News

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में लापरवाही पर 4 पशु चिकित्सा अधिकारी निलंबित

ग्वालियर. ग्वालियर में शासकीय कार्यों में लापरवाही और बिना अनुमति लंबे समय तक अनुपस्थित रहने पर कलेक्टर रुचिका सिंह चौहान ने पशुपालन एवं डेयरी विभाग के चार सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। अधिकारियों पर बिना अनुमति मुख्यालय से अनुपस्थित रहने, कृत्रिम गर्भाधान और पशुओं के टीकाकरण के लक्ष्य पूरे नहीं करने तथा शासकीय दायित्वों की अनदेखी करने के आरोप हैं। मामले में विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
अधिकारी बिना सक्षम अनुमति लंबे समय से अनुपस्थित थे
प्रशासनिक जांच में उपस्थिति पंजी और ई-अटेंडेंस की समीक्षा के दौरान पता चला कि चारों अधिकारी बिना सक्षम अनुमति लंबे समय से मुख्यालय से अनुपस्थित थे। उनकी अनुपस्थिति के कारण शासन की महत्वपूर्ण योजनाएं प्रभावित हुईं। कृत्रिम गर्भाधान और पशुओं के टीकाकरण के तय लक्ष्य पूरे नहीं हुए। जांच में इनकी उपलब्धि शून्य पाई गई।
उप संचालक, पशुपालन एवं डेयरी विभाग की रिपोर्ट और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की अनुशंसा के आधार पर कलेक्टर ने कार्रवाई की। प्रथम दृष्टया अधिकारियों द्वारा मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियमों के उल्लंघन के प्रमाण मिलने पर मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमों के तहत निलंबन के आदेश जारी किए गए।
इन अधिकारियों पर हुई कार्रवाई
अनिल वित्तल, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी, पशु चिकित्सालय पारसेन
विवेक कोटिया, कृत्रिम गर्भाधान उपकेंद्र, भगेह
राजपाल धाकड़, पशु चिकित्सालय कामधेनु नगर मेला ग्राउंड
अंतिमा यादव, पशु चिकित्सालय भितरवार

Newsमप्र छत्तीसगढ़

एयरफोर्स स्टेशन में तैनात जवान ने स्वयं गोली मार की आत्महत्या

महाराजपुरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया।

ग्वालियर. महाराजपुरा स्थित वायुसेना स्टेशन परिसर में शनिवार की सुबह सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात भारतीय सेना के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जवान ने राइफल की नाले को अपने पेट और सीने के बीच सटाकर ट्रिगर दबा दिया। एसएलआर 7.62 एसएलआर राइफल बर्स्ट मोड पर होने की वजह ट्रिगर दबते ही 6 गोलियां चली। जो जवान के पेट और सीने को चीरते हुए आर-पार निकल गयी। गोली चलने की आवाज सुनकर सभी जवान घटनास्थल पर पहुंचे। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मिलिट्री और स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सुबह की शिफ्ट में तैनात था जवान इसेंद्र सिंह
महाराजपुरा थाना पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 41 वर्षीय इसेंद्र सिंह भदौरिया के रूप में हुई है। वह मूल रूप से भिंड जिले के रहने वाले थे और यूनिट 300 डीएससी प्लाटून में सिपाही (जीडी) के पद पर पदस्थ थे। शनिवार सुबह करीब 7:45 बजे उनकी ड्यूटी पोस्ट-25 एमएमपीयू पर गार्ड के रूप में लगी थी। उनके पास सरकारी 7.62 एसएलआर राइफल थी।
सुरक्षा पोस्ट पर कुल पांच जवान तैनात थे। तीन-तीन घंटे की शिफ्ट होने के कारण अन्य जवान पास के रेस्ट रूम में थे। ड्यूटी शुरू होने के कुछ देर बाद अचानक गोलियों की आवाज सुनाई दी। साथी जवान मौके पर पहुंचे तो इसेंद्र सिंह लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़े मिले। उन्हें तत्काल मिलिट्री हॉस्पिटल (एमएच) मुरार ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
बड़े बेटे से विवाद की वजह बनी मौत
प्रारंभिक जांच और परिजन से पूछताछ में पता चला है कि इसेंद्र सिंह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थे। उनकी पहली पत्नी का निधन हो चुका है। पुलिस के मुताबिक उनका बड़े बेटे से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। जिससे वह परेशान रहते थे। पुलिस मोबाइल फोन और अन्य तथ्यों की जांच कर आत्महत्या की वजहों का पता लगा रही है।
महाराजपुरा टीआई यशवंत गोयल ने बताया है कि एयरफोर्स स्टेशन में ड्यूटी पर तैनात डीएससी के जवान इसेंद्र सिंह भदौरिया ने अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गयी है। प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद की वजह से मानसिक तनाव की बात सामने आई है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

CM मोहन यादव और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष से मिले नरोत्तम मिश्रा

भोपाल. दतिया में उपचुनाव को लेकर मचे बवाल के बीच भोपाल में नरोत्तम मिश्रा ने सीएम मोहन यादव, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल से सीएम हाउस में मुलाकात की। इस दौरान सभी नेताओं के बीच विचार विमर्श व बातचीत हुई। बता दें कि दतिया उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी के तौर पर आशुतोष शर्मा के नाम का ऐलान होने के बाद शनिवार को नरोत्तम मिश्रा भोपाल पहुंचे थे। भोपाल पहुंचने पर नरोत्तम मिश्रा ने किसी तरह की नाराजगी न होने की बात भी कही थी।
किसी भी कार्यकर्ता का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जाएगा- बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मुलाकात की है। पार्टी संगठन ने दतिया उपचुनाव को लेकर आशुतोष तिवारी को अधिकृत उम्मीदवार बनाया है। मेरी जानकारी में आया है कि भावावेश में दतिया के कुछ लोगों ने इस्तीफे दिए हैं, हालांकि मुझे किसी भी कार्यकर्ता का इस्तीफा नहीं मिला है। पार्टी संगठन ने तय किया है कि किसी भी कार्यकर्ता का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जाएगा। बता दें कि नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने से नाराज होकर दतिया में जिलाध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों और भाजपा के सभी पार्षदों व बड़ी संख्या में अपने इस्तीफे दिए थे। नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने से नाराज समर्थकों ने हाईवे जाम कर प्रदर्शन भी किया था।
नरोत्तम मिश्रा के मार्गदर्शन में जीतेंगे दतिया का चुनाव
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि डॉ. नरोत्तम मिश्रा हमारी पार्टी के वरिष्ठ व सम्मानित नेता हैं। उनके मार्गदर्शन में हम दतिया उपचुनाव लड़ेंगे और भारी बहुमत से जीतेंगे। दतिया उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने के लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता पूरी एकजुटता के साथ मैदान में जुटे हुए हैं।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

4 पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी हिज्बुल आतंकी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, जारी हुआ रेड कॉर्नर नोटिस

जम्मू कश्मीर. जम्मू कश्मीर की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी यानि एसआईए को बडी सफलता मिली है। एजेंसी ने 2013 के तारजू आतंकी हमले के आरोपी इम्तियाज अहमद कंडू उर्फ फैयाज उर्फ सज्जाद के खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस हासिल किया है। कंडू ्रपतिबंधित आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन से जुडा है। उस पर 2013 के तारजू हमले का नेतृत्व करने का आरोप है। इस हमले में जम्मू कश्मीर पुलिस के चार जवान मारे गए थे।
एसआईए के अनुसार कंडू के पाकिस्तान में छिपे होने की आशंका है। एजेंसी का कहना है कि रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने से उसकी गिरफ्तारी और भारत प्रत्यर्पण की प्रक्रिया को मजबूती मिलेगी। एसआईए के अधिकारियों ने कहा कि हिज्बुल मुजाहिदीन का नामित आतंकवादी हम्तियाज अहमद कंडू उर्फ फैयाज उर्फ सज्जाद के खिलज्ञफ रेड कॉर्नर नोटिस मिलना आतंकवाद के खिलाफ उनकी लगातार कोशिशों में एक बडी कामयाबी है।
2010 से हिज्बुल मुजाहिदीन का सक्रिय सदस्य
कंडू सोपोर के क्रालतांग गांव का रहने वाला है। वर्ष 2010 से वह हिज्बुल मुजाहिदीन का सक्रिय सदस्य और कमांडर है। आतंकवादी गतिविधियों में उसकी लगातार संलिप्तता के चलते अक्टूबर 2022 में भारत सरकार ने उसे नामित आतंकवादी घोषित कर दिया था। अब इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने से इस आतंकवादी को दुनिया के किसी भी देश में पकड़ना आसान हो जाएगा। एसआईए इस मामले में और जानकारी जुटाने में जुटी हुई है।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

बिना डेटा वाले मोबाइल रिचार्ज प्लान सस्ते हो सकते हैं, 70% तक घट सकती हैं कीमतें

नई दिल्ली. बिना डेटा वोल मोबाइल रीचार्ज प्लान सस्ते हो सकते है। दूरसंचार नियामक प्राधिकरण इस पर काम कर रहा है। टीआरएआई ने दूरसंचार उपभोक्ता संरक्षण विनियम 2026 का नया मसौदा जारी किया है। इसका मुख्य उद्देश्य डेआ नहीं चाहिए तो उसका पैसा क्यों दें। ट्राई ने इस पर सभी पक्षों से सुझाव मांगे है फिर इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। अभी कंपनियां सीमित समय के लिए ही केवल कॉल-एसएमएस पैक देती है। इससे कई ग्राहकों को मजबूरी में डेटा वाला महंगा प्लान लेना पडता है। अब ट्राई ने प्रस्ताव दिया है कि कंपनियां जितने दिनों की वैधता जैसे 7, 28, 56 या 84 दिन का डेटा वाला प्लान लाती है उतनी ही अवधि का केवल कॉल व एसएमएस वाला प्लान भी लाना होगा।
कीमतें कम होगी
चूंकि मोबाइल प्लान्स में 50 से 70 प्रतिशत खर्च डेटा का होता है इसलिए नया नियम लागू होने पर सिर्फ कॉल-एसएमएस वाले प्लान की कीमत आधी से भी कम हो सकती है। उदाहरण के लिए 300 रुपए का प्लान 100 से 150 रुपए में मिल सकता है। फीचर फोन यूजर्स व बुजुर्गों को जो डेटा इस्तेमाल नहीं करते। जो दूसरी सिम सिर्फ कॉल के लिए रखते है इसके अलावा जिनके घरों में वाईफाई है उनके लिए भी ये फायदेमंद रहेगा।
नए नियम लागू करने के लिए कंपनियों को समय मिलेगा
अंतिम कीमत टेलीकॉम कंपनियां तय करेंगी। नियम बनने के बाद कंपनियों को लागू करने के लिए समय दिया जाएगा। इससे दूरसंचार कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा बढेगी जिससे यूजर्स के लिए सस्ते ऑप्शन मिलेंगे।

 

 

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़

कांग्रेस प्रत्याशी बनाये गये दतिया राजघराने के घनश्याम सिंह

दतिया. मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने पूर्व विधायक घनश्याम सिंह को उम्मीदवार बनाया है। एआईसीसी के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने पत्र जारी कर ऐलान किया है। घनश्याम सिंह दतिया राजघराने के मुखिया है।

घनश्याम सिंह दतिया राजघराने के मुखिया हैं, जिन्हें कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है। (फाइल फोटो) - Dainik Bhaskar प्रत्याशी के रूप घनश्याम सिंह के नाम की घोषणा के बाद घनश्याम सिंह ने कहा मैने चुनाव की तैयारी पूरी कर ली है। दतिया उपचुनाव में भाजपा ने पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की जगह आशुतोष तिवारी का उम्मीदवार का ऐलान किया है। ऐसे में अब कांग्रेस के उम्मीदवार घनश्याम सिंह और भाजपा के आशुतोष के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा।

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

PF का ब्याज कब आपके अकाउंट में आयेगा, सरकार ने बताई तारीख

नई दिल्ली. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने बड़ी जानकारी शेयर की है। ईपीएफओ ने ब्याज डिपॉजिट का लेकर अपडेट देते हुए कहा है कि 34 करोड़ ईपीएफ एकाउंटों में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिये 8.25 प्रतिशत का ब्याज डिपॉजिट होने जा रहा है। केन्द्रीय श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने कहा है कि नये सेंट्रलाइज्ड आईटी इनेब्लड सर्विसेज(सीआईटीईएस) सिस्टम के माध्यम सक सब्सक्राइबर्स के खातों में 1.44 लाख करोड़ रूपये से जमा किये जायेंगे। केन्द्रीय मंत्री ने बताया है कि ईपीएफओ ने अपने सदस्यों के रिकॉर्ड वाले पूरे डोटाबेस को डी सेंट्रलाइज्ड आर्किअैक्चर से नये सेंट्रलाइज्ड डेटाबेस में मायग्रट करने के प्रॉसेस को पूरा कर लिया है। नये सिस्टम के तहत ईपीएफ सदस्यों का एक यूनिफाईड मेम्बर पोर्टल मिलेगा। जहां पर वह एक ही इंटरफेस के माध्यम से अपनी मेम्बरशिप की जानकारी, पीएफ बैलेुंस, क्लेम स्टेटस, पेंशन रिकॉर्ड सर्विस और अन्य सुविधाओं का फायदा उठा सकते है।
केन्द्रीय मंत्री ने कहा है कि सीआईटीईएस प्लेटफार्म क्लेम के ऑटोमेटेड प्री-वैलिडेशन की सुविधा भी देता है। पैसे निकालने की रिक्वेट ईपीएफओ ऑफिस पहुंचने से पहले ही सिस्टम पात्रता की जांच करेगा। कमियों की पहचान करेगा। अगर सदस्य तय सीमा से अधिक रकम का क्लेम करने की कोशिश कर रहे होंगे। उन्हें इसकी जानकारी देगा। आपको बता दें कि सीआईटीईएस प्रोजेक्ट, ऑटोमेशन और नियमों पर आधारित प्रोसेसिंग के जरिये ईपीएफओ की सर्विस को आधुनिक बनाने की एक पहल है। इस प्रोजेक्ट को सदस्यों की सुविधा बढ़ाने और ईपीएफओ के कामकाज की क्षमता में सुधारद करने के लिये डिजाइन किया गया है। केन्द्रीय मंत्री ने यह जानकारी दी है कि इस योजना के तहत 15 जुलाई तक पीएफ का ब्याज कर्मचारियों और सदस्यों के खाते में ट्रांसफर कर दिया जायेगा।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

सचिन तेंदुलकर मार्ग का करें कार्य पूर्ण, हुरावली पुलिया से निकलने की करें वैकल्पिक व्यवस्थाएं 

ग्वालियर -निर्माणाधीन सचिन तेंदुलकर मार्ग का अपर आयुक्त टीप्रतीक राव ने निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने हुरावली पर निर्माणाधीन पुलिया और जलनिकासी की व्यवस्थाओं को देखा।  आमजनों को किसी भी प्रकार की परेषानी नहीं आनी चाहिए। साथ ही निर्माणाधीन हुरावली पुलिया से गुजरने वाले लोगों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने के हुरावली पुलिया का निर्माण कार्य भी तेज गति से चलता रहे।
सचिन तेंदुलकर मार्ग का निर्माणकार्य स्मार्ट सिटी द्वारा किया जा रहा है। निर्माणाधीन सडक मार्ग का अपर आयुक्त श्री टी प्रतीक राव ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बारिष के पानी के निकासी की व्यवस्थाओं को देखा। इसके बाद उन्होंने निर्माणाधीन हुरावली पुलिया को देखा, वहां से आमजन गुजर रहे थे, जिसके कारण कभी भी किसी को चोट लग सकती थी। इसको देखते हुए अपर आयुक्त ने निर्देष दिए हैं कि निर्माण के दौरान पुलिया से आमजनों के निकलने पर रोक लगाई जाए, इससे पहले लोगों के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की जाए, जिससे आमजनों को परेषानी ना हो। जिससे सुरक्षित तरीके से कार्य पूर्ण हो सके।
Newsमप्र छत्तीसगढ़

व्यवहार न्यायालय में शासन हित के विरुद्ध बरती गई लापरवाही पर पटवारी निलंबित

ग्वालियर- शासन हित से जुड़े न्यायालयीन प्रकरण में पदीय दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही एवं शासकीय आचरण नियमों का उल्लंघन पटवारी कुलदीप चाहर को भारी पड़ा है। कलेक्टर रुचिका चौहान ने ग्वालियर ग्रामीण तहसील के पटवारी कुलदीप चाहर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही पटवारी के खिलाफ विभागीय जांच प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार व्यवहार न्यायालय में विचाराधीन एक दीवानी प्रकरण में पटवारी कुलदीप चाहर शासन की ओर से साक्षी के रूप में उपस्थित हुए थे। आरोप है कि उन्होंने मूल राजस्व अभिलेखों का मिलान किए बिना वादी पक्ष द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों को स्वीकार किया तथा प्रभारी अधिकारी द्वारा उपलब्ध कराए गए अभिलेखों का न्यायालय के समक्ष समुचित रूप से प्रस्तुतिकरण नहीं किया। इस कारण शासन के हित प्रभावित होने की संभावना उत्पन्न हुई।
कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) ग्वालियर सिटी को निर्देश दिए हैं कि संबंधित प्रकरण से जुड़े अभिलेख एवं आरोप-पत्र सात दिवस के भीतर प्रस्तुत किए जाएँ, ताकि विभागीय जांच की कार्रवाई नियमानुसार प्रारंभ की जा सके। निलंबन अवधि में पटवारी कुलदीप चाहर का मुख्यालय कार्यालय तहसीलदार, तहसील डबरा निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

Newsअंतरराष्ट्रीयमप्र छत्तीसगढ़

वितयनाम के पर्यटकों की बोट पलटी, 15 भारतीय की मौत, 32 भारतीय पर्यटक सवार थे, तेलंगाना और आंध्रप्रदेश क पर्यटक सवार थे

वियतनाम में शनिवार को टूरिस्ट बोट पलट गई। - Dainik Bhaskar

नई दिल्ली. वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक नाव समुद्र में पलट गयी। इस दर्दनाक हादसे में 15 भारतीयों की मौत हो गयी। जबकि 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। घटना के तत्काल बाद स्थानीय प्रशासन का राहत बचाव अभियान शुरू हो गया। फिलहाल भारतीय दूतावास पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाये हुए है। स्थानीय अधिकारियों के लगातार संपर्क में है। प्रभावित परिवारों की मदद के लिये हो ची मिन्ह सिटी और हनोई में इमरजेंसी रिस्पॉंस सेंटर भी बनाये हुए है।
रूट न्गोआई द्वीप जा रहे थे पर्यटक
बोट भारतीय पर्यटकों को फु क्वोक द्वीप के पास स्थिति ‘होन मे रूट’ से न्गोगाई द्वीप घुमाने ले जा रही थी। लेकिन यह तट से करीब 400 मीटर पहले ही पलट गयी। न्गोंआई द्वीप अपने साफ समुद्र , छोटे बीच और कोरल रीफ ड्राइविंग के लिये मशहूर है। यहां पहुंचने के लिये पर्यटक आमतौर पर एन थोई बंदरगाह से बोट या स्पीडबोट किराये पर लेते हैं।

हादसे की 5 तस्वीरें…

स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू टीमों ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है।
स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू टीमों ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है।
समुद्र में डूबी हुई बोट दिख रही है और पास ही रेस्क्यू टीम नजर आ रही है।
समुद्र में डूबी हुई बोट दिख रही है और पास ही रेस्क्यू टीम नजर आ रही है।
हादसे के बाद कुछ लोगों ने CPR देकर टूरिस्टों की मदद की कोशिश की।
हादसे के बाद कुछ लोगों ने CPR देकर टूरिस्टों की मदद की कोशिश की।
हादसे के बाद भारतीय दूतावास लगातार वियतनामी एजेंसियों के संपर्क में है।
हादसे के बाद भारतीय दूतावास लगातार वियतनामी एजेंसियों के संपर्क में है।
समुद्र में डूबे लोगों की बॉडी उठाकर ले जाते स्थानीय लोग।
समुद्र में डूबे लोगों की बॉडी उठाकर ले जाते स्थानीय लोग।

32 भारतीय पर्यटक, 3 क्रू मेंबर और 1 अटेंडेंट

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि नाव में कुल 36 लोग सवार थे. इनमें 32 भारतीय पर्यटक, 3 क्रू मेंबर और 1 अटेंडेंट शामिल थे. हादसे में 15 भारतीय पर्यटकों की जान चली गई, जबकि बाकी 21 लोगों को बचा लिया गया
हादसे की खबर मिलते ही वियतनाम में मौजूद भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करके इस बात की पुष्टि की. दूतावास ने अपने ट्वीट में लिखा, “एक बेहद दुखद घटना में, कुछ घंटे पहले वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास कई भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक नाव पलट गई है. हादसे के सटीक विवरण का पता लगाया जा रहा है, स्थानीय अधिकारियों की तरफ से खोज और बचाव अभियान फिलहाल जारी है.”

 

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet güncel matbet güncel holiganbet giriş matbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis meritking meritking giriş betturkey bahsegel safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş tarafbet betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet betcio atlasbet tarafbet mariobet casibom casibom giriş casibom casibom giriş mariobet meritking meritking giriş Norabahis Norabahis giriş Norabahis holiganbet holiganbet giriş betasus batasus giriş perabet perabet giriş casibom holiganbet jojobet kalitebet kalitebet giris wbahis tambet betbey grandpashabet grandpashabet ibizabet betgit palacebet betsalvador mercurecasino