News

Newsमप्र छत्तीसगढ़

दतिया उपचनुाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा, BJP से आशुतोष तिवारी को बनाया प्रत्याशी

दतिया. विधानसभा उपचुनाव के लिये भाजपा ने आशुतोष तिवारी को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। पार्टी ने शुक्रवार को उनके नाम पर मुहर लगाई। भाजपा ने दिल्ली हाईकोर्ट से राजेन्द्र भारती की सजा पर रोक लगाने से इंकार किये जाने के बाद सूची जारी की है।

बीजेपी ने दतिया उपचुनाव के लिए उम्मीदवार की लिस्ट जारी की।
आशुतोष तिवारी ने 2023 में सेवढ़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा का टिकट मांगा था। लेकिन यह विचार प्रदीप अग्रवाल को दिया गया। आशुतोष तिवारी भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा वह एमपी हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन (कैबिनेट मंत्री के दर्जे के साथ) के पद पर भी रहे हैं।
हालांकि पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा चुनाव की तारीखों की घोषणा होते ही तैयारियों में जुट गये थे। कई चुनावी सभाये भी कर चुके थे। लेकिन भाजपा ने टिकट काट दिया। अभी तक दतिया उपचुनाव के लिये 13 लोगों ने नामांकन फॉर्म खरीदा है इनमें से 4 लोगों ने जमा कर दिया है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

राजेन्द्र भारती की याचिका खारिज, हाईकोर्ट ने सजा पर रोक लगाने से किया इंकार

दतिया. दिल्ली हाईकोर्ट ने दतिया विधानसभा उपचुनाव से पूर्व शुक्रवार को बैंक एफडी घोटाला मामले में कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती की याचिका खारिज कर दी गयी। इससे उनकी 3 साल की सजा को बरकरार रखा है। उन्होंने सजा पर रोक लगाने की मांग की थी। हालांकि सजा के बाद ट्रायल कोर्ट से उन्हें जमानत मिल चुकी है। पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती ने दिल्ली हाईकोर्ट में सजा और दतिया विधानसभा उपचुनाव की प्रक्रिया पर रोक लागने की मांग की थी। याचिका में उन्होंने कहा था कि अगर दोषसिद्धि पर रोक नहीं लगी तो उनका चुनाव लड़ने का अधिकार प्रभावित रहेगा।
कोर्ट ने सुनाई थी 3 साल की सजा
बैंक एफडी घोटाला मामले में दिल्ली की एमपी-एमएलए कोर्ट ने 2 अप्रैल को राजेन्द्र भारती को 3 वर्ष की सजा सुनाई थी। इसके बाद मध्यप्रदेश विधानसभा सचिवालय ने उनकी सदस्यता समाप्त कर दी थी। इसी आदेश और सजा पर रोक की मांग को लेकर उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। सुनवाई के बीच वरिष्ठ अधिवक्ता पी चिदम्बरम ने भारती की तरफ से दलील दी कि मामला आपराधिक नहीं, बल्कि सिविल प्रकृति का है। उन्होंने कहा है कि बैंक पहले इस विवाद को सिविल मामला मानते हुए सुप्रीम कोर्ट गया था। जहां दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था। समझौते की राशि अभी तक नहीं मिली है। संबंधित एफडी बैंक में सुरक्षित है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

युवक की संदिग्ध मौत एजी ऑफिस पुल पर, घटनास्थल से मिला लोडेड कट्टा, शव रखकर किया चक्काजाम

नाका चन्द्रवदनी पर जाम लगाते परिजन - Dainik Bhaskar
ग्वालियर. शहर के पॉश इलाके को जोड़ने वाला एजी ऑफिस पुल का गुरूवार की रात 21 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। पुलिस और मृतक के दोस्तों का दावा है कि युवक की मौत सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी ।लेकिन घटनास्थल से एक लोडेड कट्टा मिलने के बादम मामला संदिग्ध हो गया है। मृतक के परिजनों ने इसे हत्या बतातेे हुए कार्यवाही की मांग की और शुक्रवार का शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया।
क्या है मामला
विश्वविद्यालय थाना पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अभिषेक कटारे पुत्र राकेश कटारे निवासी नाका चंद्रबदनी के रूप में हुई है। वह एक निजी फर्म में काम करता था। अभिषेक के भाई अविनाश कटारे ने बताया कि परिवार का जमीन को लेकर रिश्तेदारों से विवाद चल रहा है। गुरुवार को इसी मामले में दोनों भाई कोर्ट में पेश हुए थे। शाम करीब छह बजे वह अपनी मां के साथ घर लौट आए, जबकि अभिषेक अपने दोस्तों राहुल वाल्मीकि और राजेश के साथ चला गया। रात करीब 10 बजे राहुल के भाई सचिन का फोन आया कि अभिषेक का एजी ऑफिस पुल पर एक्सीडेंट हो गया है और किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत
पुलिस के मुताबिक भिंड़त इतनी जबरदस्त तेज थी कि अभिषेक सड़क पर काफी दूर तक घिसट गया। जिससे उसके सिर और सीने में गंभीर चोटें आई है। राहगीरों की खबर पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। उसे अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले ने उसक वक्त नया मोड़ ले लिया, जब फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच के दौरान खून के धब्बों से कुछ दूरी पर एक लोडेड देसी कट्टा बरामद किया। पुलिस ने कट्टे को जब्त कर लिया है। यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह किसका है, घटनास्थल तक कैसे पहुंचा है।
शव रखकर किया जाम
शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद आक्रोशित परिजनों ने नाका चन्द्रबदनी इलाके में शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया है। उनकी मांग थी कि पुलिस दुर्घटना नहीं बल्कि हत्या का मामला दर्ज कर निष्पक्ष जांच करे। लगभग एक घंटे तक यातायात बाधित रहा और बाद में पुलिस अधिकारियों द्वारा निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिये जाने के बाद परिजनों ने जाम समाप्त कर दिया गया।
मृतक के भाई अविनाश कटारे का आरोप है कि अभिषेक की मौत सड़क हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है। उनका कहना है कि जमीन विवाद के चलते रिश्तेदारों से पुरानी रंजिश थी और इसी कारण उसकी हत्या की गई है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

अतिथि विद्वानों के लिये फिक्स सैलरी, नियमितीकरण सहित मांगों पर होगा विचार, अतिथि विद्वानों के मुद्दों के लिये बनेगी कमेटी

कार्यक्रम में शामिल अतिथि शिक्षक।

भोपाल. भारतीय मजदूर संघ के कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव ने अतिथि विद्वानों को बड़ी राहत का सिग्नल दिया है। उन्होंने कहा है कि अतिथि विद्वानों की फिक्स सैलरी, नियमितीकरण और अन्य लंबित मांगों पर विचार के लिये कमेटी गठित की जायेगी। देश के जिस भी राज्य का बेहतर मॉडल होगा। उसका अध्ययन कर एमपी में लागू करने का प्रयास किया जायेगा। सीएम ने कहा है कि अटकाने-लटकाने का समय गया। अब राज्य सरकार सकारात्मक सोच क साथ फैसले ले रही है।
सीएम ने उच्च शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार ने कहा है कि वह उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा विभाग के अधिकारियों क साथ समिति बनाकर अतिथि विद्वानों की मांगों पर काम करें। उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार हर संभव सहयोग करेगी।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत करते।
नियमितीकरण और फिक्स सैलरी पर होगा विचार
सीएम ने कहा है कि राज्य सरकार पहले भी अतिथि विद्वानों के लिये कई फैसले ले चुकी है। अब उनकी बाकी समस्याओं के समाधान की दिशा में भी काम होगा। उन्होंने कहा है कि हरियाणा सहित जिस प्रदेश में बेहतर व्यवस्था है। उसका अध्ययन कर मध्यप्रदेश में लागू करने पर विचार किया जायेगा। उच्च शिक्षा इंदरसिंह परमार ने कहा है कि राज्य सरकार ने अतिथि विद्वानों को 13 आकस्मिक अवकाश, 3 ऐच्छिक अवकाश, महिला अतिथि विद्वानों का प्रसूति अवकाश, असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में 25प्रतिशत आरक्षण और साल में एक बार स्थानान्तरण की सुविधा दी है। उन्होंने बताया है कि तकनीकी शिक्षा विभाग में वेतन 12 माह के बजाये 11 माह मिलने की समस्या को भी दूर किया जायेगा। ताकि दोनों विभागों के अतिथि विद्वानों के लिये एक जैसी व्यवस्था लागू हो सके।
मजदूर संघ ने उठाए सामाजिक सुरक्षा के मुद्दे
भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री कुलदीप सिंह गुर्जर ने कहा कि अतिथि विद्वानों की सामाजिक सुरक्षा और अन्य लंबित मांगों का जल्द समाधान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास से मध्यप्रदेश देश में अग्रणी राज्य बनेगा और युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में भारतीय शिक्षा परंपरा का उल्लेख करते हुए भगवान राम और भगवान कृष्ण के प्रसंगों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत की शिक्षा व्यवस्था हमेशा दुनिया के लिए प्रेरणा रही है और नई शिक्षा नीति के जरिए मध्यप्रदेश देश में मिसाल बना है।उन्होंने कहा कि प्रदेश का ग्रॉस एनरोलमेंट रेशियो (GER) राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर है और अब किताबी ज्ञान के साथ नवाचार पर भी जोर दिया जा रहा है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case- अभिनेता राजपाल फिर से जायेंगे जेल-हाईकोर्ट

नई दिल्ली. अभिनेता राजपाल यादव पर चेक -बाउंस का केस कुछ माह पहले बहुत चर्चा में था। बॉलीवुड सेलेब्रिटीज से राजपाल का इस मामले से निकालने के लिये काफी फायनेंशियल मदद मिली थी। फरवरी में वह जेल से जमानत पर बाहर भी आ गये थे। लेकिन अब राजपाल को बड़ा झटका लगा है। उनके एक्शंस का ‘संदिग्ध; बताते हुए प्रशासन ने उन्हें फिर से जेल भेजने के लिय कहा है।
राजपाल को हाईकोर्ट ने फिर से भेजा जेल
लाइव लॉ की रिपोर्ट के अनुसार जस्टिस स्वर्णकांत शर्मा ने राजपाल का दोषी मानते हुए सेशंस कोर्ट द्वारा सुनाई गयी सजा में संशोधन किया गया। अदालत ने राजपाल यादव को 7 मामलों में शिकायतकर्ता का 1.05 करोड़ रूपये की पेमेंट करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा शिकायतकर्ता को 1.04 लाख रूपये और 75 हजार रूपये जबकि राज्य को 25 हजार रूपये देने का भी आदेश दिया गया है। हाईकोर्ट ने राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव को भी हर मामले में शिकायतकर्ता को 5,51,380 रूपये की पेमेंट करने के लिये कहा है। हाईकोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया है कि राजपाल की तरफ से पहले ही जमा किये जा चुके हैं। 2.25 करोड़ रूपये फायनल पेमेंट में एडजस्ट कर दिये जायेंगे।
राजपाल चेक बाउंस में पहले भी जेल जा चुके हैं
2010 में राजपाल ने अपने प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए 5 करोड़ का उधार लिया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई और राजपाल समय पर उधार चुकता नहीं कर पाए थे।  बार-बार पेमेंट्स के लिए दिए चेक बाउंस होने के बाद ये मामला एक लंबी कानूनी लड़ाई बन गया.। इस मामले में हाई कोर्ट ने राजपाल यादव को पहली बार 2013 में, 10 दिन के लिए जेल भेजा था।  लेकिन हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच में अपील के बाद वो 4 दिन में जेल से बाहर आ गए थे. नवंबर 2018 में वो फिर से तीन महीनों के लिए जेल गए और फरवरी 2019 में बाहर आए थे।
मगर इसके बाद भी राजपाल अपना उधार नहीं चुकता पर पाए।  जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की बेंच ने सुनवाई के दौरान अभिनेता के रवैए को ‘संदिग्ध’ बताया और कहा कि उन्हें रकम चुकाने के कई मौके दिए गए।   लेकिन वो अपने वादों को पूरा करने में पूरी तरह विफल रहे।  जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने कहा कि राजपाल यादव को अदालत में दिए गए अपने अंडरटेकिंग का पालन करने के लिए कई मौके दिए गए।  लेकिन उन्होंने बार-बार अवसर मिलने के बावजूद उसका पालन नहीं किया।  बकाया रकम के भुगतान को लेकर किए गए समझौते के बार-बार उल्लंघन के कारण कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है।  इसी कोर्ट ने राजपाल को राहत भी दी थी।  लेकिन राजपाल इस दलील पर अड़े रहे कि जब कुछ दिन जेल काट ली तो अब कैसे पैसे? कौन सा बकाया और कैसी वापसी? कोर्ट ने उन्हें पहले भी चेतावनी दी थी।

 

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

मादा चीता का सफल रेस्क्यू, 20 दिन तक ग्वालियर के जंगलों में घूमती रही

ग्वालियर. वन मंडल के जंगलों में पिछले करीब 20 दिनों से विचरण कर रही कूनो नेशनल पार्क की मादा चीता सीसीबी-3 का गुरुवार को सफल रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित कूनो नेशनल पार्क भेज दिया गया। कूनो की विशेषज्ञ टीम और ग्वालियर वन विभाग ने बरी-पनिहार के जंगलों में संयुक्त अभियान चलाकर कई घंटे की मशक्कत के बाद चीते को ट्रेंकुलाइज (बेहोश) कर सुरक्षित पकड़ लिया। वन अधिकारियों के अनुसार मादा चीता की हर गतिविधि पर लगातार नजर रखी जा रही थी। उसके गले में लगे सैटेलाइट कॉलर से उसकी लोकेशन मिल रही थी, जबकि वन अमले की ग्राउंड ट्रैकिंग टीम भी जंगलों में लगातार निगरानी कर रही थी। पिछले कुछ दिनों से चीता शिकार की तलाश में जंगल से निकलकर रिहायशी क्षेत्रों के करीब पहुंचने लगी थी, जिससे स्थानीय लोगों और चीते की सुरक्षा को देखते हुए रेस्क्यू का निर्णय लिया गया।
ग्वालियर वन विभाग ने इलाके की घेराबंदी कर रेस्क्यू किया
दोपहर बरी-पनिहार के जंगल में चीते की सटीक लोकेशन मिलने के बाद कूनो नेशनल पार्क की विशेषज्ञ टीम और ग्वालियर वन विभाग ने इलाके की घेराबंदी कर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। सुरक्षित दूरी बनाकर विशेषज्ञों ने मादा चीता को बेहोशी का इंजेक्शन लगाया। बेहोश होने के बाद पशु चिकित्सकों की निगरानी में उसे सुरक्षित पिंजरे में रखा गया और विशेष वाहन से कूनो नेशनल पार्क के लिए रवाना कर दिया गया।
डीएफओ बोले-पूरी तरह सुरक्षित है चीता
ग्वालियर वन मंडल के डीएफओ मुकेश पटेल ने बताया कि मादा चीता सीसीबी-3 का रेस्क्यू पूरी तरह सफल रहा। अभियान के दौरान वन्यजीव विशेषज्ञों और पशु चिकित्सकों की टीम मौजूद रही तथा सभी सुरक्षा मानकों का पालन किया गया। उन्होंने बताया कि चीते को पूरी तरह सुरक्षित हालत में कूनो नेशनल पार्क भेज दिया गया है।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

पूर्व विधायक राजेंद्र भारती मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, आज आ सकता है बड़ा फैसला

दतिया. दतिया उपचुनाव से जुडी स्थगन याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरूवार गुरूवार को सुनवाई पूरी कर ली। बुधवार को पूर्व विधायक राजेद्र भारती की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता पी चिंदबरम ने करीब 1 घंटे तक अपना पक्ष रक्षा था। वहीं गुरूवार को सरकारी वकील ने पक्ष रखा।
न्यायमूर्ति मनोज जैन ने दोनों पक्षों की विस्तृत दलीलें सुनने के बाद अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया। भारती की ओर से पूर्व मंत्री कपिल सिब्बल के जूनियर अधिवक्ता अभिक चिन्नी ने मामले की संवेदनशीलता और समय की कमी का हवाला देते हुए यथाशीघ्र निर्णय देने का अनुरोध किया। इस पर न्यायमूर्ति ने कहा कि न्यायालय प्रयास करेगा कि आदेश शक्रवार को ही जारी कर दिया जाए। किसी कारणवश संभव न हुआ तो सोमवार को निश्चित रूप से आदेश पारित किया जाएगा। बता दें कि आदेश का प्रभाव उपचुनाव प्रक्रिया पर पडेगा क्योंकि बैंक एफडी धोखाधडी में पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को तीन साल की सजा सुनाने के कारण ही चुनाव हो रहे है।
उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन गुरूवार को पहला नामांकन पत्र आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी दामोदर यादव ने दाखिल किया। भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा, कांग्रेस नेता अवधेश नायक ने फार्म खरीदे है। हालांकि दोनों ही दलों ने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। संभावना है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भाजपा प्रत्याशी का नामांकन दाखिल कराने आएं क्योंकि भाजपा ने 13 जुलाई को आमसभा की अनुमति मांगी है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

पूर्व कुलपति की तबियत बिगड़ी तो छात्रों ने छीनी थी जस्टिस की कार, 31 माह सीआईडी ने मानवीय संवेदना का मामला मानकर लगाई खात्मा रिपोर्ट

ग्वालियर. रेलवे स्टेशन परिसर से जस्टिस संजीव एस कालगांवकर की कार चालक से छीनकर ले जाने के प्रकरण में सीआईडी इन्दौर के इंस्पेक्टर अशरफ अली अंसारी ने न्यायालय में खात्मा रिपोर्ट (एफआर) पेश कर दी है। रिपोर्ट के साथ पुलिस और न्यायालयीन अधिकारियों के अभिमत भी संलग्न किये गये है। सीआईडी जांच में सामने आया है कि मामला मानवीय संवेदनाओं का था। हालांकि इस पर अभी न्यायालय की मंजूरी मिलना शेष है।
घटना 11 दिसम्बर 2023 की है इस घटना में छात्र नेता हिमांशु श्रोती और सुकृत शर्मा का गिरफ्तार किया था। उन पर लूट और डकैती आदि की धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार किया था। आरोप था कि ट्रेन में रिटायर्ड कुलपति रणजीत सिंह की तबियत हो गयी थी। रेलवे स्टेशन पर एम्बूलेंस नहीं मिलीतो छात्रों ने जस्टिस की कार मांगी थी। चालक ने कार देने से मना कर दिया था तो छात्रों ने जबरन कार लेकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया था।
हाईकोर्ट केस मानवीय संवेदनाओं का मानकर छात्र नेताओं की दी थी जमानत
18 दिसम्बर 2023 का हाईकोर्ट की एकल पीठ ने दोनों छात्रों का जमानत दे दी थी। यह दलील भी दी कि दोनों कानून के छात्र है। उनका मकसद लूट या डकैती का नहीं था, बल्कि मरते हुए इंसान की जान बचाना था। हाईकोर्ट ने भी माना था कि मामला आपराधिक मंशा का नहीं बल्कि मानवीय संवेदनाओं से जुड़ा था।इसी वजह से शासन या पुलिस पक्ष ने भी इस जमानत का विरोध नहीं किया।
पूर्व सीएम ने मुख्य न्यायाधीश को लिखा था पत्र
मामले ने तूल पकड़ा और छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन हुए। तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर छात्रों के पक्ष में मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की बात कही थी।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

दतिया में नरोत्तम मिश्रा के अलावा भाजपा के एक और नेता ने ठोकी टिकट की दावेदारी

दतिया. दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा में टिकट को लेकर दौड़ तेज होती नजर आ रही है। वैसे तो इस सीट पर पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का नाम सबसे प्रबल माना जा रहा है लेकिन अब पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश मुड़ोतिया ने भी टिकट की दावेदारी पेश की है। वर्ष 2008 के बाद ये पहली बार है जब दतिया में किसी नेता ने इस तरह से खुलकर चुनाव के लिए टिकट की दावेदारी की है।
पूर्व जिलाध्यक्ष ने की टिकट की दावेदारी
पूर्व भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश मुड़ोतिया ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को पत्र भेजकर टिकट की दावेदारी पेश की है। मुकेश मुड़ोतिया ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित कई वरिष्ठ नेताओं को टिकट के दावेदारी करते हुए पत्र भेजे हैं। इतना ही नहीं पत्र में मुकेश मुड़ोतिया ने स्थानीय बनाम बाहरी का मुद्दा भी उठाया है और मांग की है कि किसी बाहरी प्रत्याशी की जगह स्थानीय सक्रिय कार्यकर्ता को पार्टी को मौका देना चाहिए। इसके साथ ही मुड़ोतिया ने पत्र में अपने चार दशक के संगठनात्मक अनुभव और भाजयुमो जिलाध्यक्ष रहते हुए निभाई गई जिम्मेदारियों का भी जिक्र किया है।
नरोत्तम मिश्रा प्रबल दावेदार
दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए नरोत्तम मिश्रा भाजपा पार्टी से सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। उन्होंने नामांकन पत्र खरीदकर अपने स्तर पर चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश मुड़ोतिया की ओर से टिकट की दावेदारी करने को लेकर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत ने  बताया कि टिकट मांगना हर कार्यकर्ता का अधिकार है, अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व का होगा। पार्टी जिसे भी टिकट देगी सभी भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी एकजुट होकर उनके लिए चुनाव प्रचार करेंगे।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP के यात्रियों के लिए खुशखबरी, तत्काल टिकट नियमों में 1 अगस्त से बड़ा बदलाव

जबलपुर. तत्काल काउंटर से टिकट बुक कराने वाले रेल यात्रियों के लिए पश्चिम मध्य रेलवे से राहत भरी खबर लेकर आया है। रेलवे प्रशासन ने काउंटरों पर लगने वाली लंबी कतारों और यात्रियों की परेशानी को देखते हुए टोकन वितरण की व्यवस्था को पूरी तरह बदलने का निर्णय लिया है। इस नई प्रणाली के लागू होने के बाद अब यात्रियों को टोकन लेने और फिर टिकट बुक कराने के लिए दो बार रेलवे स्टेशन या रिजर्वेशन काउंटर की दौड नहीं लगानी पडेगी। यह सुव्यवस्थित नियम आगामी 1 अगस्त 2026 से जबलपुर रेल मंडल सहित पश्चिम मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले सभी आरक्षण केंद्रों पर प्रभावी ढंग से लागू कर दिया जाएगा।
टोकन वितरण का नया समय
नई गाइडलाइन के अनुसार अब काउंटरों पर टिकट बुकिंग शुरू होने से कुछ समय पहले ही टोकन दिए जाएंगे। वातानुकूलित श्रेणी के लिए टोकन सुबह 8.30 बजे से लेकर 9.00 बजे तक बांटे जाएंगे। इसके बाद सुबह 10 बजे से इन टिकटों की बुकिंग हमेशा की तरह शुरू होगी। वहीं दूसरी ओर नॉन-एसी स्लीपर श्रेणी के यात्रियों को सुबह 9 बजे से 9.30 बजे के बीच टोकन काउंटर से मिल सकेंगे जिनकी बुकिंग सुबह 11 बजे से प्रारंभ की जाएगी। यात्रियों की सुविधा के लिए यह पूरी जानकारी सभी केंद्रों पर हिंदी और अंग्रेजी भाषा में बोर्ड पर प्रदर्शित की जाएगी।
एसी श्रेणी के लिए पहले 10 टोकन और स्लीपर श्रेणी के लिए 15 टोकन जारी किए जाएंग
रेलवे ने शुरूआती तौर पर तय किया है कि प्रत्येक आरक्षण काउंटर पर एसी श्रेणी के लिए पहले 10 टोकन और स्लीपर श्रेणी के लिए 15 टोकन जारी किए जाएंगे। हालांकि जिन स्टेशनों या केंद्रों पर यात्रियों की भीड अधिक देखी जाएगी वहां स्थानीय स्तर पर टोकनों की संख्या बढाने का अधिकार रेलवे के पास सुरक्षित रहेगा। पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने और फर्जीवाडे की गुंजाइश को खत्म करने के लिए टोकन लेते समय यात्रियों को अपना आधार कार्ड या अन्य कोई भी सरकारी फोटो पहचान पत्र दिखाना बेहद जरूरी होगा। काउंटर पर तैनात कर्मचारी प्रत्येक टोकन का पूरा ब्यौरा एक रजिस्टर में दर्ज करेंगे।
दलालों पर कडा प्रहार
इस नई व्यवस्था का एक मुख्य उद्देश्य टिकटों की कालाबाजारी और दलाली पर पूरी तरह लगाम लगाना है। रेलवे ने साफ किया है कि जो यात्री खुद के लिए या अपने परिवार के सदस्यों के लिए टिकट लेने आएंगे उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी, बशर्ते वे अपना वैध पहचान पत्र दिखाएं इसके बाद ही अन्य लोगों को दस्तावेज जांच कर टोकन मिलेंगे। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जारी किए गए टोकन पूरी तरह से अहस्तांतरणीय होंगे। यानी जिस व्यक्ति के नाम और आईडी पर टोकन जारी हुआ है काउंटर पर केवल वही व्यक्ति टिकट बनवा सकेगा। सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरत पडने पर आरपीएफ के जवानों को भी काउंटरों पर तैनात किया जाएगा।

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet güncel matbet güncel holiganbet giriş matbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis meritking meritking giriş betturkey bahsegel safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş tarafbet betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet betcio atlasbet tarafbet mariobet casibom casibom giriş casibom casibom giriş mariobet meritking meritking giriş Norabahis Norabahis giriş Norabahis holiganbet holiganbet giriş betasus batasus giriş perabet perabet giriş casibom holiganbet jojobet kalitebet kalitebet giris wbahis tambet betbey grandpashabet grandpashabet ibizabet betgit palacebet betsalvador mercurecasino