जब मंच पर फफक -फफक कर रो पड़े नरोत्तम मिश्रा, पार्टी से सब कुछ दिया

दतिया. विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा के बीच पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा भावुक हो गये। मंच से संबंोधन करते वक्त उन्होंने पार्टी के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए। बोलते-बोलते उनकी आंखों में आंसू आ गये। इसके बाद उन्होंने अपना भाषण बीच में समाप्त कर दिया और वापिस अपनी सीट पर बैठ गये। जनसभा में सीएम मोहन यादव, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल समेत कई सीनियर नेता भी उपस्थित थे।
अपने संबोधन में डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि पार्टी ने उन्हें 30 वर्षो तक विधायक और 15 साल तक मंत्री बनने का मौका दिया। उन्होंने कहा हैकि अब उनकी जिम्मेदारी है कि वह पूरी ताकत से पार्टी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को जीत दिलाये। वह स्वयं कार्यकर्त्ताओं के साथ इलाके में डेरा डालेंगे। हर गांव में जायेंगे और हर घर तक पहुंचकर भाजपा के पक्ष में वोट मांगेंगे।
नरोत्तम ने कांग्रेस पर साधा निशाना
डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह का नाम लिये बिना चुनावी मुकाबले को ‘‘राजा और रंक’’ की लड़ाई बताई। उन्होंने कहा है कि आशुतोष तिवारी लम्बे समय से राष्ट्रसेवा और सगठन के लिये काम कर रहे है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी पर भी निशाना साधते हुए चुनावी हार को लेकर तंज कसा।
‘बीजेपी में कोई फूट नहीं’
बीजेपी में अंदरूनी मतभेद के आरोपों को खारिज करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पार्टी पूरी तरह एकजुट है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ता पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे और किसी तरह की फूट की बातों में कोई सच्चाई नहीं है। नरोत्तम मिश्रा ने दावा किया कि दतिया में पिछले वर्षों में विकास के कई काम हुए हैं। उन्होंने कहा कि पहले जहां तांगे चलते थे, आज वहां बेहतर सुविधाएं और आधुनिक विकास दिखाई देता है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पहले क्षेत्र में डाकुओं का आतंक था, लेकिन अब कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है।

