मप्र छत्तीसगढ़

Newsमप्र छत्तीसगढ़

ट्रक ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर, महिला की मौत, पिता -पुत्र घायल

ग्वालियर. मुरैना-ग्वालियर रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाईकिल सवारों को पीछे से टक्कर मारी है। जिसमें महिला की मौत हो गयी है। जबकि पिता और पुत्र जख्मी हो गये है। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो गया है। घायलों को राहगीरों ने एम्बूलेंस की सहायता से जेएएच के ट्रॉमा सेंटर में भती्र कराया गया है।
घटना गुरूवार की शाम 7 बजे आई अस्पताल पुरानी छावनी में घटी है। घटना का पता चलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है। शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। मृतका के घायल बेटे की शिकायत पर मामला की एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। पुलिस आरोपी वाहन की तलाश कर रही है। हाइवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे से फुटेज तलाश रही है।
रिश्तेदारों से मिलने के लिये नूराबाद गये थे
शहर के नदीपार टाल स्थित श्रीनगर कॉलोनी रामसहाय की बगिया निवासी 22 वर्षीय रिन्कू जाटव, उसके पिता नाथूराम जाटव और गीता कुमार किसी काम से गुरूवार को मुरैना के नूराबाद गये थे। रिश्तेदार से मिलने के बाद शाम को तीनों बाइक से लौट रहे थे। मोटरसाईकिल नाथूराम जाटव चला रहा था तभी पीछे से बेटा रिंकू व पत्नी गीता बैठी थी।
पुलिस खंगाल रही है CCTV कैमरे
घटना किस तरह हुई है यह जानने के लिए पुलिस हाइवे पर लगे CCTV कैमरे खंगाल रही है, लेकिन फिलहाल कोई स्पष्ट फुटेज नहीं मिले हैं। आई हॉस्पिटल के पास कैमरे लगे हैं, लेकिन घटना स्थल उसकी रेंज में नहीं आ रहा है।
पुरानी छावनी थाना पुलिस का कहना है कि बाइक सवार मां-पिता व बेटे को पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी है। हादसे में महिला की मौत हो गई है, जबकि पिता-पुत्र घायल बताए गए हैं। आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

Newsअंतरराष्ट्रीयमप्र छत्तीसगढ़

IRGC ने एफ-35 मार गिराया, वीडियो भी जारी किया

तेल अवीव. मिडिल-ईस्ट में जारी युद्ध के बीच इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड से जुडे प्रोसेसिंग प्लांट पर हमला इजराइल ने अकेले ही किया था। इसमें अमेरिका शामिल नहीं था। नेतन्याहू ने गुरूवार की देर रात पत्रकारों से चर्चा कर बताया है कि अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इजराइल से ऐसे हमलों को फिलहाल रोकने के लिये कहा है। इजराइल इस पर अमल कर रहा है। नेतन्याहू ने कहा है कि ट्रम्प ने हमसे भविष्य में ऐसे हमले रोकने के लिये कहा है हम फिलहाल रूके हुए हैं।
युद्ध के बीच ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉप्स (आईआरजीसी) ने कहा है कि उसने अमेरिकी एफ-35 फायटर जेट पर हमला कर उसे नुकसान पहुंचाया है। आईआरजीसी ने इस हमले का वीडियो भी जारी किया है। जिसमें जेट को निशाना बनाते हुए दिखाया गया है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि नहीं हो पायी है। एफ-35 दुनिया के सबसे एडवांस फायटर जेट में गिना जाता है। इसकी कीमत 100 मिलियन डॉलर से ज्यादा होती है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

एलिवेटेड मार्ग-फूलबाग-गुरूद्वारा मार्ग 22 मार्च से खोला जायेगा

ग्वालियर. यातयात पुलिस ने फूलबाग-गुरूद्वारा मार्ग  पिछले एक माह से एलिवेटेड रोड के निर्माण की वजह से रास्ता रोके हुए है। इसे 3 दिन के बाद 22 मार्च को खोल दिया जायेगा। लेकिन ऐलिवेटेड रोड का निर्माण कम्पनी पीएनसी इंफ्रा एक माह का रूट डायवर्जन कराकर भी काम पूरा नहीं कर सकी है। अधूरे काम के बीच में ही रूट को खोला जायेगा। फिर अगले एक -दो महा में यहां फिर से रूट डायवर्जन किया जायेगा। फिलहाल फूलबाग चौराहे से गुरूद्वारे के बीच चलने वाले यातायात दबाव को डायवर्ट होकर नहीं गुजरना होगा। वहीं, एलिवेटेड रोड के लिये पिलर कैपिंग और दूसरे निर्माण कार्या मेंलगी हैवी मशीनों की वजह से इस रूट की सड़क क्षतिग्रस्त हो गयी है। जिसकी मरम्मत किये ही बना यातायात निकलना मुश्किल भरा होगा। हालांकि, कंस्ट्रक्शन कम्पनी का दावा है कि रूट खोलने के साथ ही क्षतिग्रस्त सड़क का रिपेयर कर दिया जायेगा। जिससे लोगों को कोई परेशानी नहीं होगी।
पीएनसी इंफ्रा के प्रोजेक्ट मैनेजर – पंकज भट्ट का कहना है पियर कैपिंग के लिए हमने एक महीने का रूट डायवर्जन लिया था। कुछ पियर का काम बचा है जिसके लिए आगे रूट डायवर्जन प्लान पुलिस प्रशासन को देंगे। फिलहाल फूलबाग-गुरुद्वारा रूट का डायवर्जन खत्म कर दिया जाएगा।
कैपिंग का कार्य अधूरा, फिर बंद होगा यह रूट
मानस भवन से फूलबाग चौराहे तक रास्ता पहले से बंद है। इसके बाद भी काम पूरा नहीं हुआ। फरवरी में 1माह के लिए रूट डायवर्ट किया फिर भी अंबेडकर पार्क से मार्केंडश्वर मंदिर तक के पियरों की कैपिंग का काम बचा है। इस रूट पर जिन पियरों की कैपिंग हुई है, उनमें से अधिकांश में सेटरिंग का सामान (लोहे की छड़े और प्लेट) लगा है। जो​ कि 3 दिन में उतरना मुश्किल है। ऐसे में चालू ट्रैफिक में सामान उतारा जाएगा तो हादसे की संभावना बनी रहेगी।

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़

ईवा गृह निर्माण सस्था अध्यक्ष धर्मेन्द्र भारद्वाज और पुनीत शर्मा पर धोखाधडी की FIR दर्ज

ग्वालियर. शहर को विकसित करने की योजनाओं को अंजाम देने वाले ग्वालियर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की भूमियों में हेरफेर करने का एक मामला नजर में आया है। महाराजपुरा थाना पुलिस ने ईवा गृह निर्माण सहकारी संस्था के अध्यक्ष्ज्ञ और एक अन्य पदाधिकारी के खिलाफ सरकारी जमीन खुर्द-बुर्द करने और कूटरचित दस्तावेजों से बेचने का मामला दर्ज किया है। यह शिकायत जीडीए के सब इंजीनियर ने दर्ज कराई है। जिसके बाद जांच शुरू कर दी गयी है। जीडीए ने ईवागृह निर्माण सहकारी संस्था के अध्यक्ष धर्मेन्द्र भारद्वाज और पदाधिकारी पुनीतशर्मा ने आवंटित प्लॉटों के बगल में स्थित 11 अतिरिक्त प्लॉटों पर भी कब्जा कर लिया है। उन्होंने इन सरकारी जमीनों के फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगों को बेच दिया।
नोटिस का नहीं मिला जवाब
जब जीडीए अधिकारियों को इस धोखाधड़ी का पता चला, तो उन्होंने ईवा गृह निर्माण सहकारी संस्था के पदाधिकारियों धर्मेंद्र भारद्वाज और पुनीत शर्मा से पत्राचार किया। हालांकि, इन पत्रों का कोई जवाब नहीं दिया गया। लंबे समय तक कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर जीडीए के अधिकारी सक्रिय हुए और उन्होंने महाराजपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। धोखाधड़ी से बेचे गए इन 11 प्लॉटों की अनुमानित कीमत 3 करोड़ रुपए बताई गई है।महाराजपुरा थाना प्रभारी यशवंत गोयल ने बताया कि ईवा गृह निर्माण सहकारी संस्था के अध्यक्ष धर्मेंद्र भारद्वाज और पुनीत शर्मा पर 11 प्लॉट धोखे से बेचने का आरोप है। जीडीए की शिकायत के आधार पर इन दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

हिंदू वेदिक सनातन संस्कृति की समृद्ध परंपरा के पुनर्जागरण हेतु संतों ने किया आवाहन

हिंदू नव वर्ष गुड़ी परवा की पूर्व संध्या पर संतों एवं वैदिक आचार्यों का हुआ सम्मान

ग्वालियर – हिंदू नव वर्ष गुड़ी पड़वा की पूर्व संध्या पर हिंदू वेदिक सनातन संस्कृति की समृद्ध परंपरा का निर्वाह हेतु जवाहर नगर स्थित अशोका सदन में संत शिरोमणियों एवं वैदिक आचार्य की उपस्थिति में नव संवतसर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से धोली बुआ महाराज, संत कृपाल सिंह महाराज, मनीष अन्ना महाराज, उपेंद्र शिरगांवकर आभा महाराज, बीके प्रहलाद भाई , पंडित दुर्गेश दिक्षित , पंडित हरीश भार्गव , पंडित हिंगे ,के मुख्य उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के संयोजक श्री राम सेवा समर्पण समिति के अध्यक्ष आशीष प्रताप सिंह राठौड़ थे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम भगवान राम के चित्र पर माल्यार्पण कर वैदिक मित्रों के साथ आचार्य ने पूजा अर्चना की एवं शंख ध्वनि से पूजा अर्चना आरंभ की। तत्पश्चात समस्त धर्म गुरुओं एवं आचार्य का श्रीफल एवं भगवान राम की तस्वीर देकर सम्मान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्री राम सेवा समर्पण समिति के अध्यक्ष आशीष प्रताप सिंह राठौड़ ने कहा कि , चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से प्रारंभ होने वाला विक्रम संवत 2083 मात्र पंचांग का परिवर्तन नहीं, अपितु हमारी सृष्टि, प्रकृति और संस्कृति के अंतर्संबंधों का महापर्व है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, यही वह पावन तिथि है जब पितामह ब्रह्मा ने सृष्टि की संरचना का श्रीगणेश किया था। आज जब वसंत के आगमन से प्रकृति नूतन श्रृंगार कर रही है, तब यह नव संवत्सर राम-राज्य के आदर्शों और हमारी सुशुप्त आध्यात्मिक ऊर्जा के पुनर्जागरण का उद्घोष है। वर्तमान कालखंड वस्तुतः आध्यात्मिक पुनर्जागरण का अमृतकाल है, जहाँ केवल भव्य मंदिरों का ही पुनर्निर्माण नहीं हो रहा, बल्कि जन-मानस के अंतःकरण में सनातन संस्कारों की पुनर्स्थापना भी हो रही है।
यह पर्व हमारे गौरवशाली अतीत और वैभवशाली भविष्य के मिलन का साक्षी है। कार्यक्रम में संत कृपाल सिंह जी ने कहा कि सनातन संस्कृति की रक्षा हेतु आगे आना हम सब का नैतिक दायित्व है। धोली बुआ महाराज ने अपने वचन अमृत में गुड़ी पड़वा का महत्व समझाया और हमारी वैदिक संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। 0 आभा महाराज ने गुड़ी पड़वा हिंदू नव संवत्सर पर कार्यक्रम की दिव्यता पर प्रकाश डाला और कहा कि बच्चों में संस्कार तभी आएंगे जब वह हमारी संस्कृति को समझेंगे। इस अवसर पर उपस्थित मनीष अन्ना महाराज ने कहा कि भगवान राम हमारे लोग जीवन के आदर्श है उनसे प्रेरणा लेकर हमें अपने धर्म की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए। बीके प्रहलाद भाई ने कहा कि हमें हिंदू नव वर्ष के अवसर पर आपसी प्रेम भाईचारा को बढ़ाना चाहिए और ईर्ष्या जातिवाद ,भ्रष्टाचार जैसी कुरीतियों को हटाकर धर्म का प्रसार प्रसार करना चाहिए।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से अभय पापरीकर,नवल शुक्ला गोविंद गुप्ता ,सुधीर शर्मा डॉक्टर सत्य प्रकाश बत्रा , रामबाबू कटारे , , डॉ अशोक तोमर, राजीव चड्ढा, रवि कुशवाह, महेंद्र खत्री, चंद्रशेखर गौड़, राजकरण सिंह भदोरिया, विनोद जैन, संजीव सिकरवार ,वरुण सक्सेना, सोनू अस्थाना, रणवीर सिंह राठौड़,सुमंत जादौन, आरएनएस भदोरिया ,राघवेंद्र सिंह तोमर, सम्मान कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र ख्याति ने किया और आभार महेश ने व्यक्त किया।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

विक्रम नव संवत्सर का जिला स्तरीय कार्यक्रम बाल भवन में हुआ आयोजित 

विक्रमादित्य पर केन्द्रित नाट्य मंचन भी हुआ 
ग्वालियर – भारतीय नववर्ष चैत्र शुल्क प्रतिपदा, विक्रम नव संवत्सर-2083 के शुभारंभ अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम गुरुवार को बाल भवन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा उदयीमान सूर्यदेव को अर्घ दिया और हिन्दू वर्ष पर विक्रम ध्वज का पूजन-अर्चन किया। इस मौके पर कलाकारों द्वारा राजा विक्रमादित्य के जीवन पर आधारित नाट्य की प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम में संत कृपाल सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति के अंतर्गत पर्व और त्यौहारों का निर्धारण मंगल तिथियों के आधार पर होता है। खगोलीय गतिविधियों की दृष्टि से गुड़ी पड़वा अर्थात प्रतिपदा वर्ष की पहली मंगल तिथि है। इस मंगल तिथि का अभिवादन चैती चंद, वर्ष प्रतिपदा और गुड़ी पड़वा के नाम से किया जाता है।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि हिंदू संस्कृति में गुड़ी पड़वा (नव संवत्सर) के दिन से ही नए वर्ष की शुरूआत होती है। इस दिन हम सब सूर्य को अर्घ देकर सभी की खुशहाली और समृद्धि की कामना करते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश में विक्रम नव संवत्सर आयोजन की जो शुरूआत की गई है वह अनुकरणीय है। इससे युवाओं को भारतीय संस्कृति की जानकारी मिलेगी। ग्वालियर में नव संवत्सर के अवसर पर सभी को उन्होंने शुभकामनायें दीं।
विक्रमादित्य के जीवन पर आधारित नाटक की हुई प्रस्तुति
विक्रम नव संवत्सर-2083 के प्रारंभ पर आयोजित कार्यक्रम में संस्कृति विभाग द्वारा राजा विक्रमादित्य के जीवन पर आधारित नाटक भी प्रस्तुत किया गया। संस्कृति विभाग की ओर से नरेन्द्र नाट्य एवं लोक कला समिति ग्वालियर के निदेशक हिमांशु द्विवेदी के नेतृत्व में कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए नाट्य का श्रोताओं ने भरपूर आनंद लिया और भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस नाटक के माध्यम से राजा विक्रमादित्य के जीवन दर्शन को प्रदर्शित किया गया।
Newsमप्र छत्तीसगढ़

भदावना धाम स्थित घाट पर जल गंगा संवर्धन के तहत चला सफाई अभियान 

ग्वालियर – नव संवत्सर के साथ ही जल संरक्षण को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ किया है। इस अभियान के तहत ग्वालियर स्थित ग्राम पंचायत गुर्री में भदावना धाम पर सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में मुख्य रूप से ग्वालियर ग्रामीण विधायक साहब सिंह गुर्जर, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश कुंवर सिंह जाटव, उपाध्यक्ष प्रियंका सिंह घुरैया, प्रभारी कलेक्टर कुमार सत्यम सहित उपाध्यक्ष जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने भदावना धाम पर जाकर भगवान के दर्शन किए। इसके बाद भदावना धाम स्थित घाट की सफाई अभियान प्रारंभ किया। सफाई अभियान के साथ प्रकृति संरक्षण के लिए पौधरोपण भी किया गया। जल गंगा संवर्धन अभियान कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि हमें अपने पुराने जल स्रोतों को संरक्षित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि नदी, नालों एवं छोटे-छोटे चैक डैमों का संरक्षण एवं निर्माण करने की आवश्यकता है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ने कहा कि हमें वर्षा के जल को संरक्षित करने की आवश्यकता है, जिससे हमारा कल सुरक्षित हो सके। वहीं जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले की सभी ग्राम पंचायतों में जन सहयोग से पुरानी जल संरचनाओं के सफाई और संरक्षरण करने के लिए कार्य किये गए।
Newsमप्र छत्तीसगढ़

सड़क पर फैले तेल की फिसल कर गिर रहे थे दो पहिया वाहन चालक, यातायात पुलिस ने रास्ता रोका

काले तेल से स्कूटी सवार महिला को मदद करने के दौरान गिरते हुए अन्य राहगीर। - Dainik Bhaskarग्वालियर. तानसेन होटल तिराहा पर गुरूवार की दोपहर किसी वाहन से तेल फैल गया। इस घटना की वजह से आधा दर्जन से ज्यादा दो पहिया वाहन फिसलकर चोटिल हो गये। यहां तक कि घायलों को बचाने आये कुछ लोग भी सड़क पर फैले तेल की वजह स्वयं भी फिसल कर गिर पड़े।
शहर के व्यस्ततम इलाकों में से एक तानसेन होटल तिराहा से बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। तेल फैलने के बाद वहां से निकलने वाले दो पहियान वाहन चालक एक के बाद एक फिसलते चले गये। जिससे उन्हें भी चोटें आई है। स्थिति इतनी बिगड़ गयी कि गिरे हुए लोगों की सहायता करने पहुंचे अन्य लोग भी फिसलकर जमीन घिसट कर गिर पड़े।
हालात को देखते हुए कुछ अन्य वाहन चालकों ने अपनी ओर से गाड़ियों को डायवर्ट करना शुरू किया। थोड़ी देर बाद ट्रैफिक पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने बैरिकेड लगाकर तेल फैले हुए क्षेत्र को सुरक्षित किया और यातायात को नियंत्रित किया। घायल बाइक सवारों में से एक का नाम नितिन तिवारी बताया गया है। जिसने घटना की विस्तृत जानकारी दी।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

डाटा एंट्री ऑपरेटर की भर्ती रद्द, कलेक्टर, अतिरिक्त कलेक्टर को भरना होगा जुर्माना, 3 माह में नया विज्ञापन जारी करने का आदेश

ग्वालियर. हाईकोर्ट की खंडपीठ ने शिवपुरी में कार्यालय सहायक डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिये 2014 में जारी भर्ती विज्ञापन को निरस्त कर दिया है। हाईकोर्ट ने कहा है कि यह भर्ती प्रक्रिया नियमों के विपरीत थी। इसलिये इसके आधार पर की गयी सभी नियुक्तियां भी निरस्त मानी जायेंगी। हाइकोर्ट ने शिवपुरी कलेक्टर को 3 महीने के अन्दर नया विज्ञापन जारी करने का निर्देश दिया है। तत्कालीन कलेक्टर और अतिरिक्त कलेक्टर पर कार्यवाही करने का भी आदेश दिया गया है। हाईकोर्ट ने 1.75 लाख रूपये का जुर्माना लगाया है। जिसमें से 1.50 लाख रूपये याचिकाकर्ता को मुकदमे की लागत के रूप में दिये जायेंगे। 25 हजार रूपये नगरनिगम ग्वालियर के स्वच्छता खाते में जमा होंगे। यह राशि दोषी अधिकारियों से वसूलने की अनुमति शासन को दी गयी है।
क्या है मामला
जस्टिस आनंद सिंह बहावत की एकलपीठ ने यह आदेश योगेश कुमार कुशवाह की याचिका पर दिया। याचिकाकर्ता ने बताया था कि लोक सेवा प्रबंधन विभाग के 14 जुलाई 2011 के सर्कुलर के अनुसार, भर्ती के लिए केवल स्नातक योग्यता और तय प्रक्रिया आवश्यक थी।
हालांकि, जारी किए गए विज्ञापन में 60 प्रतिशत अंकों की एक अतिरिक्त शर्त जोड़ दी गई थी, जो नियमों के खिलाफ थी।कोर्ट ने टिप्पणी की कि अधिकारियों ने बिना सोच-विचार के विज्ञापन जारी किया, जिसके कारण याचिकाकर्ता को लंबी कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी। अदालत ने स्पष्ट किया कि 2011 के सर्कुलर के अनुसार मेरिट का निर्धारण स्नातक के अंकों के आधार पर होना था, लेकिन यह शर्त मनमाने ढंग से जोड़ी गई।
यह याचिका लगभग 11 वर्षों तक लंबित रही। सहायक डाटा एंट्री ऑपरेटर के कुल 15 पद थे, लेकिन अतिरिक्त शर्त जोड़ने के कारण कई योग्य उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सके।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में जमीन खरीदना होगा महंगा, पुरानी छावनी और नए क्षेत्रों में रिकॉर्ड उछाल

ग्वालियर में जमीनों के दाम में 20 प्रतिशत तक बढ़ोत्तरी होगी जो कि एक अप्रैल से लागू हो जाएगी। बुधवार को नई कलेक्टर गाइडलाइन के निर्धारण के लिए जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में प्रस्तावों पर अंतिम मुहर लगा दी गई। जिले में 2234 लोकेशनों में 1556 लोकेशन पर गाइडलाइन में बढ़ोत्तरी की अनुशंसा की गई है, सबसे ज्यादा नए क्षेत्र और बढ़ते क्षेत्रों पर बढ़ोत्तरी का असर होगा।
पुरानी छावनी और नए क्षेत्रों में रिकॉर्ड उछाल
पुरानी छावनी में सबसे ज्यादा रेट बढ़ेंगे क्योंकि कालोनियों से लेकर शहर का विस्तार सबसे ज्यादा इसी ओर हो रहा है। 1300 से ज्यादा लोकेशनों पर सौ प्रतिशत से ज्यादा बढ़ोत्तरी की जा रही है। इस बार आए दावे आपत्तियों को लेकर भी अपर कलेक्टर कुमार सत्यम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में चर्चा की गई और जो सुझाव सुधार योग्य थे उन्हें स्वीकृत किया गया। अब जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में जिस प्रस्ताव को हरी झंडी मिली है उसे केंद्रीय मूल्यांकन समिति भोपाल के लिए भेजा जाएगा।
संशोधन और प्रमुख क्षेत्रों की नई दरें
वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित अचल संपत्तियों की गाइडलाइन को लेकर प्रभारी कलेक्टर कुमार सत्यम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रस्तावित कलेक्टर गाइडलाइन पर आमजन एवं क्रेडाई एवं विभिन्न विभागों की 30 आपत्तियों पर निर्णय लिया गया। साथ ही सभी की सहमति से दरों पर निर्णय लिया गया।
समिति द्वारा अनुमोदित इन संशोधनों के पश्चात अंतिम प्रस्ताव शीघ्र ही केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड, भोपाल को भेजा जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया है कि ग्राम डोंगरपुर में प्रस्तावित गाइडलाइन दर 45,000 को घटाकर 42,000 रुपये किया गया। जबकि ग्राम खुरेरी में प्रस्तावित 15,000 की जगह 13,000 रुपये की दर तय की गई। इसी प्रकार ग्राम नैनागढ़ ओरिया पार्क और रिवेरा ग्रीन दोनों की दर 35,000 रुपये की गई है।