Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

सीमा पर घुसपैठ की कोशिश को सेना ने किया नाकाम, उल्टे पैर भागे घुसपैठिये

राजौरी. जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सेना ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी है। यह कोशिश नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास हुई। सेना के जवानों ने रूमलीधारा इलाके में कुछ संदिग्ध गतिविधि देखी। इसके बाद जवानों ने घुसपैठियों को चुनौती दी। घुसपैठियों ने सेना पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी तत्काल जवाब दिया। सेना की जवाबी कार्यवाही के बाद घुसपैठिये वहां से भागने पर मजबूर हो गये।
इलाके में फायरिंग के बाद बढ़ाई सुरक्षा
घुसपैठियों के भागने के बाद सेना ने पूरे इलाके को चारों तरफ से घेर लिया है। इसके बाद बड़े स्तर पर तलाशी अभियान शुरू किया गया। जवान जंगल और आसपास के इलाकों में तलाशी ले रहे हैं। घुसपैठियों के छिपे होने की आशंका को देखते हुए हर संभावित जगह की जांच की जा रही है। सेना ने इलाके में अतिरिक्त जवान भेजे गये है।
सुरक्षाबलों की टीमें अलग-अलग जगहों पर तलाशी कर रही है। घुसपैठियों के भागने वाले रास्तों पर भी नजर रखी जा रही है। सेना ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर जवानों की नजर है। फिलहाल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *