LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

बंगाल में चुनाव बाद हिंसा, सुरक्षाबलों पर फायरिंग, तृणमूल ऑफिस पर बुलडोजर चला

पश्चिम बंगाल. पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं। नॉर्थ 24 परगना जिले के संदेशखाली स्थित बामनघेरी इलाके में बुधवार रात गश्त कर रही पुलिस और केंद्रीय बलों पर हमला हुआ। उपद्रवियों ने फायरिंग की, जिसमें पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।


घायलों में नाजाट थाने के ऑफिसर इन-चार्ज, एक कांस्टेबल, एक महिला पुलिसकर्मी और केंद्रीय बलों के दो जवान शामिल हैं। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान अलग-अलग जगहों पर 4 लोगों की हत्या कर दी हई। इनमें भाजपा और टीएमसी के 2-2 कार्यकर्ता हैं। भाजपा ने उत्तर 24 परगना के न्यू टाउन और हावड़ा के उदय नारायणपुर में अपने दो कार्यकर्ताओं की हत्या का आरोप टीएमसी पर लगाया है। टीएमसी ने भी आरोप लगाया है कि कोलकाता के बेलेघाटा और बीरभूम के नानूर में उसके दो पार्टी सदस्यों की हत्या कर दी गई।

कोलकाता के न्यू मार्केट इलाके के पास भाजपा समर्थकों की भीड़ ने पार्टी का झंडा लेकर दुकानों में तोड़फोड़ की और TMC ऑफिस पर बुलडोजर चलवाया।
कोलकाता में भीड़ ने टीएमसी ऑफिस बुलडोजर से गिराया
कोलकाता के न्यू मार्केट इलाके के पास भाजपा समर्थकों की भीड़ ने पार्टी का झंडा लेकर दुकानों में तोड़फोड़ की और टीएमसी ऑफिस पर बुलडोजर चलवाया। कोलकाता के न्यू मार्केट में भीड़ ने टीएमसी के पार्टी ऑफिस को बुलडोजर से गिरा दिया। उपद्रवियों ने आसपास की दुकानों को भी नुकसान पहुंचाया। टीएमसी ने घटना का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- भाजपा का ‘परिवर्तन’ आ चुका है और वह बुलडोजर लेकर आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al pokerklas superbetin pashagaming matbet matbet betsat hızlıcasino pashagaming jojobet jojobet giriş holiganbet