Newsमप्र छत्तीसगढ़

सचिन तेंदुलकर मार्ग का करें कार्य पूर्ण, हुरावली पुलिया से निकलने की करें वैकल्पिक व्यवस्थाएं 

ग्वालियर -निर्माणाधीन सचिन तेंदुलकर मार्ग का अपर आयुक्त टीप्रतीक राव ने निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने हुरावली पर निर्माणाधीन पुलिया और जलनिकासी की व्यवस्थाओं को देखा।  आमजनों को किसी भी प्रकार की परेषानी नहीं आनी चाहिए। साथ ही निर्माणाधीन हुरावली पुलिया से गुजरने वाले लोगों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने के हुरावली पुलिया का निर्माण कार्य भी तेज गति से चलता रहे।
सचिन तेंदुलकर मार्ग का निर्माणकार्य स्मार्ट सिटी द्वारा किया जा रहा है। निर्माणाधीन सडक मार्ग का अपर आयुक्त श्री टी प्रतीक राव ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बारिष के पानी के निकासी की व्यवस्थाओं को देखा। इसके बाद उन्होंने निर्माणाधीन हुरावली पुलिया को देखा, वहां से आमजन गुजर रहे थे, जिसके कारण कभी भी किसी को चोट लग सकती थी। इसको देखते हुए अपर आयुक्त ने निर्देष दिए हैं कि निर्माण के दौरान पुलिया से आमजनों के निकलने पर रोक लगाई जाए, इससे पहले लोगों के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की जाए, जिससे आमजनों को परेषानी ना हो। जिससे सुरक्षित तरीके से कार्य पूर्ण हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *