Newsअंतरराष्ट्रीयमप्र छत्तीसगढ़

वितयनाम के पर्यटकों की बोट पलटी, 15 भारतीय की मौत, 32 भारतीय पर्यटक सवार थे, तेलंगाना और आंध्रप्रदेश क पर्यटक सवार थे

वियतनाम में शनिवार को टूरिस्ट बोट पलट गई। - Dainik Bhaskar

नई दिल्ली. वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक नाव समुद्र में पलट गयी। इस दर्दनाक हादसे में 15 भारतीयों की मौत हो गयी। जबकि 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। घटना के तत्काल बाद स्थानीय प्रशासन का राहत बचाव अभियान शुरू हो गया। फिलहाल भारतीय दूतावास पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाये हुए है। स्थानीय अधिकारियों के लगातार संपर्क में है। प्रभावित परिवारों की मदद के लिये हो ची मिन्ह सिटी और हनोई में इमरजेंसी रिस्पॉंस सेंटर भी बनाये हुए है।
रूट न्गोआई द्वीप जा रहे थे पर्यटक
बोट भारतीय पर्यटकों को फु क्वोक द्वीप के पास स्थिति ‘होन मे रूट’ से न्गोगाई द्वीप घुमाने ले जा रही थी। लेकिन यह तट से करीब 400 मीटर पहले ही पलट गयी। न्गोंआई द्वीप अपने साफ समुद्र , छोटे बीच और कोरल रीफ ड्राइविंग के लिये मशहूर है। यहां पहुंचने के लिये पर्यटक आमतौर पर एन थोई बंदरगाह से बोट या स्पीडबोट किराये पर लेते हैं।

हादसे की 5 तस्वीरें…

स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू टीमों ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है।
स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू टीमों ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है।
समुद्र में डूबी हुई बोट दिख रही है और पास ही रेस्क्यू टीम नजर आ रही है।
समुद्र में डूबी हुई बोट दिख रही है और पास ही रेस्क्यू टीम नजर आ रही है।
हादसे के बाद कुछ लोगों ने CPR देकर टूरिस्टों की मदद की कोशिश की।
हादसे के बाद कुछ लोगों ने CPR देकर टूरिस्टों की मदद की कोशिश की।
हादसे के बाद भारतीय दूतावास लगातार वियतनामी एजेंसियों के संपर्क में है।
हादसे के बाद भारतीय दूतावास लगातार वियतनामी एजेंसियों के संपर्क में है।
समुद्र में डूबे लोगों की बॉडी उठाकर ले जाते स्थानीय लोग।
समुद्र में डूबे लोगों की बॉडी उठाकर ले जाते स्थानीय लोग।

32 भारतीय पर्यटक, 3 क्रू मेंबर और 1 अटेंडेंट

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि नाव में कुल 36 लोग सवार थे. इनमें 32 भारतीय पर्यटक, 3 क्रू मेंबर और 1 अटेंडेंट शामिल थे. हादसे में 15 भारतीय पर्यटकों की जान चली गई, जबकि बाकी 21 लोगों को बचा लिया गया
हादसे की खबर मिलते ही वियतनाम में मौजूद भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करके इस बात की पुष्टि की. दूतावास ने अपने ट्वीट में लिखा, “एक बेहद दुखद घटना में, कुछ घंटे पहले वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास कई भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक नाव पलट गई है. हादसे के सटीक विवरण का पता लगाया जा रहा है, स्थानीय अधिकारियों की तरफ से खोज और बचाव अभियान फिलहाल जारी है.”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *