News

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की सुरक्षा में चूक, काफिले के सामने आए 3 युवक

रतलाम. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। 8 लेन दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर गडकरी के काफिले के सामने अचानक तीन ग्रामीण युवक आ गए। घटना रतलाम जिले के जिले के शिवगढ ब्रिज के पास गुरूवार दोपहर की है। इसका वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि हाईवे के बीच में खडे तीन युवक गाडियों को रूकने का इशारा कर रहे है। इसी दौरान केंद्रीय मंत्री के काफिले में शामिल वाहन इन ग्रामीणों के बगल से गुजरते हुए दूसरी लेन से निकल गए। सडक पर लगे नेशनल हाईवे ऑफ इंडिया के कैमरों में इन गाडियों की रफ्तार करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज हुई है।

युवकों के एक्सप्रेस-वे के बीच में खड़े होकर गाड़ियां रुकवाने की कोशिश का वीडियो सामने आया है। - Dainik Bhaskar
गुजरात जा रहे थे गडकरी
दरअसल गडकरी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करने राजस्थान पहुंचे थे। उन्होंने लबान इंटरचेंज से दरा टनल तक करीब 90किमी की दूरी में एक्सप्रेस -वे का निरीक्षण किया। इसके बाद वे बाय रोड गुजरात जा रहे है। इसी दौरान गुरूवार को रतलाम से भी गुजरे थे। वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामले की पडताल की। युवकों की पहचान शांतिलाल पिता कांजी भाभर, निमकोपाडा पलासेडी गांव के रहने वाले है। युवकों ने पुलिस को बताया कि उनके बच्चे हाईवे के दूसरी तरफ बने स्कूल में पढते है। वे रोज बच्चों को सडक पार कराते है। गुरूवार को भी वे बच्चों को स्कूल छोडने जा रहे थे जिसके लिए वे गाडियों को रूकने का इशारा कर सडक पार कर रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें केंद्रीय मंत्री गडकरी के काफिले के यहां से गुजरने की कोई जानकारी नहीं थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़

यातायात को दुरुस्त करने सड़क पर अचानक पहुंचे एएसपी, अतिक्रमण हटवाया, 6 वाहनों पर कार्रवाई

​ग्वालियर, -शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए आज एएसपी यातायात सुजावल जग्गा ने स्वयं अलकापुरी तिराहा से मेट्रो टावर कलेक्ट्रेट तिराहा तक पैदल निरीक्षण किया।
​निरीक्षण के दौरान मौके पर ही मदाखलत अधिकारी को बुलाकर सड़क किनारे रखे अस्थाई सामान को जब्त करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही शराब दुकान के आसपास बेतरतीब खड़े वाहनों पर सख्त कार्रवाई की गई और दुकानदार को दोबारा वाहन न खड़े करवाने की समझाइश दी गई।
​₹6,000 का वसूला जुर्माना
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 6 वाहनों पर मौके पर ही चालानी कार्रवाई कर ₹6,000 का समन शुल्क वसूला गया। इस पूरी कार्रवाई के दौरान झांसी रोड यातायात थाना प्रभारी धनंजय शर्मा एवं गोला का मंदिर थाना प्रभारी अभिषेक रघुवंशी सहित, मदाखलत अधिकारी शैलेन्द्र चौहान एवम पुलिस बल मौजूद रहा।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

पुलिस की सजगता से प्रॉपर्टी व्यापारी के घर डकैती की साजिश हुई नाकाम, 4 बदमाश हथियार सहित गिरफ्तार

पकड़े आरोपी हरिओम जाट और हरेंद्र ओझा का फाइल फोटो

ग्वालियर. क्राइम ब्रांच और महाराजपुरा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए बुधवार-गुरूवार की मध्यरात्रि में लगभग 3 बजे एक बड़ी डकैती की घटना के पहले ही नाकाम कर दिया। पुलिस ने प्रॉपर्टी व्यापारी के घर पर डकैती डालने की प्लानिंग कर रहे 4 बदमाशों को हथियारों समेत गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उनका एक साथी अंधेरे का लाभ उठाते हुए मौके से फरार हो गया है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार तलाशी में जुटी है।
पुलिस ने तत्काल की कार्यवाही
डीएसपी क्राइम एवं सीएसपी महाराजपुरा नागेन्द्रसिंह सिकरबार ने बताया है कि पुलिस का खबर मिली थी कि कुछ हथियारबंद बदमाश महाराजपुरा इलाके में किसी घटना का अंजाम देने की फिराक में है। खबर मिलते ही क्राइम ब्रांच और महाराजपुरा थाना पुलिस की 3 संयुक्त टीमें गठित की गयी है। कार्यवाही की कमान एसआई राजीव सोलंकी, रोहित भदौरिया और सतराम राठौर ने किया जबकि टीम में एएसआई विनोद छारी समेत कई पुलिस कर्मी शामिल रहे।
वारदात से पहले पुलिस के हत्थे चढ़े बदमाश
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरेन्द्र उर्फ देवा ओझा निवासी उटीला, प्रदीप परिहार निवासी सिमरिया ताल डबरा, हरिओम जाट निवासी ग्राम कैथोदा, पिछोर और मोहित तोमर निवासी सिहोनिया, मुरैना के रूप में हुई है। वहीं फरार आरोपी की पहचान आदित्य भदौरिया निवासी शताब्दीपुरम के रूप में हुई है।
पुलिस जब राधा स्वामी सत्संग आश्रम के पास सूरा बेहटा रोड पर पहुंची तो झाड़ियों में कुछ संदिग्ध युवक छिपे दिखाई दिए। पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी कर उनकी गतिविधियों पर नजर रखी। इस दौरान बदमाशों की बातचीत सुनने पर पता चला कि वे लक्ष्मणगढ़ निवासी प्रॉपर्टी कारोबारी गंधर्व सिंह के घर डकैती डालने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की तो बदमाश भागने लगे। पीछा कर चार आरोपियों को पकड़ लिया गया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया।
बदमाशों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस
एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव ने बताया कि समय रहते कार्रवाई होने से एक बड़ी वारदात टल गई। फरार आरोपी की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों और रिश्तेदारों के यहां लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस को उम्मीद है कि उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

ऑपरेशन हमदर्द-GRP ने आठवें दिन 32 निराश्रित एवं बेसहारा लोगों का तैयार किया डिजिटल डोजियर

भोपाल, -यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मध्यप्रदेश जीआरपी द्वारा पूरे प्रदेश के रेलवे स्टेशनों पर 1 से 31 जुलाई तक विशेष अभियान “ऑपरेशन हमदर्द” संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत रेलवे स्टेशन, प्लेटफॉर्म एवं आसपास के क्षेत्रों में रह रहे निराश्रित, बेसहारा, परित्यक्ता महिलाओं, भिक्षावृत्ति में संलग्न व्यक्तियों तथा भटके हुए बच्चों की पहचान कर उनका डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है तथा आवश्यकतानुसार उनके पुनर्वास एवं परिजनों से मिलाने की कार्रवाई की जा रही है।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रेल राजाबाबू सिंह के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक रेलवे भोपाल अंकित जायसवाल के मार्गदर्शन में प्रदेश की सभी जीआरपी इकाइयों द्वारा अभियान को प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है।
अभियान के आठवें दिन 08 जुलाई 2026 को प्रदेश के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर 26 पुरुष, 5 महिलाएं एवं 1 बालक सहित कुल 32 व्यक्तियों से विस्तृत पूछताछ कर उनके डिजिटल डोजियर तैयार किए गए। जिन व्यक्तियों के परिजन उपलब्ध थे, उन्हें परिजनों से संपर्क कर मिलवाया गया तथा जिनका कोई आश्रय नहीं था, उनके पुनर्वास के लिए संबंधित सामाजिक संस्थाओं एवं आश्रय गृहों से समन्वय स्थापित किया गया। अभियान प्रारंभ होने से अब तक कुल 270 निराश्रित एवं बेसहारा व्यक्तियों का डिजिटल डोजियर तैयार किया जा चुका है। इस डिजिटल डेटाबेस से भविष्य में गुमशुदा व्यक्तियों की पहचान, पुनर्वास एवं अपराध नियंत्रण में भी महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।
अभियान के प्रमुख उद्देश्य
रेलवे स्टेशनों पर लंबे समय से रह रहे निराश्रित एवं बेसहारा व्यक्तियों की पहचान करना।
प्रत्येक व्यक्ति का डिजिटल फोटो एवं आवश्यक विवरण संकलित कर रिकॉर्ड तैयार करना।
दिव्यांग, महिलाओं एवं बच्चों के मामलों में संबंधित विभागों के समन्वय से पुनर्वास सुनिश्चित करना।
भिक्षावृत्ति में सक्रिय संगठित गिरोहों की पहचान कर उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करना।
गुमशुदा एवं भटके हुए व्यक्तियों को उनके परिजनों से सुरक्षित मिलाना।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

अवैध रूप से विज्ञापन कर रहे होर्डिंग एवं बैनर को हटाया

ग्वालियर – नगर निगम द्वारा शहर को अतिक्रमण मुक्त एवं यातायात सुगम बनाए रखने के उद्देश्य से तथा अवैध रूप से कर रहे विज्ञापनकर्ताओं के होर्डिंग एवं बैनर को हटाया गया। नोडल अधिकारी मदाखलत ने बताया कि निगम आयुक्त एवं अपर आयुक्त (मदाखलत) प्रदीप तोमर के निर्देशानुसार मदाखलत अधिकारी  के निर्देशन में आनन्द नगर डबल रोड ग्वालियर, आनन्द नगर चौराहा ग्वालियर सहित आदि स्थानों पर सम्बन्धित राजस्व कर संग्रहक के द्वारा बताए गए स्थलों पर अवैध बैनर, होर्डिंग आदि को हटवाने की कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही के दौरान मदाखलत निरीक्षक सहित मदाखलत अमला मौजूद रहा।
इसके साथ ही मदाखलत अधिकारी के निर्देशन में राजस्व द्वारा बताये स्थानों नौगजा रोड़, छप्परवाला पुल स्थित बिना अनुमति के संचालित बैनर, फ्लेक्स (होर्डिंग) को हटाने कारवाही की गई। उक्त कार्यवाही में मदाखलत निरीक्षक सहित दल दक्षिण मौके पर मौजूद रहा।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के छोटे भाई नाना पटवारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अज्ञात ठिकाने पर ले गयी पुलिस, कांगेस बोली-विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास

इन्दौर. पुलिस ने कांग्रेस के मध्यप्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के छोटे भाई नाना पटवारी को हिरासत में ले लिया गया है। नाना की गिरफ्तारी ड्रग सप्लाई से जुड़े केस में की गयी है। एक ड्रग सप्लायर ने पुलिस ने सामने नाना का नाम लिया है। नाका को गुरूवार की दोपहर गिरफ्तार करने के बाद पुलिस अज्ञात ठिकाने पर ले गयी है।


कांग्रेस ने इस कार्यवाही को राजनीतिक प्रतिशोध बताते हुए राज्य सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि जीतू पटवारी ने हाल ही राज्य में पसरे भ्रष्टाचार और उज्जैन जमीन खरीद मामले को लेकर आन्दोलन छेड़ने का ऐलान किया गया था। सरकार ने इसी का दबाव बनाने के लिये उनके भाई के खिलाफ कार्यवाही कराई है। राज्यसभा सांसद और सीनियर वकील विवेक तन्खा ने एक्स पर लिखा है कि इस तरह की कार्यवाही भविष्य में गंभीर परिस्थितियां पैदा कर सकती है। ऐसी परंपरा से बचा जाना चाहिये। गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी ने अपने कानूनी सलाहकारों से चर्चा की है।
नाना के खिलाफ 10 केस दर्ज
नाना पटवारी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। जमीन विवाद से जुड़े एक अन्य केस में भी उनका नाम सामने आया था। 2023 विधानसभा चुनाव के दौरान भी उन्हें गिरफ्तार किया गया था। उन पर करीब सात वर्ष पुराने हत्या के प्रयास के मामले में फरार रहने का आरोप था। साल 2025 में इंदौर के तेजाजी नगर थाने में नाना और उनके दो सहयोगियों के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने की FIR कराई गई थी। शिकायतकर्ता नरेंद्र मेहता ने आरोप लगाया था कि उनकी जमीन पर धोखे से कब्जा करने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

Newsमप्र छत्तीसगढ़

टायर फटने से चलती बस में लगी आग, समय रहते सभी यात्रियों को बस से उतारा गया

इन्दौर के शिप्रा थाना इलाके में गुरूवार की सुबह लगभग 11 बजे रीवा से इंदौर आ रही है जय अम्बे ट्रेवल्स की बस में अचानक आग लग गयी। घटना शिक्षा थाने के सामने हुआ है। राहत की बात रही कि बस में सवार सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। पुलिस के अनुसार चलती बस का अचानक टायर फट गया। इसके बाद चालक ने बस को संभालने का प्रयास किया। इस बीच घर्षण की वजह से बस के अगले हिस्से में आग लग गयी। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची है। आग पर काबू पा लिया गया है। घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं है।
यात्रियों को दूसरी बस से इंदौर भेजा गया
घटना के बाद पुलिस ने सभी यात्रियों को दूसरी बस से इंदौर रवाना किया। बस में आग लगने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई थी। हालांकि, इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर टायर फटने के बाद हुए घर्षण को आग लगने की वजह माना जा रहा है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

कॉम्बिंग गश्त-222 फरार स्थाई एवं वारंटियों को गिरफ्तार, 270 गुण्डा व हिस्ट्रीशीटरों को किया चेक

ग्वालियर। कानून व्यवस्था बनाये रखने व आदतन अपराधियों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह  के निर्देश पर 08/09 जुलाई की दरमियानी रात्रि शहर व देहात के थाना क्षेत्रों में देर रात तक कॉम्बिंग गश्त किया गया।
ग्वालियर पुलिस के अधिकारियों द्वारा अधीनस्थ थाना बल के साथ अपने-अपने क्षेत्र में पैदल गश्त किया गया। इस दौरान उनके द्वारा फरारी बदमाशों, वारंटियों, गुंडों, हिस्ट्रीशीटरों एवं जिला बदर के आरोपियों की उनके घरों पर चेकिंग के साथ ही बैंक एटीएम एवं होटल, लॉज, धर्मशाला, ढाबों को भी चेक किया। इस गश्त के लिये पुलिस की टीमें बनाकर शहर व देहात क्षेत्रों में संवेदनशील इलाकों में भी गश्त की गई। इस दौरान पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनों तथा मुंह बांधे दो पहिया वाहन चालकों की चेकिंग की गई।
इस दौरान पुलिस ने जिले में कुल 103 स्थाई वारंट, 119 गिरफ्तारी वारंट तामील कराये गये साथ ही 147 गुण्डा एवं 123 हिस्ट्रीशीटरों को चेक किया। कॉम्बिंग गश्त के दौरान अवैध हथियार का थाना मोहना में 01 प्रकरण पंजीबद्ध किया गया तथा इस दौरान धारा 107/116 जाफौ में 22 कार्यवाहियां की गई।

Newsअंतरराष्ट्रीयमप्र छत्तीसगढ़

विस्फोट आतंकी अड्डे पर और उसकी गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दे रही थी, मेलबर्न में मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का किया जिक्र

नई दिल्ली. पीएम नरेन्द्र मोदी इन दिनों 3 दिवसीय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। इस बीच उन्होंने गुरूवार को मेलबर्न में भारतीय समुदाय को संबोधित किया है। इस मेगा शो में 30 हजार भारतीयों के बीच ऑस्ट्रेलियाई एंथनी अल्बानीज भी मौजूद रहे। पूरा स्टेडियम ‘मोदी-मोदी’ के नारों से गूंज उठा। मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिर्याइ पीएम एंथनी अल्बानीज ने पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया है। उन्होंने पीएम मोदी की ऑस्ट्रेलिया का सच्चा दोस्त बताया है। अल्बानीज ने कहा है यह दो बड़े लोकतांत्रिक देशों की दोस्ती का जश्न है।
पीएम नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन के दौरान जोरदार स्वागत के लिये ऑस्टेलियाई पीएम का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा है कि अपने मित्र पीएम अल्बानीज का आभारी हूं। मेलबर्न ने मेरा शानदार स्वागत किया है। मुझे मेलबर्न वालों से मिलने का इंतजार था। मेलबर्न ने मैदान मार लिया है। यह शो हाउसफुल है।
भारत अपना स्पेस स्टेशन बनाने की तैयारी में
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगे कहा है कि ऑस्ट्रेलिया के विकास में भारतीयों का बड़ा हाथ है। भारतीय जहां होते हैं। प्रेम का रंग घोलते हैं। मुझे ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले भारतीयों पर गर्व है। यहां के लोगों की नजर लगातार भारत पर रहती है। 21वीं सदी का भारत विकसित होने के लक्ष्य पर है। भारत अपना स्पेस स्टेशन बनाने की राहत पर है। वह स्पेस में अपना गगनयान भेजने की तैयारी कर रहा है।
मेलबर्न में ऑपरेशन सिंदूर की गूंज
भारतीय प्रधानमंत्री ने इस बीच ‘ऑपरेशन सिंदूर’’ का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान डेमो तो देख ही लिया होगा। धमाके पड़ोसियों पर हो रहे थे और गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दे रही थी। टेरर कैम्प पर इस करारे प्रहार से आपको गर्व हुआ होगा कि नहीं हुआ। साथियों भारत इतने पर ही रूकना नहीं चाहता है। भारत कह रहा है ग्रो मोर…इसलिये आज जीप से लेकर शीप तक मैन्युफैक्चरिंग का भारत में एक नया ईको सिस्टम डवलप किया जा रहा है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

डबरा से अपहृत 3 वर्षीय मासूम को पुलिस ने मां मिलाया, बेटे को सीने से लगाकर रोई मां तो पुलिस भी भावुक हुई

मां बेटे को सीने से लगाकर रोने लगी।

ग्वालियर. डबरा से अपहरण किया गया 3 वर्षीय मासूम टिंकू को पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी होतम उर्फ करिया प्रजापति को नरवर के बिलोनी गांव के पास से गिरफ्तार किया है। बच्चे को डबरा लाकर उसकी मां लक्ष्मी आदिवासी को सौंप दिया गया है।बेटे के सामने देखते ही मां उसे सीने से लगाकर फूट-फूटकर रोने लगी है।
बुधवार की दोपहर कर्रा स्थित आदिवासी दफाई में रहने वाली लक्ष्मी आदिवासी घर के अन्दर सो रही थी। उनका 3 वर्षीय बेटा टिंकू आंगन में खेल रहा था। इसी बीच आरोपी बच्चे को अपनी मोटरसाईकिल पर बैठाकर ले गया। मोहल्ले के बच्चे ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद सिटी थाना पुलिस में अपहरण की एफआईआर दर्ज की गयी है।
मां ने जब बेटे को सीने लगाया तो पुलिस भी भावुक हुई
पुलिस बच्चे को लेकर डबरा पहुंची, जहां उसकी मां लक्ष्मी आदिवासी, पिता नंदराम और अन्य परिजन इंतजार कर रहे थे। बेटे को सकुशल देख कर मां उसे सीने से लगाकर रोने लगी है। इस भावुक पल को देखकर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी भावुक हो गये। पुलिस के मुताबिक आरोपी होतम उर्फ करिया प्रजापति शराब पीने का आदी है। शुरूआती पूछताछ में आशंका जताई जा रही है। उसने नशे की हालत में वारदात का अंजाम दिया। हालांकि अपहरण के पीछे का वास्तविक मकसद अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस आरोपी से अभी पूछताछ कर रही है।
मां सो रही थी, उठी तो बेटा गायब था
दरअसल, डबरा के कर्रा स्थित आदिवासी दफाई निवासी लक्ष्मी आदिवासी (30) बुधवार दोपहर छोटे बच्चे के साथ घर के अंदर सो रही थीं। तीन साल का बेटा टिंकू घर के आंगन में खेल रहा था। दोपहर करीब 2 बजे जब वह उठीं तो बच्चा घर में नहीं मिला। परिजनों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। तलाश के दौरान पड़ोस में रहने वाले एक बच्चे ने बताया कि उसने होतम उर्फ करिया प्रजापति को टिंकू को बाइक पर बैठाकर ले जाते देखा था। इसके बाद परिजनों ने आरोपी से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हो सकी। इसके बाद वे सिटी थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
सिटी थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि तीन वर्षीय बच्चे के अपहरण के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्चे को सकुशल उसकी मां को सौंप दिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और अपहरण के पीछे की वजह की जांच जारी है।

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet güncel matbet güncel holiganbet giriş matbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis meritking meritking giriş betturkey bahsegel safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş tarafbet betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet betcio atlasbet tarafbet mariobet casibom casibom giriş casibom casibom giriş mariobet meritking meritking giriş Norabahis Norabahis giriş Norabahis holiganbet holiganbet giriş betasus batasus giriş perabet perabet giriş casibom holiganbet jojobet kalitebet kalitebet giris wbahis tambet betbey grandpashabet grandpashabet ibizabet betgit palacebet betsalvador mercurecasino