सड़क पर फैले तेल की फिसल कर गिर रहे थे दो पहिया वाहन चालक, यातायात पुलिस ने रास्ता रोका
ग्वालियर. तानसेन होटल तिराहा पर गुरूवार की दोपहर किसी वाहन से तेल फैल गया। इस घटना की वजह से आधा दर्जन से ज्यादा दो पहिया वाहन फिसलकर चोटिल हो गये। यहां तक कि घायलों को बचाने आये कुछ लोग भी सड़क पर फैले तेल की वजह स्वयं भी फिसल कर गिर पड़े।
शहर के व्यस्ततम इलाकों में से एक तानसेन होटल तिराहा से बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। तेल फैलने के बाद वहां से निकलने वाले दो पहियान वाहन चालक एक के बाद एक फिसलते चले गये। जिससे उन्हें भी चोटें आई है। स्थिति इतनी बिगड़ गयी कि गिरे हुए लोगों की सहायता करने पहुंचे अन्य लोग भी फिसलकर जमीन घिसट कर गिर पड़े।
हालात को देखते हुए कुछ अन्य वाहन चालकों ने अपनी ओर से गाड़ियों को डायवर्ट करना शुरू किया। थोड़ी देर बाद ट्रैफिक पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने बैरिकेड लगाकर तेल फैले हुए क्षेत्र को सुरक्षित किया और यातायात को नियंत्रित किया। घायल बाइक सवारों में से एक का नाम नितिन तिवारी बताया गया है। जिसने घटना की विस्तृत जानकारी दी।

