Newsमप्र छत्तीसगढ़

खूनी संघर्ष में एक की मौत, ताबड़तोड़ की गयी फायरिंग, 5 वर्ष पहले की रंजिश, खुरैरी में तनाव

मृतक रमेश कुशवाह व उसकी घायल पत्नी पुष्पा। - Dainik Bhaskar
मृतक रमेश कुशवाह व उसकी घायल पत्नी पुष्पा।

ग्वालियर. बड़ागांव खुरैरी इलाके में मंगलवार की रात 11 बजे 2 परिवारों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। मामूली बात से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि पाल परिवार के लोगों ने बन्दूक से अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि उसकी पत्नी और बेटे की हालत नाजुक है। घटना के बाद इलको में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। घायलों का अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
परिवार के सामने ही ली अंतिम सांस
फायरिंग होते ही रमेश उर्फ पप्पू कुशवाह घर की ओर भागा, लेकिन दरवाजे पर ही उसे गोली लगी। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। बचाव करने आये पप्पू की पत्नी पुष्पा और उसके बेटे भी जख्मी हो गये है। घायलों का तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों ही परिवार मूल रूप से भिंड के निवासी है। लगभग 5 वर्ष पहले ही दोनों परिवार ने बड़ागांव खुरैरी में अपने मकान बनाये थे। पड़ोसमें रहने के बावजूद इनके बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी, जो मंगलवार की रात मौत के तांडव में बदल गयी।
इलाके में तनाव, फोर्स तैनात
फायरिंग के बाद बड़ा गांव खुरैरी में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों को शांत करने के लिए पुलिस ने भारी फोर्स तैनात कर दिया है। आरोपी वारदात के बाद से फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
पुलिस का कहना इस मामले में मुरार थाना प्रभारी मैना पटेल का कहना”पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में पथराव और फायरिंग हुई है। एक व्यक्ति की मौत हुई है और तीन घायल हैं। आरोपियों की पहचान हो गई है, उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al pokerklas superbetin pashagaming matbet matbet betsat hızlıcasino pashagaming jojobet jojobet giriş holiganbet