LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

CM मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक, हेलीकॉप्टर के ऊपर मंडराता दिखा ड्रोन, जांच में जुटी पुलिस

भिंड. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के रविवार को भिंड दौरे के दौरान दंदरौआ धाम में सुरक्षा व्यवस्था में चूक सामने आई। दंदरौआ हनुमान मंदिर में दर्शन के बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से ग्वालियर रवाना होने के लिए हेलीपैड पहुंचे। सीएम के साथ पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल, नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला तथा भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र नरवरिया भी हेलीकॉप्टर में सवार हो चुके थे। इसी दौरान हेलीपैड के ऊपर एक ड्रोन उड़ता दिखाई दिया।
पायलट ने सुरक्षा कारणों से तत्काल टेकऑफ से मना किया
हेलीपैड के ऊपर ड्रोन मंडराता देख पायलट ने सुरक्षा कारणों से तत्काल टेकऑफ से मना कर दिया। इसके चलते मुख्यमंत्री और अन्य जनप्रतिनिधियों को करीब 10 मिनट तक हेलीकॉप्टर में ही इंतजार करना पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं और ड्रोन की तलाश शुरू कर दी। तलाशी के दौरान दंदरौआ हनुमान मंदिर की छत पर राघवेंद्र खेमरिया नामक युवक ड्रोन उड़ाते हुए मिला। पुलिस ने तत्काल ड्रोन नीचे उतरवाकर उसे हिरासत में ले लिया और ड्रोन जब्त कर लिया।
दंदरौआ धाम में इंटरनेट मीडिया देखता है राघवेंद्र
जानकारी के अनुसार राघवेंद्र मंदिर के इंटरनेट मीडिया से जुड़े कार्यों का संचालन करता है और कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग के लिए ड्रोन उड़ा रहा था। हालांकि मुख्यमंत्री के उड़ान क्षेत्र में ड्रोन संचालन की अनुमति थी या नहीं तथा सुरक्षा प्रोटोकाल का उल्लंघन कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है।
अनुमति मिलने के बाद मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर ग्वालियर के लिए रवाना
ड्रोन जब्त और सुरक्षा एजेंसियों की अनुमति मिलने के बाद मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर ग्वालियर के लिए रवाना हुआ। घटना को मुख्यमंत्री की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला मानते हुए पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। दंदरौआ धाम के हेलीपैड के ऊपर उड़ रहे ड्रोन को जब्त कर लिया गया है। युवक को हिरासत में नहीं लिया था, मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। – रविंद्र शर्मा, टीआईथाना मेहगांव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet holiganbet holiganbet holiganbet grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet perabet perabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş cratosroyalbet padisahbet padişahbet grandpashabet holiganbet holiganbet giriş grandpashabet cratosroyalbet gameofbet romabet jojobet meritking holiganbet betgit 1win casinoroyal grandpashabet betpas goldenbahis