ग वर्तमान में यातायात के भारी दबाव से जूझ रहा है। इस क्षेत्र में दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है लेकिन सडक की चौडाई कम होने के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनती है। कई स्थानों पर सडक महज 6 से 7 मीटर तक सिमट गई है जबकि मास्टरर प्लान के अनुसार इसे 14 मीटर चौडा किया जाना है। सडक चौडी होने के बाद किलागेट, किले के पिछले हिस्से और आसपास के क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है साथ ही ऐतिहासिक क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को भी सुविधा मिलेगी।
दो जोन में बांटा गया है अतिक्रमण का सर्वे
सड़क चौड़ीकरण में बाधा बनने वाली संपत्तियां दो जोन में विभाजित हैं। जोन क्रमांक-1 में 40 संपत्तियां चिन्हित की गई है। वहीं जोन क्रमांक-2 में सबसे अधिक 340 संपत्तियां बाधक हैं। निगम ने सभी संपत्तियों को चिह्नित कर नोटिस जारी किए हैं। अब नोटिस प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
एबी रोड पर भी बढ़ेगा अभियान
बीते दिनों पहले ही शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल एबी रोड (गोलपहाड़िया) पर मकान, दुकान, प्लॉट और टीनशेड सहित करीब 250 अतिक्रमण चिह्नित किए गए थे। अधिकारियों का मानना है कि ये निर्माण यातायात बाधित करने के साथ दुर्घटनाओं का जोखिम भी बढ़ा रहे हैं। यहां भी जल्द कार्रवाई शुरू होने की संभावना है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

डबरा सिविल अस्पताल का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण, खामियां मिलने पर लगाई फटकार

ग्वालियर. डबरा स्थित सिविल अस्पताल में बुधवार का सीएमएचओ डॉ. मेघसिंह सागर ने औचल निरीक्षण किया।इस बीच अस्पताल में कई तरह की अव्यवस्थायें सामने आई। जिस परउ उन्होंने नाराजगी जताई। इस बीच सीएमएचओ ने मौके पर ही जिम्मेदार अधिकारियों -कर्मचारियों का जमकर फटकार लगाई औरा व्यवस्थाओं को तत्काल दुरूस्त करने के सख्त निर्देश दिये। उन्होंने चेतावनी दी हैकि मरीजों के उपचार में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
निरीक्षण के दौरान डॉ. मेघसिंह सागर ने अस्पताल के ओपीडी, प्रसूति कक्ष, जनरल वार्ड, दवा वितरण केन्द्र और इमरजेंसी यूनिट का बारीकी से निरीक्षण किया है। इस बीच उन्होंने वहां भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से भी बात कर अस्पताल की व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। कुछ मरीजों ने शिकायत की कि उन्हें समय पर डॉक्टर नहीं मिलते और अस्पताल से बाहर की दवाईयां लिखी जा रही है।इस पर सीएमएचओ ने कड़ रूख अपनाते हुए डॉक्टरों को फटकार लगाई है। इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल के निर्माणाधीन भवन के निर्माण कार्य को देखा है।
अलर्ट नजर आए कर्मचारी
वहीं डॉ. सागर के औचक निरीक्षण की खबर लगते ही कर्मचारी पूरे समय अलर्ट मोड पर नजर आए। इस दौरान सिविल अस्पताल के प्रभारी, वरिष्ठ डॉक्टर और अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी मौजूद रहे।

 

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

3 जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरु, ग्वालियर की ट्रेनें फुल

ग्वालियर. 3 जुलाई से शुरू हो रही पवित्र अमरनाथ यात्रा को लेकर शहर के शिवभक्तों में भारी उत्साह है लेकिन बाबा बर्फानी के दर्शन की राह में सबसे बडा रोडा रेलवे की वेटिंग लिस्ट बन गई है। एमपी के ग्वालियर शहर से जम्मू तवी की ओर जाने वाली तमाम ट्रेनों में अभी से पैर रखने की जगह नहीं है। जून के आखिरी हफ्ते से लेक पूरे जुलाई महीने तक जम्मू रूट की ट्रेनों में रिग्रेड के हालात बन चुके है। ग्वालियर से होकर गुजरने वाली और जम्मू जाने वाली मुख्य ट्रेन झेलम एक्सप्रेस में स्लीपर और थर्ड एसी का कोटा पूरी तरह लॉक हो चुका है। यात्रियों का कहना है कि सिर्फ डेली चलने वाली ट्रेनों ही नहीं बल्कि मालवा एक्सप्रेस, अंडमान एक्सप्रेस जैसी साप्ताहिक वीकली और दो दिवसीय ट्रेनों में भी वेटिंग का आंकडा काफी पार पहुंच गया है।
स्टेशन के आरक्षण केंद्र पर उमड रही है। लोग इस उम्मीद में सुबह 8 बजे से ही लाइन में लग रहे है कि शायद कोई सीट मिल जाए। सबसे ज्यादा मारामारी तत्काल टिकटों को लेकर है। सुबह 10 बजे एसी और 11 बजे स्लीपर का तत्काल कोटा खुलते ही मात्र 2 मिनट के भीतर सभी सीटें फुल हो रही है।
यह है ट्रेनों की स्थिति
12919 मालवा एक्सप्रेस में स्लीपर में 18 3 जुलाई जुलाई तक रिग्रेड और थर्ड एसी में 3-4 जुलाई को रिग्रेड फिर लंबी वेटिंग ।
11077 झेलम एक्सप्रेस में स्लीपर में 4-5 जुलाई को रिग्रेड के बाद लंबी वेटिंग और थर्ड एसी में पूरे महीने वेटिंग ।
11449 जबलपुर श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस (वीकली) ट्रेन में स्लीपर 40 से ज्यादा वेटिंग और थर्ड एसी में रिग्रेड के साथ लंबी वेटिंग ।
16787 तिरुनेलवेली श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस (वीकली) ट्रेन 19 अगस्त तक स्लीपर और थर्ड एसी में 22 जुलाई तक रिग्रेड
16031 अंडमान एक्सप्रेस में 24 जुलाई तक स्लीपर और थर्ड एसी में रिग्रेड

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में मठ-मंदिरों की जमीन पर पुजारियों का विरोध, नए सरकारी नियमों के खिलाफ सत्याग्रह

ग्वालियर. शहर में मठ-मंदिरों की जमीनों को लेकर पुजारियों का विरोध खुलकर सामने आ गया। मंदिरों की कृषि भूमि के प्रबंधन और नीलामी से जुडे नए नियमों के विरोध में ग्वालियर चंबल के पुजारी परिवार सहित सत्याग्रह पर बैठ गए है। शहर के प्रसिद्ध हनुमान टेकरी मंदिर परिसर से शुरू हुए इस आंदोलन में बडी संख्या में पुजारी, साधु-संत और उनके परिवार के सदस्य शामिल हुए। महिलाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली। आंदोलन के दौरान पुजारी संभाग आयुक्त कार्यालय पहुंच गए जहां वे रामधुन और हनुमान चालीसा का पाठ कर अपना विरोध जता रहे है। प्रदशन स्थल पर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी मौजूद है। शांतिपूर्ण ढंग से चल रहे इस आंदोलन में एक अनोखा द्रश्य भी देखने को मिला। पुजायिों ने वहां अस्थायी रूप से मंदिर स्थापित कर पूजा-अर्चना शुरू कर दी।


मंदिरों की जमीन का पट्टा तहसीलदार के माध्यम से नीलाम किया जाएगा
पुजारियों का कहना है कि सरकार के नए प्रावधान के तहत 4 हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि वाले मंदिरों की जमीन का पट्टा अब तहसीलदार के माध्यम से नीलाम किया जाएगा। यह नीलामी दोनों फसल सीजन के लिए होगी और इससे प्राप्त राशि संबंधित मंदिरों के खातों मे जमा कराई जाएगी। वहीं शासन का तर्क है कि इस धनराशि का उपयोग जर्जर और उपेक्षित मंदिरों के रखरखाव, मरम्मत तथा विकास कार्यों मे किया जाएगा।
अधिकारी पुजारी प्रतिनिधियों से चर्चा कर उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे
जानकारी के अनुसार हनुमान टेकरी मंदिर परिसर में चल रहे सत्याग्रह के दौरान पुजारी और उनके परिवारजन रामधुन, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान कर विरोध जता रहे है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने मंदिर परिसर के आसपास प्रलिस बल तैनात किया है। प्रशासनिक अधिकारी पुजारी प्रतिनिधियों से लगातार चर्चा कर उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

सेफ क्लिक 2.0-एसएसपी ने साइबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

ग्वालियर। पुलिस द्वारा प्रदेशव्यापी साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान ‘‘सेफ क्लिक 2.0’’ का आयोजन 24 जून से 08 जुलाई तक किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य नागरिकों को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार को प्रोत्साहित करना है।
ग्वालियर जिले में ‘‘सेफ क्लिक 2.0’’ अभियान का शुभारंभ SSP धर्मवीर सिंह द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम परिसर से साइबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया। यह साइबर जागरूकता रथ आगामी 15 दिनों तक शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर आमजन को साइबर अपराधों से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करेगा तथा साइबर सुरक्षा संबंधी पम्पलेट एवं प्रचार सामग्री वितरित करेगा। कार्यक्रम में अभियान के नोडल अधिकारी ASP सुजावल जग्गा, सुमन गुर्जर, अति. जयराज कुबेर, समस्त सीएसपी, एसडीओपी, थाना प्रभारीगण एवं बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
‘‘सेफ क्लिक 2.0’’ अभियान के दौरान जिलेभर में व्यापक स्तर पर साइबर सुरक्षा संबंधी जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें जनसंवाद कार्यक्रम, साइबर सुरक्षा कार्यशालाएं, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जागरूकता अभियान, जागरूकता रैलियां, बैनर एवं पोस्टर प्रदर्शन, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं, नुक्कड़ नाटक, लघु फिल्मों का प्रदर्शन तथा विभिन्न शैक्षणिक एवं सामाजिक संस्थाओं में विशेष कार्यक्रम शामिल हैं। अभियान के अंतर्गत पुलिस थानों, चौकियों, कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर साइबर सुरक्षा संबंधी बैनर एवं पोस्टर लगाए गए हैं। साथ ही सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर नागरिकों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के प्रति जागरूक किया जाएगा।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

प्रेमी से शादी नहीं होने से नाराज युवती ट्रेन के सामने पहुंची थी, मौत के मुंह खींच लाया युवक

ग्वालियर. 17 वर्षीय किशोरी मंगलवार की रात लगभग 8-9 बजे के बीच आत्महत्या के इरादे से रेलवे ट्रैक पर पहुंच गयी ।सामने से तेज रफ्तार सुपरफास्ट ट्रेन आ रही थी। कुछ ही सेकेण्ड में बड़ा हादसा हो सकता था। तभी एक युवक ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए दौड़ लगाई और किशोरी को मौत के मुंह से खींच लाया। घटना का वीडियो अब सामने आया है।
घटना ग्वालियर के एजी ऑफिस पुल के नीचे डीआरडीओ के सामने स्थित रेलवे ट्रैक की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, किशोरी काफी देर तक ट्रैक के आसपास घूमती रही। इसके बाद वह अचानक उसी लाइन की ओर बढ़ने लगी। जिस पर सुपरफास्ट ट्रेन तेजी से आ रही थी। स्थिति की गंभीरता समझते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गयी। लोग चिल्लाकर किशोरी को रोकने का प्रयास करते रहे। लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थी। इस बीच घटनास्थल पर मौजूद प्रहलादसिंह तोमर ने बिना देर किये किशोरी की तरफ दौड़ लगाई। उन्होंने ट्रेन के बेहद नजदीक पहुंच चुकी किशोरी का पकड़कर ट्रैक से दूर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया। कुछ सेकेण्ड की देरी किसी बड़ी ़त्रासदी में बदल सकती थी। लेकिन उनकी तत्परता से एक जिन्दगी बच गयी।

तस्वीरें देखिए 3

किशोरी अपने परिवार द्वारा तय की जा रही शादी से नाराज थी
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किशोरी अपने परिवार द्वारा तय की जा रही शादी से नाराज थी। बताया जा रहा है कि वह अपनी पसंद के युवक से विवाह करना चाहती थी, जबकि परिवार उसकी शादी कहीं और कराने की तैयारी कर रहा था। इसी तनाव के चलते उसने यह कदम उठाने की कोशिश की।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने किशोरी को संभाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को सुरक्षित संरक्षण में लेकर उससे बातचीत की। साथ ही परिजन से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। बुधवार दोपहर घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर युवक की जमकर सराहना हो रही है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे कुछ ही क्षणों में एक बड़ा हादसा टल गया।

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

8th Pay Commission-महंगाई को लेकर 8वें वेतन आयोग में होगा बदलाव

मौजूदा फॉर्मूले की जांच की मांग

नई दिल्ली. ऑल इंडिया डिफेंस एम्पलॉइज फेडरेशन (AIDEF) ने 8th Pay Commission  से महंगाई भत्ता और मंहगाई राहत का कैलकुलेशन के लिये उपयोग किया जाने वाले फॉर्मूले में बदलाव की मांग की है। उनका कहना है कि मौजूदा फॉर्मूला कर्मचारियों और पेंशनर्स पर महंगाई के बोझ का सही कैलाकुलेशन नहीं करता है। अभी महंगाई भत्ता और पेंशन भत्ता में संशोधन अखिल भारतीय औद्योगिक श्रमिक उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI-IW) के 12 माह के एवरेज पर बेस्ड है। यह इंडेक्स कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बढ़ती कीमतों के लिये नुकसान की भरपाई करने और महंगाई के खिलाफ उनकी खरीदने की क्षमता की रक्षा के लिये है।
हालांकि 8th Pay Commission को सौंपे गये अपने दूसरे डिमांड में AIDEF ने कहा है कि मौजूदा फॉर्मूले में महत्वपूर्ण कमियां है। यह कर्मचारियों और सेवानिवृत्त लोगों के बदलते खच्र करने के तरीकों को पर्याप्त रूप से नहीं देखा सकता है। फेडरेशन के अनुसार 2022-33 में पेश किये गये संशोधित कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स में फूड आयटम और मौसमी एग्री प्रॉडक्टस की कीमतों में बढ़ोत्तरी को पर्याप्त तौर पर नहीं बताता है। aidef  ने बताया है कि खाद्य और पेय पदार्थो का भार अब सूचकांक में 36.75%  है। जबकि आवास, स्वास्थ्य, सेवा, परिवहन, संचार और डिजीटल सेवाओं जैसी कैटेगरी को अधिक वेटेज दिया गया है।
पेंशनर्स के लिए चुनौती
गौरतलब है कि आठवें वेतन आयोग की बैठक कई राज्‍यों में पूरी हो चुकी है, जिसमें सैलरी बढ़ोतरी, महंगाई भत्ते में इजाफा और फिटमेंट फैक्‍टर समेत कई मांग रखी गई है। AIDEF ने पेंशनभोगियों के चुनौतियों का भी जिक्र किया, जिनमें से कई अपनी मंथली इनकम का एक बड़ा हिस्सा स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम, दवाओं, चिकित्सा उपचार और देखभाल सेवाओं पर खर्च करते है। अगर इन आवश्यक वस्तुओं की कीमतें महंगाई से ज्‍यादा बढ़ती हैं।, तो महंगाई राहत में बदलाव उतना नहीं होता है। इन चिंताओं को देखते हुए, AIDEF ने मौजूदा महंगाई फॉर्मूले की जांच करने और सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के खर्च को मैनेज करने के लिए बदलने के लिए कहा है।

 

hacklink satın al holiganbet betnano betnano giriş betparibu betparibu giriş casibom virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet madridbet madridbet giriş imajbet imajbet giriş pashagaming giriş marsbahis marsbahis giriş