मप्र छत्तीसगढ़

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP में आज से 4 दिन आंधी-बारिश का दौर, ग्वालियर-चंबल में ओले भी गिरेंगे

ग्वालियर. मध्य प्रदेश में रविवार से अगले 4 दिन तक आंधी-बारिश का दौर रहेगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और टर्फ की वजह से ऐसा होगा। मौसम केंद्र के अनुसार, 30 और 31 मार्च को सिस्टम की स्ट्रॉन्ग एक्टिविटी देखने को मिलेगी। इस दौरान ग्वालियर और चंबल संभाग में ओले भी गिर सकते हैं। शनिवार को एमपी के पूर्वी हिस्से में दोनों सिस्टम सक्रिय रहे, जो रविवार को आगे बढ़ेंगे। इस वजह से बारिश का दौर शुरू होगा। अगले 24 घंटे के दौरान ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग में बारिश का अलर्ट है। यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, 30 मार्च से सिस्टम का असर ज्यादा रहेगा। ग्वालियर, भिंड और दतिया में ओले भी गिर सकते हैं। वहीं, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, चंबल, उज्जैन, सागर, रीवा संभाग के अधिकांश हिस्से में आंधी, बारिश और गरज-चमक वाला मौसम रहेगा। 31 मार्च को भी ऐसा ही अलर्ट है। 1 अप्रैल को सिस्टम कमजोर होने लगेगा। हालांकि, प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में बारिश होने का अनुमान है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

100 स्पीड संे दौड़ा रहा था कार नशेडी ड्रायवर, 5 की जान लेने वाला नशे में धुत, जांच में 175 मिलीग्राम शराब की हुई पुष्टि


ग्वालियर. शुक्रवार की सुबह तड़के 3 बजे हुए भीषण रोड एक्सीडेंट में 5 लोगों की मौत हो गयी, 4 घायल हुए थे। इन मौतों की वजह नशा और स्पीड का कॉकटेल है। आरोपी कार चालक घटना के वक्त नशे में था। जब कार आगे जा रहे ऑटो से टकराई तो कार की स्पीड 100 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार में थी। मेडीकल जांच में पता चला है कि घटना के समय आरोपी कार चालक के पे टमें 175 मिलीेग्राम शराब मिली है। पुलिस ने स्कॉर्पियों को पकड़ा तो चालक नशे में था। पुलिस ने बिना कोई देर किये चालक का मेडीकल कराया है। जिसमें उसके पेट में 175 मिमी शराब पायी गयी। यह तो वह शराब है जो टेस्ट तक पच नहीं पायी थी। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है उसने रातभर में कितनी शराब पी होगी।
जबकि कार की स्पीड की पुष्टि डायल-112 से हुई। दरअसल, बस स्टैंड के सामने ई-रिक्शा में कार ने टक्कर मारी तो वह पलक झपकते ही गायब हो गयी। डायल-112 यानी कि एफआरवी वाहन ने कार चालक को पकड़ा तो उनको अपनी गाड़ी की रफ्तार 100 किमी प्रतिघंटे की करनी पड़ी थी। आरोपी अमन शर्मा कहीं से जश्न मनाकर सुबह 3 बजे घर वापिस लौट रहा था। पकड़ी गयी कार में गैस लाइट, नमकीन पड़ा मिला है। यह भी बताता है कि कार के भीतर ही शराब का सेवन किया गया होगा।ऑटोमोबाइल विशेषज्ञों का कहना है कि कार के सभी एयर बैग जिस तरह से खुले है। उससे स्पष्ट होता है कि वाहन की रफ्तार 80 से 100 किमी प्रतिघंटे के बीच में रही होगी। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की तैयार है।
DIAL 112 में तैनात सिपाही ने पकड़ा आरोपी
रात ठीक 3 बजे स्टेशन पर तैनात DIAL 112 में तैनात जवान बृजमोहन ने देखा कि एक स्कॉर्पियो ई-रिक्शा में टक्कर मार और तेज रफ्तार में आकशवाणी की तरफ भागी है। जिस पर DIAL 112 की टीम ने तत्काल अपना वाहन उसके पीछे लगा दिया। DIAL 112 की टीम ने गोविंदपुरी में कार नंबर MP21 ZE-5911 को पकड़ लिया। आरोपी स्कॉर्पियो को पकड़ने में DIAL 112 के पायलट (चालक) को अपनी गाड़ी 100 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से भगानी पड़ी थी। जब आरोपी को पकड़ लिया था तो पीछे से एक अन्य वाहन चालक ने डायल 112 को बताया कि यह पीछे परशुराम चौराहा पर एक ऑटो को बुरी तरह टक्कर मारकर आया है। कार से नमकीन पड़ा मिला है। आरोपी चालक अमन शर्मा निवासी चाणक्यपुरी काफी नशे में था।

Newsअंतरराष्ट्रीयमप्र छत्तीसगढ़

मिडिल ईस्ट में 3500 से अधिक अमेरिकी सैनिक तैनात, ऑपरेशन जोन में पहुंचा यूएसएस त्रिपोली

नई दिल्ली. मिडिल ईस्ट में ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने अपनी सैन्य मौजूदगी को बड़े स्तर पर बढ़ा दिया है। अमेरिका ने क्षेत्र में 3500 से अधिक सैनिक तैनात किये है। हालात लगातार बिगड़ते जा रहे है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने पुष्टि की है कि आधुनिक युद्धपोत यूएसएस त्रिपोली अपने निर्धारित ऑपरेशनल जोन में पहुंच चुका है। जिसमें करीब 2500 मशीन सैनिक सवार है।
आपको बता दें कि युद्धपोत यूएसएस त्रिपोली एफ-35 स्टील्थ फायटर जेट और ओस्प्रे जैसे एडवांस एयरक्राफ्ट ऑपरेट करने में सक्षम है। इसको पहले जापान में तैनात किया गया था। लेकिन लगभग 2 हफ्ते पहले इसे मिडिल ईस्ट भेजा गया। इसके अलावा यूएसएस बॉक्सर और सैन डिएगो से अन्य नौसैनिक यूनिट्स का भी क्षेत्र मेे भेजा जा रहा है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

TET सहित 3 मांगों के लिये बनेगा संयुक्त मोर्चा, 1.5 लाख शिक्षक सामूहिक बैठक में बनायेंगे आंदोलन की रणनीति

भोपाल. मध्यप्रदेश में टीईटी परीक्षा को लेकर विवाद दिनों -दिन बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर टीचर्स विरोधका रास्ता अपनाने की तैयारी में है। वह इसके लिये रणनीति बना रहे हैं। कल यानी 29 मार्च को प्रदेशभर के शिक्षकों की सामूहिक बैठक होने जा रही है।
दरअसल, लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) भोपाल के आदेश अनुसार ऐसे शिक्षक जिनकी सेवानिवृत्ति में अभी 6 वर्ष से अधिक समय बचा है। उन्हें अनिवार्य रूप से टीईटी परीक्षा देनी होगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने यह कदम सुप्रीम कोर्ट के फैसले के आधार पर उठाया जा रहा है। आदेश मेें स्पष्ट किया गया है। संबंधित शिक्षकों को आदेश जारी होने की तारीख से 2 वर्ष के अन्दर टीईटी परीक्षा पास करना अनिवार्य होगा। अगर कोई शिक्षक तय समय -सीमा में टीईटी पास करता है तो उसे सेवा से हटाया जा सकता है।
31 मार्च तक मांगी शिक्षकों की जानकारी
लोक शिक्षण संचालनालय ने 9 मार्च को सभी जिलों से ऐसे प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों की जानकारी मांगी है। जिन्होंने टीईटी परीक्षा पास नहीं की है। इसको लेकर जारी नये आदेश के अनुसार यह जानकारी 31 मार्च तक देने के निर्देश दिये गये है। यहीं विवाद की वजह बना हुआ है। क्योंकि इस दायरे में वह शिक्षक भी आ रहे है। जो 2005 और 2008 की भर्ती प्रक्रिया के तहत नियुक्त हुए थे। उस वक्त लागू नियमों के अनुसार पात्र थे। अब नये नियम लागू होने की आशंका ने पूरे शिक्षा तंत्र में असंतोष पैदा कर दिया है।
शिक्षक बोले- आगे की लड़ाई एक साथ लड़ेंगे
शासकीय शिक्षक संगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र कौशल ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर 29 मार्च को सभी शिक्षक संगठनों की संयुक्त बैठक बुलाई है। इस बैठक में संयुक्त शिक्षक मोर्चा बनाया जाएगा और आगे की रणनीति तय की जाएगी। टीईटी के अलावा “शिक्षक एप से अटेंडेंस” और “सेवा वृद्धि” जैसे मुद्दे भी प्रमुख रहेंगे। इस बैठक में ही शिक्षक आगे आंदोलन का प्लान तैयार करेंगे। संगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र कौशल ने बताया आरटीई एक्ट 2009 साल 2010 से लागू हुआ और टीईटी 2011 से अनिवार्य हुआ, जबकि हजारों शिक्षक इससे पहले नियुक्त हो चुके थे।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

तरण पुष्कर में तैराकी हेतु 28 मार्च से फार्म वितरण प्रारंभ, शीघ्र होगा तैराकी का संचालन

ग्वालियर। सिटी सेंटर स्थित तरण पुष्कर में तैराकी हेतु फार्म वितरण प्रारंभ कर दिया गया है। शीघ्र ही तैराकी का संचालन किया जाएगा। नोडल अधिकारी खेल बीके त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 मार्च से तरण पुष्कर पर तैराकी हेतु सदस्यता के लिए फॉर्म वितरित किये गए जिसमें लगभग 280 फॉर्मों का वितरण किया गया।
तरण पुष्कर पर दिनांक 29मार्च को भी प्रातः 10:30 से 04:30 तक (दोपहर 01:30 से 02:00 बजे लंच विराम) फॉर्मों का वितरण किया जावेगा एवं दिनांक 30 मार्च से 1 अप्रैल तक फर्मों को जमा किये जावेंगे। तरण पुष्कर पर बैच का आबंटन प्रथम आओ प्रथम पाओ कर आधार पर किया जावेगा।
दीनदयाल नगर स्थित मिनी तरुण पुष्कर 3 अप्रैल से होगा शुरू
नगर निगम द्वारा संचालित डीडी नगर पर मिनी तरुण पुष्कर के फॉर्म वितरण 28 से शुरू कर दिए गए हैं । नोडल खेल अधिकारी बीके त्यागी और सहायक खेल अधिकारी नमन कौरव ने निरीक्षण किया पूल को 3 अप्रैल से आमजनों के लिए खोला जाएगा।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

सम्पत्तिकर जमा नहीं करने पर सील किया रेस्टोरेंट रेस्टोरेंट

ग्वालियर। सम्म्पतिकर का टारगेट हासिल करने के लिए महज 3 दिन शेष बचे है ।ग्रामीण विधानसभा में उपायुक्त श्री रजनीश गुप्ता के नेतृत्व में यातायात में पहुंची टीम जटाशंकर होटल एवं रेस्टोरेंट किया सील 1,10,000/- रु बकाया होने पर किया सील पिछले 5 वर्ष से जमा नहीं किया था सम्पत्तिकर जमा है। ।
कार्यवाही के दौरान उपायुक्त रजनीश गुप्ता, आरआई महेश पाराशर, TC सतेन्द्र सिंह सहायक, अमित अरोरा, विजय शर्मा, प्रशांत पांडे रहे मौजूद है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

युद्ध के बीच 2 भारतीय LPG टैंकरों ने पार किया होर्मुज एट्रेट अभी 5 अब भी लाइन में

नई दिल्ली. पश्चिम एशिया में युद्ध का असर जारी है। इसके चलते दुनियाभर मे ंतेल और गैस का संकट गहराता जा रहा है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में रूकावट आने से समस्या और गंभीर हो गयी है। भारत के कई तेल और गैस से लदे जहाज भी इस मार्ग में फंसे हुए है। इस दौरान भारत के लिये राहत भरी खबर सामने आयी है। दो एलपीजी टैकर, बीडब्ल्यूईएलएम और बीडब्ल्यू टीवायआर, ईरान युद्ध के बीच खतरनाक बनी होर्मुज स्ट्रेट को सफलतापूर्वक पार कर गये है।
दोनों जहाज साय की तरह साथ-’साथ चलते हुए लगभग 27 किमी प्रतिघंटे की स्पीड से गल्फ ऑफ ओमान की तरफ बढ़ रहे हैं। भारत के 7 जहाज 2 दिनों से यूएई के नजदीक समुद्र में लंगर डाले खड़े थे। 2 एलपीजी टैंकरों की सुरक्षित रवानगी के बाद अब 5 भारतीय जहाज अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। यह सभी जहाज क्रूड ऑयल टैंकर है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

