News

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

इंग्लैंड दौरे के बाद भारत का कोचिंग स्टाफ बदलेगा

नई दिल्ली. इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ लगातार दो टी-20 सीरीज हारने के बाद भारतीय टीम के सपोर्ट स्टाफ में बदलाव हो सकते है। रिपोर्ट्स के अनुसार असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट और बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल टीम से बाहर हो सकते है। दोनों का मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद खत्म हो रहा है। लगातार खराब प्रदर्शन के बाद बीसीसीआई टीम और सपोर्ट स्टाफ का रिव्यू करेगा। टीम की खराब फील्डिंग भी बोर्ड की चिंता बढा रही है। भारत ने आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर 10 से ज्यादा कैच छोडे। ऐसे में फील्डिंग कोच टी. दिलीप को भी हटाया जा सकता है। पिछले साल उन्हें अभिषेक नायर के साथ टीम से बाहर किया गया था लेकिन बाद में दोबारा जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
रिपोर्ट्स के अनुसार रयान टेन डोशेट पूरे साल भारतीय टीम के साथ लगातार यात्रा करने से संतुष्ट नहीं है। उन्होंने अपनी यह बात बीसीसीआई के सामने भी रखी है साथ ही उनके किसी आईपीएल फ्रेंचाइजी से जुडने की चर्चा है। वहीं मोर्ने मोर्कल भी दूसरे विकल्पों पर विचार कर रहे है। अगर रेयान टेन डोशेट और मोर्ने मोर्कल सपोर्ट स्टाफ से बाहर होते है तो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के नए फास्ट बॉलिंग कोच लक्ष्मीपति बालाजी को श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैंचों की सीरीज खेलेगा। वहीं जुलाई के आखिर में जिम्बाब्वे दौरे पर होने वाली टी-20 सीरीज में वीवीएस लक्ष्मण सीओई के कोचिंग स्टाफ के साथ टीम इंडिया की जिम्मेदारी संभालेंगे।
रयान टेन डोशेट और मोर्ने मोर्कल को गौतम गंभीर ने जुलाई 2024 में हेड कोच बनने के बाद अपने सपोर्ट स्टाफ में शामिल किया था। इससे पहले बल्लेबाजी कोच अभिषेक नायर की जगह सितांशु कोटक को जिम्मेदारी दी जा चुकी है। अब इंग्लैंड दौरे के बाद गंभीर के स्पोर्ट स्टाफ में एक और बडे बदलाव की संभावना जताई जा रही है।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा ने बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की

दतिया. मध्य प्रदेश में होने वाले उपचुनाव के लिए सबसे प्रबल दावेदार मरले जा रहे पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने के बाद हुए बवाल के बाद पार्टी डैमेज कंट्रोल करने में जुटी हुई है। इसी बीच दिल्ली में रविवार को नरोत्तम मिश्रा ने बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते वक्त नरोत्तम मिश्रा एक सवाल के जवाब में ऐसा कुछ कह गए जिससे टिकट कटने का उनका दर्द बयां हो गया।
नरोत्तम मिश्रा का दर्द छलका
नरोत्तम मिश्रा से जब पूछा कि आप मध्य प्रदेश में इस तरह की चर्चांए चल रही है कि नरोत्तम मिश्रा का बडा कद उनकी टिकट कटने का कारण बन गया क्योंकि अब मध्य प्रदेश में कोई और बडा नेता नहीं चाहता था कि इसके जवाब में नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ये तो तय हो गया कि कद बडा नहीं है, टिकट नहीं मिला न। तो आपका जवाब तो इसी में है और पार्टी बहुत ऊपर होती है, हमसे ज्यादा दूर तक देख सकती है, वहो वहां है। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी ने जिसे टिकट दिया है सब उसे सिर माथे पर रखेंगे और उसका काम करेंगे। नरोत्तम मिश्रा ने ये भी कहा कि टिकट कटने का क्षणिक आवेश आया था जो अब शांत हो चुका है।
वहीं शनिवार देर शाम को भोपाल में नरोत्तम मिश्रा ने सीएम मोहन यादव, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और श्रेत्रीय संगठन महामंत्री हअजय जामवाल से सीएम हाउस में मुलाकात की थी। इस दौरान सभी नेताओं के बीच विचार विमर्श व बातचीत हुई थी। इस मुलाकात के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मुलाकात की है। नरोत्तम मिश्रा हमारी पार्टी के वरिष्ठ व सम्मानित नेता है। उनके मार्गदर्शन में हम दतिया उपचुनाव लडेंग और भारी बहुत से जीतेंगे।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत एयरपोर्ट परिसर में किया गया वृक्षारोपण 

ग्वालियर – रविवार को जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने मिलकर एयरपोर्ट परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण किया। जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट के साथ ही जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने वृक्षारोपण में भागीदारी की।
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत एयरपोर्ट परिसर में किए गए वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष क्षेत्रीय सांसद भारत सिंह कुशवाह, विधायक मोहन सिंह राठौर, जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, मेला प्राधिकरण अध्यक्ष अशोक जादौन, सहित जनप्रतिनिधि सहित कलेक्टर रुचिका चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, नगर निगम के अपर आयुक्त टी प्रतीक राव ने भी वृक्षारोपण में भाग लिया और “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण किया।
Newsअंतरराष्ट्रीयमप्र छत्तीसगढ़

होर्मुज को लेकर यूएस और ईरान आमने-सामने, महासंग्राम जारी

नई दिल्ली. अमेरिका-ईरान के बीच तनाव अब खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है।ईरान की नौसेना की ओर से होर्मुज स्ट्रेट का अगले नोटिस तक बंद रखने का ऐलान किया गया तो अमेरिका ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर भीषण हमला कर दिया। ईरान की तरफ से भी जवाबी हमले शुरू हो गये है। जिससे हालत फिर से बिगड़ते जा रहे हैं। एक बार फिर अमेरिका -ईरान के बीच हमलों का दौर तेज हो गया है। इस दौरान कुछ रिपोर्ट के अनुसार ईरान पर अमेरिका हवाई हमलों में एक और ईरानी सैनिक के मारे जाने की खबर है।
आपको बता दें कि यह विवाद तब भड़का जब ईरान ने होर्मुज रूट को अगले नोटिस तक बन्दर का ऐलान कर दिया और कुछ हीघंटों के बाद अमेरिका ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों और रणनीतिक इलाकों पर हवाई हमला बोल दिया। अमेरिका ने ईरान की न्यूक्लीयर सिटी बुशहर सहित कई शहरों को टारगेट किया। दरअसल अमेरिका -ईरान के युद्ध में स्ट्रेट ऑर होर्मुज सबसे महत्वपूर्ण और खतरनाक मोर्चा बनकर उभरा, जिसे लेकर दोनों देशों के बीच तनातनी लम्बे समय तक जारी रहीं। यही कारण है कि अमेरिका -ईरान की बातचीत में भी होर्मुज पर लम्बी चर्चा हुई है।

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़

डिवाइडर लांघकर हाईकोर्ट जज के बंगले की दीवार से टकराई कार, नशे में धुत कार सवारों को खींचकर बाहर निकाला

कार की टक्कर से टूटी दीवार

ग्वालियर. सिटीसेंटर के सबसे सुरक्षित इलाका माने जाने वाले वीआईपी एरिया में शनिवार-रविवार की मध्यरात्रि में तेज रफ्तार एक हुंडई कार बेकाबू होकर सीधे हाईकोर्ट जज के बंगले की सुरक्षा दीवार तो तोड़ते हुए अन्दर जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पहले डिवाइडर पर चढ़ी और फिर बाउंड्रीवॉल से जा टकराई। जिससे दीवार गिर गयी। बंगले की सुरक्षा में तैनात एसएएफ के जवानों ने सजगता दिखाते हुए कार में फंसे तीनों युवकों को बाहर निकाला। जैसंे ही युवकों को बाहर निकाला गया तो उनके मुंह और कार के अन्दर से शराब की बदबू से सुरक्षाकर्मी भी दंग रह गये। तीनो आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
सन्नाटे में गूंजी टक्कर की आवाज
थाना विश्वविद्यालय पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह पूरी घटना शनिवार-रविवार की मध्यरात्रि में जज र्क्वाटर परिसर के बाहर की है। एसएएफ में पदस्थ आरक्षक नवल सिंह और अतेन्द्र सिंह की ड्यूटी रात को न्यायाधीश र्क्वाटर के सुरक्षा घेरे में लगी थी। दोनों जवान अपना राउंड पूरा कर वापिस लौट रहे थे। तभी एक सफेद रंग की हुंडई कार नंबर एमपी07 सीबी 3634 का ड्रायवर कार को तेज रफ्तार में दौड़ाते हुए लाया। सिटीसेंटर चौराहे के पास आते ही चालक ने कार पर से काबू खो दिया और कार डिवाइडर को कूदती हुई सीधे न्यायाधीश के बंगले की दीवार में जा धंसी।
कार सवार महलगांव के निवासी
कार की टक्कर की आवाज सुनकर सुरक्षा में तैनात जवान तुरंत गाड़ी की तरफ दौड़े। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था और एयरबैग खुल चुके थे। जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार के दरवाजे खोलकर उसमें फंसे तीन युवकों को बाहर निकाला। कार से बाहर आते ही तीनों युवक लड़खड़ाने लगे। पुलिस द्वारा की गई शिनाख्त के अनुसार, पकड़े गए कार सवारों की पहचान देवेश उर्फ देव यादव निवासी यादव हाउस, बीजासेन माता मंदिर के पास, महलगांव, ग्वालियर, सुबोध रावत पुत्र बारेलाल रावत, शिवम व्यास पुत्र प्रदीप व्यास के रूप में हुई है। तीनों युवक नशे में होने की आशंका पर जवानों ने तुरंत विश्वविद्यालय थाना पुलिस को फोन कर मौके पर बुलाया और तीनों को उनके सुपुर्द कर दिया।
विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को फिलहाल साक्ष्य के रूप में सुरक्षित करने के लिए क्रेन की मदद से थाने भिजवाया है। मौके पर तैनात फरियादी आरक्षक नवल सिंह की लिखित रिपोर्ट पर पुलिस ने कार चालक और उसके साथियों के खिलाफ शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया है। आरोपियों का मेडिकल टेस्ट कराया गया है, जिसमें अत्यधिक मात्रा में अल्कोहल की पुष्टि हुई है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

सबसे बड़ी समस्या तो तुम हो तुम्हारा ट्रांसफर हो जाना चाहिये-शिवानी पांडे

निरीक्षण करने पहुंचीं SDM शिवानी पांडे। - Dainik Bhaskar
गुना. बमौरी इलाके स्थित फतेहगढ़ के सांदीपनि विद्यालय में निरीक्षण के बीच एसडीएम शिवानी पांडे और विद्यालय के प्राचार्य भगवत प्रसाद का एक वीडियो रविवार का सामने आया है। एसडीएम ने प्राचार्य से कह दिया कि तुम्हारा ट्रांसफर करा देना चाहिये, समस्या अपने आप में हल हो जायेगी। जानकारी के मुताबिक, शनिवार को एसडीएम शिवानी पांडे फतेहगढ़ के सांदीपनि विद्यालय में निरीक्षण के लिये पहुंची थी। उन्होंने विद्यालय परिसर में जलभराव और कथित अतिक्रमण की शिकायतों की जांच की।
सबसे बड़ी समस्या तो तुम हो-प्राचार्य
इस दौरान भगवत प्रसाद ने विद्यालय परिसर की समस्याओं का उल्लेख करते हुए बताया कि स्कूल की बाउंड्रीवॉल के आसपास कथित अतिक्रमण केी वजह से जलभराव के हालात बन रहे थे। इससे विद्यालय संचालन प्रभावित हो रहा है। इस बीच दोनों के बीच चर्चा का माहौल तनावपूर्ण हो गया। वीडियो में आये एसडीएम प्राचार्य को डांटते हुए कहा कि स्कूल की सबसे बड़ी समस्या तुम स्वयं हो। यदि तुम्हारा ट्रांसफर यहां से करवा दिया जाये तो सारी समस्यायें हो जल जायेगी। जिस तरह की तुम्हारी हरकतें है, मुझे लगता है स्कूल तुम्हारे पिताजी का है।
वीडियो में उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है कि विद्यालय की समस्याओं के लिये प्राचार्य ही जिम्मेदार है तथा उनके स्थानांतरण की बात भी कहीं जाती है। घटना के बाद शिक्षक संगठनों और स्थानीय लोगों के एक वर्ग ने वरिष्ठ अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा आचरण नियमों का उल्लंघन करने प्राचार्य ने दबाव बनाया। एक शख्स ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि प्राचार्य रवैया बिलकुल गैर जिम्मेदाराना रवैया है।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बादल फटा, उत्तराखंड के हाइड्रो प्रोजेक्ट के पास लैंडस्लाइड

जम्मू कश्मीर. पहाडी राज्यों में बारिश के चलते नदियों का जलस्तर बढ गया है। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में बादल फटने के बाद बाढ आई। कई खेत बर्बाद हो गए, सडक बह गई। उत्तराखंड के विकासनगर में भारी बारिश के कारण लखवाड हाईड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट में लैंडस्लाइड हो गई। कई वाहन और मशीनें मलबे में दब गई। उधर देश के लगभग 70 प्रतिशत से मानसून के बादल गायब हो गए है। राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र में अगले 5 दिन तक बारिश की संभावना भी कम है। बारिश रूकने से मध्य प्रदेश्, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश् समेत उत्तर भारत के राज्यों में तापमान बढ गया। राजस्थान के श्रीगंगानगर में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


मानसून को सक्रिय रखने वाले सिस्टम का कमजोर पडा
मौसम विभाग के अनुसार देश के 70 प्रतिशत हिस्से से मानसून के बादल गायब होने के पीछे सबसे बडी वजह मानसून को सक्रिय रखने वाले सिस्टम का कमजोर पडना है। 9 जुलाई के बाद बंगाल की खाडी में कोई नया मजबूत लो-प्रेशर सिस्टम नहीं बना जिससे मानसूनी हवाओं को पर्याप्त नमी नहीं मिल सकी। फिलहाल बारिश मुख्य रूप से उत्तर भारत, पूर्वी राज्यों और पूर्वोत्तर तक सीमित है। आईएमडी का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून के फिर से पूरी तरह सक्रिय होने की संभावना कम है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

नरोत्तम मिश्रा-प्रदेशाध्यक्ष से चर्चा करने के बाद दिल्ली रवाना, बदल गये नरोत्तम मिश्रा के सुर

नई दिल्ली. मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट के लिये उपचुनाव हो रहे हैं। इन उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मध्यप्रदेा की मोहन सरकार में कभी नम्बर 2 यानी गृहमंत्री रह चुके नरोत्तम मिश्रा का टिकट काट दिया है। भाजपा ने नरोत्तम की जगह एक अन्य ब्राहम्ण चेहरे आशुतोष तिवारी को प्रत्याशी बनाया है। पार्टी की तरह से यह घोषणा किये जाने के बाद नरोत्तम मिश्रा के समर्थक भड़क उठे।
दतिया उपचुनाव में टिकट कटने के बाद समर्थक हिंसक प्रोटेस्ट पर उतर आये है। चर्चे नरोत्तम के निर्दलीय ही चुनाव मैदान में उतरने के भी होने लगे। शिवसेना (UBT ) ने यहां तक ऑफर दे दिया है कि मशाल पर चुनाव लडि़ये। उद्धव ठाकरे स्वयं प्रचार करने के लिये दतिया आयेंगे। पिछले 2 दिन से बनी असमंजस की स्थिति के बीच नरोत्तम मिश्रा के सुर अब नरम पड़ते नजर आ रहे है।
डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने शनिवार को सीएम मोहन यादव, प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल से मुलाकात की थी। अब नरोत्तम मिश्रा दिल्ली रवाना हो गये है। रविवार की सुबह नरोत्तम मिश्रा ने पहली फ्लाइट से दिल्ली के लिये उड़ान भरी।
चर्चा है नरोत्तम अध्यक्ष नितिन नवीन से कर सकते हैं मुलाकात
पार्टी सूत्रों के अनुसार चर्चा है कि दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा भाजपा के अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर सकते है। नितिन नवीन के साथ उनकी मुलाकात के दौरान दतिया के हालिया घटनाक्रम पर चर्चा हो सकती है। एक दिन पहले सीएम मोहन यादव और पार्टी के अन्य प्रमुख नेताओं के साथ बैठक के बाद नरोत्तम मिश्रा के तेवर बदलतेे नजर आ रहे है। उन्होंने संगठन को सर्वेपरि बताते हुए इस बात का ऐलान कर दिया है कि वह दतिया सीट से भाजपा उम्मीदवार आशीष तिवारी के नामांकन में शामिल रहेंगे। नरोत्तम मिश्रा ने एमपी भाजपा के प्रमुख नेताओं से मुलाकात के बाद कहा है कि बैठक में अच्छी चर्चा हुई। हमने दतिया में जीत सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा की है। उन्होंने दतिया में भाजपा की जीत का विश्वास व्यक्त करते हुए कहा है कि धीरे -धीरे सब ठीक हो जायेगा। अपने समर्थकों से कहा है कि धैर्य और शांति बनाये रखें। नरोत्तम मिश्रा ने यह भी कहा है कि दतिया पहुंचकर आशुतोष तिवारी के नामांकन में उपस्थित रहूंगा।
दतिया में 30 जुलाई को उपचुनाव
मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर 2023 के चुनाव में नरोत्तम मिश्रा को कांग्रेस के राजेंद्र भारती ने हरा दिया था. राजेंद्र भारती को पिछले दिनों धोखाधड़ी के मामले में दोषसिद्धि के बाद विधानसभा की सदस्यता के अयोग्य ठहरा दिया गया था । राजेंद्र भारती की अयोग्यता के बाद रिक्त हुईदतिया सीट के लिए उपचुनाव हो रहे है।  उपचुनाव में कांग्रेस ने घनश्याम सिंह को उम्मीदवार बनाया है. मतदान 30 जुलाई को होगा और नतीजे 3 अगस्त को आने है।
कोई इस्तीफा मुझे नहीं मिला है – हेमंत खंडेलवाल
वहीं, मध्य प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि पार्टी ने आशुतोष तिवारी को टिकट दिया है।  कुछ कार्यकर्ताओं ने इस्तीफे दिए हैं, लेकिन कोई इस्तीफा मुझे नहीं मिला है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी नेतृत्व ने तय किया है कि कोई भी इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जाएग । नरोत्तम मिश्रा को बीजेपी का वरिष्ठ नेता बताते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम उनके ही मार्गदर्शन में चुनाव लड़ेंगे और बड़े अंतर से जीतेंगेहै। MP BJP  ने भी बयान जारी कर बैठक में चुनाव की तैयारियों और संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा की जानकारी दी।  MP BJP की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि बैठक में यह तय किया गया कि संगठन सबसे ऊपर है और बीजेपी के सभी कार्यकर्ता पार्टी के निर्णय के साथ मजबूती से खड़े हैं। कुछ कार्यकर्ताओं ने भावनाओं में आकर इस्तीफे दिए हैं, जिन्हें स्वीकार नहीं किया जाएगा।  सभी मिलकर आशुतोष तिवारी को विजयी बनाने के लिए काम करेंगे.बैठक के बाद नरोत्तम मिश्रा के बयान में अच्छी चर्चा, धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा जैसे शब्दों का होना इस बात का संकेत माना जा रहा है कि उनको सम्मानजनक तरीके से कहीं एडजस्ट करने का आश्वासन सरकार और संगठन की ओर से मिला है। इससे पहले, मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री और BJP  के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने उम्मीदवार बदलने के कयासों पर विराम लगाते हुए कहा था कि बीजेपी में इस तरह की परंपरा नहीं है।
दतिया चैप्टर पर कांग्रेस ने घेरा
वहीं, दतिया में बीजेपी उम्मीदवार के ऐलान के बाद घटनाक्रम पर विपक्षी कांग्रेस ने तीखा हमला बोला है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कांग्रेस की जीत का दावा करते हुए कहा कि NJP  चुनाव हारने जा रही है. बीजेपी ने लोकतंत्र की हत्या के लिए कोर्ट का इस्तेमाल किया। उन्होंने भरोसा जताया कि दतिया की जनता कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को हटाने की साजिश का जवाब देगी।जीतू पटवारी ने दतिया में नरोत्तम समर्थकों के हिंसक प्रोटेस्ट को लेकर प्रशासन पर भी तीखा हमला बोला और कहा कि जो जिलाधिकारी-पुलिस अधीक्षक कानून-व्यवस्था नहीं संभाल पा रहे हैं, उन्हें हटाया जाना चाहिए। कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने भी तंज करते हुए कहा कि MP  में BJP  बनाम BJP  की लड़ाई साफ दिखाई दे रही है। यह लोकतांत्रिक पार्टी नहीं है, जहां कार्यकर्ता अपनी बात रख सकें. असंतोष सड़कों पर दिखाई दे रहा है।

Newsअंतरराष्ट्रीयमप्र छत्तीसगढ़

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट बंद किया तो टूट पड़ा अमेरिका, तेल-गैस की सप्लाई पर बढ़ा खतरा

