Newsमप्र छत्तीसगढ़

कांग्रेस प्रत्याशी बनाये गये दतिया राजघराने के घनश्याम सिंह

दतिया. मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने पूर्व विधायक घनश्याम सिंह को उम्मीदवार बनाया है। एआईसीसी के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने पत्र जारी कर ऐलान किया है। घनश्याम सिंह दतिया राजघराने के मुखिया है।

घनश्याम सिंह दतिया राजघराने के मुखिया हैं, जिन्हें कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है। (फाइल फोटो) - Dainik Bhaskar प्रत्याशी के रूप घनश्याम सिंह के नाम की घोषणा के बाद घनश्याम सिंह ने कहा मैने चुनाव की तैयारी पूरी कर ली है। दतिया उपचुनाव में भाजपा ने पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की जगह आशुतोष तिवारी का उम्मीदवार का ऐलान किया है। ऐसे में अब कांग्रेस के उम्मीदवार घनश्याम सिंह और भाजपा के आशुतोष के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *