Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

नरोत्तम मिश्रा-प्रदेशाध्यक्ष से चर्चा करने के बाद दिल्ली रवाना, बदल गये नरोत्तम मिश्रा के सुर

नई दिल्ली. मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट के लिये उपचुनाव हो रहे हैं। इन उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मध्यप्रदेा की मोहन सरकार में कभी नम्बर 2 यानी गृहमंत्री रह चुके नरोत्तम मिश्रा का टिकट काट दिया है। भाजपा ने नरोत्तम की जगह एक अन्य ब्राहम्ण चेहरे आशुतोष तिवारी को प्रत्याशी बनाया है। पार्टी की तरह से यह घोषणा किये जाने के बाद नरोत्तम मिश्रा के समर्थक भड़क उठे।
दतिया उपचुनाव में टिकट कटने के बाद समर्थक हिंसक प्रोटेस्ट पर उतर आये है। चर्चे नरोत्तम के निर्दलीय ही चुनाव मैदान में उतरने के भी होने लगे। शिवसेना (UBT ) ने यहां तक ऑफर दे दिया है कि मशाल पर चुनाव लडि़ये। उद्धव ठाकरे स्वयं प्रचार करने के लिये दतिया आयेंगे। पिछले 2 दिन से बनी असमंजस की स्थिति के बीच नरोत्तम मिश्रा के सुर अब नरम पड़ते नजर आ रहे है।
डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने शनिवार को सीएम मोहन यादव, प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल से मुलाकात की थी। अब नरोत्तम मिश्रा दिल्ली रवाना हो गये है। रविवार की सुबह नरोत्तम मिश्रा ने पहली फ्लाइट से दिल्ली के लिये उड़ान भरी।
चर्चा है नरोत्तम अध्यक्ष नितिन नवीन से कर सकते हैं मुलाकात
पार्टी सूत्रों के अनुसार चर्चा है कि दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा भाजपा के अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर सकते है। नितिन नवीन के साथ उनकी मुलाकात के दौरान दतिया के हालिया घटनाक्रम पर चर्चा हो सकती है। एक दिन पहले सीएम मोहन यादव और पार्टी के अन्य प्रमुख नेताओं के साथ बैठक के बाद नरोत्तम मिश्रा के तेवर बदलतेे नजर आ रहे है। उन्होंने संगठन को सर्वेपरि बताते हुए इस बात का ऐलान कर दिया है कि वह दतिया सीट से भाजपा उम्मीदवार आशीष तिवारी के नामांकन में शामिल रहेंगे। नरोत्तम मिश्रा ने एमपी भाजपा के प्रमुख नेताओं से मुलाकात के बाद कहा है कि बैठक में अच्छी चर्चा हुई। हमने दतिया में जीत सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा की है। उन्होंने दतिया में भाजपा की जीत का विश्वास व्यक्त करते हुए कहा है कि धीरे -धीरे सब ठीक हो जायेगा। अपने समर्थकों से कहा है कि धैर्य और शांति बनाये रखें। नरोत्तम मिश्रा ने यह भी कहा है कि दतिया पहुंचकर आशुतोष तिवारी के नामांकन में उपस्थित रहूंगा।
दतिया में 30 जुलाई को उपचुनाव
मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर 2023 के चुनाव में नरोत्तम मिश्रा को कांग्रेस के राजेंद्र भारती ने हरा दिया था. राजेंद्र भारती को पिछले दिनों धोखाधड़ी के मामले में दोषसिद्धि के बाद विधानसभा की सदस्यता के अयोग्य ठहरा दिया गया था । राजेंद्र भारती की अयोग्यता के बाद रिक्त हुईदतिया सीट के लिए उपचुनाव हो रहे है।  उपचुनाव में कांग्रेस ने घनश्याम सिंह को उम्मीदवार बनाया है. मतदान 30 जुलाई को होगा और नतीजे 3 अगस्त को आने है।
कोई इस्तीफा मुझे नहीं मिला है – हेमंत खंडेलवाल
वहीं, मध्य प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि पार्टी ने आशुतोष तिवारी को टिकट दिया है।  कुछ कार्यकर्ताओं ने इस्तीफे दिए हैं, लेकिन कोई इस्तीफा मुझे नहीं मिला है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी नेतृत्व ने तय किया है कि कोई भी इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जाएग । नरोत्तम मिश्रा को बीजेपी का वरिष्ठ नेता बताते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम उनके ही मार्गदर्शन में चुनाव लड़ेंगे और बड़े अंतर से जीतेंगेहै। MP BJP  ने भी बयान जारी कर बैठक में चुनाव की तैयारियों और संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा की जानकारी दी।  MP BJP की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि बैठक में यह तय किया गया कि संगठन सबसे ऊपर है और बीजेपी के सभी कार्यकर्ता पार्टी के निर्णय के साथ मजबूती से खड़े हैं। कुछ कार्यकर्ताओं ने भावनाओं में आकर इस्तीफे दिए हैं, जिन्हें स्वीकार नहीं किया जाएगा।  सभी मिलकर आशुतोष तिवारी को विजयी बनाने के लिए काम करेंगे.बैठक के बाद नरोत्तम मिश्रा के बयान में अच्छी चर्चा, धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा जैसे शब्दों का होना इस बात का संकेत माना जा रहा है कि उनको सम्मानजनक तरीके से कहीं एडजस्ट करने का आश्वासन सरकार और संगठन की ओर से मिला है। इससे पहले, मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री और BJP  के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने उम्मीदवार बदलने के कयासों पर विराम लगाते हुए कहा था कि बीजेपी में इस तरह की परंपरा नहीं है।
दतिया चैप्टर पर कांग्रेस ने घेरा
वहीं, दतिया में बीजेपी उम्मीदवार के ऐलान के बाद घटनाक्रम पर विपक्षी कांग्रेस ने तीखा हमला बोला है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कांग्रेस की जीत का दावा करते हुए कहा कि NJP  चुनाव हारने जा रही है. बीजेपी ने लोकतंत्र की हत्या के लिए कोर्ट का इस्तेमाल किया। उन्होंने भरोसा जताया कि दतिया की जनता कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को हटाने की साजिश का जवाब देगी।जीतू पटवारी ने दतिया में नरोत्तम समर्थकों के हिंसक प्रोटेस्ट को लेकर प्रशासन पर भी तीखा हमला बोला और कहा कि जो जिलाधिकारी-पुलिस अधीक्षक कानून-व्यवस्था नहीं संभाल पा रहे हैं, उन्हें हटाया जाना चाहिए। कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने भी तंज करते हुए कहा कि MP  में BJP  बनाम BJP  की लड़ाई साफ दिखाई दे रही है। यह लोकतांत्रिक पार्टी नहीं है, जहां कार्यकर्ता अपनी बात रख सकें. असंतोष सड़कों पर दिखाई दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al coinbar coinbar giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş güncel jasminbet jasminbet giriş atlasbet galabet bahiscasino betcio perabet betplay roketbet xslot pusulabet dumanbet xslot giriş dumanbet dumanbet giriş https://wtr.byhigh.org/ pusulabet grandpashabet nesinecasino marsbahis betgit matbet grandpashabet holiganbet grandpashabet grandpashabet imajbet tlcasino cratosroyalbet bets10 bets10 giriş bets10 bets10 giriş bets10