दो एटीएम में चोरी प्रयास के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
ग्वालियर। फरियादी दीपक शर्मा, निवासी वंशीपुरा मुरार, हाल जलालपुर चौराहा बहोड़ापुर जो हिटाची एवं रायनो कंपनी में हाउसकीपिंग व एफएलएम के पद पर कार्यरत होकर एसबीआई, एक्सिस बैंक एवं बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम की देखरेख करता है, 29.अगस्त की रात्रि करीब 2ः15 बजे मुंबई एसबीआई हेडक्वार्टर से सूचना प्राप्त हुई कि आनंद नगर तिराहा, ग्वालियर स्थित एटीएम में किसी व्यक्ति द्वारा छेड़छाड़ कर चोरी का प्रयास किया जा रहा है। सूचना पर फरियादी मौके पर पहुंचा, जहां एसबीआई के एटीएम का लोअर गेट खोलने तथा पास स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम के लोअर गेट को भी खोलने का प्रयास किया जाना पाया गया। दोनों एटीएम में अज्ञात व्यक्ति द्वारा छेड़छाड़ कर चोरी का प्रयास किया गया था।
थाना प्रभारी बहोेड़ापुर निरीक्षक आलोक सिंह परिहार के नेतृत्व में थाना बल की टीम को उक्त मामले के अज्ञात आरोपी की पतारसी कर पकड़ने हेतु लगाया गया और सीसीटीव्ही टीम को भी आसपास के फुटेज चेक करने हेतु लगाया गया।
घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र के सैकड़ों सीसीटीव्ही फुटेज चेक किये जाकर उक्त संदिग्ध को चिन्हित किया गया और उसकी तलाष में पुलिस टीमों को लगाया गया। सीसीटीव्ही फुटेज में दिख रहा संदिग्ध घासमंडी ग्वालियर का रहने वाला मनोज पाल है। पूछताछ में उसके द्वारा चोरी करने के उद्देष्य से बहोड़ापुर क्षेत्र में स्थित एसबीआई के एटीएम एवं बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम के लोअर गेट खोलकर चोरी का प्रयास करना स्वीकार किया। थाना बहोड़ापुर पुलिस द्वारा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर विस्तृत पूछताछ की जा रही हैं।
गिरफ्तार आरोपी
मनोज पाल पुत्र दिनेश पाल उम्र 26 साल निवासी घासमंडी ग्वालियर

