LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में ईद मिलादुन्नवी जुलूस में नियमों की अनदेखी, तेज डीजे और कार्बाइड गन के इस्तेमाल के आरोप

ग्वालियर. ईद मिलादुन्नवी पर मुस्लिम समाज के लोगों ने शहर में जुलूस निकाला। सुबह करीब 11.30 बजे सागरताल से जुलूस प्रारंभ हुआ और शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ फूलबाग स्थित मोती मस्जित पहुंचा। जुलूस में शामिल लोगों ने जमकर नियमों की धज्जियां उडाई। जुलूस में कई साउंड सिस्टम पर म्यूजिक बजाया गया। कई जगह तो साउंड सिस्टम की धमकी घरों के अंदर पहुंची और बर्तन तक गिर गए। इतना ही नहीं खुलेआम कार्बाइड गन से पटाखे फोडे गए।
थाना प्रभारी ने आवाज धीमी करने को बोला तो अभद्रता करने लगे
सागरताल से जैसे ही जुलूस प्रारंभ हुआ तो साथ में साउंड सिस्टम लगी गाडियां चलने लगीं। काफी तेज आवाज में साउंड सिस्टम चलाया जा रहा था जिससे यहां से निकल रहे लोगों से लेकर रहवासियों तक को असुविधा होने लगी। बहोडापुर इलाके में जैसे ही साउंड सिस्टम की आवाज धीमी करने के लिए बहोडापुर थाना प्रभारी आलोक सिंह परिहार फोर्स के साथ पहुंचे और उन्होंने जुलूस में शामिल लोगों को टोका तो यह लोग अभद्रता पर उतारू हो गए। करीब 15 मिनट तक यहां तीखी बहस हुई। इसके बाद जुलूस में शामिल मुस्लिम समाज के लोगों ने युवकों को शांत कराया फिर जुलूस आगे बढ सका। जुलूस में शामिल युवकों ने नारेबाजी की।
कुछ युवकों द्वारा खुलेआम कार्बाइड गन से पटाखे फोडे
दीवाली पर पूरे प्रदेश में कार्बाइड गन से कई लोगों की आंख में चोट पहुंची थी इसके बाद इस गन को प्रतिबंधित कर दिया था। ग्वालियर में भी कई दुकानदारों पर एफआईआर दर्ज हुई थी इसके बाद भी बाजार में जब यह जुलूस निकला तो जुलूस में शामिल कुछ युवकों द्वारा खुलेआम कार्बाइड गन से पटाखे फोडे गए। वाहन चालक और रहवासी दहशत में आ गए।
जहां निकला जुलूस, वहां घंटों जाम, फंसते रहे वाहन
शहर के जिन रास्तों से जुलूस निकला, वहां जाम लगा। उन रास्तों के अलावा वैकल्पिक रास्तों पर भी वाहन फंसते रहे। सबसे ज्यादा खराब हालात रामदास घाटी से नौगजा रोड, शिंदे की छावनी, फूलबाग चौराहा, पड़ाव चौराहा, स्टेशन बजरिया, पड़ाव आरओबी पर लगा। यहां जब जुलूस निकला तो पहले से एलीवेटेड रोड निर्माण के चलते ट्रैफिक डायवर्ट है। जुलूस के दौरान साउंड सिस्टम, कई वाहन एकसाथ निकले। वाहन फंसने लगे। इस दौरान एंबुलेंस भी फंस गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *