News

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

जून में लगातार छठे महीने महंगाई बढ़ी

नई दिल्ली. आलू-अदरक समेत खाने-पीने की चीजों के दाम फिर बढने से रिटेल महंगाई लगातार छठे महीने बढी है। जून में यह 4.38 प्रतिशत पर पहुंच गई है। जनवरी में यह 2.74 प्रतिशत थी। वही एक महीने पहले मई मंे 3.93 प्रतिशत थी। यानी यह लगातार छठा महीना है जब महंगाई बढी है। वहीं जनवरी 2025 के बाद यह पहला मौका है जब महंगाई रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के 4 प्रतिशत के मिड टारगेट के पार निकल गई है। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने 13 जनवरी को महंगाई के ये आंकडे जारी किए है।
ब्याज दें बढने की आशंका
भले ही मौजूदा महींगाई अभी भी आरबीआई के 2 प्रतिशत से 6 प्रतिशत के टॉलरेंस बैंड के भीतर है लेकिन कीमतों में आगे और बढोतरी केंद्रीय बैंक को ब्याज दरें बढाने के लिए मजबूर कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो अपने वाली तिमाहियों में देश की आर्थिक ग्रोथ पर असर पड सकता है। जून में ही आरबीआई ने अल नीनो परिस्थितियों के कारण कम मानसून की आशंका और बढती एनर्जी कीमतों के दोहरे रिस्क को देखते हुए आने महंगाई के अनुमान को 4.6 प्रतिशत से बढाकर 5.1 प्रतिशत कर दिया था।
फूड इंफ्लेशन जून में बढकर 5.32 प्रतिशत पर पहुंची
खाने-पीने के सामानों की महंगाई यानी फूड इंफ्लेशन जून में बढकर 5.32 पर पहुंच गई है। मई में यह आंकडा 4.38 प्रतिशत पर था।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

ट्रेक्टर औ ऑटो के बीच हुई टक्कर में 3 की मोत, 5 घायल और 3 की हालत नाजुक

मुरैना. माता बसैया थाना इलाकेग में पत्थर लोड ट्रैक्टर -ट्रॉली ने श्रद्धालुओं से भरे ऑटो रिक्शा को टक्कर मारने से घटना में महिला और 2 पुरूषों सहित 3 की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मृतकों में ऑटो ड्रायवर भी शामिल है। ऑटो में कुल 8 लोग सवार थे। 5 लोग जख्मी तो 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है।
यह लोग बानमोर विजय पुरा से माता बसैया के पास स्थित भूमिया बारा मंदिर के दर्शन के लिये गये थे। वापिस लौटते वक्त पाराशर की तेवरिया के पास घटना घटित हो गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो केक परखच्चे उड़ गये। घटना की खबर मिलते ही माता बसैया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों केक सहायता से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। माता बसैया थाना टीआई विवेक तोमर के मुताबिक घटना सुबह 10.30 बजे की है। चालक को छोड़ ऑटो सवार सभी लोग आपस में एक दूसरे के रिश्तेदार है।

देखिए 4 तस्वीरें…

हादसे में महिला और पुरुष समेत तीन की मौके पर मौत हो गई।
हादसे में महिला और पुरुष समेत तीन की मौके पर मौत हो गई।
अस्पताल में स्ट्रेचर पर घायल हालत में पड़ी दो साल की बच्ची वंशिका।
अस्पताल में स्ट्रेचर पर घायल हालत में पड़ी दो साल की बच्ची वंशिका।
घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है।
घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है।
ड्राइवर को छोड़ ऑटो सवार सभी लोग आपस में रिश्तेदार हैं।
ड्राइवर को छोड़ ऑटो सवार सभी लोग आपस में रिश्तेदार हैं।

हादसे में इनकी मौत हुई
महेंद्र पुत्र बाबू लाल राठौर (50), मनोरमा पत्नी राजेंद्र राठौर (45), रामकेश पिता देवीराम कुशवाह
हादसे में 5 घायल, 3 गंभीर
हादसे में 5 घायल, 3 गंभीर- सूरज पुत्र महेंद्र राठौर (24), वंशिका पुत्री राहुल (2), गुंजन पुत्री भूरा राठौर (11), अंजलि पत्नी सूरज राठौर (21) मीना पत्नी रामकरण राठौर (45)

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

आगामी 7 दिनों में रफ्तार पकड़ेगा मानसून, 18 राज्यों में वर्षा का रेड अलर्ट

नई दिल्ली. राजस्थान, गुजरात और उत्तर पश्चिम भारत के कई भागों में पिछले 3-4 दिनों में कमजोर पड़ा मानसून 20 जुलाई से फिर से रफ्तार पकड़ेगा। सैटेलाइट इमेज में पूर्वी, मध्य और पूर्वोत्तर भारत के ऊपर घने बादल छाये दिखाई दे रहे है। मौसम विभाग के अनुसार, बांग्लादेश और पूर्वोत्तर के ऊपर बने चक्रवाती सिस्टम और पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्ब बैंस) की वजह से अगले कुछ दिनों वर्षा की गतिविधियां तेज होने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने आज यूपी, बिहार सहित 18 राज्यों में वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर राज्यों और पूर्वी उत्तरप्रदेश में 6-7 दिनों तक कई जगह अच्छी से भारी वर्षा होने की उम्मीद जताई जा रही है।
एक हफ्ते तक बारिश की संभावना कम
राजस्थान में मानसून का पहला दौर थमने के बाद अब बारिश की रफ्तार धीमी पड़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले करीब एक हफ्ते तक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की संभावना कम है।
जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश इलाकों में मौसम ड्राइ रहेगा। हालांकि, 14 और 15 जुलाई को बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और आसपास के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।
पूर्वी राजस्थान में भी अगले 5-6 दिनों तक मौसम ज्यादातर साफ रहने का अनुमान है। इस दौरान शेखावाटी, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने अगले 2-3 दिनों तक जोधपुर और बीकानेर संभाग में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी हवाएं चलने का अनुमान जताया है।

हिमाचल प्रदेश के शिमला में रविवार को बारिश हुई।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

HAL को मिला तेजस के लिये 7वां इंजन Mk1A, जीई ने छठे इंजन की परेशानी का किया समाधान

Tejas Mk1A GE F404-IN20 Engine HAL

नई दिल्ली. भारतीय वायुसेना की ताकत बढ़ाने वाला एलसीए तेजस एमके1ए कार्यक्रम एक अहम मोड़ पर आ गया है। हाल ही हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड को अमेरिकी कम्पनी जीई एयरोस्पेस से 7वां एफ404-आईएन20 इंजन मिल गया है। छठे इंजन में आई परेशानी को जीई कने ठीक कर दिया है। यह खबर तेजस एमके1ए प्रोजेक्ट के लिये पॉजिटिव है।हालांकि पूरा प्रोजेक्ट अभी भी 2 साल से अधिक की देरी का सामना कर रहा है।
एफ404-आईएन20 इंजन तेजस फायटर जेट का दिल है। यह हल्का, शक्तिशाली और आधुनिक इंजन है जो लड़ाकू विमान को जरूरी थ्रस्ट, गति और मैन्युवरेबिलिटी देता है। जीई एयरोस्पेस इस इंजन का पूरा एचएएल के लिये सप्लाई कर रहा है। 7वें इंजन की डिलेवरी से कार्यक्रम को गति मिलने की अनुमान है।
अगर HAL समय पर इंटीग्रेशन और टेस्टिंग पूरी कर ले तो 2026 के अंत तक पहली खेप मिल सकती है।  IAF इन विमानों को जल्द शामिल करके अपनी लड़ाकू क्षमता बढ़ाना चाहती है।  HAL को सातवें GE F404-IN20 इंजन की प्राप्ति और छठे इंजन की समस्या का समाधान Tejas Mk1A कार्यक्रम के लिए राहत भरी खबर है।
हालांकि देरी अभी भी एक चुनौती है, लेकिन इंजन सप्लाई में तेजी आने से उम्मीद बढ़ गई है।  भारत के स्वदेशी रक्षा उत्पादन के लिए यह कार्यक्रम बहुत महत्वपूर्ण है।   अगर सब कुछ योजना के अनुसार चला तो भारतीय वायुसेना को जल्द ही आधुनिक Tejas Mk1A विमान मिलेंगे, जो देश की हवाई सुरक्षा को मजबूत बनाएंगे।

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़

जब मंच पर फफक -फफक कर रो पड़े नरोत्तम मिश्रा, पार्टी से सब कुछ दिया

आशुतोष तिवारी के लिए वोट मांगते समय नरोत्तम मिश्रा भावुक हो गए।

दतिया. विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा के बीच पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा भावुक हो गये। मंच से संबंोधन करते वक्त उन्होंने पार्टी के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए। बोलते-बोलते उनकी आंखों में आंसू आ गये। इसके बाद उन्होंने अपना भाषण बीच में समाप्त कर दिया और वापिस अपनी सीट पर बैठ गये। जनसभा में सीएम मोहन यादव, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल समेत कई सीनियर नेता भी उपस्थित थे।
अपने संबोधन में डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि पार्टी ने उन्हें 30 वर्षो तक विधायक और 15 साल तक मंत्री बनने का मौका दिया। उन्होंने कहा हैकि अब उनकी जिम्मेदारी है कि वह पूरी ताकत से पार्टी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को जीत दिलाये। वह स्वयं कार्यकर्त्ताओं के साथ इलाके में डेरा डालेंगे। हर गांव में जायेंगे और हर घर तक पहुंचकर भाजपा के पक्ष में वोट मांगेंगे।
नरोत्तम ने कांग्रेस पर साधा निशाना
डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह का नाम लिये बिना चुनावी मुकाबले को ‘‘राजा और रंक’’ की लड़ाई बताई। उन्होंने कहा है कि आशुतोष तिवारी लम्बे समय से राष्ट्रसेवा और सगठन के लिये काम कर रहे है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी पर भी निशाना साधते हुए चुनावी हार को लेकर तंज कसा।
‘बीजेपी में कोई फूट नहीं’
बीजेपी में अंदरूनी मतभेद के आरोपों को खारिज करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पार्टी पूरी तरह एकजुट है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ता पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे और किसी तरह की फूट की बातों में कोई सच्चाई नहीं है। नरोत्तम मिश्रा ने दावा किया कि दतिया में पिछले वर्षों में विकास के कई काम हुए हैं। उन्होंने कहा कि पहले जहां तांगे चलते थे, आज वहां बेहतर सुविधाएं और आधुनिक विकास दिखाई देता है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पहले क्षेत्र में डाकुओं का आतंक था, लेकिन अब कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

ट्रेनों में यात्रियों से करते हैं जबरन वसूली 4 किन्नर

जबलपुर. रेल मण्डल में ट्रेनों में यात्रियों से जबरन पैसे वसूलने की शिकायतों पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने कार्यवाही करते हुए 4 किन्नरों को हिरासत में ले लिया है। सभी के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धाराओं 146-147 के तहत एफआईआर दर्ज की गयी है। आरपीएफ को लगातार शिकायत मिलने के बाद कुछ किन्नर ट्रेनों में चढ़कर यात्रियों से जबरन पैसे मांगते हैं। पैसे नही ंदेने पर वह अभद्रता करते थे। कई बार विवाद व हाथापाई की स्थिति भी बन जाती थी।
रविवार को आरपीएफ पोस्ट प्रभारी राजीव खरब के निर्देशन में सब-इंस्पेक्टर प्रणीव कुमार, हैड कांस्टेबल प्रेमसिंह और आरक्षक हरिकेश दुबे ने स्टेशन और ट्रेनों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस बीच प्लेटफार्म नम्बर 6 के कटनी छोर पर 4 किन्नरों यात्रियों से पैसे मांगते हुए पाये गये। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया है कि वह ट्रेनों में यात्रियों से पैसे मांगते है। उनके पास से वसूली गयी नगदी भी जब्त की गयी है।
कटनी से जबलपुर तक करते हैं सफर
पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि वह कटनी जिले के गायत्री नगर के निवासी है। उनके गुरू का नाम हेमा है। वह प्रतिदिन कटनी से जबलपुर-नरसिंहकपुर और पिपरिया तक ट्रेनों में यात्रा कर यात्रियों से पैसे मांगते थे। गिरफ्तार आरोपियों में लीजा 22, नैनसी 23, तानिया 37 और रीना 26 वर्ष की आयु है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

डीबी सिटी के पास नाले की जमीन पर अतिक्रमण से बढ़ा जलभराव का खतरा, शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं

मनोज सिंह पर 3-4 वर्षों से नाले की भूमि पर कब्जे का आरोप, आसपास भी बढ़ने लगे अवैध निर्माण
ग्वालियर। शहर के डीबी सिटी क्षेत्र के पास स्थित नाले की जमीन पर कथित अतिक्रमण के कारण बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या गंभीर होती जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मनोज सिंह ने पिछले तीन से चार वर्षों से नाले की भूमि पर अतिक्रमण कर रखा है, जिससे वर्षा के पानी का प्राकृतिक बहाव बाधित हो रहा है। कई बार शिकायतें किए जाने के बावजूद जिला प्रशासन और नगर निगम की ओर से अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।
स्थानीय नागरिकों के अनुसार डीबी सिटी के आगे स्थित नाले की पुलिया के पास किए गए अतिक्रमण से बरसात के दौरान पानी की निकासी प्रभावित होती है। नाले का बहाव रुकने से आसपास की कॉलोनियों और निचले इलाकों में जलभराव की आशंका बनी रहती है। तेज बारिश होने पर स्थिति और गंभीर हो जाती है तथा पानी सड़क तक आ जाता है, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
रहवासियों का कहना है कि इस अतिक्रमण की शिकायत कई बार संबंधित विभागों से की गई, लेकिन अब तक जिला प्रशासन और नगर निगम द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उनका आरोप है कि प्रशासन की निष्क्रियता के कारण अतिक्रमण करने वालों के हौसले बुलंद हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि मनोज सिंह के कब्जे को देखकर आसपास के तीन-चार अन्य लोगों ने भी नाले के किनारे कमरे बनाकर अतिक्रमण कर लिया है। यदि समय रहते इन अवैध निर्माणों को नहीं हटाया गया तो भविष्य में नाले की चौड़ाई और कम हो जाएगी तथा जल निकासी की समस्या और विकराल रूप ले सकती है। रहवासियों ने जिला प्रशासन और नगर निगम से मांग की है कि बरसात के मौसम को देखते हुए नाले की भूमि से सभी अतिक्रमण तत्काल हटाए जाएं, ताकि वर्षा जल की निकासी सुचारु बनी रहे और आसपास के क्षेत्रों को जलभराव की समस्या से बचाया जा सके।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

CM मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक, हेलीकॉप्टर के ऊपर मंडराता दिखा ड्रोन, जांच में जुटी पुलिस

भिंड. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के रविवार को भिंड दौरे के दौरान दंदरौआ धाम में सुरक्षा व्यवस्था में चूक सामने आई। दंदरौआ हनुमान मंदिर में दर्शन के बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से ग्वालियर रवाना होने के लिए हेलीपैड पहुंचे। सीएम के साथ पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल, नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला तथा भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र नरवरिया भी हेलीकॉप्टर में सवार हो चुके थे। इसी दौरान हेलीपैड के ऊपर एक ड्रोन उड़ता दिखाई दिया।
पायलट ने सुरक्षा कारणों से तत्काल टेकऑफ से मना किया
हेलीपैड के ऊपर ड्रोन मंडराता देख पायलट ने सुरक्षा कारणों से तत्काल टेकऑफ से मना कर दिया। इसके चलते मुख्यमंत्री और अन्य जनप्रतिनिधियों को करीब 10 मिनट तक हेलीकॉप्टर में ही इंतजार करना पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं और ड्रोन की तलाश शुरू कर दी। तलाशी के दौरान दंदरौआ हनुमान मंदिर की छत पर राघवेंद्र खेमरिया नामक युवक ड्रोन उड़ाते हुए मिला। पुलिस ने तत्काल ड्रोन नीचे उतरवाकर उसे हिरासत में ले लिया और ड्रोन जब्त कर लिया।
दंदरौआ धाम में इंटरनेट मीडिया देखता है राघवेंद्र
जानकारी के अनुसार राघवेंद्र मंदिर के इंटरनेट मीडिया से जुड़े कार्यों का संचालन करता है और कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग के लिए ड्रोन उड़ा रहा था। हालांकि मुख्यमंत्री के उड़ान क्षेत्र में ड्रोन संचालन की अनुमति थी या नहीं तथा सुरक्षा प्रोटोकाल का उल्लंघन कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है।
अनुमति मिलने के बाद मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर ग्वालियर के लिए रवाना
ड्रोन जब्त और सुरक्षा एजेंसियों की अनुमति मिलने के बाद मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर ग्वालियर के लिए रवाना हुआ। घटना को मुख्यमंत्री की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला मानते हुए पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। दंदरौआ धाम के हेलीपैड के ऊपर उड़ रहे ड्रोन को जब्त कर लिया गया है। युवक को हिरासत में नहीं लिया था, मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। – रविंद्र शर्मा, टीआईथाना मेहगांव

Newsमप्र छत्तीसगढ़

शासकीय जमीन पर खुले आम हो रहा है अतिक्रमण, आमखो में 200 करोड़ रूपये की जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण

ग्वालियर. शहर में सरकारी जमीनों पर इन दिनों धडाधड कब्जे करने में कोई पीछे नहीं है। आमखो (पुराने बस स्टैंड से लगी जमीन) स्थित 10 बीघा से ज्यादा सरकारी जमीन पर अभी तक 140 से अधिक मकान, दुकान, अस्पताल और कोचिंग सेंटर बन चुक है। तहसीलदार के यहां अवैध कब्जे वालों को नोटिस जारी हुए है। लेकिन राजनीतिक रसूख की वजह से नोटिस सिर्फ कागजी साबित हो रहे है।
इसी वजह यहां न तो निर्माण कार्य रूका और न ही जमीन खाली कराई गयी। ताज्जुब की बात यह है कि लगभग 200 करोड़ रूपये की बाजारू कीमत वाली इस जमीन पर अतिक्रमण धडल्ले से किय जा रहे है। राजस्व एवं नगर निगम अधिकारी कोई कार्यवाही करने तक को तैयार नहीं है। जबकि इस मामले में कई बार कलेक्ट्रेट और नगर निगम अधिकारियों से शिकायतें भी की जा चुकी है। भू माफिया के संग अधिकारियों की मिलीभगत की वजह से सभी शिकायतें फाइलों में दफन ही बनी हुई है।
सरकारी जमीन से कमा रहे लाखों रूपये
यह जमीन बेशक सरकार की हो, लेकिन अधिकारियों की मिलीभगत की वजह से माफिया ने इसे बेच डाला और अब यहां का 90 प्रतिशत उपयोग व्यवसायिक हो रहा है। अस्पताल, कोचिंग, रेस्त्रा आदि के लिये लोगों बिल्डिंग किराये पर दे रखी है। जिससे उन्हें हर माह लाखेां रूपये का किराया भी मिल रहा है।इस जमीन को वापिस लेने के लिये प्रशासन ने अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाये है। जिससे माफिया के हौंसले और बुलंद होते जा रहे है। अहम बात यह है कि यहां अवैध कब्जे करने वाले कोई भूमिहीन गरीब लोग नहीं बल्कि सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारी, नेता व व्यवसाई आदि है।
जिस जमीन पर अतिक्रमण कर आवासीय-व्यवसायिक संस्थान ताने जा रहे हैं। वे शहर लश्कर ग्राम के सर्वे नंबर 1817/2 की है, जो खसरे में शासकीय दर्ज है। ये जमीन 2.2890 हेक्टेयर यानी कि 10 बीघा 10 विस्वा है। जो कि अब पूरी तरह से अतिक्रमण का शिकार हो चुकी है।क्योंकि, अफसरों की मिलीभगत से गलत सर्वे नंबर डालकर यहां रजिस्ट्री हुई और फिर उसी के आधार पर तमाम विभाग के अफसरों ने परमिशन भी दे दी। फिर लोगों को बैंकों में जुगाड़ करने पर लोन भी मिल गए। इन सभी कारणों से माफिया यहां सरकारी जमीन भी करोड़ों रुपए में खुलेआम बेच रहे हैं।
मामले को दिखवाता हूं
क्षेत्र के पटवारी ने रिपोर्ट देकर बताया था कि शहर लश्कर के सर्वे नंबर 1817/2 पर पहले से ही बड़ी संख्या में अतिक्रमण हैं और अब एक नया मकान अतिक्रमण कर बनाया जा रहा है। इस मामले में नोटिस जारी किए थे। अब निर्माण कार्य पर स्टे कर दिया गया है। आगे मैं इस मामले को दिखवाता हूं कि काम चल रहा है क्या? मनीष जैन, तहसीलदार

