Newsमप्र छत्तीसगढ़

चलती कार में लगी आग में 5 लोग जिंदा जले, वैष्णो देवी से लौट रहा था परिवार


अलवर. राजस्थान के अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार-गुरूवार की दरमियानी रात दिल दहला देने वाली घटना घटी। यहां लक्ष्मणगढ़ थाना इलाके में मौजपुर के पास चलती कार में अचानक आग लग गयी। देखते-देखते कार आग का गोला बन गयी। उसमें सवार एक परिवार के 5 लोगों की जिन्दा जलकर मौत हो गयी। मृतकों में 3 महिलायें एक पुरूष और एक बच्ची शामिल है। सभी मध्यप्रदेश के श्योपुर के निवासी थे और वह वैष्णो देवी के दर्शन कर अपने घर वापिस लौट रहे थे। लक्ष्मणगढ़ थाना प्रभारी नेकी राम ने बताया है कि रात का लगभग 11 बजे की घटना है। हादसे का शिकार हुआ परिवार इस कार को किराये पर लेकर आया था। यह लोग श्योपुर के चैनपुर के निवासी है। सीएनजी और पेट्रोल से चलने वाली कार से गैस रिसाव की वजह आग लगी। आग इतनी भयानक थी कि किसी को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। इस घटना में 3 महिलायें, 1 पुरूष और 1 बच्ची जिन्दा जलकार राख हो गयी। उनके कंकाल भी नहीं बचे हैं। चालक करीब 80 प्रतिशत जल गया है उसे जयपुर के लिये रेफर कर दिया है।
थाना प्रभारी ने कहा है कि सीएनजी में इतना अधिक हीट होती है कि वह हड्डी भी गला देती है। शवों के बस बहुत कम कंकाल दिखाई दे रहे है। घटनास्थल पर ही मेडीकल टीम को बुलाया गया है। जिससे डीएनए कर उनकी पहचान की जायेगी। परिवार के लोगों को इस हादसे की खबर कर दी गयी है। रात को 2 फायर ब्रिगेड घटनास्थल पर बुलाई गयी थी। जिसे आग पर काबू पाया गया। इस बीच चालक को छोड़कर सभी लोग आग में जल गये। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। घटनास्थल पर एफएसएल टीम का बुलाया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *