News

Newsमप्र छत्तीसगढ़

गुड़ा गुडी का नाका दीवार हादसा–जांच रिपोर्ट के बाद सहायक यंत्री व उपयंत्री सहित 3 निलंबित

कार्यपालन यंत्री एवं सहायक यंत्री को कारण बताओ नोटिस जारी, वर्तमान क्षेत्राधिकारी को हटाया
ग्वालियर – – गुडा गुडी का नाका मुक्तिधाम के पास 19 जुलाई को हुई दीवार गिरने की घटना की जांच उपरांत प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर अपर आयुक्त मुनीष सिकरवार ने संबंधित सहायक यंत्री, उपयंत्री एवं तत्कालीन क्षेत्राधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है तथा प्रभारी कार्यपालन यंत्री एवं तत्कालीन प्रभारी सहायक यंत्री को कारण बताओ नोटिस जारी किया एवं वर्तमान क्षेत्राधिकारी को क्षेत्रीय कार्यालय से हटाकर जनकार्य विभाग में पदस्थ किया गया हैं ।
ज्ञात हो कि 19 जुलाई को क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 21 के अंतर्गत गुडा गुडी का नाका मुक्तिधाम के पास दीवार गिरने की घटना के उपरांत निगमायुक्त संघ प्रिय द्वारा जांच समिति गठित की गई थी। जांच समिति द्वारा दिनांक 22 जुलाई को अपना जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया तथा जांच प्रतिवेदन में प्रस्तुत की गई रिपोर्ट के आधार पर सहायक यंत्री राकेष कुषवाह द्वारा निर्माण कार्य के समय परवेक्षण नहीं करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। इनके स्थान पर अब प्रभारी सहायक यंत्री अनिल चौहान को अपने कार्य के साथ साथ सहायक यंत्री का दायित्व सौंपा है।
जांच प्रतिवेदन में वर्तमान प्रभारी सहायक यंत्री जलप्रदाय सौरभ शाक्य द्वारा ड्रॉइंग टा-वेस उल्लेखित की जबकि प्राकलन कॉलम आधारित रिटेनिंग वॉल का बनाया जो कि लापरवाही का द्योतक है। जिसके चलते इनहें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया तथा इनका कार्य प्रभारी सहायक यंत्री जल प्रदाय पंकज सिंह को सौंपा गया।जांच प्रतिवेदन के अनुसार उपयंत्री बृजेश राजपूत 20/04/2026 से 04/06/2026 तक क्षेत्रीय कार्यालय 21 पर पदस्थ रहे। इस दौरान रिटेनिंग वॉल का पर्यवेक्षण नहीं करने पर इन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया तथा क्षेत्र क्रमांक 20 के क्षेत्राधिकारी के दायित्व सहायक नगर निवेशक कपिल पटेल को सौंपा गया।
इसके साथ ही वर्तमान क्षेत्राधिकारी अनिल श्रीवास्तव द्वारा रिटेनिंग वॉल का पर्यवेक्षण नहीं करने पर एवं अन्य लापरवाही करने पर क्षेत्राधिकारी से हटाकर जनकार्य विभाग में संलग्न किया एवं क्षेत्राधिकारी क्षेत्र क्रमांक 21 का दायित्व सुरूची बंसल को सौंपा।
साथ ही वर्तमान भवन अधिकारी राजीव सोनी तत्कालीन प्रभारी सहायक यंत्री जनकार्य द्वारा रिटेनिंग वॉल की ड्राइंग के प्राक्कलन एवं ड्राइंग में भिन्नता पाये जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए, श्री सोनी को जनकार्य विभाग में संलग्न किया गया एवं उनके वर्तमान कार्य का दायित्व भवन अधिकारी वेद प्रकाश निरंजन को सौंपा गया।जांच प्रतिवेदन के आधार पर प्रभारी कार्यपालन यंत्री जनकार्य सुशील कटारे द्वारा वॉल के निर्माण कार्य का पर्यवेक्षण न करने एवं अपने कार्य में लापरवाही करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

सामुदायिक सहभागिता एवं महिला-बाल सुरक्षा पर पुलिसएक दिवसीय विशेष कार्यशाला

ग्वालियर-सहभागिता, महिला एवं बाल सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के भोपाल पुलिस मुख्यालय मुख्य अतिथि डीआईजी डॉ. विनीत कपूर रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, ASP सुमन गुर्जर, महिला सुरक्षा प्रभारी डीएसपी शिखा सोनी, सीएसपी लश्कर  किरण अहिरवार, रक्षित निरीक्षक रणजीत सिंह सिकरवार सहित जिले के सभी थानों की ऊर्जा डेस्क प्रभारी, महिला हेल्प डेस्क प्रभारी, थानों के बाल कल्याण अधिकारी, परिवार परामर्श की काउंसलर तथा महिला सेल के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
अपने प्रेरणादायी संबोधन में डीआईजी डॉ. विनीत कपूर ने सामुदायिक पुलिसिंग को आधुनिक पुलिस व्यवस्था की सबसे प्रभावी अवधारणा बताते हुए कहा कि अपराधों की रोकथाम केवल पुलिस के प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए समाज की सक्रिय भागीदारी और पुलिस-जनता के बीच विश्वास का मजबूत रिश्ता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक थाना अपने क्षेत्र में महिला ऊर्जा हेल्प डेस्क, बाल कल्याण अधिकारी, ग्राम एवं नगर रक्षा समिति, मोहल्ला समिति और सामाजिक संगठनों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करे, जिससे अपराधों की रोकथाम के साथ-साथ पीडि़तों तक त्वरित सहायता भी सुनिश्चित हो सके।
डॉ. कपूर ने अपने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न नवाचारों एवं सामुदायिक पुलिसिंग अभियानों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ‘‘नशे से दूरी है जरूरी’’ अभियान ने समाज में नशे के प्रति जागरूकता का सकारात्मक वातावरण तैयार किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित ‘‘मैं भी अभिमन्यु’’ अभियान बालकों एवं युवाओं में लैंगिक समानता, महिलाओं के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता विकसित करने की दिशा में एक अभिनव पहल है। इसी प्रकार ‘‘सेफ क्लिक’’ साइबर जागरूकता अभियान से आमजन काफी जागरूक हुए हैं तथा यूथ कनेक्ट स्टूडेंट इंटर्नशिप जैसे कार्यक्रम युवाओं को पुलिस व्यवस्था से जोड़ने और जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने डॉ. विनीत कपूर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्वालियर पुलिस के लिए यह अत्यंत गौरव का विषय है कि देश-विदेश में अपनी विशिष्ट कार्यशैली एवं पुलिस सुधारों के लिए पहचान बनाने वाले वरिष्ठ अधिकारी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कार्यशाला में साझा किए गए अनुभव एवं नवाचार निश्चित रूप से ग्वालियर पुलिस की जनसेवा, महिला-बाल सुरक्षा तथा सामुदायिक पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाएंगे।
LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

जंतर-मंतर पर पुलिस और छात्रों में झड़प, CJP समर्थकों ने पत्थरबाजी की

नई दिल्ली. दिल्ली के जंतर-मंतर पर बुधवार रात छात्रों और पुलिस में झड़प हो गई। कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की। जवाब में पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। घटना से जुड़े कुछ वीडियो सामने आए। जिसमें प्रदर्शनकारियों के हाथ में भी लाठी दिख रही है। वो पुलिसकर्मियों पर हमला कर रहे हैं।


सरकार की तरफ से भरोसा मिले अनशन खत्म करने को तैयार हूं
उधर सोनम वांगचुक ने बुधवार शाम गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से एक वीडियो मैसेज जारी किया। सोनम ने कहा- अनशन को 25 दिन बीत गए हैं लेकिन अभी तक जिंदा हूं। कुछ सांसद मुझसे मिलने आए, उन्होंने भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की। उन्होंने कहा, मुझे अगर सरकार की तरफ से भरोसा मिले तो मै आज ही अनशन खत्म करने को तैयार हूं। बस सरकार छात्रों के खिलाफ कार्रवाई न करे। कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल रहे वांगचुक को 18 जुलाई को जंतर-मंतर से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था। मंगलवार को कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें मेदांता हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया है। यहीं उनका इलाज चल रहा है।


प्रदर्शनकारियों की तरफ से पत्थरबाजी की गई
दिल्ली में जंतर-मंतर के पास बुधवार रात छात्रों और पुलिस में झड़प हो गई। प्रदर्शनकारियों की तरफ से पत्थरबाजी की गई। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्‌डा ने बुधवार रात प्रेस कांन्फ्रेस में कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी के लोगों की बातें हमने शांति से सुनी। उन्होंने अपनी बातें लिखकर दी हैं। हमने कहा कि हम चर्चा को तैयार है। जब कहेंगे हम चर्चा करेंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्‌डा ने कांन्फ्रेस में कहा कि हम सोनम वांगचुक का हालचाल पूछने गए थे। हमने उनसे कहा कि आप अपना अनशन तोड़ें। सरकार आपकी बातों को सुनेगी। आज वांगचुक ने हमें ओपन लेटर लिखा है। हम उस लेटर का जवाब देंगे।

LatestNewsमध्य प्रदेशमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP के मुख्य सचिव अनुराग जैन को बड़ा प्रमोशन, नीति आयोग के CEO बने, नए मुख्य सचिव की तलाश तेज

भोपाल. मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन नीति आयोग के सीईओ बनाए गए हैं। केंद्र सरकार ने उनकी नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव रहते हुए अनुराग जैन का कार्यकाल अगस्त माह में पूरा होने वाला था। अप्रैल माह में उनके दिल्ली जाने की अटकलें चल रही थीं। मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन के नीति आयोग बनाए जाने की अटकलें अप्रैल माह से चल रही थी। केंद्र सरकार ने उन्हें नीति आयोग का मुख्य कार्यकारी बनाने के आदेश भी जारी कर दिए हैं।
सीएम की पसंद के चलते उन्हें सीएस का पद दिया गया
आदेश के मुताबिक वे पदभार ग्रहण करने की तिथि से अपना कार्यभाल संभाल लेंगे। उनका कार्यकाल उनकी स्वीकृत सेवा-विस्तार अवधि तक और उसके बाद अधिकतम दो साल अथवा अगले आदेश तक रहेगा, जो भी पहले हो। अनुराग जैन मूल रूप से 31 अगस्त 2025 को सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन केंद्र सरकार ने उन्हें सेवानिवृत्ति से ठीक पहले एक साल का एक्टेंशन दे दिया था। जो 31 अगस्त 2026 को खत्म हो रहा है। अनुराग जैन मध्यप्रदेश के 35वें चीफ सेक्रेटरी हैं। इससे पहले मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में सबसे अहम मंत्रालय रोड, ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे का जिम्मा संभाल चुके हैं। अच्छे वित्त प्रबंधन के रूप में भी जैन को माना जाता है। सीएम मोहन यादव की पसंद के चलते उन्हें सीएस का पद दिया गया था।
नया मुख्य सचिव कौन
सूत्रों के मुताबिक 1989 बैच के आईएएस आफिसर अनुराग जैन के दिल्ली जाने पर मध्यप्रदेश में राजेश राजौरा, मनोज गोविल और पंकज अग्रवाल के नामों में से किसी नाम पर मोहर लग सकती है।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP के मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की तबीयत बिगड़ी, भोपाल से ले जाया गया दिल्ली

भोपाल. मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की तबीयत बिगड़ गई है। तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद उन्हें दिल्ली ले जाया गया है और वहां एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। बताया गया है कि ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर बीते कुछ दिनों से तेज बुखार से पीड़ित थे और उनका इलाज भोपाल में चल रहा था, लेकिन तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें भोपाल से दिल्ली शिफ्ट किया गया और अब दिल्ली में उनका इलाज चल रहा है।
भोपाल से दिल्ली अस्पताल शिफ्ट किया गया
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का दिल्ली के एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है। लगातार तेज बुखार और अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें भोपाल से दिल्ली अस्पताल शिफ्ट किया गया था। बता दें कि मध्यप्रदेश में इन दिनों विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है और इसी के लिए कुछ दिन पहले मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भोपाल आए थे, यहां उन्हें तेज बुखार आया और इसके कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली के निजी अस्पताल में शिफ्ट कर भर्ती कराया गया है।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

Bhopal में छह महीने से नए गैस कनेक्शन बंद, 6 हजार परिवार परेशान

भोपाल. राजधानी में नए घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शन जारी न होने से हजारों परिवारों की रसोई का संकट गहरा गया है। फरवरी 2026 से ऑनलाइन प्रक्रिया बंद होने के कारण शहर की 46 गैस एजेंसियों के जरिए नए कनेक्शन पूरी तरह ठप पड़े हैं। इससे अब तक छह हजार से अधिक लोग नए गैस कनेक्शन का इंतजार कर रहे हैं। हालात का फायदा उठाकर कालाबाजारी करने वाले घरेलू गैस सिलिंडर ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं, जिससे जरूरतमंद परिवार अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाने को मजबूर हैं। गैस एजेंसियों का कहना है कि पोर्टल दोबारा शुरू होने तक नए कनेक्शन जारी करना संभव नहीं है।
नए उपभोक्ता सबसे ज्यादा परेशान
सबसे अधिक परेशानी नए मकान में रहने वाले परिवारों, किराए के घर में शिफ्ट हुए लोगों, दूसरे शहरों से भोपाल आए नागरिकों और परिवार विभाजन के बाद अलग गैस कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को हो रही है। ये लोग कई महीनों से गैस एजेंसियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें यही जवाब मिलता है कि ऑनलाइन पोर्टल बंद होने के कारण फिलहाल नए कनेक्शन जारी नहीं किए जा सकते।
हर महीने मिलते थे दो हजार नए कनेक्शन
जानकारी के अनुसार, कुछ महीने पहले तक भोपाल में हर माह करीब दो हजार नए एलपीजी कनेक्शन जारी किए जाते थे। इससे नए उपभोक्ताओं को आसानी से घरेलू गैस उपलब्ध हो जाती थी। लेकिन फरवरी 2026 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बंद होने के बाद हजारों आवेदन लंबित हो गए हैं।
पीएनजी नहीं, इसलिए बढ़ी मुश्किल
जिन इलाकों में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की सुविधा उपलब्ध नहीं है, वहां रहने वाले परिवार सबसे अधिक प्रभावित हैं। भोपाल में तीनों तेल कंपनियों के मिलाकर पांच लाख से ज्यादा एलपीजी उपभोक्ता हैं और प्रतिदिन करीब 12 से 15 हजार गैस सिलिंडरों की आपूर्ति की जाती है। इसके बावजूद नए कनेक्शन नहीं मिलने से हजारों परिवार वैकल्पिक व्यवस्था करने को मजबूर हैं।
कालाबाजारी करने वाले उठा रहे फायदा
नए कनेक्शन बंद होने का फायदा अब अवैध कारोबार करने वाले लोग उठा रहे हैं। जरूरतमंद परिवार 2,000 से 2,500 रुपये तक खर्च कर घरेलू गैस सिलिंडर खरीदने को मजबूर हैं। कई स्थानों पर बिना वैध प्रक्रिया के सिलिंडर बेचे जाने की शिकायतें भी सामने आई हैं। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने पिछले तीन महीनों में कार्रवाई करते हुए 1,100 से अधिक घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किए हैं।

 

 

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़

85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ मतदाताओं एवं दिव्यांगजनों ने घर बैठे किया मतदान

दतिया – भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा उपनिर्वाचन के अंतर्गत 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों एवं पात्र दिव्यांग मतदाताओं को होम वोटिंग (डाक मतपत्र) की सुविधा प्रदान की गई। इस विशेष अभियान के तहत निर्वाचन दलों ने मतदाताओं के घर-घर पहुंचकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार गोपनीय, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष वातावरण में डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान संपन्न कराया।
बुधवार को जिन वृद्धजन एवं दिव्यांजनों द्वारा मतदान किया गया उनमें प्रमुख रूप से भाग संख्या 160 में विजय किशोर गोस्वामी, 163 में कमला देवी, रामरती नीखरा, रामकुमार श्रीवास्वात के नाम शामिल है। मतदान दलों में नियुक्त अधिकारियों, माइक्रो ऑब्जर्वर तथा सुरक्षा कर्मियों की उपस्थिति में निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए मतदान की पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई। इस दौरान मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी निभाई।
जिला निर्वाचन प्रशासन ने कहा कि होम वोटिंग की यह सुविधा ऐसे वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुई, जो शारीरिक कारणों से मतदान केंद्र तक पहुंचने में असमर्थ थे। इस पहल का उद्देश्य प्रत्येक पात्र मतदाता को मतदान का अवसर उपलब्ध कराना तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करना है। निर्वाचन आयोग की यह पहल कोई भी मतदाता पीछे न छूटे की भावना को साकार करती है।
30 जुलाई को विधानसभा दतिया में अवकाश घोषित
दतिया विधानसभा उप निर्वाचन 2026 अंतर्गत 30 जुलाई 2026 गुरूवार को मतदान के दिन दतिया विधानसभा के लिए सार्वजनिक/सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में अधीसूचना जारी की गई है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

अनाधिकृत अनुपस्थिति पर सीधे नौकरी नहीं छींन सकते -हाईकोर्ट

ग्वालियर. एमपी हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने कर्मचारी सेवा नियमों का लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने कहा है कि केवल अनाधिकृत अनुपस्थित के आधार पर किसी कर्मचारी को नौकरी से हटाना या अनविार्य सेवानिवृत्त करना उचित नहीं है। विभागीय जांच में यह स्पष्ट होना चाहिये कर्मचारी जानबूझ कर ड्यूटी से दूर रहा है या इसके बिना इतनी कठोर सजा नहीं दी जा सकती है।
न्यायमूर्ति आनंद सिंह बहरावत की एकलपीठ ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी करन खरे की अनिवार्य सेवानिवृत्ति का आदेश निरस्त कर दिया गया है। लश्कर निवासी करन खरे 1998 से बैंक में कार्यरत है। बैंक ने उन पर 586 दिन बिना अनुमति अनुपस्थित रहने का आरोप लगाते हुए 24 जुलाई 2024 को अनिवार्य सेवा निवृत्ति की कार्यवाही की थी। विभागीय अपील और पुनरीक्षण याचिका खारिज होने के बाद उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
बीमारी के दस्तावेज दिए, फिर भी नहीं माना बैंक
याचिका में करन खरे ने कहा कि वर्ष 2019 में उन्होंने तत्कालीन बैंक प्रबंधक के खिलाफ जातिगत प्रताड़ना की शिकायत की थी। इसके बाद उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की गई। उन्होंने यह भी बताया कि अनुपस्थिति के दौरान वह गंभीर रूप से बीमार थे और इलाज से जुड़े मेडिकल दस्तावेज बैंक को दिए थे। इसके बावजूद बिना किसी चिकित्सकीय जांच के बैंक ने उन्हें संदिग्ध मान लिया।
कर्मचारी की ओर से यह भी कहा गया कि वर्ष 2019 से 2021 के बीच की जिस अवधि को आधार बनाकर अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी गई, उसके एक हिस्से के लिए पहले ही विभागीय जांच के बाद लघु दंड दिया जा चुका था। ऐसे में उसी अवधि के आधार पर दोबारा कठोर कार्रवाई करना उचित नहीं है। हाईकोर्ट ने कहा कि विभागीय कार्रवाई में निष्पक्ष प्रक्रिया, पर्याप्त कारण और नियमों का पालन जरूरी है। केवल आरोपों के आधार पर किसी कर्मचारी के भविष्य पर कठोर फैसला नहीं लिया जा सकता।

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

नीट पेपरलीक से 7.5 करोड़ छात्र प्रभावित, एक भी दोषी को नहीं हुई सजा-राहुल गांधी

नई दिल्ली. देश में शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक के खिलाफ शुरू किये गये आन्दोलन अब राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गया है। जंतर-मंतर से शुरू किये गये विरोध प्रदर्शन कई राज्यों तक फैल चुका है। जिसमें छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों के साथ कांग्रेस सहित विपक्षी दल भी शामिल हो गये है। संसद मार्च के बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव हुआ। राहुल गांधी सहित कई नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। विपक्ष ने इसे छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास बताया है। जबकि सरकार ने आरोप लगाया है कि विपक्ष इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर रहा है। संसद के मानसून सत्र में भी यह मुद्दा जोर -शोर से उठाया गया है।
इस दौरान बुधवार को राहुल गांधी पत्रकारों से चर्चा करते हुए सरकार पर पेपर लीक व छात्रों के मुद्दे पर सरकार से सवाल किया। उन्होंने 3 मांगें रखी। छात्रों के हित में यह मुद्दे आवश्यक है इनसे पीछे नहीं हटेंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि पेपर लीक की समस्या बेहद गंभीर हो चुकी है। इससे कोई छात्र प्रभावित हुए है।
उन्होंने दावा किया है कि पिछले 10 सालों में 152 पेपरलीक की घटनायें घटी है। लेकिन किसी भी मामले में दोषसिद्धि नहीं हुई है। उनके मुताबिक इससे 7.5 करोड़ छात्र और उनके परिवार प्रभावित हुए है। राहुल ने आरोप लगाया है कि देश की शिक्षा व्यवस्था को व्यवस्थित रूप से कमजोर किया जा रहा है। शिक्षा व्यवस्था सिर्फ भ्रष्ट नहीं, बल्कि बेहद महंगी भी हो गयी है। उनके अनुसार सरकार का शिक्षा बजट लगभ्रग 1.4 लाख करोड रूपये है। जबकि केवल नीट परीक्षा की तैयारी और परीक्षा पर परिवारों का वार्षिक खर्च करीब 1.32 लाख करोड़ रूपये तक पहुंच जाता है।

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़

वेस्टर्न बाइपास -750 करोड़ रूपये की लागत से बन रहे 28.80 किमी लंबे वेस्टर्न बाइपास का निरीक्षण करने पहुंची कलेक्टर

ग्वालियर, विकास को नई दिशा देने जा रही महत्वाकांक्षी वेस्टर्न बाइपास परियोजना का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। लगभग 750 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हो रहे इस बाइपास का करीब 20 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। कलेक्टर रुचिका चौहान ने निर्माणाधीन वेस्टर्न बाइपास का बुधवार को स्थल निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। निर्माण एजेंसी को निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
परियोजना की प्रयोगशाला (लैब) का अवलोकन कर निर्माण सामग्री की गुणवत्ता परीक्षण व्यवस्था निर्माणाधीन पुलों, रेलवे ओवर ब्रिज तथा वन क्षेत्र में बनाए जा रहे 10 से अधिक वन्यजीव पारगमन (एनिमल पासेज) का भी निरीक्षण किया।आरसीसी कार्यों में नियमित एवं वैज्ञानिक तरीके से क्योरिंग (उचित नमी बनाए रखने की प्रक्रिया) सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि परियोजना के प्रत्येक चरण में गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए और कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए प्रभावी मॉनिटरिंग की जाए।
रिंग रोड जैसी यातायात सुविधा मिलेगी
उल्लेखनीय है कि ग्वालियर का वेस्टर्न बाइपास लगभग 28.80 किलोमीटर लंबाई में बनाया जा रहा है। लगभग 750 करोड़ रुपये की लागत से मूर्तरूप लेने जा रही इस महात्वाकांक्षी सड़क परियोजना में 7 छोटे पुल, 2 इंटरचेंज, 1 फ्लाईओवर, 6 अंडरपास, 2 ओवरपास, रेलवे लाइन पर 2 पुल तथा 13 वन्यजीव अंडरपास का निर्माण प्रस्तावित है।वेस्टर्न बाइपास के निर्माण से ग्वालियर को रिंग रोड जैसी महत्वपूर्ण यातायात सुविधा मिलेगी। साथ ही आगरा से शिवपुरी की ओर आने-जाने वाले वाहनों के लिए सुगम एवं हाई-स्पीड कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी। इस परियोजना से शहर में यातायात का दबाव कम होने के साथ-साथ साडा क्षेत्र के समग्र विकास को भी नई गति मिलेगी। निरीक्षण के दौरान वेस्टर्न बाइपास परियोजना से संबंधित अधिकारी एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet matbet holiganbet güncel holiganbet matbet giriş sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş vaycasino vaycasino giriş norabahis betcio meritbet betplay atlasbet grandpashabet jojobet holiganbet kralbet deneme bonusu veren siteler deneme bonusu veren siteler casibom casibom betgit sonbahis amgbahis gameofbet romabet betplay 1win casinoroyal betsalvador meritking meritking giriş casinowon bullbahis benjabet casibom casibom giriş matbet matbet giriş matsosyal betpas betpas giriş betnano betnano giriş betnano güncel giriş süperbetin superbetin meritking meritking giriş betturkey çorlu escort tekirdağ escort Extrabet Extrabet giriş Extrabet güncel bahsegel