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP में इंजीनियरों को छोडकर 1 लाख से अधिक कर्मचारियों का होगा प्रमोशन

भोपाल. मध्य प्रदेश में 10 साल बाद 1 जुलाई 2026 से पदोन्नतियां प्रारंभ हुई है। 1 लाख से अधिक अधिकार-कर्मचारी पदोन्नत होंगे लेकिन इंजीनियरों को झटका लगा है। सरकार ने उन्हें 10 साल पहले विशेष छूट दी थी कि द्वितीय से प्रथम श्रेणी के पदों पर पदोन्नति योग्यता सह वरिष्ठता के आधार पर दी जाएगी। 2025 के पदोन्नति नियम में यह व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। इंजीनियरों को भी अब उसी आधार पर पदोन्नति मिलेगी, जिस पर अन्य संवर्ग के द्वितीय श्रेणी के अधिकारियों को दी जाएगी।
लोक निर्माण विभाग की पहल पर सामान्य प्रशासन विभाग ने 2016 में पदोन्नति नियम में संशोधन करके यह प्रविधान किया था कि द्वितीय से प्रथम श्रेणी के पद पर पदोन्नति में योग्यता सह वरिष्ठता को आधार बनाया जाएगा। यह इस सो के साथ किया गया था कि अच्छा प्रदर्शन करने वाले इंजीनियर प्रोत्साहित होंगे। हालांकि इसका लाभ कम ही इंजीनियरों को मिल पाया क्योंकि पदोन्नति नियम निरस्त कर दिए गए।
जब नया नियम बनाया तो उसमें इस प्रविधान को सम्मिलित नहीं किया गया। इसके पीछे सामान्य प्रशासन विभाग ने तर्क दिया दिया कि सबके लिए एक जैसे प्रविधान यदि नहीं रखे जाते तो अन्य संवर्ग के अधिकारी-कर्मचारी न्यायालय में चुनौती दे सकते थे। वैसे भी पदोन्नतियां 10 साल से बंद थी जिसका नुकसान सभी संवर्क के अधिकारियों-कर्मचारियों को हुआ। यही कारण है कि ऐसे सभी प्रविधानों को नियम से बाहर किया गया जिनके कारण समस्या आ रही थी। इसका लाभ यह हुआ कि हाई कोर्ट में नए नियम को लेकर जो याचिकाएं दायर की गई है उसमें से किसी में भी इस विषय को नहीं उठाया गया। उधर मैदानी स्तर पर काम करने वाले वे इंजीनियर अवश्य निराश है जो पदोन्नति की उम्मीद लगाए हुए है।

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet güncel matbet güncel holiganbet giriş matbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis meritking meritking giriş betturkey bahsegel safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş tarafbet betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet betcio atlasbet tarafbet mariobet casibom casibom giriş casibom casibom giriş mariobet meritking meritking giriş Norabahis Norabahis giriş Norabahis holiganbet holiganbet giriş betasus batasus giriş perabet perabet giriş casibom holiganbet jojobet kalitebet kalitebet giris wbahis tambet betbey grandpashabet