नई दिल्ली. पश्चिम एशिया में एक बार फिर युद्ध के बादल गहरा गये हैं। अमेरिका और ईरान के बीच पिछले कुछ दिनों से बढ़ा तनाव अब खुले सैन्य टकराव में बदलता दिखाई दे रहा है। ईरान ने रविवार को दुनिया के सबसे अहम समुद्री व्यापार मार्गो में से एक होर्मुज स्ट्रेट को अगली नोटिस तक बन्द करने की घोषणा कर दिया। इसके कुछ ही घंटे बाद अमेरिका ने ईरान के कई सैनय ठिकानों और रणनीतिक इलाकों में ताजा हवाई हमले कर दिये। दोनों देशों के बीच बढ़ती तकरार वैश्विक तेल और गैस सप्लाई के लिये एक बार फिर बड़ा खतरा बन गयी है।
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की नौसेना ने बयान जारी कर कहा है कि एक जहाज ने तय समुद्री मार्ग का पालन नहीं किया और अपने नेविगेशन सिस्टम भी बन्द कर दिये थे। चेतावनी के बावजूद जहाज ने रास्ता नहीं बदला। जिसके बाद उसे निशाना बनाया गया। IRGC का दावा है कि कई अन्य जहाजों ने भी बिना मंजूरी वाले रास्तों से गुजरने का प्रयास किया। इसके बावजूद ईरान ने पूरे होर्मुज स्ट्रेट को अगले आदेश तक बन्द करने का फैसला लिया है।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

वंदे भारत में फटा दूध तो शताब्दी में परोसी एक्सपायर ब्रेड, भड़के यात्री

ग्वालियर. रेलवे की प्रीमियम ट्रेनों में बेहतर खानपान और विश्वस्तरीय यात्रा सुविधा के दावों पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। इन लक्जरी ट्रेनों में महंगा किराया और कैटरिंग चार्ज लेने के बावजूद यात्रियों को निम्न गुणवत्ता के खाद्य पदार्थ परोसे जा रहे हैं। दो मामले सामने आए, जब हजरत निजामुद्दीन-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को फटा हुआ दूध परोसने की शिकायत मिली, तो वहीं नई दिल्ली-रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में एक्सपायर डेट की ब्रेड परोस दी गई। यात्रियों का कहना है कि जब प्रीमियम किराया वसूला जा रहा है तो भोजन की गुणवत्ता से समझौता किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता।
कार्न फ्लेक्स में दूध डाला, वह फट गया
निजामुद्दीन-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस (22470) में यह मामला उस समय सामने आया, जब उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी एडवोकेट राजेंद्र पाल गौतम एग्जीक्यूटिव क्लास (ई-2) कोच में निजामुद्दीन से झांसी की यात्रा कर रहे थे। नाश्ते के दौरान जैसे ही उन्होंने कार्न फ्लेक्स में दूध डाला, वह फट गया। उन्होंने इसका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर साझा किया। उन्होंने दूध को थर्ड क्वालिटी बताते हुए कहा कि यह पीने योग्य नहीं है और यात्रियों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
गुणवत्ता की जांच कर दोषी एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
उन्होंने रेल मंत्री से पूरे मामले की जांच कराने और केवल दूध ही नहीं, बल्कि ट्रेन में परोसे जाने वाले सभी खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच कर दोषी एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं शनिवार सुबह नई दिल्ली से रानी कमलापति स्टेशन (भोपाल) जा रही 12002 शताब्दी एक्सप्रेस में भी खानपान व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। ट्रेन के सी-4 कोच में सफर कर रहे करीब 74 यात्रियों को नाश्ते में ऐसी ब्रेड परोस दी गई, जिसकी उपयोग अवधि 10 जुलाई को ही समाप्त हो चुकी थी। एक यात्री की नजर जब ब्रेड के पैकेट पर अंकित ‘यूज वाइ’ तारीख पर पड़ी तो अन्य यात्रियों ने भी अपने पैकेट जांचे। अधिकांश यात्री तब तक ब्रेड खा चुके थे। यात्रियों ने कैटरिंग एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, जबकि कुछ यात्रियों ने उपभोक्ता आयोग के पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है।

 

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet güncel matbet güncel holiganbet giriş matbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis meritking meritking giriş betturkey bahsegel safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş tarafbet betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet betcio atlasbet tarafbet mariobet casibom casibom giriş casibom casibom giriş mariobet meritking meritking giriş Norabahis Norabahis giriş Norabahis holiganbet holiganbet giriş betasus batasus giriş perabet perabet giriş casibom holiganbet jojobet kalitebet kalitebet giris wbahis tambet betbey grandpashabet grandpashabet ibizabet betgit palacebet