News

Newsअंतरराष्ट्रीयमप्र छत्तीसगढ़

वितयनाम के पर्यटकों की बोट पलटी, 15 भारतीय की मौत, 32 भारतीय पर्यटक सवार थे, तेलंगाना और आंध्रप्रदेश क पर्यटक सवार थे

वियतनाम में शनिवार को टूरिस्ट बोट पलट गई। - Dainik Bhaskar

नई दिल्ली. वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक नाव समुद्र में पलट गयी। इस दर्दनाक हादसे में 15 भारतीयों की मौत हो गयी। जबकि 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। घटना के तत्काल बाद स्थानीय प्रशासन का राहत बचाव अभियान शुरू हो गया। फिलहाल भारतीय दूतावास पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाये हुए है। स्थानीय अधिकारियों के लगातार संपर्क में है। प्रभावित परिवारों की मदद के लिये हो ची मिन्ह सिटी और हनोई में इमरजेंसी रिस्पॉंस सेंटर भी बनाये हुए है।
रूट न्गोआई द्वीप जा रहे थे पर्यटक
बोट भारतीय पर्यटकों को फु क्वोक द्वीप के पास स्थिति ‘होन मे रूट’ से न्गोगाई द्वीप घुमाने ले जा रही थी। लेकिन यह तट से करीब 400 मीटर पहले ही पलट गयी। न्गोंआई द्वीप अपने साफ समुद्र , छोटे बीच और कोरल रीफ ड्राइविंग के लिये मशहूर है। यहां पहुंचने के लिये पर्यटक आमतौर पर एन थोई बंदरगाह से बोट या स्पीडबोट किराये पर लेते हैं।

हादसे की 5 तस्वीरें…

स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू टीमों ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है।
स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू टीमों ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है।
समुद्र में डूबी हुई बोट दिख रही है और पास ही रेस्क्यू टीम नजर आ रही है।
समुद्र में डूबी हुई बोट दिख रही है और पास ही रेस्क्यू टीम नजर आ रही है।
हादसे के बाद कुछ लोगों ने CPR देकर टूरिस्टों की मदद की कोशिश की।
हादसे के बाद कुछ लोगों ने CPR देकर टूरिस्टों की मदद की कोशिश की।
हादसे के बाद भारतीय दूतावास लगातार वियतनामी एजेंसियों के संपर्क में है।
हादसे के बाद भारतीय दूतावास लगातार वियतनामी एजेंसियों के संपर्क में है।
समुद्र में डूबे लोगों की बॉडी उठाकर ले जाते स्थानीय लोग।
समुद्र में डूबे लोगों की बॉडी उठाकर ले जाते स्थानीय लोग।

32 भारतीय पर्यटक, 3 क्रू मेंबर और 1 अटेंडेंट

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि नाव में कुल 36 लोग सवार थे. इनमें 32 भारतीय पर्यटक, 3 क्रू मेंबर और 1 अटेंडेंट शामिल थे. हादसे में 15 भारतीय पर्यटकों की जान चली गई, जबकि बाकी 21 लोगों को बचा लिया गया
हादसे की खबर मिलते ही वियतनाम में मौजूद भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करके इस बात की पुष्टि की. दूतावास ने अपने ट्वीट में लिखा, “एक बेहद दुखद घटना में, कुछ घंटे पहले वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास कई भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक नाव पलट गई है. हादसे के सटीक विवरण का पता लगाया जा रहा है, स्थानीय अधिकारियों की तरफ से खोज और बचाव अभियान फिलहाल जारी है.”

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़

महाकाल कोल्ड स्टोरेज के संचालक पर 2.25 करोड़ रूपये की दाल और काबुली चना हड़पने पर कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज

ग्वालियर. पुरानी छावनी थाना इलाके स्थित महाकाल कोल्ड स्टोरेज के संचालक पर दालबाजार के एक व्यापारी के साथ 2 करोड़ 25 लाख रूपये की अमानत में खयानत की एफआईआर दर्ज की गयी है। आरोप है कि व्यापारी द्वारा कोल्ड स्टोरेज में सुरक्षित रखवाई गयी 6565 बोरी मसूर, मलका, उड़द दाल और काबुली चना वापिस नहीं किया गया। पुलिस ने यह कार्यवाही जिला न्यायालय के आदेश के बाद की गयी है।
पुलिस और न्यायालय में प्रस्तुत दस्तावेजों के अनुसार चेतकपुरी के विजयनगर निवासी व्यापारी जयराम डिगवानी जो दालबाजार में भरत ट्रेडिंग कम्पनी का संचालन करते हैं, ने सितम्बर 2023 में अपने पुराने व्यापारी संबंधों के चलते महाकाल कोल्ड स्टोरेज संचालक महेशकुमार अग्रवाल के यहां अपनी फर्म का भारी मात्रा में स्टॉक सुरक्षित रखा गया था। इस स्टॉक में 6565 बोरी दाल और काबुली चना शामिल था। जिसकी कीमत लगभग 2.25 करोड़ बताई जा रही है।
कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज हुआ मामला
पुलिस और प्रशासन से राहत नहीं मिलने पर जयराम डिगवानी ने ग्वालियर जिला न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने इसे गंभीर मानते हुए पुरानी छावनी थाना पुलिस को आरोपी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने के निर्देश दिए। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने महेश कुमार अग्रवाल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 406 (अमानत में खयानत) सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुरानी छावनी थाना प्रभारी डॉ. संतोष यादव ने बताया कि न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए कारोबारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी तथा माल की बरामदगी की कार्रवाई की जाएगी।

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

कौन हैं नरोत्तम मिश्रा, समुद्र की लहरें पीछे जाती देख, तो किनारे पर घर मत बना लेना, मैं लौटकर आऊंगा, जिसके टिकट कटने से दतिया में मचा हंगामा

Narottam Mishra
नई दिल्ली. ‘‘समुद्र की लहरें पीछे जाती दिखाई दे ंतो किनारे पर घर मत बना लेना….मैं लौटकर आऊंगा’’ 2023 के विधानसभा चुना में हार के बाद डॉ. नरोत्तम मिश्रा का यह शायराना बयान केवल हार स्वीकार करने का संदेश नहीं था। बल्कि राजनीतिक वापिसी का ऐलान भी माना गया था। लेकिन करीब डेढ वर्ष साल बाद दतिया विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐसा फैसला लिया जिसने मध्यप्रदेश की राजनीति में नई चचा्र छेड़ दी। डॉ. नरोत्तम मिश्रा का राजनीतिक प्रभाव केवल दतिया तक सीमित नहीं रहा, बल्कि ग्वालियर-चंबल अंचलकी राजनीति में भी उनकी मजबूत पहचान रही है। उनका पैतृक निवास डबरा में वर्ष 2008 के परिसीमन के बाद डबरा विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित हो गयी। जिसके बाद उन्होंने दतिया का अपनी नयी राजनीतक कर्मभूमि बनाया।

Narottam Mishra
बीजेपी के टिकट पर उन्होंने 2008, 2013 और 2018 में लगातार जीत दर्ज की। शिवराज सिंह चौहान सरकार में वह गृहमंत्री समेत कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभालते रहे। उन्हें लम्बे समय तक एमपी भाजपा का प्रमुख ब्राह्मण चेहरा और शिवराज सरकार का सबसे प्रभावशाली मंत्री माना गया। वर्ष 2023 का विधानसभा चुनाव नरोत्तम मिश्रा के राजनीतिक जीवन का सबसे कठिन दौर साबित हुआ। तत्कालीन गृहमंत्री रहते हुए उन्हें कांग्रेस उम्मीदवार राजेन्द्र भारती के हाथों हार का सामना करना पड़ा। बाद में राजेन्द्र भारती की विधानसभा सदस्यता समाप्त होने से दतिया सीट खाली हुई और उपचुनाव की स्थिति बनी। दतिया लम्बे समय तक नरोत्तम मिश्रा का राजनीतिक गढ़ रही है। 2008 के बाद उन्होंने लगातार यहां जीत दर्ज की और इस सीट को बीजेपी के मजबूत गढ़ों में शामिल किया गया। यहीं से उन्होंने प्रदेश की राजनीति में अपना प्रभाव बढ़ाया गया। राज्य सरकार के सबसे प्रभावशाली मंत्रियों में जगह बनाई। 15 अप्रैल 1960 को ग्वालियर में जन्मे डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने एमए पीएचडी की पढ़ाई जीवाजी विश्वविद्यालय से की ।छात्र जीवन में ही वह राजनीति से जुड़ गये। वर्ष 1977-78 में वह जीवाजी विश्वविद्यालय छात्रसंघ के सचिव बने। इसके बाद उनका जुड़ाव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से रहा।

Narottam Mishra
वह भाजयुवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी से लेकर बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी तक विभिन्न जिम्मेदारियां निभाते हुए लगातार आगे बढ़ते गये। 1990 में पहली बार विधायक बने और विधानसभा में सचेतक की भूमिका भी निभाई। इसके बाद 1998, 2003, 2008,2013 और 2018 में लगातार विधानसभा पहुंचे। 1 जून 2005 को बाबूलाल गौर मंत्रिमंडल में उन्हें पहली बार राज्यमंत्री बनाया गया। कमलनाथ सरकार के पतन और चर्चित ‘ऑपरेशन लोट्स’ में भी डॉ. नरोत्तम मिश्रा की भूमिका को बीजेपी के अन्दर बेहद अहम माना जाता है।

Narottam Mishra संगठन और सत्ता के बीच बेहतर समन्वय, रणीनतिक क्षमता और आक्रामक राजनैतिक शैली ने उन्हें लम्बे समय तक बीजेपी के प्रमुख रणनीतिकारों में शामिल रखा। ग्वालियर-चंबल इलाके भाजपा की राजनीति का अहम केन्द्र माना जाता है। इसी इलाके से केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेन्द्रसिंह तोमर और डॉ. नरोत्तम मिश्रा जैसे बड़े नेता उभर कर सामने आये।

नरोत्तम मिश्रालम्बे समय तक यह तिकड़ी क्षेत्र में बीजेपी की राजनीतिक ताकत का प्रमुख आधार रहीं। सूत्रों के अनुसार दिल्ली स्तर पर कराये सर्वे में डॉ. नरोत्तम मिश्रा की स्थिति मजबूत नहीं पायी गयी। जो इस बार उनके टिकट कटने का आधार बनी। केन्द्रीय नेतृत्व ने लोकप्रियता के साथ-साथ स्थानीय संगठन और भविष्य की राजनीतिक स्वीकार्यता का आकलन करने के बाद ही आशुतोष तिवारी के नाम पर मुहर लगाई।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

ईरान को बर्बाद करने के लिये ट्रम्प के आदेश 1000 मिसाइलें लॉक्ड एवं लोडेड है

नई दिल्ली. अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को लेकर बेहद सख्त और आक्रामक बयान दिया है। डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रूथ सोशल पर दावा किया है कि अमेरिका की 1हजार मिसाइलें ‘‘लॉक एंड लोडेड’’ है। सीधे ईरान की तरफ निशाना साथ हुए हे। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर ईरान ने उनकी हत्या की साजिश रची या ऐसी कोई कोशिश की तो अमेरिकी सेना पूरे एक साल तक ईरान के हर हिस्से पर लगातार हमले करने के लिये तैयार है।
डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने संदेश में लिखा है कि अगर ईरानी सरकार दुनिया के किसी भी हिस्से में मेरे खिलाफ हत्या की धमकी का अमल में लाने का प्रयास करती है तो अमेरिका ईरान के सभी इलाकों का पूरी तरह से बर्बाद कर देगा। आदेश पहले ही जारी किये जा चुके है। अमेरिकी सेना पूरी तरह स तैयार, सक्षम और इच्छुक है।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर दतिया में भारी बवाल, पथराव में एसपी, भांडेर एसडीओपी सहित 8 पुलिसकर्मी घायल, सीआरपीएफ की कंपनियां तैनात

दतिया. उपचुनाव में भाजपा द्वारा डॉ. नरोत्तम मिश्रा की जगह आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया है। शुक्रवार शाम 5.30 बजे शुरू हुआ चक्काजाम शनिवार सुबह करीब 5 बजे तक जारी रहा जिससे ग्वालियर-झांसी हाईवे पर लगभग 15 से 20 किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई।

naidunia_image
पथराव में एसपी, भांडेर एसडीओपी सहित 8 पुलिसकर्मी घायल
शनिवार तडके करीब 4.30 बजे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झडप हुई। प्रशासन के अनुसार पथराव में एसपी, भांडेर एसडीओपी सहित 8 पुलिसकर्मी घायल हुए। इस दौरान भीड को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड गए जिसके बाद अधिकांश प्रदर्शनकारी पास बने भाजपा कार्यालय की ओर भाग खउे हुए। कलेक्टर के अनुसार लाठीचार्ज नहीं किया गया है।

naidunia_image
सीआरपीएफ की कंपनियां तैनात
कलेक्टर स्वप्निल वानखेडे ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए जिले में सीआरपीएफ की 17 कंपनियां तैनात की गई है। उन्होंने कहा कि जाम लगाने वाले लोगों को समझाया जा चुका है और यदि दोबारा कानून-व्यवस्था बिगाडने की कोशिश हुई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने यह भी कहा कि व्यापारियों पर दुकानें बंद करने का कोई दबाव नहीं बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जो पथराव हुआ उसमें पत्थर आकर उनके भी हेलमेट में लगा।

naidunia_image

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़

BSNL ने भारत में लॉन्च किया अपना पहला सैटेलाइट फोन

नई दिल्ली. 11 जुलाई को सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL  ने अपनी नई सैटेलाइट फोन सर्विस शुरू की। इस सैटेलाइट फोन की कीमत लगभग 1.34 लाख रुपए रखी गई है। ये सैटेलाइट फोन बिना किसी मोबाइल टावर के सीधे सैटेलाइट के जरिए कॉल कर सकेंगे। इस फोन का उपयोग खासकर आपदा क्षेत्रों, घने जंगलों और समुद्री सीमाओं पर काम करने वालों के लिए बनाया गया है।
जानकारी के अनुसार ये कठिन इलाकों में कम्युनिकेशन का एक भरोसेमंद साबित होगा। BSNL ने ये फोन हैंडसेट को ग्लोबल सैटेलाइट नेटवर्क प्रोवाइडर (इनमारसैट) के साथ पार्टनरशिप में बनाया है। इस सैटेलाइट फोन को खरीदने के लिए सरकार की अनुमति लेना जरूरी होगा। ये आम फोन या गैजेट की तरह सीधे दुकान पर नहीं मिलेगा। भारत में सैटेलाइट फोन को लेकर कडे नियम है।
आपको बता दें कि इस फोन को खरीदने या इस्तेमाल करने से पहले यूजर को डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशंस से मंजूरी या ऑथराइजेशन लेना अनिवार्य होगा। सरकार की बिना मंजूरी के सैटेलाइट फोन रखना या इसे ऑपरेश करना भारतीय नियमों के तहत कानूनी कार्रवाई का कारण बन सकता है। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) इस तकनीक के साथ वैश्विक सैटेलाइट संचार बाजार में प्रतिस्पर्धा कर रहा है।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

शिंदे की छावनी में प्रस्तावित फ्लाईओवर का विरोध, नागरिकों ने किया प्रदर्शन

ग्वालियर. शिंदे की छावनी क्षेत्र में प्रस्तावित फ्लाईओवर ब्रिज के विरोध में गुरूवार को स्थानीय नागरिकों ने प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सुनील शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि क्षेत्र की यातायात समस्या का समाधान स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों को नुकसान पहुंचाए बिना किया जाए। शिंदे की छावनी से मानसिक आरोग्यशाला तक का मार्ग शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल है। इसी समस्या के समाधान के लिए एलिवेटेड रोड परियोजना के तहत फ्लाईओवर का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सुनील शर्मा ने कहा कि वर्ष 2021 में भी क्षेत्र में हुई तोडफोड से लोगों को भारी नुकासन उठाना पडा था।
यदि दोबारा ऐसी कार्रवाई हुई तो अनेक छोटे व्यापारी बेरोजगार हो जाएंगे। प्रदर्शन में राजेंद्र शर्माए नरेश हीरानी सुभाष गुप्ताए अतुल जैनए मनोज कुशवाहाए दीपक जैनए मोनू गुप्ताए भगवत गोयलए डॉण् निदेश शर्माए सतीश मुद्गलए विजय धनेजाए रूपेश नायकए सकेंकी जैन मौजूद थे।

 

 

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़

पीठासीन अधिकारी रुचिका चौहान ने कराया निर्वाचन ममता अजय तिवारी अपील समिति की सदस्य निर्वाचित 

ग्वालियर – नगर निगम ग्वालियर की अपील समिति के एक सदस्य (अनारक्षित) के निर्वाचन की प्रक्रिया शुक्रवार 10 जुलाई को कलेक्टर एवं पीठासीन अधिकारी रुचिका चौहान द्वारा नगर पालिक अधिनियम 1956 की धारा 403 की उप धारा 4 के अंतर्गत सम्पन्न कराई। जलविहार फूलबाग स्थित नगर निगम परिषद के सभागार में आयोजित हुए पार्षदों के विशेष सम्मेलन में निर्वाचन की कार्रवाई की गई। कलेक्टर ने नगर निगम के वार्ड-42 की पार्षद ममता तिवारी को निर्वाचित घोषित कर प्रमाण-पत्र प्रदान किया।
पीठासीन अधिकारी ने 10 जुलाई को अपरान्ह 2:30 बजे सदन में मौजूद सदस्यों को निर्वाचन प्रकिया के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इसके बाद मास्टर ट्रेनर नीरज झा ने पीपीटी के जरिए  पूरी प्रक्रिया समझाई।
वार्ड-42 की पार्षद ममता अजय तिवारी की ओर से दो नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए। इनके अलावा किसी भी प्रत्याशी द्वारा नामांकन दाखिल नहीं किया गया। संवीक्षा ( जाँच ) में ममता अजय तिवारी के नामांकन सही पाए गए। अभ्यर्थिता वापस लेने का समय निकलने के बाद कलेक्टर एवं पीठासीन अधिकारी रुचिका चौहान द्वारा पार्षद ममता अजय तिवारी को अपील समिति का सदस्य निर्वाचित घोषित किया गया। साथ ही उन्हें निर्वाचन प्रमाण-पत्र भी सौंपा गया।
इस अवसर पर नगर निगम के अपर आयुक्त नगर निगम टी प्रतीकराव सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे। निर्वाचन प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने में अपर कलेक्टर सीबी प्रसाद, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल बनवारिया, एसडीएम झांसी रोड अतुल सिंह, एसडीएम लश्कर नरेन्द्र बाबू यादव व एसडीएम मुरार नरेश गुप्ता सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने अपने-अपने दायित्व का निर्वहन किया।
LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

CM ने पदोन्नति की जानकारी मांगी तो एक्टिव हुए विभाग, 10 हजार पुलिसकर्मी होंगे प्रमोट

भोपाल. मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा विभागों से पदोन्नति की जानकारी तलब किए जाने के बाद उन विभागों में भी पदोन्नति की फाइलें तेजी से आगे बढने लगी है जहां पहले इस प्रक्रिया को लेकर अधिकारी गंभीर नहीं थे। मुख्यमंत्री के अधीन गृह विभाग के पुलिस महकमे में भी तैयारियां तेज हो गई है। माना जा रहा है कि जल्द ही पुलिस विभाग के 10 हजार से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों के प्रमोशन आदेश जारी हो सकते है। इनमें निरीक्षण से डीएसपी बनने वाले 410 अधिकारी भी शामिल हैं। इसके अलावा अन्य विभागों में भी पदोन्नति की प्रक्रिया तेज हो गई है।
मध्य प्रदेश पुलिस में आरक्षक से प्रधान आरक्षक, प्रधान आरक्षक से सहायक उपनिरीक्षक, एएसआई से उपनिरीक्षक और उपनिरीक्षक से निरीक्षक स्तर तक पदोन्नति की सूची तैयार की जा रही है। उच्च पद का प्रभार व्यवस्था समाप्त होने के बाद प्रदेशभर में करीब 10 हजार कर्मचारियों को लोक सेवा पदोन्नति नियम-2025 के तहत पदोन्नति मिलने की संभावना है।
आरक्षक से एएसआई तक की पदोन्नति की प्रक्रिया जिला स्तर पर पूरी की जाएगी जबकि इससे ऊपर के पदों पर पदोन्नति पुलिस मुख्यालय करेगा। होमगार्ड और एसएएफ में भी पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वहीं निरीक्षक से डीएसपी पद पर पदोन्नति के लिए गृह विभाग और लोक सेवा आयोग के बीच बैठक के बाद आगे की कार्रवाई होगी। इसके लिए गृह विभाग अपने स्तर पर तैयारी कर रहा है।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं देने पर जिलाध्यक्ष समेत पार्षदों का इस्तीफा, 6 थानों की पुलिस तैनात

दतिया. भाजपा ने पिछला विधानसभा चुनाव हारे पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को दतिया उपचुनाव का टिकट नहीं दिया। पार्टी ने आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। टिकट कटने के बाद नरोत्तम मिश्रा के समर्थक और व्यापारी सडक पर उतर आए। बीजेपी जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह समेत पार्षदों ने इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने झांसी हाईवे पर जाम लगा दिया है जिससे करीब 2 किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। प्रदर्शनकारियों ने दुकानें बंद कर भोपाल में भी विरोध करने की चेतावनी दी है। महिलाएं सडक पर लेट गई है और आशुतोष के खिलाफ नारेबाजी कर रहे है।

आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाने के विरोध में सड़क पर लेटीं महिलाएं।
आने वाले समय में भाजपा दो हिससें में बंट सकती है
दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर गुना जिले की चांचौडा की पूर्व विधायक ममता मीना ने भाजपा पर तीखा हमला बोला और उन्होंने वीडियो जारी कर कहा कि एक बडे नेता की राजनीतिक हत्या बताया। ममता मीना ने कहा कि जिस तरह वसुंधरा राजे, उमा भारती और यशोधरा राजे को किनारे किया गया उसी तरह नरोत्तम मिश्रा के साथ भी हुआ है। उन्होंने दावा किया कि अगर यही स्थिति रही तो आने वाले समय में भाजपा दो हिससें में बंट सकती है।

दतिया में बड़ी संख्या में नरोत्तम मिश्रा के समर्थन में उतरे कार्यकर्ता।
ग्वालियर के डबरा में भी प्रदर्शन शुरू
नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के विरोध में ग्वालियर के डबरा में भी प्रदर्शन शुरू हो गया है। नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने हरिपुर पर हाईवे जाम कर दिया है। प्रदर्शन के चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई है। समर्थक भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे है और नरोत्तम मिश्रा को ही दतिया उपचुनाव का उम्मीदवार बनाने की मांग कर रहे है।

कार्यकर्ताओं ने आशुतोष तिवारी के खिलाफ नारेबाजी की।
ग्वालियर-झांसी हाईवे जाम, 6 थानों की पुलिस तैनात
नरोत्तम मिश्रा के समर्थक करीब डेढ घंटे से ग्वालियर-झांसी हाईवे पर धरने पर बैठे है। प्रदर्शन को देखते हुए 6 थानों का पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है। एडिशनल एसपी प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे है। पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने और जाम खुलवाने की कोशिश में जुटी है।

भाजपा, कांग्रेस और आजाद समाज पार्टी चुनाव प्रचार में जुटी हैं।

2-2 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद भाजपा में विरोध तेज हो गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर शरण समेत कई पदाधिकारियों ने अपने इस्तीफे सौंप दिए है। दावा किया जा रहा है कि भाजपा के सभी पार्षदों ने भी इस्तीफा दे दिया है। इससे जिले की भाजपा इकाई में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। विरोध के दौरान महिलाओं ने सडक पर लेटकर प्रदर्शन किया। समर्थकों ने ग्वालियर-झांसी हाईवे पर चक्का जाम कर दिया जिससे दोनों ओर करीब दो-दो किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जाम के कारण राजगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पडा। प्रदर्शनकारी लगातार नरोत्तम मिश्रा के समर्थन में नारे लगाते रहे। उनका कहना है कि पार्टी टिकट के फैसले पर पुनर्विचार करे और नरोत्तम मिश्रा को ही दतिया उपचुनाव का उम्मीदवार बनाए।

दतिया उपचुनाव के लिए बीजेपी ने कैंडिडेट का ऐलान कर दिया है। नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने विरोध में चक्काजाम किया। - Dainik Bhaskar

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet güncel matbet güncel holiganbet giriş matbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis meritking meritking giriş betturkey bahsegel safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş tarafbet betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet betcio atlasbet tarafbet mariobet casibom casibom giriş casibom casibom giriş mariobet meritking meritking giriş Norabahis Norabahis giriş Norabahis holiganbet holiganbet giriş betasus batasus giriş perabet perabet giriş casibom holiganbet jojobet kalitebet kalitebet giris wbahis tambet betbey grandpashabet grandpashabet ibizabet betgit palacebet betsalvador mercurecasino