शहर कोतवाली इलाके स्थित ब्यूटी पॉर्लर की संचालिका के घर से 35-40 लाख रूपये की चोरी
मुरैना. शहर कोतवाली थाना इलाके के नैनागढ़ इलाके में अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों रूपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। ब्यूटी पार्लर संचालिका के घर चोर करीब 35-40 लाख रूपये कीमत के सोने चांदी के ज्वेलरी और डेढ लाख रूपये नगद चोरी कर मौके से फरार हो गये। घटना के वक्त पूरा परिवार रक्षाबंधन पर एक दिन के लिये पोरसा गया हुआ था।
शनिवार की दोपहर लगभग 3 बजे रिकी गुपता के ब्यूटी पालैर पर मेहंदी सीखने वाली युवती कीर्ति मंगल नैनागढ़ स्थित उनके घर पहुंची तो यहां मुख्य दरवाजे सहित घर के अन्य ताले टूटे हुए मिले। घर का सामान बिखरा देखकर कीर्ति ने तत्काल रिंकी गुप्ता को फोन पर चोरी की खबर देते हुए डायल 112 को भी खबर दी।
ाोरी की खबर मिलते ही रिंकी गुप्ता पोरसा से मुरैना पहुंची। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने घर क अलग -अलग हिस्सों से फिंगर प्रिंट उठाये है। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है। हालांकि चोर पड़ोस के एक सीसीटीवी में हल्का सा दिखाई दिया है। रिंकी गुप्ता ने पुलिस को बताया था कि घर से 4 चूडिंया, 2 कॉलर, 2 चेन, 2 अंगूठियां, बाले, झुमकी, हार, नॉर्मल टॉप्स, सुई धागा, मांग टीका और नथ समेत अन्य जेवर चोरी हुए है। इसके अलावा लगभग डेढ लाख रूपये नगद भी गायब है। संचालिका के अनुसार चोरी हुए सामान की कुल कीमत लगभग 35-40 लाख रूपये है।
एक महीने पहले ही बैंक से छुड़ाए थे जेवर
रिंकी गुप्ता के अनुसार, पिछले साल उनके पति का एक्सीडेंट हो गया था। इलाज के लिए उन्होंने अपने जेवर बैंक में गिरवी रखे थे। करीब एक महीने पहले ही उन्होंने बैंक से जेवर छुड़ाए थे। इसके बाद रक्षाबंधन पर वह परिवार के साथ एक दिन के लिए पोरसा मायके चली गईं। उनके मुताबिक इसी दौरान चोरों ने सूने घर को निशाना बना लिया।
सीएसपी दीपाली चन्दौरिया के अनुसार कोतवाली पुलिस और फॉरेसिक टीम सबूत जुटाने में लगी हे चोरों को तलाश में क्षेत्र के सीसीटीवी भी देखे जायेंगे। घर सुना था एक चोर दिखाई भी दे रहा हे। जल्द गिरफ्तार करेंगे। समान कितना गया है उसकी लिस्ट तैयार कर उसके भी दस्तावेज देखेंगे।

