Newsमप्र छत्तीसगढ़

मंदिर की दानपेटी तोड़कर चोर 50 हजार रूपये उड़ाये, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

ग्वालियर. गोला का मंदिर इलाके में स्थित एक मंदिर में चोरी की घटना सामने आयी है। चोर ने खिड़की तोड़कर भीतर घुसते हुए दानपेटी का ताला तोड़कर लगभग 50 हजार रूपये लेकर भाग गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। गोला का मंदिर थाना इलाके में बैंक कॉलोनी में पानी की टंकी के नीचे बने भगवान शंकर का मंदिर को चोर ने निशाना बनाया। रात के अंधेरे का लाभ उठाते हुए आरोपी ने पहले मंदिर की खिड़की तोड़ी और अन्दर घुस गया। चोर ने लोहे की तिजोरी (दानपेटी) को औजारों से तोड़ा।
ऐसा बताया जा रहा है कि इसमें लम्बे समय से जमा दान की राशि रखी थी। आरोपी ने लगभग 50 हजार रूपये नगद अपनी बनियान और पेंट की जेबों में भर और घटनास्थल से फरार हो गया घटना का पता सुबह तब चला जब पुजारी और श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। अंदर बिखरा सामान और टूटी तिजोरी देखकर उन्होंने तुरंत स्थानीय लोगों और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही गोला का मंदिर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया। मंदिर में लगे CCTV कैमरों में चोरी की पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में आरोपी खिड़की तोड़कर अंदर घुसते और तिजोरी तोड़कर पैसे भरते साफ दिखाई दे रहा है। चोर का चेहरा भी स्पष्ट नजर आ रहा है, जिससे उसकी पहचान होने की संभावना बढ़ गई है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव के अनुसार, चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *