News

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले पुलिस कांस्टेबल की मौत

श्रीनगर. दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग के लाल चौक इलाके में कोकेरनाग रोड पर गश्त के दौरान पुलिस बल पर आतंकी हमला हुआ है। इस फायरिंग में गंभीर रूप् से घायल हुए पुलिस जवान हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी अस्पताल में उपचार के बीच शहीद हो गये है। खुफिया सूत्रों के अनुसार हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी लाल चौक के पास कोकेरनाग जाने वाली सड़क पर अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। अचानक एक गाड़ी में सवार हो कर आये आतंकियों ने उन्हें निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।
गोली लगने से आशिक हुसैन वहीं गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर घटनास्थल से फरार हो गये ।हमले के तत्काल बाद साथी जवानों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें उपचार के लिये पास क जीएमसी अनंतनाग अस्पताल पहुंचाया गया। आशिक हुसैन की शहादत के बाद पुलिस विभाग और उनके पैतृक गांव में शोक की लहर दौड़ गयी है। पुलिस प्रशासन की तरफ से नियमों के अनुसार आगे की मेडिको लीगल कार्यवाही की जा रही है।
सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी
हमले की सूचना मिलते ही पुलिस और सेना के अतिरिक्त बल मौके पर पहुंच गए. सुरक्षा बलों ने पूरे लाल चौक और आसपास के इलाकों की घेराबंदी कर दी है। हमलावर आतंकियों की धरपकड़ के लिए इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि आतंकियों की तलाश जारी है और जल्द ही इस हमले में शामिल दोषियों को पकड़ लिया जाएगा. घटना के बाद से पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

 

Newsअंतरराष्ट्रीयमप्र छत्तीसगढ़

भारत की पहली बुलेट ट्रेन-15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, 12 स्टेशनों पर स्टॉपेज, 2 घंटे में 600 किमी का सफर तय करेगी

नई दिल्ली. भारत की पहली बुलेट ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद के बीच शुरू होने वाली है। इसके लांच की तारीख भी तय कर ली गयी है। हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट मुंबई से अहमदाबाद बुलेट ट्रेन अगले साल 15 अगसत 2027 से चरणबद्ध तरीके से ऑपरेशनल होने के लिये तैयार है।
बुलेट ट्रेन की स्पीड होगी?
बुलेट ट्रेन जब फुल स्पीड में होगी तो 320 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दोड़ेगी। जबकि अहमदाबाद-मुंबई के बीच औसतन 300 किमी प्रति घंटे की रफ्तार बुलेट ट्रेन अगले से दौडे़गी। आपको बता दें कि फिलहाल सबसे हाई स्पीड ट्रेनों के जरिये अहमदाबाद के बीच यात्रा करने में करीब 6 घंटे का वक्त लगता है। बुलेट ट्रेन की शुरूआत के बाद यह दूरी महज 2 घंटे में पूरी की जा सकेगी। इससे न केवल यात्रियों के कीमती समय की बचत होगी। बल्कि दोनों राज्यों के बीच व्यापारिक गतिविधियां भी बढ़ने वाली है।
जापानी तकनीक का उपयोग
यह मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का पहला चरण होगा। कॉरिडोर के एक हिस्से पर बुलेट ट्रेन की शुरूआत होगी। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से पूरा रेल मार्ग शुरू हो जायेगा। यह कॉरिडोर जापान की प्रसिद्ध शिंकासेन सिस्टम पर बेस्ड है। जो अपने बेहतरीन सेफ्टी कार्ड, टाइमबाउंड, भूकंपरोधी इंजीनियरिंग और एडवांस्ड सिग्नलिंग सिस्टम के लिये जानी जाती है। जपान भारत में इस प्रोजेक्ट के लिये तकनकी के साथ ही वित्तीय मदद भी दे रहा है।
12 स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज
बुलेट ट्रेन की शुरुआत से जुड़ी खबर के साथ ही ये भी सामने आया है कि मुंबई और अहमदाबाद के बीच ये हाई स्पील रेल कितने स्टेशनों पर रुकेगी। बिजनेस टुडे पर छपी रिपोर्ट में बताया गया कि बुलेट ट्रेन कॉरिडोर महाराष्ट्र, गुजरात और दादरा और नगर हवेली से होकर 508 किमी तक फैला हुआ है। इसमें जिन 12 प्रमुख स्टेशनों स्टॉपेज तय किए गए हैं. उनमें मुंबई (BKC), ठाणे, विरार, बोइसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आनंद, अहमदाबाद और साबरमती शामिल हैं।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

महाराज बाड़ा स्थित मल्टी लेवल पार्किंग में भरे पानी को निकालने एक्सपर्ट के सुझाव के बाद बोरिंग का काम शुरू

ग्वालियर. महाराज बाड़ा स्थित मल्टी लेवल कार पार्किंग (एलएलसीपी) में भरे पानी को निकालने के लिए एक्सपर्ट के सुझाव के बाद बोरिंग कराने का काम शुरू हो गया। पीएचई से पहली बोरिंग हनुमान मंदिर के नजदीक कराई है। ये बोरिंग करीब 350 फीट गहरी है। अभी दूसरी बोरिंग 22 जुलाई तक हो जाएगी। फिर पानी की टेस्टिंग कराकर सप्लाई में जोड़ जाएगा। इससे एमएलसीपी के अंतिम तल में बार-बार भर रहे पानी को निकाला जा सकेगा। अभी 2.5 मीटर तक मल्टी के अंदर पानी भरा हुआ है। इसे काउंटर लोड को ध्यान में रखकर 1.5 मीटर निकाला जाएगा। ग्वालियर स्मार्ट सिटी इस एमएलसीपी का निर्माण लंबे समय से करा रहा है। बीते दो साल से पार्किंग के अंदर बार-बार पानी भर रहा है। इस कारण से इसमें 2.5 मीटर तक पानी भरा हुआ है।
केंद्रीय भूजल बोर्ड ने निरीक्षण के बाद सुझाव भी दिए
केंद्रीय भूजल बोर्ड के वैज्ञानिक डॉ.राकेश सिंह ने निरीक्षण के बाद सुझाव भी दिए थे। जिसमें जुलाई से पहले एमएलसीपी में भरे पानी को निकालने को कहा था। इसके लिए लगातार 16 घंटे तक पंपों से पानी बाहर फेंकना (डीवाटरिंग) होगा। यह तब तक करना होगा जब तक बोरिंग का जल स्तर 7 मीटर तक न पहुंच जाए।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

JAH बनेगा प्रदेश का पहला अस्पताल, जिसके पास स्वयं की 2-2 MRI व CT स्कैन मशीनें, वेटिंग होगी खत्म

एमआरआई जांच के लिए अभी चल रही है 3 माह की वेटिंग

ग्वालियर-अंचल के सबसे बड़े जयारोग्य चिकित्सालय (JAH) समूह के न्यू जेएएच में मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग (MRI) मशीन लगाने की कवायद शुरू हो गई है। करीब 17 करोड़ की लागत से खरीदी गई इस मशीन के लिए रेडियोलॉजी विभाग में ट्रंकी वर्क (कमरा तैयार करने का काम) तेजी से शुरू कर दिया है। जैसे ही निर्माण पूरा होगा, मशीन का इंस्टॉलेशन कर दिया जाएगा। इस नई मशीन के शुरू होते ही JAH प्रबंधन के नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज होगा।
होगा JAH प्रदेश का पहला ऐसा सरकारी अस्पताल बन जाएगा, जिसके पास खुद की (इन-हाउस) दो MRI और दो CT स्कैन मशीनें होंगी। नई मशीन शुरू होने के बाद न केवल एमआरआई की लंबी प्रतीक्षा सूची कम होगी, बल्कि भर्ती मरीजों को जांच के लिए 800 मीटर दूर सुपर स्पेशलिटी तक भी नहीं जाना पड़ेगा।वर्तमान में जेएएच के पुराने परिसर स्थित सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में केवल एक एमआरआई मशीन संचालित है।
सीटी स्कैन मशीन तैयार, बिजली कनेक्शन बाकी
दूसरी ओर न्यू जेएएच में करीब दो माह पहले पहुंची नई सीटी स्कैन मशीन अभी तक शुरू नहीं हो सकी है। मशीन के लिए आवश्यक ट्रंकी वर्क पूरा हो चुका है, लेकिन जली हुई बिजली की केबल नहीं बदले जाने के कारण इंस्टॉलेशन का कार्य रुका हुआ है। इसके चलते अस्पताल में भर्ती मरीजों को सीटी स्कैन के लिए अभी भी माधव डिस्पेंसरी भेजना पड़ रहा है।
इसलिए जरूरी थी दूसरी मशीन
जेएएच में रोजाना 70 से 80 मरीज एमआरआई जांच के लिए पहुंचते हैं, जबकि एक मशीन से इतनी जांच संभव नहीं हो पाती। इसलिए मरीजों को करीब 3 महीने तक इंतजार करना पड़ता है। वहीं न्यू जेएएच में भर्ती मरीजों को स्ट्रेचर या व्हीलचेयर के माध्यम से करीब 800 मीटर दूर एमआरआई जांच के लिए ले जाना पड़ता है, जिससे मरीज और परिजन दोनों परेशान होते हैं। नई मशीन स्थापित होने के बाद यह समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP के 1000 से ज्यादा श्रद्धालु जम्मू-कश्मीर में फंसे

जम्मू कश्मीर. जम्मू में लगातार बारिश और भूस्खलन से अमरनाथ यात्रा रूक गई। 19 जुलाई से यह यात्रा रूकी हुई है। जिस कारण मध्य प्रदेश से गए 1 हजार से अधिक यात्री फंस गए है। वे जम्मू से लेकर पहलगाम तक अलग-अलग स्थानों पर रूके हुए है। बारिश बंद होने और अमरनाथ यात्रा शुरू होने का इंतजार कर रहे है। भोपाल के भी 300 यात्रियों का जत्था मौसम खराब होने के कारण फंसा हुआ है। अमरनाथ यात्रियों ने बताया कि हमें जम्मू से कई अन्य तीर्थ स्थलों पर भी जाने नहीं दिया जा रहा है। जिस कारण यात्रियों में निराशा है। तीन दिन से फंसे हैै और दो से तीन दिन तक मौसम साफ होने के आसार नहीं लग रहे है।
सभी यात्री एक ही जगह पर फंसे हुए
मध्य प्रदेश से हर साल बडी संख्या में अमरनाथ यात्रा के लिए जत्था जाता है। भोपाल के ओम शिव शख्ति सेवा मंडल के सचिव रिंकू भटेजा ने बताया कि हमारे दो जत्थे रूके हुए है, जिसमें करीब 300 लोग भोपाल के ही है इसके अलावा मध्य प्रदेश के बाकी शहरों से भी बडी संख्या में लोग पहुंचे है जिन्हें जम्मू से आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। भटेजा ने बताया कि मौसम खराब होने का हवाला देते हुए यात्रा को रोक दिया गया लेकिन प्रशासन के लोग जम्मू से वैष्णोदेवी, बूढा महादेव, शिवखोडी आदि स्थानों पर भी जाने नहीं दे रहे है जिस कारण सभी यात्री एक ही जगह पर फंसे हुए है। मंडल का 11वां जत्था 15 जुलाई को और 12वां जत्थ 17 जुलाई को अमरनाथ यात्रा के लिए निकला था। यह दोनों ही जत्थे फंसे हुए है। यह यात्रा मंगलवार को भी शुरू नहीं हो सकी है। फिलहाल यात्रा खुलने में दो से तीन दिन का समय भी लग सकता है।
कश्मीर में भी फंसे यात्री
कई यात्री जो पहलगाम और बालटाल के रास्ते जा रहे थे उनमें से कई यात्री पहलगाम और बालटाल के शिविरों में रूके हुए है वे लंगर में खाना खा रहे है। कई यात्री आगे जाने की जिद कर रहे है लेकिन उन्हें आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। कश्मीर में अमरनाथ यात्रा को देखते हुए मिलिट्री के जवान मुस्तैदी के साथ सुरक्षा व्यवस्था में लगे हुए है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

डीजीपी ने भारतीय पुलिस सेवा में नियुक्त सुमन गुर्जर सहित 6 पुलिस अधिकारियों का लगाई रैंक

भोपाल, भारत सरकार, गृह मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार भारतीय पुलिस सेवा (चयन सूची-2025) के अंतर्गत मध्यप्रदेश राज्य पुलिस सेवा के सात अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (मध्यप्रदेश कैडर) में नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने मंगलवार को पुलिस मुख्यालय, भोपाल में अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा की रैंक लगाई।
इस दौरान डीजीपी ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि आपकी समर्पित एवं निष्ठापूर्ण सेवा का प्रतिफल है। प्रदेश में कानून एवं शांति व्यवस्था बरकरार रखने में आपने उत्कृष्ट कार्य किया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि भविष्य में भी आप प्रदेश की प्रगति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अपनी नेतृत्व क्षमता का परिचय देंगे। आप अपनी कार्यप्रणाली एवं व्यवहार को ऐसा रखें कि वह अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बने।
उन्होंने कहा कि समय पर योग्य अधिकारियों को अवसर प्रदान किया जाना सदैव सरकार की प्राथमिकता रही है, जिसका परिपालन करते हुए मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा में नियुक्त किया गया है।
डीजीपी श्री मकवाणा ने पुलिस मुख्यालय में निमिषा पाण्डेय, मलय जैन, अमित सक्सेना, मनीषा पाठक सोनी, सुमन गुर्जर, सब्यसाची सराफ तथा समर वर्मा को भारतीय पुलिस सेवा की रैंक लगाई।
उल्लेखनीय है कि भारत सरकार, गृह मंत्रालय द्वारा दिनांक 17 जुलाई को जारी अधिसूचना के अनुसार भारतीय पुलिस सेवा (चयन सूची-2025) के इन अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा में परिवीक्षा पर नियुक्त करते हुए मध्यप्रदेश कैडर आवंटित किया गया है। भारतीय पुलिस सेवा (परिवीक्षा) नियम, 1954 के प्रावधानों के अनुसार सभी अधिकारी एक वर्ष की परिवीक्षा अवधि पूर्ण करेंगे तथा निर्धारित इंडक्शन प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

युवाओं की आवाज़ दबाने के लिए लाठी नहीं– NEET और प्रतियोगी परीक्षाओं की धांधली पर शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें

ग्वालियर 21 जुलाई । केंद्र की भाजपा सरकार के कार्यकाल में NEET, CBSE एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं और धांधलियों के विरोध में देशभर के युवा एवं छात्र लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज़ बुलंद कर रहे हैं। दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर मोदी सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज एवं आंसू गैस के गोले छोड़े जाने की घटना एवं इसका विरोध कर रहे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को गिरफ्तार करना लोकतंत्र पर सीधा हमला है। यह देश के लोकतांत्रिक इतिहास पर एक काला धब्बा है।
गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस के आव्हान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्याम सुंदर श्रीवास्तव के नेतृत्व एवं जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव की उपस्थिति में दर्जी ओली महाराज बड़ा, ग्वालियर पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा देने की मांग की।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने कहा कि “मोदी सरकार युवाओं के सवालों से डर गई है। जब छात्र अपने अधिकार और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली की मांग कर रहे हैं, तब सरकार लोकतांत्रिक आवाज़ को पुलिस के डंडों से कुचलने का प्रयास कर रही है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और अलोकतांत्रिक है। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि छात्रों पर हुए दमन की न्यायिक जांच कराई जाए, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई हो तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तत्काल अपने पद से इस्तीफा दें। देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।”
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट कहा कि यदि केंद्र सरकार ने युवाओं की मांगों को गंभीरता से नहीं लिया और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित नहीं की, तो कांग्रेस पार्टी सड़क से संसद तक छात्रों के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP में समान नागरिक संहिता बिल पास

भोपाल. मध्य प्रदेश में बुधवार 21 जुलाई को समान नागरिक संहिता विधेयक विधानसभा में पारित हो गया। अब यह राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए जाएगा। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद यह कानून के रूप में प्रदेश में लागू होगा। इस कानून के लागू होने के बाद सभी धर्मों के लोगों का जीवन एक कानून के अनुसार चलेगा। न प्रदेश में कोई तीन तलाक ले सकेगा न हलाला कर सकेगा न लिव-इन रिलेशनशिप का दुरूपयोग कर सकेगा और न ही किसी की संपत्ति पर अधिकार जमा सकेगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यूसीसी बिल के पास होने पर विधानसभा परिसर में मीडिया से कहा कि राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद हमारा राज्य उस श्रेणी में खडा होगा जहां एक से ज्यादा विवाह करने पर अपराध होगा। एक से ज्यादा विवाह पर बहनों को कष्ट होता है तो उससे उनको मुक्ति मिलेगी। हमारी सरकार प्रदेश की आधी आबादी को बहनों को उनका हक दिलाएगी। उन्होंने कहा कि केवल विवाह नहीं उत्तराधिकार के मामले में भी जो अधिकार पुरूष का होगा वहीं महिला का होगा। इसी तरह दत्तक पुत्र से लेकर जीवन के जितने भी अधिकार है वो अधिकार सब पर समान रूप से लागू किए जाएंगे।
लिव-इन रिलेशनशिप का दुरूपयोग किया तो उसे 5 साल के लिए जेल
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि लिव-इन रिलेशनशिप के मामले में अगर किसी ने 18 और 21 वर्ष की निर्धारित आयु का उल्लंघन किया या एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर के लिए लिव-इन रिलेशनशिप का दुरूपयोग किया तो उसे 5 साल के लिए जेल में डाला जाएगा। सीएम ने आगे कहा कि इस मौके पर मैं कांग्रेस से प्रशन पूछना चाहूंगा कि वह हमेशा हिंदु-मुस्लिम में अंतर क्यों करना चाहती है। अगर हम राम और रहीम को एक चश्मे से देखना चाहते है तो दोनों में भेदभाव क्यों होना चाहिए। उन्होंने कहा हम सब भारत मां के लाल, भेदभाव का कहां सवाल। कांग्रेस ने वर्षों तक भाई से भाई को लडाने का काम किया। देश का बंटवारा कांग्रेस की गलत मानसिकता की वजह से हुआ।
नारी सशक्तिकरण की नई मिसाल कायम होगी
सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मध्य प्रदेश के इतिहास में आज एक स्वर्णिम अध्याय जुडा है। मध्य प्रदेश विधानसभा ने मध्य प्रदेश समान नागरिक संहिता 2026 विधेयक को ध्वनि मत से पारित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दूरदर्शी नेतृत्व में हमारी पार्टी समानता, सामाजिक न्याय औश्र जनकल्याण के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। यह कानून नारी सशक्तिकरण की एक नई मिसाल कायम करने के साथ ही समान न्याय, अधिकारी एवं संवैधानिक मूल्यों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और अधिक सशक्त करेगा।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

PM आवास के बाहर प्रदर्शन के बाद एक्शन, राहुल को धरने से पुलिस उठाकर ले गई

नई दिल्ली. पीएम आवास के पास मंगलवार दोपहर साढ़े तीन बजे धरने पर बैठे कांग्रेसियों को पुलिस शाम साढ़े 6 बजे उठाकर ले गई। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिलेश यादव समेत कई नेता को हिरासत में ले लिया है। सरकार ने 3 घंटे के धरने में राहुल से 2 बार बातचीत की, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी पहुंचे तो कांग्रेसियों ने घेरा बना लिया और राहुल तक पहुंचने नहीं दिया। कांग्रेसियों और पुलिस के बीच आधे घंटे तक धक्का-मुक्की होती रही। पुलिस ने लाठीचार्ज किया। आखिर में 12 से ज्यादा पुलिसकर्मी उन्हें उठाकर ले गए और बस में बैठाया।

प्रियंका गांधी को हिरासत में लेकर पुलिस ने वैन में बैठाया।
राहुल-प्रियंका ने लाठीचार्ज पर आक्रामक रवैया अपनाया
संसद भवन से निकलते हुए प्रियंका गांधी ने मीडिया से कहा, ये हमारे बच्चे हैं। सरकार चर्चा करने के बजाय अपने अधिकारों के लिए आवाज उठा रहे छात्रों पर आंसू गैस चला रही है और उन्हें पीट रही है। यह बेहद निंदनीय है।रात तक राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया, प्रधानमंत्री मोदी भारत के इतिहास के सबसे युवा-विरोधी प्रधानमंत्री हैं। इतने युवा विरोधी कि एक नाकाम शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी नहीं ले सकते। जब इन बच्चों ने शिक्षा के जायज सवाल उठाए – तो जवाब में मिली लाठी और हिरासत। लीक करने वाले अपराधी आजाद और वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे जाते हैं, पीटे जाते हैं। 21 जुलाई की सुबह राहुल गांधी और प्रियंका गांधी घायल छात्रों से मिलने अस्पताल भी गए। हालांकि जंतर-मंतर जाने की बजाए, उनकी प्लानिंग कुछ और ही थी।

पुलिस राहुल गांधी से धरने वाली जगह से हटने की अपील कर रही थी, लेकिन राहुल ने उन्हें अपने बंधे हुए हाथ दिखा दिए।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

बिना सीमांकन खदानों का कब्जा देने पर हाईकोर्ट ने लगाई फटकार, बिलौआ खनन में 22 नये पक्षकारों को नोटिस

ग्वालियर. बिलौआ इलाके में अवैध खनन मामले में हाईकोर्ट की युगल पीठ ने सुनवाई के दौरान मायनिंग विभाग की कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी जताई है। हाईकोर्ट ने कहा है कि बिना सीमांकन (डीमार्केशन) के खदानों का कब्जा सोंप दिया गया। जिसमें अब ऑफिसर स्वयं यह बताने की स्थिति में नहीं है किस लीजधारक की खदान कहां से शुरू होती और कहा खत्म।
सुनवाई के बीच हाईकोर्ट ने र्मसर्स गुरू ग्रेनाइट/मिरेन्द्र सिंह की लीज नवीनीकरण फाइल को नमूने के रूप में देखा। रिकॉर्ड से सामने आया है कि 2004 में बिना सीमांकन के ही खदान का कब्जा दे दिया गया था। राजस्व रिकॉर्ड में भी जमीन का स्पष्ट बंटवारा नहीं था। हाईकोर्ट नेमाना कि इसी लापरवाही का लाभ उठाकर वर्षो तक मनमाने तरीके में खनन किया गया। सुनवाई के दौरान एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया। हाईकोर्ट ने जब डबरा एसडीओ की सहायता के लिये मायनिंग ऑफिसर घनश्याम यादव को बुलाया तो वह हाईकोर्ट में मौजूद एक निजी व्यक्ति से परमिशन लेने लगे। पूछने पर उस व्यक्ति ने स्वयं को एक खदान संचालक पर कर्मचारी बताया। इस पर हाईकोर्ट ने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि किसी सरकार ऑफिसर का निजी व्यक्ति से अनुमति लेना बेहद गंभीर मामला है। राज्य सरकार को इस पर विचार करना चाहिये।
अवैध खनन का मामला लंबित, फिर भी लीज कर दी रिन्यू
सुनवाई में यह भी सामने आया कि मिरेन्द्र सिंह के खिलाफ अवैध खनन का मामला कलेक्टर कोर्ट में लंबित था। इसके बावजूद वर्ष 2022 में खनिज विभाग ने उन्हें ‘नो ड्यूज’ प्रमाण पत्र जारी कर दिया। इसके बाद 2023 से 2033 तक उनकी खदान की लीज भी नवीनीकृत कर दी गई। हाईकोर्ट ने इस पर सवाल उठाया कि जब मामला लंबित था तो लीज का नवीनीकरण कैसे किया गया।
याचिकाकर्ता की ओर से बताया गया कि अवैध खनिज से भरे वाहन ई-चेकपोस्ट से बचने के लिए बिलौआ थाना क्षेत्र के पास स्थित टोल प्लाजा वाले रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। इस पर हाईकोर्ट ने पिछले एक महीने के टोल प्लाजा के CCTV फुटेज जब्त कर कोर्ट में पेश करने के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार ने फुटेज उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।अब इस मामले की अगली सुनवाई 31 मार्च 2026 को होगी। तब तक हाईकोर्ट का अंतरिम आदेश प्रभावी रहेगा और खनिज विभाग की कार्रवाई पर अदालत की नजर बनी रहेगी।

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet matbet holiganbet güncel holiganbet matbet giriş sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş vaycasino vaycasino giriş norabahis betcio meritbet betplay atlasbet grandpashabet jojobet holiganbet kralbet deneme bonusu veren siteler deneme bonusu veren siteler casibom casibom betgit sonbahis amgbahis gameofbet romabet betplay 1win casinoroyal betsalvador meritking meritking giriş casinowon bullbahis benjabet casibom casibom giriş matbet matbet giriş matsosyal betpas betpas giriş betnano betnano giriş betnano güncel giriş süperbetin superbetin meritking meritking giriş betturkey çorlu escort tekirdağ escort Extrabet Extrabet giriş Extrabet güncel bahsegel