एजी पुल से विक्की फैक्ट्री तक सड़क निर्माण के दौरान यातायात रहेगा डायवर्जन

ग्वालियर. 29 मार्च से एजी पुल के पास चल रहे निर्माण को डायवर्जन किया गया है। इसलिये यातायात पुलिस ने व्यवस्था जारी की है। विक्की फैक्ट्री से झांसीरोड बस स्टेण्ड की तरफ जाने वाले सवारी वाहन व स्कूल बसे व भारी वाहन ट्रक ट्रैक्टर कार, ऑटो विक्की फैक्ट्री से नाका चन्द्रवदनी की तरफ जा सकेंगे ।
1 झांसीरोड बस स्टेण्ड से चलने वाली बसे एवं विक्की फैक्ट्री की तरफ जाने वाले मध्यम वाहन, ट्रक ट्रैक्टर, सवारी बस, अन्य भारी वाहन नाका चन्द्रवदनी से नीडम पुल होते हुए अलाहपुर तिराहा से बायपास होते हुए शिवपुरी व झांसी, दतिया की तरफ जा सकेंगे एवं छोटे वाहन कार, ऑटो सीधे विक्की फैक्ट्री की तरफ जा सकेंगे ।
2- दतिया, झांसी की तरफ से ग्वालियर की ओर आने वाली सवारी बस व अन्य जैसे कार, ऑटो आदि वाहन सीधे विक्की फैक्ट्री से होते हुए शहर में प्रवेश कर सकेंगे ।
3- रोडवेज बस स्टेण्ड से शिवपुरी गुना व दतिया झांसी की तरफ जाने वाली बसे हेल्थ सेंटर से बाये तरफ मुड़कर टी.सी. बंगला से अलकापुरी, कलेक्टर मार्ग से होते हुए अलाहपुर तिराहा से बायपास पर पहुंच कर सिकरौदा चौराहा से होकर दतिया, झांसी व गुना शिवपुरी की ओर जा सकेंगी ।
4- गुना, शिवपुरी की ओर से आने वाली सवारी वाहन व स्कूल बसे, ट्रक व अन्य वाहन विक्की फैक्ट्री चौराहे से होते हुए शहर के अन्दर प्रवेश कर निकल सकेंगे ।
5- सड़क निर्माण के दौरान यदि सम्पूर्ण मार्ग बंद करने की आवश्यकता होती है तो इसकी सूचना पहले जारी कर वैकल्पिक मार्ग का प्लान जारी किया जायेगा, जिससे आने जाने वाले को समस्या का सामना न करना पड़े ।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

मध्यप्रदेश में महावीर जयंती पर शासकीय अवकाश को लेकर असमंजस की स्थिति, विधायक बोला कि 30 मार्च को हो शासकीय अवकाश

भोपाल. मध्चप्रदेश में महावीर जयती के अवकाश को लेकर सस्पेंस है। भाजपा और कांग्रेस के विधायकों ने सीएम मोहन यादव का पत्र लिखकर 31 मार्च की जगह 30 मार्च को सरकारी अवकाश घोषित करने की मांग की जा रही है। उधर, सरकार के पास कुछ ऐसे सुझाव भी आये है। शासकीय अवकाश को यथावत 31 मार्च को ही रखा जायेगा। अब सरकार विचार-मंथन में जुटी हुई है। मुख्य सचिव ऑफिस ने इस मामले में और सुझाव ले रहा है। पृथ्वीपुर विधायक नितेन्द्र बृजेन्द्रसिंह राठौर ने सीएम को लिखे पत्र में महावीर जयंती के सरकार अवकाश की तिथि में संशोधन करने का आग्रह किया है। विधायक ने मांग की है कि मध्यप्रदे/ा में 31 मार्च की जगह 30 मार्च को शासकीय अवकाश घोषित किया जाये। कांग्रेस विधायक ने पत्र में उल्लेख किया है कि जैन धर्म की धार्मिक परंपराओं और रीति -रिवाजों के मुताबिक, भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक इस वर्ष 30 मार्च को मनाया जायेगा।
राजपत्र में हो संशोधन, हाईकोर्ट का दिया हवाला
विधायक ने बताया है कि मध्यप्रदेश राजपत्र (असाधारण) के मुताबिक सामान्य प्रशासन विभाग ने वर्तमान में 31 मार्च मंगलवार को शासकीय अवकाश घोषित की है। जिसे जनभावनाओं और धार्मिक मान्यताओं को देखते हुए बदलने की जरूरत है।
पत्र में यह भी तर्क दिया है कि जबलपुर हाईकोर्ट ने भी अपनी अधिसूचना में आंशिक संशोधन करते हुए 30 मार्च को ही अवकाश घोषित किया है। विधायक ने पूर्व में होली के पर्व पर शासन द्वारा किए गए संशोधनों का उदाहरण देते हुए मुख्यमंत्री से इस विषय पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का अनुरोध किया है।
बंडा से भाजपा विधायक ने भी लिखा पत्र
बंडा (सागर) विधायक वीरेंद्र सिंह लम्बरदार ने शासन को पत्र लिखकर आगामी 31 मार्च 2026 के स्थान पर 30 मार्च 2026 को शासकीय अवकाश घोषित करने का आग्रह किया है। विधायक का तर्क है कि जैन धर्म की मान्यताओं और पंचांग के अनुसार भगवान महावीर का जन्म कल्याणक देशभर में 30 मार्च (सोमवार) को मनाया जाएगा। ऐसे में 31 मार्च को सरकारी छुट्टी का कोई औचित्य नहीं रह जाता। पत्र में जनभावनाओं और धार्मिक रीति-रिवाजों का हवाला देते हुए इसे ‘आंशिक संशोधन’ की श्रेणी में रखने की बात कही है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

समय मांगने के बाद भी केस डायरी पेश नहीं करने पर हाईकोर्ट सख्त, एसपी को तलब करने की चेतावनी

ग्वालियर. मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने एक आपराधिक पुनरीक्षण याचिका की सुनवाई के दौरान राज्य पक्ष की लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई है। हाईकोर्ट ने साफ कहा है कि अलगी सुनवाई तक केस डायरी पेश नहीं की गयी है। ग्वालियर एसपी को तलब किया जा सकता है। यह मामला हृदेश कुशवाह एवं अन्य बनाम ग्वालियर पुलिस से जुड़ा है। जिसकी सुनवाई जस्टिस अमित सेठ की एकलपीठ में हुई। हाईकोर्ट ने स्पष्टसंकेत दिये कि बार-बार मौका देने के बावजूद केस डायरी पेश न करना गंभीर लापरवाही है। यदि अगली तारीख तक दस्तावेज पेश नहीं किये गये तो सख्त कार्यवाही की जा सकती है। मामले की अगली सुनवाई 1 अप्रैल को तय की गयी है। जहां राज्य पक्ष का हर हाल में केस डायरी प्रस्तुत करनी होगी।
क्या है मामला
मुरार थाना क्षेत्र में वर्ष 2022 में हुई एक कार्रवाई इस पूरे मामले की जड़ है। उस समय पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 720 ग्राम MDMA ड्रग्स बरामद करने का दावा किया था। यह मामला गंभीर धाराओं में दर्ज किया गया, लेकिन जब जब्त किए गए पदार्थ को जांच के लिए लैब भेजा गया तो रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ, जिसे ड्रग्स बताया जा रहा था, वह असल में यूरिया निकला। इस खुलासे के बाद मामले की दिशा बदल गई और कोर्ट ने आरोपियों को जमानत दे दी। साथ ही जांच में लापरवाही मानते हुए संबंधित जांच अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। इसके बाद आरोपियों ने जिला अदालत में केस समाप्त करने की अर्जी दाखिल की, लेकिन अदालत ने उसे खारिज कर दिया। जिला अदालत के इस फैसले के खिलाफ आरोपियों ने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की शरण ली और पुनरीक्षण याचिका दायर की। अब इसी याचिका पर सुनवाई के दौरान राज्य पक्ष द्वारा केस डायरी प्रस्तुत न करने को लेकर हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है।
बार-बार समय मांगा फिर भी पेश नहीं की डायरी
सुनवाई के बीच राज्य पक्ष के एडवोकेट ने एक बार फिर केस डायरी प्रस्तुत करने के लिये समय मांगा, जिसका आवेदक पक्ष ने विरोध किया। उन्होंनंे तर्क दिया कि यह स्थानीय मामला है और पहले भी 10-18 मार्च को समय दिया जा चुका है। बावजूद इसकी केस डायरी पेश नहीं की गयी है।